बुधवार, 4 दिसंबर 2024
December, 2024
*बिखरे एहसासों में एक ऐसा भी कहीं कुछ है*
*सांसें रुकती हीं नहीं, दिन रात चला करती हैं*
*खुदा की खोज जमानों से सभी करते हैं*
*पाप जो करते हैं वो खुदा से कहां डरते हैं*
*शक्ल इन्सान की बदली है बदल जायेगी*
*उसकी इंसानियत बदली न बदल पायेगी*
*एक ही शख़्स में जज़्बातों का ऐसा आलम*
*दोस्त तो है मगर धड़कन पे पकड़ रखता है*
*साथ चलने को मुहब्बत गर मान भी लें*
*कैसे रोकेंगे अगर मोड़ कोई आ जाए*
*आज की शाम थी ख़ामोश मैं उदास सा था*
*एक आहट हुई, पल में समा बदल ही गया*
*हुनरमंद कई थे मगर कुछ कर न सके*
*जिन्दा मुर्दों में कभी सांस भर न सके*
*नतीजा न निकला जतन सौ किए थे*
*अभी उनको रंजिश कल भी खफा थे*
*कल्पना जैसी थी मन में ज़िंदगी वैसी थी कहां*
*रात जिसके साथ गुजरी दिन में वो जाने कहां*
*सबक जिन्दगी का कहां ले के जाएं*
*किसे हम याद रखें, किसे भूल जायें*
*कसक अब तक सताती है न रोका क्यों नहीं रास्ता*
*जो रहता था कभी पहलू में कैसे हो गया बे-वास्ता*
*अजब वो दौर था जब ज़िन्दगी हंस के गुजरती थी*
*जब शाम ढलती थी तो महफिल अपनी सजती थी*
*तुम्हारी शक्ल मिलती है कई अंजान चेहरों से*
*तुम्हारी ये अदा भी ख़ूब है हर पल सताने की*
*देखने की बहुत कोशिश की*
*सारे परदे गिरा के बैठे हैं*
*राज क्या है जिसे छुपाना है*
*अपना दामन बचाए बैठे हैं*
*जिस्म परदों में छुपा लें शायद*
*रूह में हम समाए बैठे हैं*
*रात में हम कभी नहीं मिलते*
*उसका चेहरा नज़र नही आता*
*जब कभी हमने सवाल किया*
*उसका चेहरा नज़र नहीं आया*
*खेल अंज़ाम भी पाए ये ज़रूरी तो नहीं*
*रास्ते मोड पे मुड़ जाए ये ज़रूरी तो नहीं*
*साथ जिसका भी मिले साथ चले जाना है*
*एक सूरत ही चले साथ ये जरूरी तो नहीं*
*मैं हर एक मोड़ पे कुछ देर ठहर जाता हूँ*
*शायद भटके हुए राही को राह मिल जाए*
*मेरे आगोश में कुछ भी न तेरे जैसा है*
*टूटे ख्वाबों का बसेरा और खामोशी है*
*मेरे आगोश में अब कुछ भी न तेरे जैसा है*
*एक खामोशी में लिपटे हुए ख्वाबों के सिवा*
*अब कोई शाम न आती है घूंघट ओढ़े*
*अब खुले आम नये रिश्ते गढ़े जाते हैं*
*घर के दरवाज़े मेरे बंद ही रहते हैं अक्सर*
*उसकी आदत वो खिड़की से चला आता है*
*मेरे हिस्से में जरा धूप तो आने देते*
*ठंड ज्यादा है व रूह जमी जाती है*
*जमाने की फितरत बदलती रही है*
*हर एक दास्तां पर मचलती रही है*
*सांसों की सरगम की धुन भी निराली*
*कभी तो शिक़ायत कभी सुर मिला ली*
*महकती फिज़ा की है ये इनायत*
*जमीं से तस्वीर सबकी मिटा दी*
*तलाशी जो ली सबने मेरे मकान की*
*फुरसत के पल थे, हंसी कहकहे थे*
*सभी ढूंढते थे ख़ज़ाने की चाभी*
*ताले नहीं थे खुला सब पड़ा था*
*सभी ढूंढते थे ख़ज़ाने की चाभी*
*ताले नहीं थे, खुले थे सब दरीचे*
*करीने से हमने सजाया था घर को*
*परेशान सभी थे कि सामान कहां है*
*ख़ामोशी से सुलझती हैं उलझने कई*
*अनकही बातों का भी असर होता है*
*मेरा लहजा उन्हें पसन्द नहीं*
*सच से दूरी बना जो चलते हैं*
*आसमां में मकान नहीं बनता*
*इसीलिए वो हसीन दिखता है*
*जब भी दिल चाहे खफा हो जाना*
*इतना हीं करना मुझे ख़बर न मिले*
*घर भरा भरा है दिल में जगह कम है*
*खुशियां हुईं खफा सिर्फ ग़म ही गम है*
*दरवाजे मिले बन्द जब कभी आवाज़ दी*
*सोने ने की आदत कब न जाने कैसे पड़ी*
*शहर में आग लगेगी तो जल मरेंगे सभी*
*कुछ भी करके जल्दी आग बुझाओ यारों*
*जब तक मौत है अंजान सभी ज़िंदा हैं*
*गली का रास्ता उसको न बताओ यारों*
*हर नजर में मुमकिन नहीं है बेगुनाह रहना*
*तेरी नज़र की फ़िक्र है दुनिया से मुझे क्या*
*लोग कहते हैं के तू अब भी ख़फ़ा है मुझसे*
*वो नहीं जानते आंखों की जुबां को पढ़ना*
*इन्सान की किस्मत में इन्सान नहीं है*
*भगवान से मिलता है बदनाम बहुत है*
*इंसान की तक़दीर में भगवान नहीं है*
*इन्सान से मिलता है बदनाम बहुत है*
*चाहते हो अगर तो अपना इरादा बदलो*
*मेरी चाहत नहीं बदलेगी यकीं है मुझको*
*दोस्ती और मुहब्बत में फर्क बस इतना*
*दोस्त मिलता गले प्यार कुछ घबराता है*
*जिसे भुला दिया और याद भी रखा*
*नशे के बाद खुमारी तो ठहर जाती है*
*जब भी गुजरे हुए लम्हे क़रीब आते हैं*
*ख़ुशी तो देते हैं लेकिन बहुत रुलाते हैं*
*हौसला अपना बनाए रखिए*
*सब्र भी आजमाए जाएंगे*
*ज़िंदगी यूं फना नहीं होगी*
*दवा दुआ से गुजरना होगा*
*नसीहतों से अब तौबा कीजे*
*जो जी में आए किया कीजे*
*सामने खिड़कियों में चांद नज़र आया है*
*दिन है या शाम ढली,पूछकर पता कीजे*
*थोड़ी कशिश रहेगी आसान नहीं भुलाना*
*वर्षों की ये मुहब्बत मुश्किल इसे मिटाना*
*कुछ देर ठहर जाते करनी थी बातें कितनी*
*बेजान हुई लफ्जों की है उम्र बची जितनी*
*आदमी क्या करे कि उनको तरस आ जाए*
*जल रही है जिन्दगी अब आसमां बरस जाए*
*कहकहे खूब लगे जब दिल की बात कही*
*मेरा अंदाज़ अलग कोई समझता ही नहीं*
*कहकहे खूब लगे जब भी दिल की बात कही*
*अपना अफसाना हुआ अब, एक लतीफे जैसा*
*जान पहचान की भी उम्र हुआ करती है*
*अक्ल के साथ हीं अंदाज़ बदल जाते हैं*
*लहज़ा जिस बात से बदला कोई कहे तो सही*
*जज़्बात का दरिया न रुके, कभी बहे तो सही*
*दिल से दिल की राह है अगर, दिल हुआ क्यों बेकल*
