सोमवार, 17 अगस्त 2026

August, 2026

[03/08, 5:42 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अल्फ़ाज न जाने कहीं गुम गए हैं शायद* *कितनी भी आवाज़ दो कोई सुनता नहीं* [03/08, 5:45 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ये दुनिया अब बदल गई है शायद* *इंसानी शक्लों में अलग शख़्स हैं* [04/08, 8:23 am] Dr. Suman Kumar Singh: *न तलाश कर न तबाह कर* *जो मिला है उससे निबाह कर* [04/08, 8:24 am] Dr. Suman Kumar Singh: *किसी राह में किसी मोड़ पर* *जो मिला उसी से ही बात कर* [04/08, 11:03 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ख्वाबों की हकीकत भी एक ख्वाब सुहाना है* *अहमियत से अनजान पर जीने का बहाना है* [09/08, 12:52 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *महफ़ूज़ नहीं कोई हर किस्म के खंजर हैं* *कहने को गुलिस्ताँ है हकीक़त में बंजर हैं* [12/08, 10:55 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मौसम बदल न जाये चाहो तो आ ही जाओ* *ऐसा न हो कि कल तक अरमाँ फिसल जाएँ* [12/08, 3:31 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *इश्क़ परछाइयों सा ही होता है* *रौशनी कम, साथ छोड़ जाता है* [12/08, 3:33 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बहते बहते सागर में खो जायेंगे* *दुनिया ढूँढे पर न नज़र आयेंगे* [12/08, 5:01 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *भींगे मौसम में सिर्फ़ रुखी-सूखी बात करो* *ख़ुद पे काबू न रहे ऐसी भी न बरसात करो* [12/08, 5:07 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चेहरे पे हँसी दिल में ज़हर रखते हों जहाँ लोग* *इन्सान की फ़ितरत को समझना नहीं मुमकिन* [13/08, 3:08 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *लंबी कहानियों के अंज़ाम बदल देना* *चौंकने की हसरत कब से दबी पड़ी है* [13/08, 3:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ख्वाबों के झरोखे से दिखते हो मुझे अक़्सर* *चेहरा छुपाये जाने तुम जाते कहाँ बचकर* [14/08, 1:07 am] Dr. Suman Kumar Singh: *लकीरों में ढूँढा फकीरों की किस्मत* *लकीरें वही थीं अलग उनकी फ़ितरत* [16/08, 7:30 am] Dr. Suman Kumar Singh: *बे इंतिहा मुहब्बत है सकूँ की मोहताज* *कैसे कोई समझाये उसको नहीं फुरसत* [17/08, 1:03 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कसमों पर यक़ीन मत कर हालात के वादे हैं* *वो कुछ न कभी कहते जिनके पक्के इरादे हैं* [17/08, 1:06 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *गुजर बसर के लिए फैसले बदलते रहे* *ख़ुशी मिली न कभी मंज़िलें बदलते रहे* [17/08, 1:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मरने के लिए हर जगह कितने हीं इंतजाम* *जीने के लिए सिर्फ़ जरूरत थी साँसों की* [17/08, 1:22 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मरने के लिए हर जगह कितने हीं इंतजाम* *जीने के लिए साँसों की ज़्यादा ही कमी थी* [18/08, 2:27 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दिल सम्भाले संभलता नहीं आजकल हम क्या करें* *उसकी पेशानी पर सलवटें बढ़ रहीं अब हम क्या कहें* [18/08, 2:30 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रंग सबके लहू का जब एक सा* *रंग चेहरे का देखा खफ़ा हो गए* [18/08, 2:35 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जिस्म बाहर से चाहे जितना हसीं* *रूह मैली हो गर कर ले राहें जुदा* [18/08, 2:41 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *शबनमी सुबह हो या हो रंगीन शाम* *फ़र्क लगता नहींं जब हो हाथों में जाम* [18/08, 4:35 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ऐसे लफ़्ज़ों में क्यों न खो जायें* *आँखें बंद कर लें और सो जायें* [19/08, 7:23 am] Dr. Suman Kumar Singh: *क्यों कभी हम तेरा ख्याल करें* *तू मेरे साथ साथ चलता है* *थक के बेबस कभी उदास हुआ* *बस एक ख्याल से तेरा दीदार हुआ* [19/08, 7:32 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जब से हाथों में हाथ आया है* *जो न सोचा था वो भी पाया है* [20/08, 6:04 am] Dr. Suman Kumar Singh: *गुफ्तगू के हसीन लम्हों में जिन्दगी सिर्फ़ मुस्कुराती है* *जब भी हम अकेले होते हैं बीते पलछिन हमें रुलाती है* [22/08, 7:41 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सबकी जिन्दगी एक सी नहींं होती* *सबकी आँखों में अलग सपने हैं* [22/08, 7:51 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जिन्दगी के सबक जिंदगी के साथ गये* *हर एक आदमी ख़ुद ही आजमाता है* [25/08, 9:49 am] Dr. Suman Kumar Singh: *तूफानों में मुझे एक राह मिल गई* *खामोशी को जैसे जुबान मिल गई* [25/08, 3:09 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ठगी के हम भले ही शिकार हुए* *मुस्कुराने की वज़ह मिल तो गई* [25/08, 3:12 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पसन्द अपनी अपनी ख़्याल अपना अपना* *समझदार लोगों को तो सिर्फ़ जाहील पसन्द* [25/08, 3:16 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *नादां मैं अब भी मग़र जानता हूँ* *कौन कितना सीधा पहचानता हूँ* [27/08, 3:37 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पुराने पन्नों पे नई इबारतें लिखना* *मुमकिन सही लेकिन आसाँ नहीं* [27/08, 3:40 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ज़ख्म का ज़िक्र बार-बार हुआ* *दर्द का कारवाँ थमा ही नहीं* [27/08, 3:42 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *खिलते फूलों से शिक़ायत कैसी* *रंग और खुशबू का साया होगा* [28/08, 5:18 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *संग रहते हो कुछ नहीं कहते* *किन ख्यालों में गुम गये तुम* [28/08, 5:19 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आज भी कल की बात करते हो* *किसके झांसे में आ गए हो तुम* [30/08, 7:32 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दूरी का अंदाज़ा तो साँसों में ही सिमट जाता है* *रूह बदन से अलग हो अफ़साना बदल जाता है* [30/08, 7:42 am] Dr. Suman Kumar Singh: *क़बूल हर दुआ हो ज़रूरी नहीं है* *कर्मों की क़ीमत अभी पूरी हुई है*