बुधवार, 19 अप्रैल 2023

April, 2023

*नींद आए या न आए ये भी आखरी मंजिल नहीं* *गिले शिकवों का सिलसिला चले मौत के बाद भी* *नींद आ जाए कभी तो तुम जगा देना हमे* *पल कोई जाया न हो जिन्दगी की शाम है* दिल के पिंजरे की फजीहत जान व जज़्बात की जिसको देखो चाहता है, बस खेलना हालात से *मुश्किलों के दौर में राहत का इक सवेरा है* *माने या न माने आंखों में बस तेरा चेहरा है* *ये भी मुश्किल वो भी मुश्किल,मुश्किलों का दौर है* *ज़िंदगी घबराए तन्हाई से और महफिलों में शोर है* *तय किया एक बार फिर से, बदल देगें जीने का तरीका* *शर्त बस इतनी सी है, हो साथ कोई हुबहू तेरे सरीखा* *ज़िंदा होने का अहसास तभी होता है* *सकूं के साथ जरा दर्द दिया जाता है* *ज़िंदा होने का अहसास तभी होता है* *जमाने का दर्द जब तब हमें रुलाता है* *किस- किस की करें फ़िक्र जब इल्जाम बहुत हों* *जैसे कटे कटने दे जिन्दगी, जब परेशान बहुत हों* *दो पल का साथ कुछ कम नहीं जीने के लिए* *दास्तां साथ रहती बीते पल याद दिलाने के लिए* *दो पल का साथ भी कुछ कम नहीं जीने के लिए* *रात की दास्तां साथ रह जाती है मुस्कुराने के लिए* *सिलसिले प्यार के यूं ख़त्म कहां होते हैं* *सबका अपना हीं तरीका इसे निभाने के* *ये वक्त को पता है किस्मत भी जानती है* *हाथों को क्या पता दामन कहां उलझेगा*