*दिल नहीं लगता है तो दिल से मिल, और कहीं चल*
*चल भूल जाएं हम क्या -2 नहीं किया*
*जो साथ रहे उनका है दिल से शुक्रिया*
*उनसे न हो शिक़ायत जिसने दगा किया*
*हैरान मेरा दिल है क्यों हमने वफ़ा किया*
*आंखों की ज़ुबान लोग समझते हैं देर से*
*इन्कार पल में कर दिया, इक़रार देर से*
रविवार, 3 नवंबर 2024
November, 2024
*कागज़ पे स्याही शायद न ठहर पाए*
*दिल पे लगे दाग़ कोई कैसे छुड़ा पाए*
*हर बात पहेली में कहना तेरी आदत थी*
*ये ज़िंदगी पहेली इतना भी न समझ पाए*
*कुछ भी करे मुसाफ़िर जाना उसी जगह है*
*मंज़र सुकून का वैसा देखा अभी नहीं है*
*ख्वाबों की दुनिया बहुत ही हसीन है*
*हक़ीक़त में जीने की क्यों आरज़ू हो*
*बेखौफ हो के कह सकें ऐसी थी आरज़ू*
*जब वक्त आया लब मेरे खामोश हो गए*
*मुश्किल में कलम है कि कैसे बयां करें*
*लफ्जों में महक आती है सिर्फ़ दगा की*
*इंसानियत इस दौर में इंसा से अलग है*
*किस बात से मतभेद हमको न ख़बर है*
*जज़्बात अब इन्सान के सहमे हुए से हैं*
*खुशबू चमन के फूल ख़ुद बहके हुए हैं*
*जज़्बात अब इन्सान के सहमे हुए से हैं*
*खुशबू,चमन के फूल, सब बहके हुए हैं*
*मुश्किल भरे सवालों का सीधा जो दे जवाब*
*जैसा भी दिखे शख़्स वो, इन्सान लाज़वाब*
*खामोश निगाहों पर मुझको है भरोसा*
*इन्सान की जुबान पर होता नहीं यकीं*
*अगर हार गए जंग तो होते नहीं निराश*
*ज़िंदगी में और भी ज़ख्मों की जगह है*
*हार के जीतना दुनिया में जिसकी फितरत हो*
*ऐसे इन्सान की क़िस्मत में सिर्फ़ मुहब्बत हो*
*बे सबब यूं हीं मुस्कुरा देना*
*गर मुश्किल पड़े भुला देना*
*कल किसी मोड़ पे मिला ख़ुद से*
*सारी दुनिया से अलग जा बैठे*
*इंतिहा इश्क की ऐसी देखी*
*अपने साए से जुदा हो बैठे*
*मैं न कहता था मुझसे दूर रहो*
*तुम न माने जहां गवां बैठे*
*तुम मेरे पास उसी पल आना*
*सारी दुनिया में जब अंधेरा हो*
*कुछ दिए दिल के हम जलाएंगे*
*ख़ुद को हम ख़ुद ही आजमाएंगे*
*बात कहने को कुछ नहीं बाकी*
*आईना बन के देख लो मुझको*
*ज़िंदगी फ़िक्र में गुजार दिया*
*शाम का वक्त अब सकून मिले*
*इस जहां में कभी उदास न हो*
*एक सफ़र है, गुजर ही जाएगा*
*सामने मेरे दो हीं सड़कें हैं*
*तीसरे की मुझे तलाश अभी*
*दुआ कबूल नहीं ऐसा जान पड़ता है*
*अभी भी रात दिन ख्वाब नज़र आते हैं*
*दर्द की इंतिहा तभी होगी*
*दर्द से दोस्ती जभी होगी*
*हमारी नस्ल ने अब सोचना ही छोड़ दिया*
*जहां भी चाहो इसे दफ़न भी कर सकते हो*
*रात हैरान है मैं क्यों नहीं सोता दो पल*
*मैं परेशान हूँ ये रात क्यों लम्बी इतनी*
*कल का क्यों बोझ लिए फिरते हो*
*आज जो भी है वो कल नहीं होगा*
*गुमशुदा की तलाश मुमकिन है*
*ख़ुद को ही छुपाये उसे ढूंढें कैसे*
*वक्त है बे-रहम इन्सान को बदलता है*
*शक्ल की तरहा जज़्बात भी ढलता है*
*मुझे यक़ीन है मैंने ही कुछ खता की होगी*
*उसकी आदत नहीं है मुझसे किनारा करना*
*मुझे यक़ीन है मेरी ही कुछ खता होगी*
*उसे तो याद न होगा कि वादा क्या था*
*कहते हैं सभी जीने के अंदाज़ बदल ले*
*एक पहलू जल गया तेरा पहलू बदल ले*
*किस बात की शाबाशी हासिल ही किया क्या*
*दुनिया अभी वही श्मशान में जलती हुई चिता*
*उम्मीदों के सहारे जिन्दा हैं कई लोग*
*धोखा भी अगर देना पर्दा जरा रखना*
*सियासत ही सियासत है कभी कुछ है कभी कुछ है*
*हक़ीक़त भी हक़ीक़त में हक़ीक़त से खफा कुछ है*
*निशान मिट नहीं पायेगा लहू का गर बहाया है*
*सुनाएगा ज़माना कल, जो गुजरोगे यहां होकर*
*कभी अब दूर तक घर से निकल जाना न तन्हा*
*हवाएं अब नहीं पहले सी जहां तुम सांस लेते थे*
*किससे कहता मुझे शिक़ायत है*
*जिनसे थी उनसे ही मुहब्बत है*
*पर्दा किए बगैर कोई समाने आए*
*दिल में दबी बात जमाने को बताए*
*कांटों से बचके कैसे मुस्कुरा रहे हैं लोग*
*मंज़िल नहीं पड़ाव से भरमा गए हैं लोग*
*लफ्जों से ग़ज़ल बनती है गजलों में ज़िंदगी*
*सच अगर यही है तो क्यों घबराए जिन्दगी*
*नजरों से गिरे लोग अब बाज़ार में दिखते हैं*
*क़ीमत नहीं मिलती है सस्ते में ही बिकते हैं*
*मौत से है जिन्दगी का रिश्ता पुराना*
*मंज़िल पे पहुंचने की जल्दी तो होगी*
*सपनों से गर मुहब्बत तो जिंदगी हंसी*
*सपनों के कई रंग हैं जो चाहे सजा लो*
*हसरत दुबारा मिलें हम कहीं पर*
*बेख़ौफ़ होकर यहीं इस जमीं पर*
*हसरत दुबारा मिलें हम कहीं पर*
*बेख़ौफ़ दुनिया की नज़रों में रहकर*
*किरदार बदलते हैं दुनिया नहीं बदलती*
*ये मंच है तमाशे सदियों से यूं ही चलती*
*आवारगी का आलम हर पल है नया मंजर*
*अहसास दर्द का भी आता न दिल के अंदर*
*मुहब्बत जताने के कितने ही तरीके*
*कभी हो शिकायत लगे दिल जलाने*
*बाजार में सबका बिकना है मुश्किल*
*खरीदार भी अब सयाने बहुत हैं*
*लिफ़ाफे के दम पे फसाना न मुमकिन*
*फ़रेबी ये तरकीब पुराने बहुत हैं*
*संभाले संभलता नहीं उनसे कुछ भी*
*न रिश्ते न जुल्फें न कदमों की आहट*
*उन्हें है गुरूर वो बदल देंगे सबकुछ*
*सांसों की रफ़्तार भी तय वो करेंगें*
*नसीहत से परेशान भाग आया मैं जहां से दूर*
*खामोशी अब सताती है किया है बहुत मजबूर*
*वादों पे भरोसा कभी हो हीं नहीं पाया*
*जब रात गुजर जाए तो तारे नहीं दिखते*
*हम उनके कर्जदार हैं जो साथ चल सके*
*हर मोड़ पे मुड़ने की वज़ह ख़ास बहुत थे*
*बचपन की हर बात पे रक्खा करो यकीन*
*उस दौर की मासूमियत मिटते नहीं देखी*
*अपने ही फैसलों से होने लगी शिक़ायत*
*तकदीर की होती है मुश्किल से इनायत*
*हमसे भी शिक़ायत है, हमको भी शिकायत*
*ये सिलसिला कहीं अब क्यों रुक नहीं जाता*
*अनजान रास्ते भी सही मंज़िल को पहुंचते हैं*
*जो हमको नहीं जानते, हम उनको जानते हैं*
*बैखौफ संग चलो तुम डरने की बात क्या है*
*तुम हमको नहीं जानते,हम तुमको जानते हैं*
*जबतक निगाहें रौशन दिन रात एक सा है*
*दुनिया ज़रा सी बदली, पगडंडियां वही हैं*
*आसान न था समझना हम चाहते किसे हैं*
*जबतक समझ में आया वो दूर जा चुका था*
*अहसास उदासी का जज़्बा है एक अनजाना*
*जिस किसी ने समझा वो हो गया दीवाना*
*इस जीवन में उस जीवन की चाहत गर कुछ कम हो*
*होठों पर एक हल्की हँसी हो आँखें कुछ कम नम हो*
*लकीरों में क्यों जिन्दगी ढूंढते हो*
*तकदीर का कुछ भरोसा नहीं है*
*मुकद्दर को जब भी बहाना बनाया*
*जो था पास तेरे उसे ख़ुद गंवाया*
*लापता लोगों का भी एक पता होता है*
*ढूंढनेवाले पहले ख़ुद तो लापता हो जा*
*अंधेरे उजालों में हम जब भी उलझे*
*सपनों की दुनिया में हीं जाके सुलझे*
*खता हो गई गर तो कैसी मुसीबत*
*खता मान जाने की जुर्रत न करना*
*ज़माना कहे कुछ भी तो कहता रहे*
*गुनहगार जब सब मनाना मुसीबत*
*उसके लहज़े में आज मिठास कुछ ज़्यादा थी*
*शायद मुझसे दूर जाने का इरादा कर लिया है*
*मेरे वजूद का उसको ख़्याल ज़्यादा है*
*तेज़ तूफ़ान में अब साथ वो नहीं रहता*
*हर तरफ़ जब भी अंधेरा हो रात काली हो*
*बन्द आंखों में हंसीन ख़्वाब सुनहरे रखना*
*उम्र की मियाद किसी दिन गुजर ही जाती है*
*प्रेम अमर है फिज़ा में घुल के बिखर जाती है*
*सांसें बेसुरी लगे तो कोई क्या करे*
*वक्त गुजरने का हर पल दुआ करे*
*आग़ाज़-ए-गुफ़्तगू का अंजाम बस यही*
*अपनी सदाएं लौट कर खामोश हो गईं*
*तयशुदा है जिन्दगी जीते चले जाना है*
*ख़्वाब बुनते जाना फ़र्ज़ तो निभाना है*
रविवार, 6 अक्टूबर 2024
October, 2024
*बेजुबां लोग तो कह जाते हैं ख़ामोशी से*
*सच्चे आशिक़ नज़र की जुबां समझते हैं*
*गज़ब के लोग थे सारे, कैसे किसी पर हम यकीं करते*
*कोई रास्ता न छोड़ा, खुदकशी न करते तो क्या करते*
*परेशान गम से हम थे,शिकायत उनको हमसे थी*
*बड़ी मुश्किल से जाहिर हो सका मैं मुस्कुराया क्यों*
*कौन सा वक्त मुहब्बत के लिये है वाफिक*
*दोपहर धूप की तपिश थी शाम बेहतर है*
*दर्द को दर्द से मिटाओगे*
*क्या मुझे और सताओगे*
*नींद आती है जब इंतज़ार बढ़ता है*
*ख़्वाब मिलने का जो जरिया ठहरा*
*खूबसूरत निगाह है उसकी*
*जब भी देखा मुस्कुरा बैठे*
*इश्क़ हर घड़ी यही हमें बताता है*
*शिकवा करना है तो दफा हो जा*
*चांद के साथ सफ़र रोज़ ही बदलता है*
*वो भी हर रात कहां देर तक निकलता है*
*आदत तुम्हारी पल में पलकें भिगोने की है क्या*
*गर है अभी तो बदल डालो अब सख़्त ज़माना है*
*हक़ की बात तुम हक़ से तो करते हो*
*है अजब बात शक़ भी तुम्हीं करते हो*
*देश परदेश में चांद हर जगह निकलता है*
*चांद ऐसे भी जो छुपते हैं कम निकलते हैं*
*दिलों के दरमियान दीवार बन नहीं सकती*
*अलग-2 जो दिख रहे कभी मिले ही नहीं*
*किसी दीवाने को उसके हवाले क्यों छोड़ें*
*उसे ख़बर कहां ख़ुद का कभी ख़्याल करे*
*चांद तो तन्हा कभी नहीं रहता*
*ये अलग बात कुछ नहीं कहता*
*अपनी नज़र से मुझको अब होती है शिकायत*
*जब से नज़र में आए वो आता न कुछ नज़र*
*बेशर्मी की इंतिहा तो तब हो गई*
*लूट गए हैं ख़ुदा जब शब हो गई*
*मेहरबानी न जाने खुदा कब करे*
*बन्द कर ले निगाहें अब हद हो गई*
*अपनी चाहत को रोक ले अब तो*
*हमने अब घर में तेरे बसर कर ली*
*कौन कहता है मैं अकेला हूँ*
*तेरे नगमों में दिन गुजरता है*
*मासूमियत की हद हुई तुम कुछ न कर सके*
*उम्मीद में ठहरे रहे दो क़दम भी न चल सके*
*मुक़द्दर वही जो मिला ज़िंदगी में*
*कुछ पल ठहरना क्यूं घर बनाना*
*हकीकत न बदले बदलता है इन्सान*
*वहम गर हसीं हो तो ज़िंदा है इन्सान*
*सफ़र ज़िंदगी का कहां ले के जाए*
*चलते ही है रहना वो आए न आए*
*गम- ए- ज़िंदगी को भुलाना पड़ेगा*
*वजह बे- वजह मुस्कुराना पड़ेगा*
*चाहत का मकान बन्द दीवारों में क़ैद है*
*आती नहीं हवा इधर इक गहरी घुटन है*
शुक्रवार, 6 सितंबर 2024
September,2024
*रातें ही नहीं दिन भी तन्हाई से घबराएं*
*हर वक्त रहे उम्मीद शायद वो चले आएं*
*मन की सुनो यारों दुनिया की नहीं सुनना*
*अक्लमंदी छोड़ कर दिवाना बन के रहना*
*यादों से कुछ न कहना साथ साथ रहना*
*इनपर यकीन रखना मिटने इन्हें न देना*
*मुझको यकीं था किसी दिन हम कहीं मिलेंगे*
*वो लम्हें हसीं होंगें जब कल से कल मिलेंगे*
*बे ख्याली में उसका ख्याल आया*
*जो कभी दिल के मेरे पास आया*
*रौशनी भी थोड़ी कम कम थी*
*चेहरा उसका नजर नहीं आया*
*सच कहो क्या कभी मैं याद आया*
*या यूं हीं तुम मुझे बहलाते हो*
*मुझको शक की अजीब आदत है*
*बे-वजह है, यकीं दिलाते हो*
*हम शाख ए गुलिस्तां से करते भी क्यों शिकायत*
*खुशबू थी, गुल खिले थे क्या क्या न थी इनायत*
*इंतजारी की हद नहीं होती*
*कई जन्मों में यार मिलते है*
*रंग बदलती दुनिया के कुछ रंग हसीन भी लगते है*
*हर रंग में जीने की आदत पड़ जाए तो बेहतर है*
