शुक्रवार, 6 सितंबर 2024
September,2024
*रातें ही नहीं दिन भी तन्हाई से घबराएं*
*हर वक्त रहे उम्मीद शायद वो चले आएं*
*मन की सुनो यारों दुनिया की नहीं सुनना*
*अक्लमंदी छोड़ कर दिवाना बन के रहना*
*यादों से कुछ न कहना साथ साथ रहना*
*इनपर यकीन रखना मिटने इन्हें न देना*
*मुझको यकीं था किसी दिन हम कहीं मिलेंगे*
*वो लम्हें हसीं होंगें जब कल से कल मिलेंगे*
*बे ख्याली में उसका ख्याल आया*
*जो कभी दिल के मेरे पास आया*
*रौशनी भी थोड़ी कम कम थी*
*चेहरा उसका नजर नहीं आया*
*सच कहो क्या कभी मैं याद आया*
*या यूं हीं तुम मुझे बहलाते हो*
*मुझको शक की अजीब आदत है*
*बे-वजह है, यकीं दिलाते हो*
*हम शाख ए गुलिस्तां से करते भी क्यों शिकायत*
*खुशबू थी, गुल खिले थे क्या क्या न थी इनायत*
*इंतजारी की हद नहीं होती*
*कई जन्मों में यार मिलते है*
*रंग बदलती दुनिया के कुछ रंग हसीन भी लगते है*
*हर रंग में जीने की आदत पड़ जाए तो बेहतर है*
*लाखों में एक है वो जो मेरा मीत बन गया*
*धड़कन की धुन पे जैसे मधुर गीत बन गया*
*रिश्ते बने हैं खुद ब ख़ुद हमने बनाया कब था*
*जब जब तू करीब आया मैं मुस्कुराया तब था*
*कुछ पाने की हसरत में रिश्ते नही बनते*
*होठों पे हसीं ले आएं कोशिश यही करते*
*तजुर्बे ही सिखाते हैं अंधेरे में संभलना धीरे चलना*
*उजाले में भी मुमकिन है फिसलना और गिर जाना*
*नजर के सामने आने में कुछ देर जो कर दी*
*इरादे ही बदल डाले वे मेरे साथ चलने का*
*दूर रहकर वो मुझे चांद नजर आता था*
*आज मिलना हुआ पहचान मुुश्किल थी*
*वफ़ा की डोर नाज़ुक है मैं सुनता था ज़माने से*
*पड़ा जो वास्ता हालात से हुए नाराज़ हम ख़ुद से*
*वफ़ा की डोर नाज़ुक है मैं सुनता था ज़माने से*
*हुआ जो सामना हालात से शर्मिन्दा हम ख़ुद से*
*इश्क का आज़ भी वही आलम*
*कल भी था क्या ये आजमाना है*
*हम मुहब्बत से यूं खफा कब थे*
*दर्मियाँ शक का काफिला आया*
*माजरा लोग ना समझे ऐसा क्योंकर है*
*फासला जब बढ़ा दिल ज़रा करीब हुए*
*जिन्दगी पहले बताती नहीं सिखलाती है*
*दम निकलता है अहसास भी नहीं होता*
*आज मुझको मेरी यादों के घने झुरमुट में*
*सुराग एक हसीं पल का क्यों नहीं मिलता*
*कैसे कह देते हो सीने में अब जज़्बात नहीं*
*सांस चलती है, हम ज़िंदा हैं तुम्हें याद नहीं*
*कितने मासूम मेरे ख्यालात हुआ करते हैं*
*जिसे कुछ याद नहीं उसको याद करते हैं*
सदस्यता लें
संदेश (Atom)