सोमवार, 20 मार्च 2023
March, 2023
ख़ामोश धड़कनों से कभी बात कर के देख
गुजरी कई सदियों की सदायें सुनाई देगी तुझे
*वफा के जिक्र से तुम क्यों संभल के बैठ गए*
*हमने तेरी नहीं, बस बात की थी जमाने की*
*उम्मीद न छूटे कभी तूफान के समन्दर में*
*तिनका भी अक्सर हमें मंज़िल तक ला दे*
*मेरे लफ्ज़ों का तू ख्याल न कर*
*इनकी आदत है फिसल जाते हैं*
*करोगे याद तो हर बात याद आयेगी*
*कोशिशें भूलने की बार -बार हारेगी*
*जलने वाले जल जायेंगे आज नहीं तो कल*
*धुन में अपनी चलता जा हो न कभी बेकल*
*कौन सुनता है दिल की बात कहें तो कैसे*
*बिन कहे भी कोई हर बात समझ जाता है*
*आज फिर एक झोंका गुजर गया जगा के दिल में अरमां*
*मुझे ख़ामोशी के आलम में भी सुनाई देता है भूला नगमा*
सदस्यता लें
संदेश (Atom)