*लाखों में एक है वो जो मेरा मीत बन गया*
*धड़कन की धुन पे जैसे मधुर गीत बन गया*
*रिश्ते बने हैं खुद ब ख़ुद हमने बनाया कब था*
*जब जब तू करीब आया मैं मुस्कुराया तब था*
*कुछ पाने की हसरत में रिश्ते नही बनते*
*होठों पे हसीं ले आएं कोशिश यही करते*
*तजुर्बे ही सिखाते हैं अंधेरे में संभलना धीरे चलना*
*उजाले में भी मुमकिन है फिसलना और गिर जाना*
*नजर के सामने आने में कुछ देर जो कर दी*
*इरादे ही बदल डाले वे मेरे साथ चलने का*
*दूर रहकर वो मुझे चांद नजर आता था*
*आज मिलना हुआ पहचान मुुश्किल थी*
*वफ़ा की डोर नाज़ुक है मैं सुनता था ज़माने से*
*पड़ा जो वास्ता हालात से हुए नाराज़ हम ख़ुद से*
*वफ़ा की डोर नाज़ुक है मैं सुनता था ज़माने से*
*हुआ जो सामना हालात से शर्मिन्दा हम ख़ुद से*
*इश्क का आज़ भी वही आलम*
*कल भी था क्या ये आजमाना है*
*हम मुहब्बत से यूं खफा कब थे*
*दर्मियाँ शक का काफिला आया*
*माजरा लोग ना समझे ऐसा क्योंकर है*
*फासला जब बढ़ा दिल ज़रा करीब हुए*
*जिन्दगी पहले बताती नहीं सिखलाती है*
*दम निकलता है अहसास भी नहीं होता*
*आज मुझको मेरी यादों के घने झुरमुट में*
*सुराग एक हसीं पल का क्यों नहीं मिलता*
*कैसे कह देते हो सीने में अब जज़्बात नहीं*
*सांस चलती है, हम ज़िंदा हैं तुम्हें याद नहीं*
*कितने मासूम मेरे ख्यालात हुआ करते हैं*
*जिसे कुछ याद नहीं उसको याद करते हैं*
शनिवार, 3 अगस्त 2024
August, 2024
*यही है वक्त नया रास्ता तलाश करो*
*किसी नए से रास्ते पे शुरूआत करो*
*मंजिलों की ख़बर उसे भी तो नहीं होती*
*जो हर सुबह नया हमसफ़र तलाश करे*
*शर्त आसान है नहीं मुश्किल*
*अगर शिक़ायत हो बता देना*
*दोस्ती कर्ज़ नहीं जो कि चुकाना होगा*
*जब भी जाना हो तुझे सिर्फ़ बता देना*
*जिस्म की फरमाइसों से जेहन परेशान हुआ*
*इंसान अपनी हरकतों से हर दफा हैरान हुआ*
*न सुधरे थे न सुधरेंगे इरादा कर लिया पक्का*
*किसी दिन जाग जाएं लोग तब हम फना होंगे*
*वफ़ा की आदत इस क़दर मुझे सताएगी*
*सोचा न था कभी बेवफ़ाई की हवा बहेगी*
*दुश्मन किसे कहें अब तक न समझ पाया*
*हर शख्स की सूरत में तस्वीर अपने जैसी*
*सवाल ज़िंदगी के मुश्किल तो नहीं थे*
*हम ज़िद पे अपने सवाल बदल डाला*
*मंजिल कोई एक नहीं इनका समंदर बिखरा*
*जिसको मिली दूर उसका ही सितारा चमका*
*मुझसे न हो सकेगा कि हम बेखबर रहें*
*दुनिया को ख़ाक करो हम न कुछ कहें*
*हसरतें भी गज़ब का ख़्वाब बुनें*
*उनको बस रोना और रुलाना है*
*ज़ख्म- ए तासीर गर्म लगती है*
*आज़ फिरसे उसने इसे छेड़ा है*
*ख्वाबों के दाग मिट न सके जब भी मिटाया*
*रोज़ वो आते रहे जाते रहे रंग बदल बदल के*
*हैरत-ज़दा आंखों में तस्वीर अलग थी*
*जीने की तो आरजू थी उम्मीद नहीं थी*
*उम्मीद के दामन को संभालो जतन से*
*आते रहें हैं लोग भी अनजान वतन से*
*वजह कुछ भी हो याद आते रहो*
*बेवजह भी कभी मुस्कुराया करो*
*चरागों ने ही रौशन किया रास्ते*
*अंधेरों में गिरने का खतरा बहुत*
*नित नए तमाशे नित नई-2 खबरें*
*हादसे ज़रूरी लोग रहें ज़रा बिखरे*
*खबरों की अगर मानें अब हम नहीं जमीं पे*
*आसमां अभी भी ऊपर शायद कहीं हैं लटके*
*आजाद नहीं अभिमान हो क्यों*
*इस जीवन पर हमें मान हो क्यों*
*ख़ामोशी जो दिखे ख़ामोश नहीं*
*सब उजड़ रहा मदहोश हो क्यों*
*शक की बुनियाद पर किस्से गढ़े जाते हैं*
*पढ़ने वाले मजे लेते हैं और भूल जाते हैं*
*वजूद का खतरा कभी महसूस न करना*
*आंधी हो तूफ़ान हो किसी से न डरना*
*चलो आज़ हम फिर से मुस्कुराते हैं*
*मिलें ना मिलें दिल से याद करते हैं*
*मुस्कुराहट है ये कोई उधार नहीं*
*जितना चाहो निसार करते जाना*
*सबब जिन्दगी का है हंसना हंसाना*
*कभी गम सताए तो बस गुनगुनाना*
*इश्क-ए- दरिया का किनारा ही नहीं*
*डूबने वाले तो गहराई में खो जाते हैं*
*थोड़ी गहराई से घबरा गए नए आशिक*
*हम बड़े शौक से गहराई में बसर कर ली*
*दिल की हर दास्तां अधूरी है*
*दर्द का मिलना भी ज़रूरी है*
*बेताब मुहब्बत को कहीं दफ़न कर यहीं*
*जाना है बहुत दूर और ये बोझ है भारी*
*शौक-ए-जिंदगी की कोई इंतिहां नहीं*
*इकरार जब किया तो इनकार भी नहीं*
*कहने लगे वो कि रास्ता बदल के देख*
*हर रास्ता जाता है उसी बुत के सामने*
*मशवरा देने को हज़ार आए*
*बेरहम शाम को बाज़ार लाए*
*सिर्फ़ कीमत लगाया अरमां का*
*खिजां का ज़ोर न वो बहार लाए*
*रात रोज़ आती है, दिन निकलता है*
*मन सकूं पाए ऐसा न यहां मिलता है*
रविवार, 30 जून 2024
July, 2024
*जैसा भी चाहे देख लें ये हम पे है निर्भर*
*आईना कभी भी झूठ तो बोला नहीं करते*
*कब तक रहोगे यूंही ख़ामोश सर झुकाए*
*अम्बर नहीं झुकेगा धरती नहीं पिघलेगी*
*छोड़ो पुराने किस्से अब नींद आ रही है*
*जिसकी तलाश तुमको दूर जा चुकी है*
*सुकून कौन किसका बताना है मुश्किल*
*कशमकश है ज्यादा सुकून खो न जाए*
*बारिश बहाना शिकवा है जायज़*
*हर पल मुहब्बत के काबिल कहां*
*सब राज ना खुले तो बेहतर हो जिन्दगी*
*सच जान के दिल को तसल्ली नहीं होती*
*सब राज ना खुले तो बेहतर हो जिन्दगी*
*सच जान कर दिल परेशान हुआ अक्सर*
*वक्त का दरिया बहता जाए कोई कहीं रुकता ही नहीं*
*आज जो अपना साया बना दिन चढ़े दिखता ही नहीं*
*वफ़ा जफा के तो सवाल कई बार हुए*
