मंगलवार, 30 सितंबर 2025

October, 2025

*हम वो नहीं जो आज तो हैं कल ढूंढना पड़े* *ऐसा न कुछ करें कभी कि तुम्हें भूलना पड़े* *अपनी चलन ख़ुद चलो ख़ुद राह भी बनो* *चलने दो भीड़ को भी जिस राह वो चलें* *लो अब आ ही गई वो घड़ी जिसका हमको इंतेज़ार था* *कहने की नहीं ये बात किसको किससे कितना प्यार था* *कौन लिखेगा तेरी किस्मत ये तुमको मालूम नहीं* *क्या लिखेगा क्यों लिखेगा इतना तो मालूम करो* *अक्सर धोखा हो जाए, कैसे कोई पहचान करे* *सूरत सीरत मेल न खायें कैसे उसे इन्सान कहें* *कभी कभी क्यों हो जाता हमसे खता अनजाने में* *दोस्त भी दुश्मन बन जाते शामिल होते बेगानो में* *अपनी शोहरत का कुछ तो ख़्याल रहे* *बुलबुले रोज़ ही बनते हैं फूट जाते हैं* *होश क्यों गुम है, कहां खोए हो* *ऐसा क्यों है चेहरा जैसे सोए हो* *क्यों चाहते हो सारी दुनिया हो सिर्फ़ तेरी* *वजूद महज़ तबतक जुड़े तार यहां सबकी* [05/10, 10:01 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सिर्फ़ फरमाइशें नहीं करना* *फ़र्ज़ अपना भी अदा करना* [05/10, 10:07 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हक़ जताने की ये आदत कैसी* *मैंने कुछ तो ज्यादती की है* *हो सके गर तो माफ़ कर देना* *बिन कहे तुमसे मुहब्बत की है* [05/10, 6:44 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दुआ मांगें तो किससे सबकी झोली खाली लगती है* *फ़िक्र की बात नहीं दोस्त, ये बदली बरसने वाली है* [06/10, 12:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पुराने वादों को फिर से दोहरा दो* *जो न हुआ हमसे दिल से मिटा दो* [06/10, 12:32 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *वादे इरादे नसीहत की बातें* *जमाने कई गुजरे ये न जाएं* [06/10, 11:33 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चांद निकले या चाहे छुप जाए* *ख़्वाब देखें है इसके साए में* [06/10, 11:36 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आसमां में तो एक ही चांद दिखे* *इस जमीं पर न जाने कितने हैं* [07/10, 7:46 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *भरोसे पे भरोसा जब किया बस गम ही पाया है* *भरोसे ने तो बड़ी शिद्दत से ख़ुद को दोहराया है* [07/10, 7:52 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *नतीजा अब न निकलेगा मचाओ शोर जितना भी* *बिछाया जाल राहों पर जो जाती है तेरे घर तक* [07/10, 7:57 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चलो आराम करते हैं, किया है काम बरसों तक* *समय चलता है, चलेगा अपनी चाल बरसों तक* [07/10, 10:49 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *भरोसे पे भरोसा जब किया तो गम ही पाया है* *भरोसे ने बड़ी शिद्दत से ख़ुद पीछा छुड़ाया है* [08/10, 12:34 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हम सफ़र में थे तो मंज़िल भी चल रही थी* *ख्वाबों में हम थे उलझे मंज़िल गुजर रही थी* [08/10, 8:05 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अंधेरे में चाहो तो कुछ भी बना लो* *उजालों ने तोड़ा ख़्वाबों को अक्सर* [08/10, 8:10 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मिलते रहना सुख देता है, दुख का कारण भी ये है* *जिनसे मिलना ज़्यादा होता शिकवे भी उन्हीं से है* [08/10, 8:14 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *नंगे पांव कभी न निकलना राह नहीं है फूलों की* *सुध लो अपनी ये दुनिया सेज़ सजी है शूलों की* [09/10, 10:20 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बाजार में सामान हैं खुशियां नहीं मिलती* *दौलत से घर सजता कलियां नहीं खिलती* [09/10, 10:42 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सच मानने की हिम्मत होती नहीं सबको* *दागों को छुपाने की कला सीख रहे लोग* [09/10, 10:46 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हालात बदलने की सूरत नहीं दिखती* *इन्सान परेशान कोई जुगत नहीं मिलती* [11/10, 7:25 am] Dr. Suman Kumar Singh: *चलते रहना ही जिन्दगी तो माना सबने* *डूबने वाले भी