शुक्रवार, 2 मई 2025
May, 2025
*खलल नींद में पड़ने लगी है आजकल मेरी*
*उजाले तो दिखा पाते नहीं मुझे सूरत तेरी*
*रोक सकता है उसे कौन जब जाना तय है*
*वक्त के साथ बदल जाना भी तो ज़रूरी है*
*सारे अल्फ़ाज़ मिलकर एक दास्तां सुनाते हैं*
*हमपे जो गुजरी थी कल आज भी रुलाते हैं*
*रिश्तों के सहारे हीं सभी ने है उम्र गुजारी*
*ये और बात है किसी लब पे खुशी न थी*
*मिलने की आरज़ू से है उम्मीद भी जिन्दा*
*उम्मीद मर गई तो है इन्सान कहां जिन्दा*
*जिन्दगी क्यों कोई सवाल करे*
*साथ ये कब,कहां निभाती है*
*आहट किसी भी चीज़ की देती यही संदेश*
*वो शख्स तेरे जेहन में क्यों ढूंढे देश विदेश*
*हवाएं शोर करती हैं तभी जब दिल धड़कता है*
*उसे शायद ख़बर होती नहीं मैं अब भी जिन्दा हूँ*
*आजकल आईना भी शरारत कर रहा मुझसे*
*मेरे अश्कों को क्यों मुस्कुराहट में बदलता है*
*खेल है जिन्दगी क़िस्मत का कोई काम नहीं*
*हम जैसे चाहें खेलें, अंजाम तयशुदा मौत है*
*ऐसा करे खुदा कि सफ़र ख़त्म ही न हो*
*चाहे बदल दे मंज़िल मुझको ख़बर न हो*
*ख़्याल आते रहें जाते रहें कोई गम नहीं*
*चैन एक पल नहीं गर ये रुक गए यहीं*
*सवालों को छोड़ो जवाबों को छोड़ो*
*बन्द करो आँखें अपने दिल में ढूंढो*
*अब शाम ढल चुकी है जाओ जहां हो जाना*
*लौट आना फिर यहीं, सो जाए जब ज़माना*
*मिलने का सबब जो हो मिलने की जगह जो हो*
*जब दिल की अगन दहके महफूज बस सनम हैं*
*इन्सान की जिन्दगी में लम्हों की अहमियत है*
*इन्सान कहीं भी जाए लम्हों की याद आती है*
*इन्सान की जिन्दगी में लम्हों की अहमियत है*
*इंसान का क्या भरोसा लम्हों मेी जिन्दगी है*
*आज झूम के ऐसे क्यों हवा चली है*
*देखना क्या तेरी ज़ुल्फ़ फिर खुली है*
*किरदार बदल देखो अंजाम न बदलेगा*
*जीतेंगे वही जिनके जज्बे में मुहब्बत है*
*तकदीर लिखने वाला शायद खिलाड़ी है*
*खेल न समझ पाए समझो वो अनाड़ी है*
*किस रास्ते जाना है मुनासिब नहीं जान पाना*
*जिसे अपना मान बैठे निकला वही अनजाना*
*झूठ का अंधेरा क्या सच को निगल जायेगा*
*सच की इल्तिज़ा भी क्या शोर में दब जाएगा*
*शक का दायरा बढ़ता रहा अगर यूं हीं*
*बाजूद इन्सान का जमीं से मिट जायेगा*
*नजरअंदाज हो रही है हक़ीक़त भी यहां*
*चांद के पार की बातें हीं अब लुभाती हैं*
*नफरतों का बाज़ार गर्म हुआ*
*अब उनका मिज़ाज नर्म हुआ*
*कश्मकश तो है बेकल नहीं हूं मैं*
*ज़ाहिर अब हो चुका कुछ नहीं मैं*
*याद करें सुख की बातें चाहे कितना भी दुख हो*
*चाहत गर जीने की बहने दे समय धार जैसी हो*
*कहते भी तो क्या कहते कोई बात न थी*
*चाहत थी साथ रहें लेकिन औकात न थी*
*सच्चे झूठे उन्मादों में हम उलझ गए*
*चलते चलते अनजाने में फिसल गए*
*कहते भी तो क्या कहते कोई बात न थी*
*चाहत तो थी हम साथ रहें औकात न थी*
*ख्वाब कुछ करें या ना करें उम्मीद जिन्दा रखते हैं*
*जिन्दगी में जो नहीं मिला उसकी तस्वीर दिखाते हैं*
*उम्मीद नहीं उनसे जो छूट चुके हैं*
*जो सामने हैं मेरे अब रूठ चुके हैं*
*तन्हाई का आलम क्या इतना बुरा है*
*तन्हाई में तो अक्सर शिकवे नहीं होते*
*चलते हैं अब वहां जहां कोई भी ग़मसार न हो*
*हरसू बस खामोशी हो कहीं कोई अभिसार न हो*
*रंग नज़र में होती है सबको अलग सी दिखती है*
*जी चाहे तो आ जाना तुम मेरे जैसी दिखाती है*
*नींद की चादर फैल रही रात कहां रुकने वाली*
*अपनी बातें फिर कल होगी ये नहीं थमने वाली*
*चंद अल्फाजों में ही सिमटा जिन्दगी का मर्म*
*ख़ुद को अगर चाहिए वैसे ही रहें गैरों से नर्म*
*सकून की रात न आई है न कभी आयेगी*
*जब तलक आदमी को आदमी से नफ़रत है*
*हसरतें सबकी बढ़ी जाती हैं हर पल इतनी*
*कैसे तुम बोझ उठा पाओगे, चाहा जितनी*
*छेड़ने वाले ही बहुत ही हुनरमंद होते हैं*
*जब भी छेड़ें पलट कर जवाब आता है*
*कल भी बहाना फिर एक बहाना*
*मुश्किल नहीं है मुहब्बत निभाना*
*मुक़द्दर की बातें मुक़द्दर ही जाने*
*मुहब्बत को ही हम मुक़द्दर माने*
*झूठी कसमें झूठे वादे करने में भी हर्ज नहीं*
*खुश रखना हो मकसद महज़ ये फ़र्ज़ नहीं*
*शर्त बहुत थे जीने के घबड़ाया इन्कार किया*
*अपनी धुन में जीवन भर ख़ुद से प्यार किया*
*कभी देख लेते इधर भी पलट के*
*कदमों के निशाँ भी मिटने लगे हैं*
*जेहन से अब अपने यादों को मिटा दे*
*गुनाह जो भी किया इस पल भुला दे*
*अभी रात बहुत बाकी है, संभलना ज़रूरी है*
*सारे सितमगर इसी वक्त का इंतेज़ार करते हैं*
*कोई अब कुछ कहता नहीं ख़ामोशी का आलम है*
*जिसकी मर्ज़ी जैसा कर ले मदहोशी ये ज़ालिम है*
*नींद कैसे आती है उन आंखों में जिनमें वफ़ा नहीं*
*सुनते थे आँखें छलक जाती हैं जब दिल में तड़प हो*
*है महबूब की इजाज़त, महबूब बनके मिल*
*सुबहा न संग ला जब मिल तो खुल के मिल*
*यादों को आने जाने से फुरसत नहीं मिलती*
*ठहरें जो पल दो पल तो उसका हाल पूछता*
*वो याद तो आया मगर खुशबू जुदा सी थी*
*शायद बदल गया है वो वैसी अदा अब नहीं*
*रोने की वजह ढूंढकर जाया न वक्त कर*
*बेबस हँसी आए उन लम्हों को याद कर*
*वो याद तो आया मगर खुशबू जुदा सी थी*
*शायद बदल गया है अब, वैसी अदा न थी*
*खुशबू की तरह हो वो ख़्वाबों का फरिश्ता*
*रूहों की दुनिया से बच के रहना मुनासिब*
*शोहरत की भूख यारों क्या-2 न कराता है*
*पहले तो हमसे इल्म फिर ईमान छिनता है*
*दर्द दिल का छुपाना बहुत मुश्किल है*
*कहो न कहो आंखों से बयां होता है*
*बात जैसी भी हो एक हद तक भली लगती है*
*हद से बढ़ जाए गर मशवरे भी ज़हर लगते हैं*
सदस्यता लें
संदेश (Atom)