*गुनाह तो हुआ लेकिन न गुनहगार मिले*
*हमारे घर में हमारे हीं राजदार नहीं*
*अजीब दौर है संग रहते पर यार नहीं*
*तदवीर बदलने से तकदीर बदलती है*
*कुछ दूर साथ चल तस्वीर बदलती है*
*खौफजदा लोग कभी भी जी न सकेंगे*
*मौत से पहले कभी वो मर न सकेंगे*
*बेवफ़ा इंसान नहीं, हालात बेवफ़ा*
*किया नहीं गुनाह है इल्जाम बेवफ़ा*
*खौफजदा लोग कभी जी न सकेंगे*
*आसान मौत वो कभी मर न सकेंगे*
*कब कैसे क्या हुआ कोई पूछे तो बताएं*
*अब साथ चलने वाले ख़ुद की ही सुनाते*
*शब्दों का चयन हमने किया सोच समझ कर*
*वो कुछ समझ न पाया या है यूं ही बेख़बर*
*आज़ाद परिंदों को देख रस्क क्यों हुआ*
*आज़ादी की खातिर तुमने है क्या किया*
*मशहूर क्या हुए हम चाहत में किसी के*
*आने लगे हैं रोज़ खत अंजान हसीनों के*
*लगता है मुहब्बत का जज़्बा बदल गया*
*दिल हुआ उदास किसी संग वो उड़ चला*
*हासिल न कुझ भी होगा उलझने से अब उन्हें*
*अच्छा है उसने ख़ुद अपना इरादा बदल लिया*
*सब ए गम सह लेना एक हादसे से कम भी न था*
*तेरा जाना न था मंजूर रोक लेना मुमकिन भी न था*
*मुकद्दर से कभी भी सवाल न करना*
*हर पल बदलने की है फितरत उसकी*
*उनकी भी करो बात जो कुछ कह न सके हैं*
*ख़ामोशी तो सज़ा बनी जो वो सह न सके हैं*
*महफ़िल में भी तन्हाई का अहसास हो गया*
*शायद वहां की भीड़ में हर इन्सान खो गया*
*जाने हुआ है क्या मुझे आती नहीं है नींद*
*तन्हा नहीं अलग सी महक साथ लाई नींद*
*अंतहीन बातों में उलझ गया मन*
*वक्त नहीं मिलता सोचें कैसा तन*
*आवारगी का सिलसिला होता शुरु है अब*
*घर से निकल के आ चलें दूर तलक हम*
*कभी यहीं मिला करते थे धड़कते दिलों के साथ*
*अब यहां जमीं गीली और दिलों की धड़कन मंद*
*रूहें तो इस जमीं की रवायत से दूर हैं*
*ख़ामोशी है जुबां ये कहने से मजबूर हैं*
*मुझे याद है अपना फिसलना, गिरना और मुश्किल से उठ खड़ा होना*
*मैं भूल नहीं पाता तुम्हारा मुस्कुराना, हंसना और चुपचाप गुजर जाना*
*मैं परेशान हो उठता हूं यादों के बवंडर से*
*कोई रास्ता तो बताओ सबकुछ भूलने का*
*भ्रम में जीनेवाले जीते ही चले जायेंगे*
*सच अगर जान गए फिर न जी पायेंगे*
*हम साथ चल रहे थे मौसम बदल रहा था*
*जब साथ छोड़ आए, मौसम नहीं बदलता*
*शायद गलत किया उसका हाथ छोड़कर*
*रस्ते मिले हज़ार बस पाया न इक मुकाम*
*बारिश तो हो जाने दो मौसम में बहुत गर्मी है*
*उलझा उलझा मन है लफ्ज़ों में नहीं नरमी है*
*क्या ज़रूरी है सभी,जज्बों का इज़हार करें*
*सबकी तन्हाइयां, तन्हाइयों में मुलाक़ात करें*
*बेबसी का प्यार भी दिल को सकूं देता नहीं*
*हर दुआ खारिज हुईं दिल से जो आई नहीं*
*शाम का हो वक्त या हो चांदनी में रतजगा*
*फ़र्क पड़ता है तभी जब वो कहे अब दूर जा*
*वो न देखो जो नहीं है, जो है उससे प्यार कर*
*जो भी तेरे पास है वो कम नहीं स्वीकार कर*
*झूठे वादे, झूठी कसमें, बातों की कुछ कमी नहीं*
*दर्द में वो अहसास जताए आंखों में बस नमी नहीं*
*ज़िक्र से ज्यादा फ़िक्र ज़रूरी महफ़िल हो या तन्हाई*
*गीत जुबां पे दिल से निकले ख़ामोशी हो या शहनाई*
*सादगी में ताज़गी है जीवन की है सोंधी महक*
*लोग चाहे कुछ भी कर लें सामने सीधी सड़क*
*वक्त की बात वक्त पर छोड़ो*
*हो सके जितना रिश्ता जोड़ो*
*ठोकरों की न कभी परवाह की*
*दर्द की इंतिहां से भी वाफिक हैं*
*यादों के दरीचे को कभी बंद न कर*
*बंद दरवाजों में खुश्बू दफ़न होती है*
*कफ़न की आरजू कब थी किसी तन पे चढ़े*
*उसे ख़बर है जलाने के लिए लोग सजाते हैं*
*शिकवे गिले हज़ार मगर कुछ न कहेंगे*
*जो शेष दर्मियां उसे हम जिन्दा रखेंगे*
*मुखबीर तो कोई था जो उसको ख़बर हुई*
*मजबूर मेरा दिल है उसे इसका गुरूर है*
*ऐसी न कोई शाम हुई जब न आंख नम हुई*
*दिन गुजर गया पर उसकी कमी न कम हुई*
*हर दर्द की दवा मिले ऐसा न हो सका*
*रखा संभाल उम्रभर वो भी न रह सका*
गुरुवार, 6 जून 2024
June, 2024
*कुछ फैसले गलत थे, ये हम भी मानते हैं*
*लेकिन सजा थी ज्यादा ये वो न मानते हैं*
*ढलना है काम इसका, ये उम्र यूं ढलेगी*
*दुनिया के स्याह परदे कल भी यूं सजेगी*
*खयाल अपना अपना सवाल अपना अपना*
*इंसान पालता है, एक सपना अपना अपना*
*इक तरफा मुहब्बत की आदत गलत नहीं है*
*बदले में वही शिद्दत चाहत की बस भरम है*
*वो सबसे हसीं है दिल ने जिसे चाहा है*
*ये और बात है वो अब हमसे खफा है*
*कहने का गया वक्त कोई सुनता नहीं*
*नींद आती जाती है कहानी गुनता नहीं*
*हक मांग के लेने के ज़माने गुजर गए*
*ताक़त लगा अपना हक़ छीन लीजिए*
*अच्छे दिनों के दोस्त टिकाऊ नहीं होते*
*बेबस समय के दोस्त बिकाऊ नहीं होते*
*नैनों के रास्ते दिल में उतरना**
*कोने कई हैं किसी में ठहरना*
*चाहे कोशिश करो कितना बदल न पाओगे*
*दिल तो मोम जैसा पत्थर कैसे बना पाओगे*
*भीड़ में भूल जाने जैसी बहुत बातें हैं*
*याद करने के लिए एक बंदा काफी है*
*मुहब्बत की मेरे उमर तुम न पूछो*
*सांसों में मेरे जुस्तजू की महक है*
*कसक थोड़ी थोड़ी होती तो होगी*
*आसान नहीं था मुझे यूं भूल जाना*
*कभी तुम अकेले में पन्ने पलटना*
*पुराने खतों में यकीं है हम मिलेंगे*
*सुबह की नरम धूप कुछ कह गई है*
*गया वक्त फिर भी असर रह गई है*
*मुहब्बत की मेरे उमर तुम न पूछो*
*सांसों में मेरे जुस्तजू की महक है*