पहुंचे हैं किसी मंज़िल को* [11/10, 7:29 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कितनी दहलीजों से गुजरा है उम्र का ये सफ़र* *जिंदगी रंग बदलती रही बदली नहीं अपनी डगर* [12/10, 11:33 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अपना जिसे कहते हो अपने नहीं होते* *सच हो गये अगर कभी सपने नहीं होते* [12/10, 2:34 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *इल्ज़ाम लगाने की आदत है ज़माने की* *सोचता था ख्वाबों की दुनिया ही अलग है* [12/10, 2:38 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चाहत नहीं ख़ुद को साबित करें निर्दोष* *इल्ज़ाम जिन्दगी में होते कहां हैं दोष* [13/10, 12:58 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *खतों का दौर गया मशवरे नहीं मिलते* *याद रखना है ऐसे वादे भी नहीं करते* [13/10, 1:04 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हवाऐं कहती हैं दामन जरा समेट के चल* *रास्ते गर्द से भरी हैं और साथ-2 चलती हैं* [13/10, 1:09 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पैमाने हैं मस्ती में मयखाने भी मदहोश* *ऐसे में कौन किसको रखेगा ख़ामोश* [13/10, 2:53 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बदले की चाह जिसको बदला नहीं कभी* *जब हो सका मुमकिन ख़ुद से उलझ गया* [13/10, 2:55 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रिश्तों के बिखरने का खतरा वहीं है ज्यादा* *दरवाज़े जहां छोटे खिड़की भी नहीं ज्यादा* [13/10, 2:57 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अश्कों को रोक लेना मौका नहीं मुनासिब* *जब लोग चले जाएं तब इनको बहने देना* [13/10, 6:35 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों के झरोखे से क्या कुछ नहीं दिखता* *उम्मीद की किरणें भी अवसाद के साये भी* [13/10, 6:37 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सच अगर झूठ जैसे रंग बदलता होता* *मैं अकेला नहीं वो साथ ही चलता होता* [14/10, 11:41 am] Dr. Suman Kumar Singh: *छोड़कर आस बहारों का सफ़र में निकले* *फूल खिल गए खुशबू का ग़ज़ब आलम है* [14/10, 10:01 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *किश्तियां चाहे किनारे तक पहुंचा न सकें* *पूरे सफ़र उम्मीद का सहारा तो रहता है* [14/10, 10:07 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रिश्तों में उलझनों की गांठ यूं ही नहीं पड़ी थी* *ज़िद्द की डोर थी सिरों पे दबाव भी अलग था* [15/10, 9:40 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दीवाली अब बहुत क़रीब है* *झूठ का बाज़ार ज़रा गर्म है* [15/10, 9:49 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *नेताओं में रूठने मनाने का खेल चल रहा* *किसान का खेत इंसान का दिल जल रहा* [16/10, 11:48 am] Dr. Suman Kumar Singh: *किसकी चाहत किसकी हसरत जीने से इन्कार करें* *जीवन चाहे सब उसे चाहें खुलकर ख़ुद से प्यार करें* [16/10, 3:23 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *उसकी आँखें सब कहती हैं फिर भी पर्दादारी है* *इसको अदा नहीं कहते हैं ये तो महज़ बिमारी है* [16/10, 3:29 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दर्द छिपाने में माहिर है ज़ख्म की उसको फ़िक्र नहीं* *बातें बहुत सी की उसने, 'कब मिलना है' ज़िक्र नहीं* [18/10, 7:39 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कोई समझ न पाया क्या माजरा ख़ुशी का* *दिल को सकून आया जब कोई मुस्कुराया* [18/10, 7:41 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रंगीन हैं नज़ारे कुछ शोर भी है ज्यादा* *हर शख़्स भागता है बेचैन भी है ज्यादा* [19/10, 11:03 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हसरत न थी कभी मैं आसमां में चमकूं* *राहों में हो अंधेरा ऐसा कभी भी न देखूं* [19/10, 1:09 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रौशन रहे जहां ये, खुशहाल सबके घर हो* *नफ़रत न पले मन में हर घर में गुलिस्तां हो* [19/10, 1:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अंधेरा मिटाने को कुछ भी जलाओ* *दिल ना जलाओ किसी आदमी का* [20/10, 9:58 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अपने हीं चिरागों से घर अपना जला बैठे* *लोगों से शिक़ायत वो क्यों नहीं कुछ करते* [20/10, 10:05 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हर बात की हद है चलना जरा संभल के* *तेज़ रौशनी में कुछ भी नज़र न आए* [20/10, 10:00 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *शोर सड़क पर बहुत और जिन्दगी है बेकल* *घर काटने को दौड़े बाहर निकलना मुश्किल* [20/10, 10:08 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *खुशबू से चमन महके* *दुनिया भी खुशनुमा हो* *इतने दिए जलाओ* *रौशन सभी डगर हो* [20/10, 10:10 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चलने लगीं हवाएं अब ऐसी जिंदगी में* *सपने संभाले रखना ये न बिखर जाएं* [22/10, 11:27 am] Dr. Suman Kumar Singh: *आंखों की सरल भाषा गर तुम न समझ पाए* *है खाक जिन्दगी तेरी अरमां को जो ठुकराए* [22/10, 8:06 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कश्मकश के बाद भी सुलझी न गुत्थी क्या करें* *तुम कहो क्या छोड़ दें या थोड़ा और इंतेज़ार करें* [22/10, 11:41 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हादसे के वक्त सबकी आँखें खुली हुई थी* *हादसा गुजर गया जब नजरें झुकी हुई थी* [22/10, 11:47 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मुश्किल वक्त की मुश्किल यादें, बातें हैं बातों का क्या* *दिन भी है अब कहां सुरक्षित, रातें हैं रातों का क्या* [23/10, 5:23 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पन्नों में सिमट जाए जो किताब है पुरानी* *ये जहां है नया पगडंडियां भी हैं अनजानी* [23/10, 5:26 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आवाज़ उन्हें देना जो सामने खड़े हैं* *उनसे संभल के रहना पीछे तेरे पड़े हैं* [23/10, 5:29 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तस्वीरों में दफ़न है यादों का एक ख़ज़ाना* *वो दूसरा समय था उनका भी था ज़माना* [24/10, 11:40 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ख़बरों में आते रहना नजरों से जाते रहना* *कोई नई बात नहीं, रिवायत है बड़ी पुरानी* [25/10, 8:32 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नाजुक मिज़ाज है हर बात से डर जाए* *राहें नहीं हैं आसान, वो रात से डर जाए* [26/10, 7:16 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नाकाम हसरतों का जनाजा निकाल आया* *जिनको जानता था उन सबको भुला आया* [26/10, 7:19 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ज़िक्र होता है जब भी गुलशन की* *तेरी बातों की महक याद आती है* [26/10, 7:22 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दुनिया की समझ सबको आती है देर से* *सब जब समझ गए तो दुनिया नहीं होती* [26/10, 7:42 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कौन आता है जनाजे में इतना सज - धज के* *नींद मुश्किल से हुई है नसीब, जगाया न करो* [26/10, 7:53 am] Dr. Suman Kumar Singh: *खिली धूप आस्मां की महफ़िल सिमटी* *चांदनी रातों की उम्र बहुत ही कमतर है* *शौक हमको नहीं ये दुनिया याद करे* *बाद मेरे कोई वक्त अपना बर्बाद करे*

शनिवार, 20 सितंबर 2025

September, 2025

*मैं उनसे नहीं मिलता वो मुझसे नहीं मिलते* *हम किससे मिल रहे हैं हमको ख़बर नहीं है* *ये इतिफाक नहीं है हम सब हीं डर रहे हैं* *होता नहीं यकीन, हम सब ही मर रहे हैं* *कोई न कुछ कहेगा कोई न कुछ करेगा* *तू अपने बाजुओं पर बस ऐतबार करना* *जिस मोड़ पे खड़े हो मंजिल नहीं वो तुम्हारी* *रुकना न एक पल भी जब तक न आए बारी* *ठहरे हुए पानी में पत्थर तो नहीं मारो* *हलचल मचेगी ऐसी रोको तो डूब जाओ* *बादल घने छटेंगे कुछ देर ठहर जाओ* *जल्दी में खता होगी ख़ुद संभल जाओ* *नूर चेहरे का छुपाता है तेरे दिल की महक* *कैसे आंखों से नजर आए दिल की कसक* *बात करने से वो कतराता है* *वो नहीं मानता मैं जान गया* *जब कभी भी शाम को बाहर निकलो* *अपने रुखसार पर एक दुपट्टा रख लो* *दोस्तों ने दुश्मनों सा काम किया है* *जितना हो सका बदनाम किया है* *चांद की रोशनी से क्या होगा* *दिल जलाओ, अंधेरा कम हो* *पूछने वाले पूछ रहे किसका जादू सर पर है* *लकीरें तो साफ़ नहीं फिरभी सूरत तुझ पर है* *नादान थे जबतक, अनजान तभी तक थे* *जब ज्ञान हुआ थोड़ा पहचान अभी तक है* *दिलों में घर बना जिनका बेगाने वो नहीं होते* *सयानों ने बदल डाली मुहब्बत के किनारों को* *इल्म नहीं उसको वो हुस्न की आंधी है* *होश गुम हैं उनके रिश्ता जिसने बांधी है* *इबारत जो दिल पे तुमने लिखे थे* *धड़कन की लय पे थिरकने लगे हैं* *मौसम भी बदला इरादे भी बदले* *फसाने भी हर पल बदलने लगे हैं* *भीड़ से वो अलग खास ही तो है* *वक्त जैसा भी हो वो पास ही तो है* *ज़ुबान से दर्द बयान कैसे हो* *खामोशी का अंधेरा जैसे हो* *बिखरी हुई तक़दीर जब समेटे नहीं सिमटे* *सब्र करने की नसीहत तभी मज़बूरी बने* *समझा रहे थे लोग समझने लगे थे हम* *दिल ने कहा सम्भल बहका रहे हैं लोग* *नींद में चलने की आदत नहीं थी हमको* *रास्ते दिन में भी आते नहीं नज़र अब तो* *जिस्म पे राख लपेटे हुए क्यों फिरते हो* *थोड़ा ठहरो, इसी खाक में रहना होगा* *जो आज बदलता है वो कल भी बदल जाए* *फितरत ही उसकी ऐसी जो है नज़र न आए* *नजायज मुनाफे से बचना जरूरी* *गुजारे के खातिर हैं सांसें ज़रूरी* *कारोबार बदलो इरादे नहीं* *मुनाफे के खातिर वादे नहीं* *लौट आयेंगी बहारें अगर चाहो दिल से* *शक के साए में फ़ूल कभी न खिलते हैं* *शक्ल अगर बदले तो बदल जाने दो* *दिल को रखना महफूज़ कई वर्षों तक* *मेरी ख्वाहिश की फिक्र गर तुम्हें ज़रा भी हो* *फिर उसी बाग में आ जाना सजेगी महफिल* *इस जिन्दगी में हमने सपने हजार देखे* *दुश्मन कोई नहीं था अपने तामम देखे* *इस जिन्दगी में हमने सपने हजार देखे* *दुश्मन कोई नहीं था अपने तमाम देख* *शोर दबाने से थमता नहीं तूफान* *सच्ची डगर पे गिरता नहीं इन्सान* *ताक़त हो हाथ में तो क्या कर नहीं सकते* *तस्वीर बदल सकते हो, तकदीर भी सबकी* *थोड़ी कमी जरूर है तेरी चाहत में सितमगर* *एक झोंका है तूफ़ान नहीं जाते कहीं डरकर* *मुग्ध अपने आप पर हो जाते हैं इंसान* *ख़ुद को खुदा समझा कितना है नादान* [11/09, 10:12 am] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों का मना जश्न कई फूल खिल गए* *जाने कहां क्या मिला कुछ शूल चुभ गए* [11/09, 10:14 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हर याद खुशी दे कभी ऐसा नहीं हुआ* *जो साथ में निकले थे रहें साथ ना हुआ* [11/09, 11:34 am] Dr. Suman Kumar Singh: *यादें उन लम्हों की जो हो न सके मेरे* *आ जाती हैं चिढ़ाने रोज शाम सवेरे* [12/09, 8:39 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रूठते हो मगर मान जाते हो* *ये अदा क्यों बदल नहीं पाते* [12/09, 8:44 am] Dr. Suman Kumar Singh: *किनारों पर सहारों की कब जरूरत थी* *डूबती नाव को तिनकों का सहारा न मिला* [12/09, 8:45 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रंग और रूप के बाज़ार में बिकते देखा* *अपने हाथों से मुहब्बत को फिसलते देखा* [12/09, 8:56 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अब देर ज्यादा नहीं जाने में जहां से लेकिन* *आज भी लोगों के अहसास को मरते देखा* [12/09, 9:22 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अब कभी शाम को आना तो अकेले आना* *साथ तुम उलझनों को लेकर चले आते हो* [13/09, 12:09 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दर्द और ख़ैरियत में फ़र्क करोगे कैसे* *दूरी जितनी रहे दिल को ख़बर होती है* [13/09, 5:13 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जिद्द पे आएं तो जीवन से रुखसत करें* *कुछ भी हो हम न और कोई हसरत करें* [13/09, 5:16 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अपनी आदत नहीं हम करें कोई आस* *चाहे कुछ भी करें बुझती हीं नहीं प्यास* [13/09, 5:19 am] Dr. Suman Kumar Singh: *इस गली में हो या हो कहीं आशियां* *दिल जो चाहे करे या चले आंधियां* [13/09, 