गुरुवार, 26 मार्च 2026
March, 2026
[01/03, 12:31 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *वैसे तो बाजारों में सामान कई बिखरे हैं*
*दाम अलग हैं, जो हाथ लगे वो अपने हैं*
[01/03, 12:34 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हालात बिगड़ने लगे हैं दुनिया के*
*कुछ सरफिरों को अब चैन नहीं*
[03/03, 10:27 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कैसे आग लग गई ख्वाहिशों के मन्दिर में*
*नफरती मनसूबों को तबाह करना जरूरी*
[03/03, 10:30 am] Dr. Suman Kumar Singh: *उस सोच को जलाओ जो आग लगाती है*
*इन्सान आज गलत है भगवान को बुलाओ*
[04/03, 5:37 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जिधर भी चाहो धुंआ उड़ा दो जिधर चाहो धमाल कर दो*
*तुम्हें शियाशत ने हक़ दिया है हरी जमीनों को लाल कर दो*
[05/03, 1:14 am] Dr. Suman Kumar Singh: *बेरंग जिन्दगी से मायूस न होना*
*रंग न होना एक रंग को दावत है*
[05/03, 9:36 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कौन क्या सोचे फ़िक्र क्यों करना*
*मौत से पहले आखिर क्यों मरना*
[09/03, 6:38 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *इंतज़ार की मियाद अभी बाकी है*
*वक्त की रफ़्तार ज़रा कम कर दो*
[09/03, 6:40 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अभी एक घर से जनाजा निकला*
*जाने वालों की भीड़ ज़्यादा है*
[11/03, 7:47 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हमारी बातों से होने लगे गुरेज अगर*
*इशारा है कि इंतहा हो गई मुहब्बत की*
[11/03, 7:49 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जिन्दगी लम्हों में बिता लेना*
*जो मिले उसको अपना लेना*
[11/03, 7:53 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मुस्कुराने के बहाने ढूंढ भी लो*
*अश्क बहने को बेकरार बहुत*
[11/03, 10:44 am] Dr. Suman Kumar Singh: *न हो सकेगा अब इंतज़ार मुझसे बरसों तक*
*आ भी जा, समा बदल न जाए तेरे आने तक*
[11/03, 5:41 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जिंदगी में जो नहीं मिला उसे दफा कीजिए*
*अकेले में ही बैठकर चाय का मज़ा लीजिए*
[15/03, 11:21 am] Dr. Suman Kumar Singh: *उम्र हर मोड़ पे एक राज बताया तो मग़र*
*आखिरी पल न बताया कि जिन्दा क्यूँ थे*
[15/03, 11:24 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मुझसे ही पूछते हो पता क्या है*
*मेरी तलाश अभी तक ज़ारी है*
[15/03, 11:27 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मुमकिन है तुझे इश्क़ मुझसे हो ही नहीं*
*बस एक ख़्याल हो जो आ गया गलती से*
[15/03, 11:31 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मजबूरियों को नाम-ए-वफ़ा मत देना*
*हरेक पड़ाव कभी भी आशियां न हुए*
[15/03, 12:28 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जिंदगी जिसने भी जिस तरहा बनाई होगी*
*"किस तरह जीना है" - ये राज छुपाई होगी*
*वरना उन्माद में इन्सान बहकता ही नहीं*
*अपने कर्मो की सज़ा वो भुगतता ही नहीं*
[15/03, 12:35 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पूछ लो आसमां से उसकी मर्जियां क्या हैं*
*क्या वहां कूचे हैं, गलियां हैं या कुछ भी नहीं*
[15/03, 12:37 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हर परिंदे को आसमां तो मिला*
*कहीं महफूज आशियां न मिला*
[15/03, 11:59 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हरेक हाल में हमने निभाई है रस्में*
*यकीं होता नहीं कैसे तोड़ दी कसमें*
[17/03, 9:51 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जिस्म परेशान और हैरान रूह*
*सब्र और कद्र के आगे क्या है*
[17/03, 9:55 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नशा था, जुनून था या महज़ उम्र की नादानियां*
*इश्क़ का कहीं कोई वजूद है या सिर्फ कहानियां*
[17/03, 9:58 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मेरे सवालों का भी कोई जवाब नहीं*
*जाने क्यों ख़ुद पर भी ऐतबार नहीं*
[19/03, 11:23 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अब क्यों करें सवाल बिगड़े नसीब से*
*देखा है जिन्दगी को फिसलते क़रीब से*
[19/03, 11:25 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हम सोचते थे अक्सर जाएंगे दूर तक*
*अब सोचते हैं क्यों हम आए दूर तक*
[20/03, 1:04 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चांद है हैरान सभी झांक रहे हैं*
*नाम मेरा लेकर कुछ तलाश रहे हैं*
[20/03, 2:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चांद से चांद की बातें करना*
*नये फसाद की राहें तकना*
[20/03, 10:57 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दिलों के दरमियान ऊंची दीवार कर देंगे*
*सच कहने पर है पाबन्दी, बेजार कर देंगे*
[20/03, 11:07 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रश्म और दस्तूर हमें याद दिलाने के लिए*
*लहज़े बदले हैं वादों को निभाने के लिए*
*कभी होली में समेटे हुए रंगों की महक*
*ईद का मौका लच्छों में लिए मीठी ठसक*
[21/03, 1:12 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तकदीर को तस्वीर से कैसे सजाएं ये बता*
*मिलने की तदबीर क्या, आएं कहां ये बता*
[21/03, 1:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रौनकें चारों तरफ घर में अंधेरा क्यों भला*
*शम्मा गर है खफा दिलजले का दिल जला*
[21/03, 2:07 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तुम्हें भी मुबारक हमें भी मुबारक*
*धीमे मगर चल रही सांसें मुबारक*
[21/03, 3:03 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तुम्हें भी मुबारक हमें भी मुबारक*
*धीमी सही चलती सांसें मुबारक*
[22/03, 9:44 am] Dr. Suman Kumar Singh: *तस्वीरों में छुपी है तकदीर-ए-मुहब्बत*
*तक़दीर बदलना हो तो तस्वीर बदल दो*
[22/03, 9:46 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रंगीन आस्मां में रंगीन नजारे*
*गौर करोगे तो गमगीन नजारे*
[24/03, 11:39 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रोने रुलाने की बातें न करना*
*जहां तक हो मुमकिन मिलना मिलाना*
*मुहब्बत को रुसवा किया है करेंगे*
*फरेबी दीवानों से अपना दामन बचाना*
[25/03, 1:08 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रोक लेना राहें मेरी जब मैं बहकने लगूं*
*शिकवा न करना वक्त जिंदगी में कम है*
[25/03, 1:09 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तस्वीरों में रंग नहीं भरना*
*सादगी में असर ज़्यादा है*
[25/03, 7:26 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दो घड़ी रुकना, गहरी सांसें लेना जरूरी है जिन्दगी में*
*"चलना ही जिन्दगी है"- लोग झूठ ही कहते हैं*
[25/03, 7:30 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *फरिश्तों को नहीं आती मुहब्बत की अदाएं*
*महज़ इन्सान काबिल जो सुन पाता सदायें*
[25/03, 7:35 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *संभल के पांव रखना जब कभी जाना किनारे*
*मचलती आरजू की वश में हैं समंदर की लहरें*
[25/03, 7:41 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जरूरी है संवर कर रात में तेरा निकलना*
*तेवर चांद के गुस्ताख, कुछ अच्छे नहीं हैं*
[27/03, 9:37 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सिलसिला ये बहुत पुराना है*
*रात के बाद दिन निकलता है*
[27/03, 9:42 am] Dr. Suman Kumar Singh: *वक्त से सौदेबाजी की ही नहीं*
*ख़ुद से मैंने बहुत सवाल किए*
[27/03, 4:56 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *शराबी नहीं मैं शराबी हैं आँखें*
*इनायत किया नशीली वो आँखें*
[31/03, 9:17 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मिलते हैं हरेक दिन हम ख़ामोश गली में*
*कुछ इस तरह जैसे मिलना न हो दुबारा*
[31/03, 7:08 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *संसार की सब बातें संसार में रहती हैं*
*संसार के आगे कोई जिन्दा नहीं जाता*
[31/03, 7:11 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हर साथ दो घड़ी का लम्बा नहीं टिकता*
*मौत की चंगुल से कोई भी नहीं बचता*
[31/03, 7:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *छोड़ दो तिजारत खाने को बहुत है*
*जीने की आरजू में मरने लगे हैं लोग*
February, 2026
[01/02, 9:01 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रतजगे खूब हुए अब तो नींद आने दे*
*तेरी आवाज़ में एक गीत गुनगुनाने दे*
[01/02, 9:24 am] Dr. Suman Kumar Singh: *तमन्नाओं को तुम यूं न अब तबाह*
*दिल जो कहे वो ही बेहिसाब करो*
[01/02, 9:52 am] Dr. Suman Kumar Singh: Edited
*तमन्नाओं को यूं न अब तबाह करो*
*दिल जो कहे वो ही बे-हिसाब करो*
[02/02, 8:23 am] Dr. Suman Kumar Singh: *बख्शीश भी मिलेगी रुखसत भी कभी होंगें*
*कुछ देर गूफ्तगू कर फुरसत न कभी होगी*
[05/02, 10:50 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नादान नहीं होते तो मुहब्बत भी नहीं होती*
*ख़ुशी नहीं होती न हीं आँखें दामन भिगोती*
[05/02, 10:55 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रश्मों को मिटा देना कसमों को भुला देना*
*जब बात मुहब्बत की ज़ख्मों से नहीं डरना*
[05/02, 11:14 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जीवन में आश्चर्यजनक मोड़ आते हैं*
*अनजाने क्षण हमें आकर छू जाते हैं*
*खुशियों और झटकों के साथ आगे बढ़ते हैं*
*और ऐसे ही जीवन की रंगीन यादें बनाते हैं*
[07/02, 9:37 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सर्द मौसम की सर्द हवाएं, मुहब्बत की तड़प बढ़ाएं*
*ख्वाबों की हक़ीक़त ढूंढते, दिल की गहराइयों में खो जाएं*
[07/02, 9:47 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *करार दिल को जिसके नाम से आया*
*वो जब भी आया, बहुत शोर मचाया*
*अपने काम से आया ये कहा जाता है*
*मगर वो अपने साथ अपना दिल लाया*
[08/02, 10:15 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जब भी पलट के देखा अक्सर बुरा लगा*
*गुस्सा हुए ख़ुद पर ही जमकर मलाल हुआ*
[08/02, 10:23 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जब भी पलट के देखा, दिल में हुई हलचल*
*गुस्से की इंतहा हुई और दिल में दर्द छाया*
[08/02, 10:28 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कोई कभी न पूछे हम क्यों बदल गए*
*मौसम ने ली करवट तुम भी बदल गए*
[08/02, 10:36 am] Dr. Suman Kumar Singh: *फरिश्तों की सजी महफिल हर शख्स शानदार*
*महज़ मैं हीं गुनहगार था बाकी सभी लाज़वाब*
[08/02, 11:08 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कोई नहीं बताता क्या मन में चल रहा है*
*मेरी खुशी से खुश या अंदर ही जल रहा है*
[12/02, 9:10 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नखरे अपने कभी खूब हुआ करते थे*
*उम्र के साथ अदाएं बदल हीं जाती हैं*
[12/02, 9:13 am] Dr. Suman Kumar Singh: *वज़ह तलाश करोगे तो कुछ मिल जाएगा*
*सच कहो तो मेरे दिल में कोई ख़्याल न था*
[14/02, 7:06 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कोशिश नहीं करते हैं करने को मुहब्बत*
*जज़्बात की आंधी में दिल पत्ते सरीखा है*
[14/02, 7:09 am] Dr. Suman Kumar Singh: *इंसान मुसीबत में घबराता है अक्सर*
*उसको नहीं मालूम तूफ़ान है अन्दर*
[14/02, 7:13 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जिस्मों की हरकतों से अंदाजा लगा पाना*
*इक भूल है आंखों की मुश्किल है समझ पाना*
[14/02, 7:58 am] Dr. Suman Kumar Singh: *शायद हमारा मिलना कुदरत की इनायत थी*
*इस भीड़ में चेहरों को पहचानना मुश्किल है*
[14/02, 1:30 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कोई समझ न पाया ये किसकी शरारत है*
*सीने में जलन लेकिन होठों पे मुस्कुराहट है*
