गुरुवार, 5 जून 2025

June, 2025

*अंधेरे-उजाले तो आते जाते रहेगें* *जो चल पड़े तो कभी न रुकेंगे* *विदा की घड़ी है हम न कहेंगे* *यकीं है हमें कल फिर मिलेंगे* *उसकी बातों का बुरा क्या मानें* *उसको ख़ुद से जुदा माना ही नहीं* *ज़ख्म देता है तो रोता है घंटों* *दर्द का अहसास उसे होता है* *अश्क बहने दो जितना बहते हैं* *इनकी एक हद है सूख जाते हैं* *बन्द आखों से भी तुम कोशिश करना* *कुछ हसीं लोग अंधेरे में नज़र आते हैं* *उदासी का आलम नहीं अब रहेगा* *फसाना तुम्हारा जहां फिर सुनेगा* *भरोसा न हो कम जो तुमने किया था* *यकीन है किसी दिन भरम सब मिटेगा* *अंधेरे उजाले उजाले अंधेरे की उलझन हमेशा रही है* *कभी पास का दिखता नहीं कभी ख़्वाब नज़र आता है* *जिन्दगी और मौत गहरी सहेली है* *साथ नहीं रहती दोनों ही अकेली है* *मौत के आगे भी इक जिन्दगी है* *रूहें न जुदा होतीं यहां भी वहां भी* *जमीं की फितरत जो आया मिटा पल दो पल में* *बारिश की बूंदें भी यहां देर तक ठहरती कहां हैं* *शिकवे शिकायतों का ये दौर नहीं है* *मेरा मेरे सिवा अब कोई और नहीं है* *कहने लगे हैं लोग बदल डालो नजरिया* *समतल जमीन खत्म आने को है दरिया* *सब जानते हैं लेकिन ख़ामोशी की चादर है* *कोई नहीं कुछ कहता अब बर्बादी के बादर है* *उम्र की सीमा मौसम हो या इन्सान* *गर्म हवाऐं भी सर्दी में नहीं चलतीं* *शिकवों से शिकायत क्यूं वो भी हैं दीवाने* *आशिक़ चाहे जैसा हो परवाने तो हैं परवाने* *सफ़र तो सफ़र कट ही जाएगा एक दिन* *भरम पाल रखा बिखर जाएगा एक दिन* *रिश्ते संभालना भी रिश्तों की सिफारिश है* *रिश्ते तो रिश्ते ठहरे चलते रहें गुजारिश है* *सोचने वाले सोच सोच मरे* *जिंदगी सोच से आगे निकली* *वक्त को रोकने की हर कोशिश* *हुई नाकाम हाथ से फिसली* *वक्त लिखता रहा तकदीर मगर लिख न सका* *सारे अफसाने अधूरे रहे पूरे कभी हो न सके* *खतरे यूं बिखरे कि है तलाश उन्हें* *भुले से करे भूल फ़िर हिसाब करे* *जाना तो तय है लेकिन अच्छा जा के आना* *सबको फिकर है कितनी अब क्या आजमाना* *है शेष सफ़र बाकी कुछ दूर अभी जाना* *रहना क़रीब मेरे, मुमकिन नहीं ये माना* *गलतफहमी हमें समझती है* *कौन अपना है ये बताती है* *भरोसे के काबिल अगर कुछ यहां है* *ख़ुद अपनी हैं सासें, वो भी बेवफ़ा हैं* *नतीजा निकलने में है देर लेकिन* *अंजाम अपना तो सबको पता है* *कसक अब उम्र भर की है मैं चाहे भी कहीं जाऊं* *जिन लम्हों से मैं गुजरा नहीं मुमकिन भुला पाऊं* *चलो अब सब्र के दामन से नाता जोड़ के देखें* *सबक सिखा है जीवन से उसे आजमा के देखें* *वापस आ गया लेकिन सितमगर अब भी पीछे है* *जमीं गीली अभी भी है समन्दर अब भी नीचे है*