*जिन्दगी की शाम शायद करीब है*
*उम्मीदों के घने साए बढ़े जा रहे हैं*
*रस्में निभा निभा के क्यूं थक न गए हम*
*अब पांव नहीं चलते क्यूं रुक न गए हम*
*दुनिया की बात दुनिया कहती नहीं है सबसे*
*रखती है कुछ छुपा के रखती अलग है सबसे*
*जुल्फों ने बांध रखा वरना कहीं था जाना*
*जब शाम होने आई सूझता न कहां जाना*
*चले जा रहे हैं लोग सारे जाने कहां*
*चलना तो हम भी चाहें लेकिन कहां*
*यहां भी वही हैं गमों के फसाने*
*गूंजते हैं वहां भी ऐसे हीं तराने*
*जिन्दगी की बात करेंगे कभी किसी जगह*
*भीड़ इस जगह बहुत और शोर बे-पनाह*
*चाहत के सबक कितने क्या क्या रखेंगे याद*
*जो भी दिल कहेगा करेगें,सोचेंगे उसके बाद*
*फुर्सत में कहीं मिलते हैं जब कोई न रोके*
*गुफ्तगू बहुत लम्बी चलेगी गर कोई न टोके*
*इधर उधर में सफ़र को न यूं तमाम कर*
*बदलने दो हवा को रुख़ बदनाम न कर*
*है पत्थरों की आदत ठोकर तो कभी चोट*
*बचना ऐ मुसाफिर, है उनके दिल में खोट*
*आज के गुनहगार करते गुनाह ऐसे*
*इत्र में नहाया कागज़ का फूल जैसे*
*इश्क में होश नहीं बस यही खयाल रहे*
*खुदकुशी करने को तैयार वो जब कहे*
*मजबूरियों ने अक्सर बदली है इन्सान की फितरत*
*इंसा कभी भी न चाहे बिगड़े किसी की किस्मत*
*मशवरा देने की आदत है वो नहीं मानेंगे*
*आज ख़ामोश रहो कल वो जान जानेंगे*
*हर रिवायत से बगावत है जहन में*
*इरादा है मगर अभी रुकना पड़ेगा*
*कहां जाना है उसका अभी इल्म नहीं*
*कुछ दिन दिल को ये समझाना पड़ेगा*
*जब वक्त बदलता है आवाज़ नहीं होती*
*इन्सान जो रंग बदले जज़्बात नहीं होती*
*कहने को गुलिस्तां में हर फूल निराले हैं*
*खुशबू जुदा क्यों जब एक ने ही पाले हैं*
*आज का दिन मेरा दिन कल चाहे जो करना*
*आज हमारे संग रहो कल चाहे याद न करना*
*उम्र भी क्या है चीज़ सबकुछ भूल जाते हैं*
*कभी नाम कभी ख़ुद का पता गुम जाते हैं*
*आवाज़ बदल जाते हैं अंदाज़ बदल जाते हैं*
*रिश्तों की चादर ऐसी सलवट ही नहीं पड़ती*
*बिन बादल बरसात कभी भी हो जाए*
*उनकी मर्ज़ी पर आ जाए या खो जाए*
*लकीरों में छुपा है एक गहरा राज जीवान का*
*करे कोशिश तो कौन सी तस्वीर न बन जाए*
*तुम कितने नासमझ हो इतना भी नहीं समझे*
*जब समझ गए तुम तो दुनिया न कुछ समझे*
*बारिश तो बहाना है फिर रंग जमाना है*
*जिसने किया परेशान उसको मिटाना है*
मंगलवार, 7 मई 2024
May, 2024
*मेरी बर्बादी पर मचा इतना मातम क्यों*
*मेरी बर्बादी के दम पे कई आबाद हुए*
*तक़दीर है बहाना उनका जो संगदिल हैं*
*इंसान को हमेशा खतरा है हमसफ़र से*
*सरफिरे लोग अभी और भी इस दुनिया में*
*सब लुटा कर भी लुटाने के लिए आतुर हैं*
*कौन बेदखल हुआ कौन खो गया कहीं*
*दौर अब अजीब सा वक्त बदलता नहीं*
*जो भी किया बे-जिक्र, जो ना किया चर्चा बहुत*
*बे-मुरौवत है दुनिया, शिकवे गिले सबको बहुत*
*सब्र की मियाद क्या कोई समझाता नहीं*
*राह बदलनी कहां कब कोई बताता नहीं*
*फरिश्तों में है कहां वो बात जो दिलवर के साए में*
*आरज़ू जन्नत की क्यों गर हसीं दामन हो हाथों में*
*वजह होती नहीं हर बात की जो तुमसे कहें*
*तुम अपने अक्स से ही पूछो, सब बता देगी*
*मेरी आदत में छुप के वो भी शामिल हो गए*
*हम न रहे हम न जाने किस जहां में खो गए*
*सांसों की सरगम सुरीली हुई जा रही अब*
*शायद मुहब्बत का पैग़ाम हासिल हुआ है*
*किस्सों में गुजर जाए ये शाम-ए जिंदगानी*
*इतनी हसीन कब थी वो शाम-ए जिंदगानी*
*चाय की तलब क्यों इतना मुझे सताती*
*दिल उदास होता इसकी ही याद आती*
*सुकून ज़िन्दगी का है ज़िन्दगी के आगे*
*चाहे जितना भी पकड़ो ये दूर दूर भागे*
*मुहब्बत ख़्वाब सा प्यारा अगर मिल जाए तो क्या हो*
*हसीं मंज़र से गुजरें और आँख खूल जाए तो क्या हो*
*किस्सों की शक्ल में हीं सच्चाई बयां की*
*जैसा भी रहा हो वो, कुछ तो वफ़ा की*
*कब रहा है कोई यहां जिन्दगी भर साथ*
*धुएं की लकीरों में हीं तुम पढ़ना दास्तां*
*नजर की हद है कहां नज़र से नज़र कहां आती*
*जहां तक जाए नज़र एक हीं सुरत नज़र आती*
*जलने का मज़ा इश्क में, पूछो मेरे दिल से*
*ये आग कुछ अलग सी बुझती नहीं जल से*
*आजकल मैखाने में भी, शाकी नहीं मिलती*
*मिल जाए कभी भी अगर खाली नहीं रहती*
*कहने की बात है उसकी आंखों में नशा है*
*जाम समझ जो पिया होश अपनी बढ़ा ली*
*पीने की तलब है तो जी भर के पी लेना*
*दीदार जो मिले करो, ढूंढो न कोई बहाना*
*जो ख़ुद जल रहा हो जलाएगा क्या*
*दीवानगी हद से बढ़ी बताएगा क्या*
*हर भेष में मिलेगा हर देश में मिलेगा*
*इंसान ठहरा संगदिल ये द्वेष में मिलेगा*
*न वादों पे भरोसा है न डर मुझको बिछड़ने का*
*फ़र्क पड़ता है जब तू ही इरादा कर ले जाने का*
*कितनी हीं रातों से मैरी रुह कहीं चली जाती है*
*पहले आ जाती थी दो पल में,अब न आती है*
*बिखरी नहीं हैं जुल्फें बहुत देर से शायद*
*गर्मी बढ़ी है आजकल बरसात भी कम है*
*ख़्वाब की डोर को थामे रखना*
*अब मिलने की जगह मालूम है*
*बोझ जिन्दगी का कभी कम तो नहीं था*
*मन पे भारी बोझ ले कैसे जा सकेंगे हम*
रविवार, 31 मार्च 2024
April, 2024
*मायूस न हो गर तेरे ख्वाबों ने दम तोड़ा*
*तक़दीर और ताबीर में बनती कभी कभी*
*समझ हमारी हमसे हमको दूर न जाने देती है*
*दर्द किसी का देखे ना ख़ुद को अकेला पाती है*
*किस्मत से किस्मत की बातें वो समझे जो माने हैं*
*हम तो बस इतना ही समझे ये वादे हैं अनजाने से*
*खुशियों की उम्र कम थी रुकना न कभी जाना*
*गम साथ रहे अक्सर सिखा दिया हमें मुस्कुराना*
*उम्मीद का दामन क्यों छूटे जब तुम भी मेरे जैसी हो*
*उंगली रखकर देख रहा था दर्द कहां, तुम कैसी हो*
*सब्र न बन जाए मजबूरी, दूरी इतनी ठीक नहीं है*
*थोड़ी बेचनी भी अच्छी, हासिल मुमकिन करती है*
*हर इल्तिज़ा कबूल हो मुमकिन नहीं मगर*
*कुछ कर सकूं तेरे लिए मोहलत तो जरा दे*
*हर शख्स परेशान है मुझको भी ख़बर है*
*इतना तो रहे याद गमों को भी घर मिले*
*कोशिश किये था सबने, हर बार कुछ हुआ*
*कभी राह गलत निकली कभी वक्त सो गया*
*हर बात पे ऐ दोस्त तुम,घबराता क्यों है*
*कितना बुलाया लेकिन तू भागता क्यों है*
*दो पल सकूं से बैठो हर मरहले का हल*
*कुछ और आजमाएं राहें बदल के चल*
*इन्सान की फितरत का हम ज़िक्र क्या करें*
*हसीं वक्त में करीब,जब बदले किनारा करें*
*वक्त अचंभित है करता नवरात्र में ईद मनवाता है*
*इंसा - इंसा में फ़र्क नहीं ये बार-बार समझता है*
*कैसे कहते कि वो मुझे माफ़ करे*
*गुनाह उसके हमसे कहीं ज्यादा थे*
*तंग हाथों से हम ख़ुद को लुटाते कैसे*
*उसकी ख्वाहिशों का बोझ ज्यादा था*
*ढूंढकर उसको थक गया था मैं कब का*
*वो था कब से मेरे सीने में घर बनाए हुए*
*शक मुझे अब कभी भी नहीं होता*
*मैंने इंसा पे यकीं करना छोड़ दिया*
*सुकून की जिन्दगी जैसी मिले कबूल करो*
*उधार की खुशी में शोर बहुत ही ज्यादा है*
*रफतार जिन्दगी की रुकती है रोकने से*
*होती नहीं पुरानी चाहत सिर्फ़ चाहने से*
*ज़िक्र होता है जब भी प्यार की वफाई की*
*तेरी बातों में मुहब्बत की महक आती है*
*पसन्द करने की कोई तो वजह होती ही है*
*हर दफा लफ्जों में जज़्बात कहां मिलते हैं*
*बेवजह जब भी मुस्कुराया है*
*तेरे चेहरे पे गुलाब खिले दिखे*
*बनाया बुत और धर दिए इल्जाम कई*
*नजारा कुछ न बदला मगर तसल्ली है*
*कह तो दूं मैं सच सरेआम अगर सुन सके कोई*
*रूह अब गुलाम डर के साए में इंसान हर कोई*
*दुआओं में अक्सर ये दुआ मांगते हैं*
*कभी तुम न पूछो हम क्या चाहते हैं*
*बताना है मुश्किल क्या चाहते हैं*
*तुम्हें चाहते हैं, हम सब चाहते हैं*
*दिल की फरमाइसों का क्या कहना*
*चाहता वो है जो कभी नहीं मिलता*
*राख में छुपके महफूज रहती चिंगारियां ऐसे*
*जैसे आशिक के पहलू में दुस्वारियां नहीं होती*
*आदमी शक्ल से जैसा भी नजर आता हो*
*उसके जहन में धूर्त सा शैतान कोई रहता है*
*दूर रहने का खयाल मुझसे बहुत दूर रहा*
*जब भी कोशिश हुई जिंदगी घबरा सी गई*
*खुल के कही जो बात किसी तरह संभल कर*
*घबरा गए या डर गए क्यों वो भागे इधर उधर*
Slightly modified
*खुल के कही जो बात किसी तरह संभल कर*
*घबरा गए या डर गए अब वो भागें इधर उधर*
*ख्वाबों की मुलाक़ात का इतना ही फसाना है*
*सुहाना सफ़र ख़्वाब में जागे तो बस रुलाना है*
*जब ख़ुद से मेरी पहचान हुई जाना कितना नादान था मैं*
*शीशे को समझा हीरा है असली चमक से अंजान था मैं*
*कैसे कह दें हमने सबकी तकदीरें बदल दी*
*बदला है माहौल घर में सिमटना लाज़मी था*
*रोज़ मिलना, याद करना लाज़मी था*
*वक्त के संग ख़ुद बदलना लाज़मी था*
*हमने जिनको कर दिया सबकुछ नज़र*
*अब वही कहते हैं बचाना लाज़मी था*
*भरोसे पर भरोसा कौन करता है मुहब्बत में*
*जज्बा अपना अपना है निभाते हैं चाहत में*
*तक़दीर है बहाना उनका जो संगदिल हैं*
*इंसान को हमेशा खतरा है हमसफ़र से*
*हवाओं को पता है दूर से खुश्बू नहीं मिलती*
*बदलती हैं हवाऐं ताकि अपनी दूरियां कम हों*
*सुकून सस्ते में मिल जाए अगर दो पल ठहर जाए*
*वादे कर या ना कर फिर भी नज़रों को नज़र आए*
सोमवार, 18 मार्च 2024
March, 2024
*वक्त का मिज़ाज वक्त भी न जाने*
*वक्त बदलता है तू माने या न माने*
*तुम अलविदा न कहते हम यूं ही चले जाते*
*गर दे सको इजाजत तो कुछ देर ठहर जाते*
*कौन माने कौन समझे क्या हुआ था साथ तेरे*
*हर कोई मशगूल ख़ुद के मरहलों में जो हैं घेरे*
*कुछ पाने के लिए किसी के टूटने का इंतज़ार*
*संभल जा ऐ दिल मेरे न हो इतना भी बेकरार*
*हम सफ़र में थे या सफ़र में रात थी*
*जो रुका एक पल सफ़र में खो गया*
*वक्त की पाबंद कब खुशियां हुईं*
*दर्द ने हर पल निभाया साथ मेरा*
*दिल मिलाया इतना भी कोई कम नहीं*
*इतनी मेहरबानी का भी सबमें दम नहीं*
*मन मान भी जाता मगर ज़िद थी न मानेंगे*
*खुशियों के लिए हम कभी भी मन न मारेंगे*
*तारों की झुरमुटों से वो झांक रहा है*
*जल्दी हो मुलाक़ात दुआ मांग रहा है*
*मंज़िल कभी ख़ुद ब ख़ुद आती नहीं करीब*
*दुस्वारियां राहों की सहो और साथ दे नसीब*
*जिन्दगी मैंने तेरे वास्ते क्या क्या न किया*
*पूरी दुनिया से बगावत किया, इश्क किया*
*आज हर चेहरा नया है कुछ हसीं ज्यादा*
*रंग चाहत का है या है महज़ ख्याल मेरा*
*वक्त रोक देता गर तुमको था पसन्द*
*वक्त जा चुका वहां जो था उसे पसन्द*
*सब्र का दामन छूटा कब का बेसब्र नहीं मैं*
*कब्र सजा के रखा लेकिन जिंदा हूं अभी मैं*
*शाख पे बैठा है कब से बेखौफ परिंदा*
*दोस्त भरोसे का गर तो बेखौफ रहे बंदा*
मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024
February, 2024
*कुछ तो अलग बात हर अफसाने में*
*सभी होते हैं कहां एक से जमाने में*
*भटके हुए राही की भी तो दास्तां सुनो*
*रास्ते उलझे से , मुुश्किल थी क्या चुनो*
*वक्त जो आज है कल ये होगा नहीं*
*हलचलें थी जो यहां, आज वो नहीं*
*भूल जा या याद रख तेरी मर्ज़ी जो भी रख*
*कौन सा क़िरदार उम्दा है बड़ी मुश्किल परख*
*ख्वाहीश न थी हमारी कि सबसे बैर करते*
*तन्हा गुजारा करते व कुछ न लब से कहते*
*इस क़दर इश्क की बारिश कुछ ठीक नहीं*
*सर्द मौसम है भींग जाना मुनासिब तो नहीं*
*सरहदें मिट गईं जब किसी से इश्क़ हुआ*
*बंदिशें कुछ काम न आईं कभी जमाने की*
*जब गलतियों की फेहरिस्त लम्बी होती जाए*
*करेंगे क्या मानते मानते फिर गलती हो जाए*
*वक्त ने सिर्फ़ हालात बदला जज्बात वही हैं*
*नाराजगी दो पल की आवाज़ दे हम वही हैं*
*आदत नहीं कि अपनी आदत बदल के देखें*
*जो साथ चले अबतक उन्हें छोड़ चल के देखें*
*पहले नादान थे वो अब सयाने हो गए*
*बदल गईं आदत शिकवे सभी खो गए*
*मेरे गमों में मेरी खुशियां घुल गईं ऐसे*
*तेरे सिवा किसी की समझ आए कैसे*
*तक़दीर का बहाना अब काम न आयेगा*
*तक़दीर के आगे भी मिलने की जगह है*
*कुछ भी हो नंगे पांव न निकलना*
*अभी रूक जा आराम से निकलना*
*मुहब्बत कहां मोहताज अब खिलते गुलाबों की*
*कभी ये ख़ुद बदलती है, कभी मौसम बदलते हैं*
*गम और खुशी में फ़र्क करना हो गया मुश्किल*
*समझ आता नहीं कब रोना कब मुसकुराना है*
कसक अनजान नगमों की सताती है अंधेरों में
समन्दर में उलझते जा रहे यादों की लहरों में
*एक ख़्वाब बिखरने का क्यों मलाल हो*
*ज़िन्दगी हमारी ख्वाबों का सिलसिला है*
*बात करने के लिए बात भी तो चाहिए*
*बात के लिए कोई साथ भी तो चाहिए*
*यादें गुजरे लम्हों की हैं बेबस अक्सर आती हैं*
*जीवन सबका एक सा है घड़ी उसे दुहराती है*
*मुझसे यूंही लग न सकेगा हर बात पे ठहाका*
*हँसने के लिए दिल की इजाजत भी ज़रूरी है*
*रास्तों की क्या कमी गर साथ चलने का इरादा*
*साथ पहुंचेंगे जहां भी वो हसीं ख्वाबों से ज्यादा*
*कौन माने कौन समझे क्या हुआ कल साथ तेरे*
*हर कोई मशगूल ख़ुद के मरहलों में जो हैं घेरे*
मंगलवार, 2 जनवरी 2024
January, 2024
*बहुत कोशिशें हुई होंगी सच छुपाने की*
*कोई यूं न कहता दिवाना था गुजर गया*
*आसान सा जवाब है मुश्किल सवालों का*
*यूं हीं तो नहीं कहते कि तुम लाज़वाब हो*
*मुस्कुराहट भी क़ैद होती है, ये अभी जाना*
*ऊंचे दर्जे का फनकार मेरा यार मैंने माना*
*हम चाहें भूलना पर भूल नहीं पाते कभी*
*कहने की बात है अब याद नहीं बातें सभी*
*जमाने को ख़बर है दिल के मेहमान लौटते हैं*
*ढूंढने के लिए दिल से बेहतर कोई मुकाम नहीं*
*कीमत उसने कुछ ज्यादा ही मांग लिया मुहब्बत में*
*चुकाई न गई मुझसे कीमत और वो जुदा हो गया*
*मुश्किल से मुहब्बत का इज़हार किया था*
*हंसी में लिया, माना नहीं प्यार किया था*
*रास्तों की तलाश है हमें भी तुम्हें भी*
*मंज़िल एक है लेकिन राहें जुदा जुदा*
*जिस मोड़ पे पहुंचे हैं वो पहले भी यहीं था*
*जिसने कहा नया है वो ख़ुद कहीं नहीं था*
*कुछ फूलों की जमीं ही अलग होती है*
*इस जमीं से निकलो तो मिलना होगा*
*क्या सच है प्रेमी पागल होते हैं*
*दुनिया समझ ही नहीं पाती भाषा*
*हमने वफा का कभी दावा नहीं किया*
*सच ये भी है,कभी बेवफा नहीं हुआ*
*खामोशी हमेशा ख़ामोश नहीं रहती*
*ख़ामोश रहकर भी सब कुछ कहती है*
*समन्दर को यकीं था वो आयेगी, रुका रहा*
*नदी की है आदत पुरानी छुपके मिलने की*
*बोझ कंधे पे हो या दिल में हो*
*बढ़ते जाओ तभी राह कटती है*
*सफ़र ये ख़त्म हो ऐसी कभी ख्वाहिश न हुई*
*मेरा हमराह संग चले उम्रभर, हसरत हीं रही*
*राज की बात अभी राज रहने दो*
*थोड़ी देर और यूं ख़ामोश रहने दो*
*दर्मियां गुफ्तगू के भी कई तरीके हैं*
*बंद पलकों में नए ख़्वाब सजने दो*
*ख़ुद से कई हैं शिकवे कैसे तुम्हें बताएं*
*जो बेखुदी में किए अब रात दिन रुलाएं*
*ख़ुद से कई हैं शिकवे कैसे तुम्हें बताएं*
*जो बेखुदी में किए अब रात दिन रुलाएं*
*समझ दुनिया में लोगों की बढ़ गई है शायद*
*ऐसे किस्से हुए ईजाद जो कभी हुए ही नहीं*
*अमीरों की दुनिया अमीरों का बाज़ार*
*मुफलिस सारे आशिक़ और हैं लाचार*
*खफा होते तो हम क्योंकर होते*
*बिना इजाज़त किया गुनाह हमने*
*करने पे आओ तो तूफान उठा सकते हो*
*पूरी दुनिया को इशारे पे झुका सकते हो*
*हालात बदलने में दो पल की देरी है*
*रौशनी भी होगी अभी रात अंधेरी है*
*चाहे जिधर भी देखो चाहे जहां भी देखो*
*हर शै में कयामत है या सिर्फ़ मुहब्बत है*
*अपने हालात से शिकायत तो बहुत है*
*वक्त बदल जायेगा ये उम्मीद बहुत है*
*तमन्ना थी तरकीब कोई हम ऐसा ढूंढ़ पाते*
*बे- बस किसी इन्सान को ढूंढे न ढूंढ़ पाते*
*वजूद पे खतरा बहुत है अब,संभल जाओ*
*जगह महफूज नहीं जल्दी से निकल जाओ*
*हमारी शाख इतनी है कोई भी पास नहीं होता*
*अरमां किनारा कर लिए हसरत नहीं सताता*
*दास्तां ऐसी भी कभी हमने सुनी थी*
*क़िरदार तो कई थे रिश्ता न कोई था*
इतना भी दिल कमबख्त नहीं है
खोने की ये सोचे,शख्त नहीं है
बड़ी मुश्किल से खज़ाना हाथ आया
किस्मत की बात है कि तेरा साथ पाया
हाथ आया था जिस दिन मेरे हाथ में
हाथ कितने छूटे जो रहते थे साथ में
सदस्यता लें
संदेश (Atom)