[16/02, 2:23 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हैरान न होना अगर मैं साथ चल पड़ूं*
*तन्हा हूँ, मंज़िल का पता जानता नहीं*
[16/02, 2:25 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *लत बड़ी पुरानी है हर चाय की चुस्की*
*देती बहुत सकून तेरे प्यार की झिड़की*
[16/02, 2:27 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *करना न मुहब्बत मग़र रश्मों को निभा देना*
*जब भी मुझसे मिलना, महफ़िल में मिलना*
[17/02, 1:19 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कब से जिन्दा हैं ये ख़्याल लिए*
*लम्बा अरसा हुआ संग चाय पीए*
[18/02, 10:09 am] Dr. Suman Kumar Singh: *वैसे तो मुक़द्दर से हमको भी शिकायत है*
*जो चाहा उससे अलग कुछ ज्यादा पाया है*
[20/02, 1:41 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *यार तुम भी गज़ब, जाने क्या कहते हो*
*अभी आए नहीं जाने की बात करते हो*
[20/02, 1:46 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जिन्दगी मौत की अमानत है*
*दिल के जज़्बात ज़मानत हैं*
[20/02, 1:48 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *फ़िक्र इतनी न करो ज़िक्र में क्या होगा*
*किस्सों की उम्र कभी भी ख़त्म न होगी*
[20/02, 1:50 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रात के बाद दिन निकलता है*
*दोस्त मेरा मुश्किल से मिलता है*
[22/02, 8:30 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जाने न क्यों लोगों के दिल को लुभा सका*
*वैसे इरादे अपने बेहतर थे,काफी हसीन थे*
[22/02, 9:26 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जाने न क्यों उनके दिल को लुभा सका*
*पक्के इरादे दिल के फौलाद के बने थे*
[22/02, 1:59 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दुनिया मेरी तबाह हुई मेरे करम से*
*मैं बेमिसाल ठहरा इस एक भरम से*
[23/02, 9:55 am] Dr. Suman Kumar Singh: *वफ़ा के नाम पे कितने ही घर तबाह हुए*
*वफ़ा की कद्र वफादार ही तो करते हैं*
[23/02, 9:58 am] Dr. Suman Kumar Singh: *टूटे अरमान तो मैं फिर से सजा लूंगा*
*दिल न तोड़ो पलभर में बिखर जाऊंगा*
[26/02, 1:22 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पूछनेवालों ने मुझसे बहुत सवाल किए*
*मेरी ख़ामोशी से घबराए वो,बवाल किए*
[26/02, 1:26 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सफ़र जिन्दगी का कुछ ऐसे कटा*
*कुछ दूर संग चले अन्त तन्हा कटा*
[26/02, 1:29 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चांदनी रातों में नहीं मिलना*
*चांद की आंखों में जलन देखी*
[26/02, 1:33 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अन्दाज़-ए-बयां तेरा तुझसे भी हसीं है*
*इन्कार में भी तेरे इक़रार की खुशबू है*
[26/02, 2:05 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अब तो घूंघट से तौबा कर लो*
*रात काली है चांदनी भी नहीं*
[26/02, 2:16 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मेरी नजरों से देखना ख़ुद को*
*मेरा दावा है तुम मचल जाओगे*
[27/02, 1:44 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दर्द सबके तमाम कर देंगे*
*मेरे हिस्से में जिंदगी दे दो*
[27/02, 1:47 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हादसा जिसको थे समझे वो ईनाम निकला*
*कोशिशें कितनी दफ़ा की वही नाम निकला*
[27/02, 1:49 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *गुनहगारों की फौज़ लम्बी है*
*घर से बाहर अभी नहीं जाना*
[27/02, 1:54 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *क्यूँ नहीं तुम करवटें बदलते हो*
*उस तरफ जो उसी से मिलते हो*
[28/02, 1:07 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *छोड़ दो सारे फैसले लेना*
*मेरी मर्जी का ख़्याल करो*
[28/02, 1:11 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *नफरतें नफरतों से बढ़ती हैं*
*इश्क़ में दुश्मनी की खैर नहीं*
सदस्यता लें
संदेश (Atom)