मंगलवार, 2 जनवरी 2024

January, 2024

*बहुत कोशिशें हुई होंगी सच छुपाने की* *कोई यूं न कहता दिवाना था गुजर गया* *आसान सा जवाब है मुश्किल सवालों का* *यूं हीं तो नहीं कहते कि तुम लाज़वाब हो* *मुस्कुराहट भी क़ैद होती है, ये अभी जाना* *ऊंचे दर्जे का फनकार मेरा यार मैंने माना* *हम चाहें भूलना पर भूल नहीं पाते कभी* *कहने की बात है अब याद नहीं बातें सभी* *जमाने को ख़बर है दिल के मेहमान लौटते हैं* *ढूंढने के लिए दिल से बेहतर कोई मुकाम नहीं* *कीमत उसने कुछ ज्यादा ही मांग लिया मुहब्बत में* *चुकाई न गई मुझसे कीमत और वो जुदा हो गया* *मुश्किल से मुहब्बत का इज़हार किया था* *हंसी में लिया, माना नहीं प्यार किया था* *रास्तों की तलाश है हमें भी तुम्हें भी* *मंज़िल एक है लेकिन राहें जुदा जुदा* *जिस मोड़ पे पहुंचे हैं वो पहले भी यहीं था* *जिसने कहा नया है वो ख़ुद कहीं नहीं था* *कुछ फूलों की जमीं ही अलग होती है* *इस जमीं से निकलो तो मिलना होगा* *क्या सच है प्रेमी पागल होते हैं* *दुनिया समझ ही नहीं पाती भाषा* *हमने वफा का कभी दावा नहीं किया* *सच ये भी है,कभी बेवफा नहीं हुआ* *खामोशी हमेशा ख़ामोश नहीं रहती* *ख़ामोश रहकर भी सब कुछ कहती है* *समन्दर को यकीं था वो आयेगी, रुका रहा* *नदी की है आदत पुरानी छुपके मिलने की* *बोझ कंधे पे हो या दिल में हो* *बढ़ते जाओ तभी राह कटती है* *सफ़र ये ख़त्म हो ऐसी कभी ख्वाहिश न हुई* *मेरा हमराह संग चले उम्रभर, हसरत हीं रही* *राज की बात अभी राज रहने दो* *थोड़ी देर और यूं ख़ामोश रहने दो* *दर्मियां गुफ्तगू के भी कई तरीके हैं* *बंद पलकों में नए ख़्वाब सजने दो* *ख़ुद से कई हैं शिकवे कैसे तुम्हें बताएं* *जो बेखुदी में किए अब रात दिन रुलाएं* *ख़ुद से कई हैं शिकवे कैसे तुम्हें बताएं* *जो बेखुदी में किए अब रात दिन रुलाएं* *समझ दुनिया में लोगों की बढ़ गई है शायद* *ऐसे किस्से हुए ईजाद जो कभी हुए ही नहीं* *अमीरों की दुनिया अमीरों का बाज़ार* *मुफलिस सारे आशिक़ और हैं लाचार* *खफा होते तो हम क्योंकर होते* *बिना इजाज़त किया गुनाह हमने* *करने पे आओ तो तूफान उठा सकते हो* *पूरी दुनिया को इशारे पे झुका सकते हो* *हालात बदलने में दो पल की देरी है* *रौशनी भी होगी अभी रात अंधेरी है* *चाहे जिधर भी देखो चाहे जहां भी देखो* *हर शै में कयामत है या सिर्फ़ मुहब्बत है* *अपने हालात से शिकायत तो बहुत है* *वक्त बदल जायेगा ये उम्मीद बहुत है* *तमन्ना थी तरकीब कोई हम ऐसा ढूंढ़ पाते* *बे- बस किसी इन्सान को ढूंढे न ढूंढ़ पाते* *वजूद पे खतरा बहुत है अब,संभल जाओ* *जगह महफूज नहीं जल्दी से निकल जाओ* *हमारी शाख इतनी है कोई भी पास नहीं होता* *अरमां किनारा कर लिए हसरत नहीं सताता* *दास्तां ऐसी भी कभी हमने सुनी थी* *क़िरदार तो कई थे रिश्ता न कोई था* इतना भी दिल कमबख्त नहीं है खोने की ये सोचे,शख्त नहीं है बड़ी मुश्किल से खज़ाना हाथ आया किस्मत की बात है कि तेरा साथ पाया हाथ आया था जिस दिन मेरे हाथ में हाथ कितने छूटे जो रहते थे साथ में

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें