मंगलवार, 7 मई 2024
May, 2024
*मेरी बर्बादी पर मचा इतना मातम क्यों*
*मेरी बर्बादी के दम पे कई आबाद हुए*
*तक़दीर है बहाना उनका जो संगदिल हैं*
*इंसान को हमेशा खतरा है हमसफ़र से*
*सरफिरे लोग अभी और भी इस दुनिया में*
*सब लुटा कर भी लुटाने के लिए आतुर हैं*
*कौन बेदखल हुआ कौन खो गया कहीं*
*दौर अब अजीब सा वक्त बदलता नहीं*
*जो भी किया बे-जिक्र, जो ना किया चर्चा बहुत*
*बे-मुरौवत है दुनिया, शिकवे गिले सबको बहुत*
*सब्र की मियाद क्या कोई समझाता नहीं*
*राह बदलनी कहां कब कोई बताता नहीं*
*फरिश्तों में है कहां वो बात जो दिलवर के साए में*
*आरज़ू जन्नत की क्यों गर हसीं दामन हो हाथों में*
*वजह होती नहीं हर बात की जो तुमसे कहें*
*तुम अपने अक्स से ही पूछो, सब बता देगी*
*मेरी आदत में छुप के वो भी शामिल हो गए*
*हम न रहे हम न जाने किस जहां में खो गए*
*सांसों की सरगम सुरीली हुई जा रही अब*
*शायद मुहब्बत का पैग़ाम हासिल हुआ है*
*किस्सों में गुजर जाए ये शाम-ए जिंदगानी*
*इतनी हसीन कब थी वो शाम-ए जिंदगानी*
*चाय की तलब क्यों इतना मुझे सताती*
*दिल उदास होता इसकी ही याद आती*
*सुकून ज़िन्दगी का है ज़िन्दगी के आगे*
*चाहे जितना भी पकड़ो ये दूर दूर भागे*
*मुहब्बत ख़्वाब सा प्यारा अगर मिल जाए तो क्या हो*
*हसीं मंज़र से गुजरें और आँख खूल जाए तो क्या हो*
*किस्सों की शक्ल में हीं सच्चाई बयां की*
*जैसा भी रहा हो वो, कुछ तो वफ़ा की*
*कब रहा है कोई यहां जिन्दगी भर साथ*
*धुएं की लकीरों में हीं तुम पढ़ना दास्तां*
*नजर की हद है कहां नज़र से नज़र कहां आती*
*जहां तक जाए नज़र एक हीं सुरत नज़र आती*
*जलने का मज़ा इश्क में, पूछो मेरे दिल से*
*ये आग कुछ अलग सी बुझती नहीं जल से*
*आजकल मैखाने में भी, शाकी नहीं मिलती*
*मिल जाए कभी भी अगर खाली नहीं रहती*
*कहने की बात है उसकी आंखों में नशा है*
*जाम समझ जो पिया होश अपनी बढ़ा ली*
*पीने की तलब है तो जी भर के पी लेना*
*दीदार जो मिले करो, ढूंढो न कोई बहाना*
*जो ख़ुद जल रहा हो जलाएगा क्या*
*दीवानगी हद से बढ़ी बताएगा क्या*
*हर भेष में मिलेगा हर देश में मिलेगा*
*इंसान ठहरा संगदिल ये द्वेष में मिलेगा*
*न वादों पे भरोसा है न डर मुझको बिछड़ने का*
*फ़र्क पड़ता है जब तू ही इरादा कर ले जाने का*
*कितनी हीं रातों से मैरी रुह कहीं चली जाती है*
*पहले आ जाती थी दो पल में,अब न आती है*
*बिखरी नहीं हैं जुल्फें बहुत देर से शायद*
*गर्मी बढ़ी है आजकल बरसात भी कम है*
*ख़्वाब की डोर को थामे रखना*
*अब मिलने की जगह मालूम है*
*बोझ जिन्दगी का कभी कम तो नहीं था*
*मन पे भारी बोझ ले कैसे जा सकेंगे हम*
सदस्यता लें
संदेश (Atom)