5:22 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मेरी हसरत नहीं हम बुलाया करें* *चले आओ खुद बिन कहे जानेजां* [13/09, 6:19 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रंग और रूप के बाज़ार में बिकते देखा* *अपने हाथों की लकीरों को बदलते देखा* [13/09, 6:24 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रूह को जिस्म की ताक़त का सहारा जो मिले* *ये जहान जन्नतों से कम न हो बस फूल खिले* [13/09, 2:04 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सकूं नहीं किसी पल जाने क्या इरादा है* *मुझे तो याद नहीं, किससे क्या वादा है* [13/09, 10:46 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बेचैनी और भी बढ़ जाती है* *जब सारे माजरे का इल्म हो* [13/09, 10:51 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *इश्क कब रंग बदले इश्क़ को मालूम नहीं* *खैर है इश्क के दीवाने पहले ही मदहोश हुए* [14/09, 8:35 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सब सोचते हैं उनसे बेहतर न कोई है* *काफिला निकला तो कोई न कहीं है* [14/09, 10:43 am] Dr. Suman Kumar Singh: *पोस्टर और दर्पण में बस फ़र्क है इतना* *इक ख़्वाब दिखाता, इक सच है जितना* [14/09, 7:22 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पैसे की फ़ज़ीहत है दोनों ही सूरतों में* *हो तो जहां झुकती ना हो तो झुकाती है* [14/09, 10:56 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मुझसे मिलकर भी तू उदास चला जाएगा* *ऐसा दिन मुझे यकीन जिंदगी में न आएगा* [15/09, 8:36 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सुबह सवेरे भी ऐसे कोई आजमाता है* *मुझे बुलाता है और ख़ुद ही सो जाता है* [15/09, 8:38 am] Dr. Suman Kumar Singh: *गिला नहीं ये मुहब्बत की एक निशानी है* *हमारा रिश्ता नया नहीं हमसे भी पुरानी है* [15/09, 8:42 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सबक यही जिन्दगी का साथ ही रहना* *अभी है वक्त, सभी वादे तो निभानी है* [15/09, 9:19 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कुछ फिज़ा क्या बदली हवा में बढ़ गई नमी* *न जाने क्या हुआ हर तरफ है बस तेरी कमी* [15/09, 11:03 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अपनी हसरत तो बता क्या दिल में ले के आए हो* *जो चाहो वही हाज़िर बड़ी मुश्किल से नज़र आए हो* [15/09, 11:08 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *गुलाब फूल तो है मगर ज़ख्म का इलाज़ नहीं* *इसकी खुशबू से महक जाओ तो मलाल नहीं* [16/09, 8:05 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मुझसे न हो सकेगा ख़ुद से ही बेवफ़ाई* *कैसे निभेगा रिश्ता कितनों को दूं सफाई* [16/09, 9:26 am] Dr. Suman Kumar Singh: *वक्त का रिश्तों से रिश्ता क्या अजब कहानी* *क्यों बहाने ढूंढते हैं जब सभी रिश्ते बेमानी* [16/09, 12:34 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *धर्म की आड़ में अधर्म किए जाते हैं* *कर्म के नाम पे बदनाम किए जाते हैं* [16/09, 12:37 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ये जमीं आस्मां एक मिला था सबको* *बांटकर हमको गुमनाम किया जाता है* [16/09, 1:30 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *लौ ने चाहा था रौशनी फैले* *जल गए लोग न जाने कैसे* [16/09, 2:03 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कद्र उसकी भी करो जो नहीं तेरे जैसा* *गौर करना है करो, है वो इन्सान कैसा* [16/09, 2:27 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पहले तक़दीर से रहती थी शिक़ायत मुझको* *अब समझ आता है तक़दीर का वजूद नहीं* [17/09, 2:38 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *नस्ल इन्सान में कई नस्लों की मिलावट है* *बदले हालात तो फितरत भी बदल जाती है* [17/09, 7:05 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पैबंद लगे कितने वो फिर भी अकड़ता है* *कहता है कि जाते हैं लेकिन नहीं जाता है* [18/09, 12:21 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सब्र का बांध जब भी टूटेगा* *सोचो तो सैलाब कैसे रुकेगा* [18/09, 1:34 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *धर्म अधर्म की बात उठे जब मन में लालच घर कर ले* *कौन करेगा तेरी रक्षा जब हासिल करने की ज़िद कर ले* [18/09, 1:36 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ख़ुद अपने हीं नियम बदलता है* *खोने से क्यों तुम इतना डरता है* [18/09, 2:21 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तुम इन्सान हो ये दिखता है तू मान भी ले उम्मीद नहीं* *दिन रात में फर्क दिखे न तुझे ये जान भी ले उम्मीद नहीं* [18/09, 2:25 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हम कैसे किसी पे यकीन करें सब चाहें उनके जैसा करें* *अपनी ख्वाहिश की फ़िक्र बहुत कोई चाहे जिएं या मरे* [18/09, 6:27 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *इतना भी क्यों गुरूर कि नजरें चुरा रहे* *अंदाज़ बताता है कि तुम वैसे न अब रहे* [19/09, 11:09 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अब न रुकेगा काफिला मंज़िल से पहले* *सितमगर चाहे जितना भी ज़ोर लगा ले* [19/09, 11:11 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मौसम सर्द है जरा मिज़ाज भी कमज़ोर* *जाने साथी कहां हैं अब होता नहीं दीदार* [19/09, 11:35 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अब इंतेज़ार किसका शायद हीं कोई आए* *ख़ुद की तलाश कर शायद ये साथ निभाए* [20/09, 11:02 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अब नहीं जरूरत इंसान को कहकहों की* *तन्हाई से लिपटा है खामोश घने अंधेरों में* [20/09, 9:14 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *लफ्जों में असर कम हो गया या कद्रदान खफा हो गए* *पता नहीं जिंदगी का ये कौन सा दौर सब बेवफ़ा हो गए* [21/09, 7:47 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अपने अहसास को सीने में दबा रखा है* *बड़ी मुद्दत से तुमसे सच को छुपा रखा है* [21/09, 7:52 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मेरे अल्फ़ाज़ कभी हँसते कभी रोते हैं* *इनमें जज़्बात छुपाने का हुनर है ही नहीं* [21/09, 2:27 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सहेज कर रख देना ग़मों की यादों को* *अगर मिलें ये दुबारा तो कोई गम न हो* [21/09, 2:30 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ख़ुद से गर हो जाती मुहब्बत तो शिक़ायत किससे* *एक सनम चाहिए महज़ शिकवे शिकायत के लिए* [21/09, 2:35 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सच है जाना है एक दिन इस जहां से दूर* *कैसी है बेबसी ख़ुद बोझ उठाने से मजबूर* [21/09, 10:43 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कहानी कहने का अंदाज़ ग़ज़ब है उसका* *जब भी सुनाता है अपने जैसा लगता है* [21/09, 11:27 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मिलता हूं मैं मेरे ज़मीर से तन्हाई में* *शोर में जिन्दगी मेरी यहां नहीं होती* [21/09, 11:31 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रुसवाइयों की परवाह हमको नहीं* *मुहब्बत में शोहरत है शिकवा नहीं* [23/09, 12:09 am] Dr. Suman Kumar Singh: *तोहफों की हो ख्वाहिश तो मुहब्बत करो जरूर* *खुशियों के साथ साथ ग़मों का भी हो सुरूर* [24/09, 8:24 am] Dr. Suman Kumar Singh: *वक्त ने लिखे हैं हर दौर में कहानी* *चेहरे बदलते देखा बात थी पुरानी* [24/09, 9:54 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अपनों से थोड़ी दूरी अच्छी कभी कभी* *ख़ुद पर गुमान हो कितना था वो जरूरी* [24/09, 9:56 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अपना भी कोई होगा ये तो नहीं है बस में* *हम हो सकें किसी के ये भी उसके बस में* [25/09, 10:08 am] Dr. Suman Kumar Singh: *आंसुओं की धारा ऐसी न थी तूफ़ान आता* *अरमानों की ज्वाला बुझती हमें सकूं आता* [25/09, 10:10 am] Dr. Suman Kumar Singh: *धीरे धीरे दर्द के साथ जीना सीख गया* *दिल की बातें ख़ुद से छुपाना सीख गया* [25/09, 2:12 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हम तंग आ चुके अपने ही ख़्याल से* *अनजान बन रहा क़रीब के बवाल से* [25/09, 2:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हम क्यों न सुन सके जो अपने ख़िलाफ़ था* *कितनी ही देर दुबके रहे झूठ के लिफाफ में* [25/09, 9:52 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *वक्त ने बदला है या जिन्दगी की है हरक़त* *ख्यालों में छाई सुस्ती पहले सी नहीं वहशत* [26/09, 8:23 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जब भी लगा कि अब मैं हो गया पुराना* *मैं ये न कह सकूंगा कैसा था वो ज़माना* [26/09, 8:26 am] Dr. Suman Kumar Singh: *तेरी कमी खलेगी मैं फिर भी सब सहूँगा* *तन्हा रहूंगा लेकिन शिकवा नहीं करूंगा* [26/09, 11:17 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रुसवाइयों का कुछ तो डर हमें है, तुम्हें भी* *डर के लेकिन कबतक खामोश जुबां रहेगी* [26/09, 1:29 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बिखरी है खुशबू जानी पहचानी हर तरफ* *कोई गुजरा है इस रहगुजर से अभी अभी* [26/09, 1:33 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रोक लो उसे अब जाने न दो* *दुबारा खिजां को आने न दो* [26/09, 1:36 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जो कहता है कहने दो* *मेहमान है उसे रहने दो* [26/09, 10:09 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सांसें सासों से बात करें धुन गूंजे इक मीठी सी* *ख्वाबों ख्यालों की दुनिया सज जाए सोंधी सी* [26/09, 10:50 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ख़ामोशी है सन्नाटा है अब कोई नहीं है महफ़िल में* *अब जितना चाहो रो लेना लेकिन दिल ही दिल में* [26/09, 11:48 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अच्छे लोगों से दूरी भी दे जाती एहसास नया* *अंधेरे रास्ते हीं सिखलाते चलना व जाना कहां* [27/09, 9:07 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नसीब बदले न बदले मगर गुजर जाए* *जाते जाते मेरे सर कोई तोहमत न लगे* [27/09, 9:12 am] Dr. Suman Kumar Singh: *चाहतें खत्म भी हो जाएं तो मलाल रहे* *इतने लम्बे सफ़र में वो न मेरे साथ चले* [27/09, 11:17 am] Dr. Suman Kumar Singh: *आईने से भी झूठ कहवा दें* *दौर ऐसा न हम सवाल करें* [27/09, 11:57 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *परदों में छिपा चेहरा लहज़े में शराफ़त* *ऐसों से बचके रहना ला देंगे ये कयामत* [28/09, 9:22 am] Dr. Suman Kumar Singh: *किताबों के पन्ने पलटते पलटते* *मिली चंद कलियां मगर मुरझाए* [28/09, 9:24 am] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों में ये भी, यादों में वो भी* *कोई मुस्कुराए कोई गुनगुनाए* [28/09, 9:26 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नतीजा न निकला बहुत गूफ्तगू की* *सच से अलग सबकी बातें सही थीं* [28/09, 7:10 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सोच, समझ और सीरत अलग अलग* *कितना फ़र्क है एक तरह के इन्सानों में* [28/09, 7:12 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सांझ की आंचल में रात समाने को है* *शायद फिर से मेरी बेकली बढ़ाने को है* [30/09, 9:07 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कहने का कुछ फर्क नहीं* *सबके रस्ते अलग अलग* [30/09, 9:09 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ख़ुद से ख़ुद की बात करें* *ख़ामोशी अब बेहतर है* [30/09, 9:24 am] Dr. Suman Kumar Singh: *निकले थे घर से सोच कर क्या नहीं करेंगे* *करने लगे हिसाब तो हर बात हीं अलग थी* [30/09, 10:17 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सब मालूम था फिर भी हम* *करते गए जो उसने कहा* *सपने तो हमने तन्हा देखा* *जीते रहे जैसा उसने कहा* [30/09, 2:46 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कोई कैसे जलाए रावण को जब वो बैठा है घर घर में* *रूप बदलने में है माहिर कुछ भी बन जाता बस पल में*