बुधवार, 4 दिसंबर 2024
December, 2024
*बिखरे एहसासों में एक ऐसा भी कहीं कुछ है*
*सांसें रुकती हीं नहीं, दिन रात चला करती हैं*
*खुदा की खोज जमानों से सभी करते हैं*
*पाप जो करते हैं वो खुदा से कहां डरते हैं*
*शक्ल इन्सान की बदली है बदल जायेगी*
*उसकी इंसानियत बदली न बदल पायेगी*
*एक ही शख़्स में जज़्बातों का ऐसा आलम*
*दोस्त तो है मगर धड़कन पे पकड़ रखता है*
*साथ चलने को मुहब्बत गर मान भी लें*
*कैसे रोकेंगे अगर मोड़ कोई आ जाए*
*आज की शाम थी ख़ामोश मैं उदास सा था*
*एक आहट हुई, पल में समा बदल ही गया*
*हुनरमंद कई थे मगर कुछ कर न सके*
*जिन्दा मुर्दों में कभी सांस भर न सके*
*नतीजा न निकला जतन सौ किए थे*
*अभी उनको रंजिश कल भी खफा थे*
*कल्पना जैसी थी मन में ज़िंदगी वैसी थी कहां*
*रात जिसके साथ गुजरी दिन में वो जाने कहां*
*सबक जिन्दगी का कहां ले के जाएं*
*किसे हम याद रखें, किसे भूल जायें*
*कसक अब तक सताती है न रोका क्यों नहीं रास्ता*
*जो रहता था कभी पहलू में कैसे हो गया बे-वास्ता*
*अजब वो दौर था जब ज़िन्दगी हंस के गुजरती थी*
*जब शाम ढलती थी तो महफिल अपनी सजती थी*
*तुम्हारी शक्ल मिलती है कई अंजान चेहरों से*
*तुम्हारी ये अदा भी ख़ूब है हर पल सताने की*
*देखने की बहुत कोशिश की*
*सारे परदे गिरा के बैठे हैं*
*राज क्या है जिसे छुपाना है*
*अपना दामन बचाए बैठे हैं*
*जिस्म परदों में छुपा लें शायद*
*रूह में हम समाए बैठे हैं*
*रात में हम कभी नहीं मिलते*
*उसका चेहरा नज़र नही आता*
*जब कभी हमने सवाल किया*
*उसका चेहरा नज़र नहीं आया*
*खेल अंज़ाम भी पाए ये ज़रूरी तो नहीं*
*रास्ते मोड पे मुड़ जाए ये ज़रूरी तो नहीं*
*साथ जिसका भी मिले साथ चले जाना है*
*एक सूरत ही चले साथ ये जरूरी तो नहीं*
*मैं हर एक मोड़ पे कुछ देर ठहर जाता हूँ*
*शायद भटके हुए राही को राह मिल जाए*
*मेरे आगोश में कुछ भी न तेरे जैसा है*
*टूटे ख्वाबों का बसेरा और खामोशी है*
*मेरे आगोश में अब कुछ भी न तेरे जैसा है*
*एक खामोशी में लिपटे हुए ख्वाबों के सिवा*
*अब कोई शाम न आती है घूंघट ओढ़े*
*अब खुले आम नये रिश्ते गढ़े जाते हैं*
*घर के दरवाज़े मेरे बंद ही रहते हैं अक्सर*
*उसकी आदत वो खिड़की से चला आता है*
*मेरे हिस्से में जरा धूप तो आने देते*
*ठंड ज्यादा है व रूह जमी जाती है*
*जमाने की फितरत बदलती रही है*
*हर एक दास्तां पर मचलती रही है*
*सांसों की सरगम की धुन भी निराली*
*कभी तो शिक़ायत कभी सुर मिला ली*
*महकती फिज़ा की है ये इनायत*
*जमीं से तस्वीर सबकी मिटा दी*
*तलाशी जो ली सबने मेरे मकान की*
*फुरसत के पल थे, हंसी कहकहे थे*
*सभी ढूंढते थे ख़ज़ाने की चाभी*
*ताले नहीं थे खुला सब पड़ा था*
*सभी ढूंढते थे ख़ज़ाने की चाभी*
*ताले नहीं थे, खुले थे सब दरीचे*
*करीने से हमने सजाया था घर को*
*परेशान सभी थे कि सामान कहां है*
*ख़ामोशी से सुलझती हैं उलझने कई*
*अनकही बातों का भी असर होता है*
*मेरा लहजा उन्हें पसन्द नहीं*
*सच से दूरी बना जो चलते हैं*
*आसमां में मकान नहीं बनता*
*इसीलिए वो हसीन दिखता है*
*जब भी दिल चाहे खफा हो जाना*
*इतना हीं करना मुझे ख़बर न मिले*
*घर भरा भरा है दिल में जगह कम है*
*खुशियां हुईं खफा सिर्फ ग़म ही गम है*
*दरवाजे मिले बन्द जब कभी आवाज़ दी*
*सोने ने की आदत कब न जाने कैसे पड़ी*
*शहर में आग लगेगी तो जल मरेंगे सभी*
*कुछ भी करके जल्दी आग बुझाओ यारों*
*जब तक मौत है अंजान सभी ज़िंदा हैं*
*गली का रास्ता उसको न बताओ यारों*
*हर नजर में मुमकिन नहीं है बेगुनाह रहना*
*तेरी नज़र की फ़िक्र है दुनिया से मुझे क्या*
*लोग कहते हैं के तू अब भी ख़फ़ा है मुझसे*
*वो नहीं जानते आंखों की जुबां को पढ़ना*
*इन्सान की किस्मत में इन्सान नहीं है*
*भगवान से मिलता है बदनाम बहुत है*
*इंसान की तक़दीर में भगवान नहीं है*
*इन्सान से मिलता है बदनाम बहुत है*
*चाहते हो अगर तो अपना इरादा बदलो*
*मेरी चाहत नहीं बदलेगी यकीं है मुझको*
*दोस्ती और मुहब्बत में फर्क बस इतना*
*दोस्त मिलता गले प्यार कुछ घबराता है*
*जिसे भुला दिया और याद भी रखा*
*नशे के बाद खुमारी तो ठहर जाती है*
*जब भी गुजरे हुए लम्हे क़रीब आते हैं*
*ख़ुशी तो देते हैं लेकिन बहुत रुलाते हैं*
*हौसला अपना बनाए रखिए*
*सब्र भी आजमाए जाएंगे*
*ज़िंदगी यूं फना नहीं होगी*
*दवा दुआ से गुजरना होगा*
*नसीहतों से अब तौबा कीजे*
*जो जी में आए किया कीजे*
*सामने खिड़कियों में चांद नज़र आया है*
*दिन है या शाम ढली,पूछकर पता कीजे*
*थोड़ी कशिश रहेगी आसान नहीं भुलाना*
*वर्षों की ये मुहब्बत मुश्किल इसे मिटाना*
*कुछ देर ठहर जाते करनी थी बातें कितनी*
*बेजान हुई लफ्जों की है उम्र बची जितनी*
*आदमी क्या करे कि उनको तरस आ जाए*
*जल रही है जिन्दगी अब आसमां बरस जाए*
*कहकहे खूब लगे जब दिल की बात कही*
*मेरा अंदाज़ अलग कोई समझता ही नहीं*
*कहकहे खूब लगे जब भी दिल की बात कही*
*अपना अफसाना हुआ अब, एक लतीफे जैसा*
*जान पहचान की भी उम्र हुआ करती है*
*अक्ल के साथ हीं अंदाज़ बदल जाते हैं*
*लहज़ा जिस बात से बदला कोई कहे तो सही*
*जज़्बात का दरिया न रुके, कभी बहे तो सही*
*दिल से दिल की राह है अगर, दिल हुआ क्यों बेकल*
*दिल नहीं लगता है तो दिल से मिल, और कहीं चल*
*चल भूल जाएं हम क्या -2 नहीं किया*
*जो साथ रहे उनका है दिल से शुक्रिया*
*उनसे न हो शिक़ायत जिसने दगा किया*
*हैरान मेरा दिल है क्यों हमने वफ़ा किया*
*आंखों की ज़ुबान लोग समझते हैं देर से*
*इन्कार पल में कर दिया, इक़रार देर से*
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें