रविवार, 30 जून 2024
July, 2024
*जैसा भी चाहे देख लें ये हम पे है निर्भर*
*आईना कभी भी झूठ तो बोला नहीं करते*
*कब तक रहोगे यूंही ख़ामोश सर झुकाए*
*अम्बर नहीं झुकेगा धरती नहीं पिघलेगी*
*छोड़ो पुराने किस्से अब नींद आ रही है*
*जिसकी तलाश तुमको दूर जा चुकी है*
*सुकून कौन किसका बताना है मुश्किल*
*कशमकश है ज्यादा सुकून खो न जाए*
*बारिश बहाना शिकवा है जायज़*
*हर पल मुहब्बत के काबिल कहां*
*सब राज ना खुले तो बेहतर हो जिन्दगी*
*सच जान के दिल को तसल्ली नहीं होती*
*सब राज ना खुले तो बेहतर हो जिन्दगी*
*सच जान कर दिल परेशान हुआ अक्सर*
*वक्त का दरिया बहता जाए कोई कहीं रुकता ही नहीं*
*आज जो अपना साया बना दिन चढ़े दिखता ही नहीं*
*वफ़ा जफा के तो सवाल कई बार हुए*
*गुनाह तो हुआ लेकिन न गुनहगार मिले*
*हमारे घर में हमारे हीं राजदार नहीं*
*अजीब दौर है संग रहते पर यार नहीं*
*तदवीर बदलने से तकदीर बदलती है*
*कुछ दूर साथ चल तस्वीर बदलती है*
*खौफजदा लोग कभी भी जी न सकेंगे*
*मौत से पहले कभी वो मर न सकेंगे*
*बेवफ़ा इंसान नहीं, हालात बेवफ़ा*
*किया नहीं गुनाह है इल्जाम बेवफ़ा*
*खौफजदा लोग कभी जी न सकेंगे*
*आसान मौत वो कभी मर न सकेंगे*
*कब कैसे क्या हुआ कोई पूछे तो बताएं*
*अब साथ चलने वाले ख़ुद की ही सुनाते*
*शब्दों का चयन हमने किया सोच समझ कर*
*वो कुछ समझ न पाया या है यूं ही बेख़बर*
*आज़ाद परिंदों को देख रस्क क्यों हुआ*
*आज़ादी की खातिर तुमने है क्या किया*
*मशहूर क्या हुए हम चाहत में किसी के*
*आने लगे हैं रोज़ खत अंजान हसीनों के*
*लगता है मुहब्बत का जज़्बा बदल गया*
*दिल हुआ उदास किसी संग वो उड़ चला*
*हासिल न कुझ भी होगा उलझने से अब उन्हें*
*अच्छा है उसने ख़ुद अपना इरादा बदल लिया*
*सब ए गम सह लेना एक हादसे से कम भी न था*
*तेरा जाना न था मंजूर रोक लेना मुमकिन भी न था*
*मुकद्दर से कभी भी सवाल न करना*
*हर पल बदलने की है फितरत उसकी*
*उनकी भी करो बात जो कुछ कह न सके हैं*
*ख़ामोशी तो सज़ा बनी जो वो सह न सके हैं*
*महफ़िल में भी तन्हाई का अहसास हो गया*
*शायद वहां की भीड़ में हर इन्सान खो गया*
*जाने हुआ है क्या मुझे आती नहीं है नींद*
*तन्हा नहीं अलग सी महक साथ लाई नींद*
*अंतहीन बातों में उलझ गया मन*
*वक्त नहीं मिलता सोचें कैसा तन*
*आवारगी का सिलसिला होता शुरु है अब*
*घर से निकल के आ चलें दूर तलक हम*
*कभी यहीं मिला करते थे धड़कते दिलों के साथ*
*अब यहां जमीं गीली और दिलों की धड़कन मंद*
*रूहें तो इस जमीं की रवायत से दूर हैं*
*ख़ामोशी है जुबां ये कहने से मजबूर हैं*
*मुझे याद है अपना फिसलना, गिरना और मुश्किल से उठ खड़ा होना*
*मैं भूल नहीं पाता तुम्हारा मुस्कुराना, हंसना और चुपचाप गुजर जाना*
*मैं परेशान हो उठता हूं यादों के बवंडर से*
*कोई रास्ता तो बताओ सबकुछ भूलने का*
*भ्रम में जीनेवाले जीते ही चले जायेंगे*
*सच अगर जान गए फिर न जी पायेंगे*
*हम साथ चल रहे थे मौसम बदल रहा था*
*जब साथ छोड़ आए, मौसम नहीं बदलता*
*शायद गलत किया उसका हाथ छोड़कर*
*रस्ते मिले हज़ार बस पाया न इक मुकाम*
*बारिश तो हो जाने दो मौसम में बहुत गर्मी है*
*उलझा उलझा मन है लफ्ज़ों में नहीं नरमी है*
*क्या ज़रूरी है सभी,जज्बों का इज़हार करें*
*सबकी तन्हाइयां, तन्हाइयों में मुलाक़ात करें*
*बेबसी का प्यार भी दिल को सकूं देता नहीं*
*हर दुआ खारिज हुईं दिल से जो आई नहीं*
*शाम का हो वक्त या हो चांदनी में रतजगा*
*फ़र्क पड़ता है तभी जब वो कहे अब दूर जा*
*वो न देखो जो नहीं है, जो है उससे प्यार कर*
*जो भी तेरे पास है वो कम नहीं स्वीकार कर*
*झूठे वादे, झूठी कसमें, बातों की कुछ कमी नहीं*
*दर्द में वो अहसास जताए आंखों में बस नमी नहीं*
*ज़िक्र से ज्यादा फ़िक्र ज़रूरी महफ़िल हो या तन्हाई*
*गीत जुबां पे दिल से निकले ख़ामोशी हो या शहनाई*
*सादगी में ताज़गी है जीवन की है सोंधी महक*
*लोग चाहे कुछ भी कर लें सामने सीधी सड़क*
*वक्त की बात वक्त पर छोड़ो*
*हो सके जितना रिश्ता जोड़ो*
*ठोकरों की न कभी परवाह की*
*दर्द की इंतिहां से भी वाफिक हैं*
*यादों के दरीचे को कभी बंद न कर*
*बंद दरवाजों में खुश्बू दफ़न होती है*
*कफ़न की आरजू कब थी किसी तन पे चढ़े*
*उसे ख़बर है जलाने के लिए लोग सजाते हैं*
*शिकवे गिले हज़ार मगर कुछ न कहेंगे*
*जो शेष दर्मियां उसे हम जिन्दा रखेंगे*
*मुखबीर तो कोई था जो उसको ख़बर हुई*
*मजबूर मेरा दिल है उसे इसका गुरूर है*
*ऐसी न कोई शाम हुई जब न आंख नम हुई*
*दिन गुजर गया पर उसकी कमी न कम हुई*
*हर दर्द की दवा मिले ऐसा न हो सका*
*रखा संभाल उम्रभर वो भी न रह सका*
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें