मंगलवार, 2 दिसंबर 2025
December, 2025
*लम्हों को कैद करना आसान नहीं मग़र*
*यादों में जिन्दा रखना मुश्किल तो नहीं है*
*शौक हमको नहीं ये दुनिया याद करे*
*बाद मेरे कोई वक्त अपना बर्बाद करे*
*जीवन की सारी रेखाएं कहीं हल्की कहीं गहरी*
*कहीं साफ़ नजर आतीं कहीं राहें दिखती पतली*
*जब चाहें निकल आएं अश्कों को आजादी है*
*हसरतें ऐसी क़ैद हुईं निकलने की मनाही है*
*जब चाहें निकल आएं अश्कों को ये आजादी है*
*हसरतों की ऐसी किस्मत निकलने की मनाही है*
*ख्वाहिशें अब नहीं रुकने वाली*
*सब्र को कब्र में दफ़न कर दो*
*मशवरा है कि जब भी कोई गुनाहगार दिखे*
*मुस्कुरा कर मिलो लेकिन कई सवाल करो*
*कोई ऐसी न तमन्ना मिली जो सब ख़त्म करे*
*सिलसिला चाहतों का हर दफा बढ़ता ही गया*
*साजिशें होती हैं जब कोई भी सितारा चमके*
*यही है बेहतर अंधेरे में कोई न घर से निकले*
[14/12/2025, 8:54 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आहट उसके आने की ज़रा ख़ामोश होती है*
*अंधेरा घटने लगता है महक मदहोश करती है*
[14/12/2025, 8:58 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *निशाना ठीक कर लो गर पहुंचना दिल के अन्दर है*
*किनारा दूर दिखता है बहुत गहरा समन्दर है*
[16/12/2025, 12:08 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बात बात में नज़र चुराना उनकी अब आदत हो गई*
*साथ कभी थे अब न जाने किसकी सोहबत हो गई*
[16/12/2025, 12:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: **बहुत आसान था कीमत लगाना*
*गवाहों पर भरोसा कम हुआ है*
[16/12/2025, 12:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पुराने दोस्तों को याद करना*
*ख़ज़ाना जैसे कोई गुम हुआ*
[17/12/2025, 8:02 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नशे की रात भी ढलती है थोड़ा सब्र करो*
*अपने अरमान संभालो ज़रा सा जब्र करो*
[18/12/2025, 12:25 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सवाल अपने मुक़द्दर से करना छोड़ दिया*
*बंधनों को तोड़ जीवन से रिश्ता जोड़ लिया*
[18/12/2025, 12:29 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *समझ के साथ जिन्दगी बड़ी मुश्किल से कटी*
*समझना जब से छोड़ा जिन्दगी आसान लगी*
[22/12/2025, 8:55 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दो कदम इधर, दो कदम उधर*
*चलने दो, जिन्दगी जिधर चले*
[22/12/2025, 9:00 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जख्मों को जिन्दा रखो याद दिलाते हैं*
*क्या भूल हुई तुमसे ये तुमको बताते हैं*
[24/12/2025, 12:36 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ईजाद हम करेंगे*
*इक नया तरीका*
*दिल समझे दिल को*
*जीने का हो सलीका*
[24/12/2025, 6:36 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *धीरे चलना अच्छा है लेकिन इतना धीरे क्यों*
*साथ चलो तो बेहतर सबके पीछे चलना क्यों*
[26/12/2025, 12:17 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सबसे बड़ी चालाकी है नासमझ बनना*
*कहना न कुछ जुबां से ख़ामोश हो सुनना*
[26/12/2025, 11:16 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *वक्त की बात वक्त जाने है*
*इंसा का दिल कहां माने है*
[26/12/2025, 11:18 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *वक्त को अपनी चाल चलने दो*
*जिन्दगी जैसे गुजरे, गुजरने दो*
[26/12/2025, 11:20 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अपने जज़्बात पर काबू रखना*
*लोग कुछ भी कहें, चलते रहना*
[27/12/2025, 12:47 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दिल बिना जिन्दगी नहीं होगी*
*दिल को पहलू में लिए चलना है*
[31/12/2025, 11:22 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सौदा करेंगे लोग इजाज़त न दीजिए*
*बाहर की हवा अन्दर आने न दीजिए*
[31/12/2025, 11:25 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सोहबत में रह के तेरे मैं भी बदल गया*
*पहले किया वादा था उससे मुकर गया*
[31/12/2025, 11:27 am] Dr. Suman Kumar Singh: *आते जाते लम्हों से अब कैसी शिक़ायत*
*जब चाहो तुम आ जाओ पूरी है इजाज़त*
November, 2025
*सबकी आदत अलग जो चाहे वही करते हैं*
*खटखटाएं, चले आएं दरवाजे खुले रहते हैं
*रिश्तों की नुमाइश वही करते जिन्हें यकीं नहीं*
*हमने रिश्तों को निभाया नुमाइश नहीं समझा*
*चाय की चुसकी भी कमाल करती है*
*जो न कह सके उसको बयां करती है*
*आंधियां शोर बहुत करती हैं*
*जिन्दगी से बहुत ही डरती हैं*
*जिन्दगी जीने का अंदाज़ अलग हो शायद*
*साथ जो पल जीए जिन्दगी उतनी ही थी*
*मिल जाए इजाज़त तो मैं राज बता दूँ*
*सोए हुए जज़्बातों को फिर से जगा दूँ*
*रूहें आपस में जब बात करें*
*ख़ामोश फिज़ा हो जाती है*
*खोने को रहा अब क्या पाने को तो ज़माना है*
*किस फिक्र में खोए हो लिखने को फसाना है*
*हकीकत संगदिल नहीं हमारी सोच ही छोटी*
*डरते हैं वही लोग जिनकी नीयत रही खोटी*
*चुभ जाए कोई बात तो इज़हार कर देना*
*गैरों से परदा करना अपनों को बता देना*
*जिन्दगी जीने का बस एक ही सलीका*
*रोने को कहे रोना चुप हो तो मुस्कुराना*
*गुलदस्ते में फूल कई खुशबू भी उनकी जुदा जुदा*
*साथ रहें तो बात अलग गुलशन का अंदेशा होता है*
*रिश्तों की उम्र रिश्तों से आगे निकल गई*
*रिश्ते बिखर गए निशान फिर भी रह गई*
*जाने वालों का कभी भी गम नहीं करते*
*रात के बाद रोशनी की फिक्र क्यों करते*
*हर सुबह शाम याद आते हैं*
*वक्त बदला उनकी याद नहीं*
*एक परछाई मेरे साथ रही*
*कितनी बातें अनकही रही*
*सफ़र का रास्ता मुश्किल जरूर था लेकिन*
*एक था शख़्स जो हर पल हमारे साथ रहा*
*वादा किया था तुमने आओगे इस जगह*
*कब से ढूंढ़ता मैं जाने न किस-2 जगह*
*अपनी मौजूदगी को दर्ज़ करो*
*महज़ होने से कुछ नहीं होता*
*दहलीज पे दस्तक तो कई बार हुई*
*जब भी देखा कोई भी नहीं मिलता*
*लोग कहते हैं ये भरम मेरा*
*दिल में आते हैं खामोशी से*
*जिन्दगी में कश्मकश को क्यों जगह मिले*
*ज्यादा जगह हो खाली ख्वाहिश ज़रा करें*
*पहचान कर भी क्यों ये चेहरा नया लगे*
*कुछ तो नया हुआ सब सपना सा लगे*
*जिन्दगी में कश्मकश को क्यों जगह मिले*
*ज्यादा जगह खाली ख्वाहिश न क्यों पले*
*चांद से गूफ्तगू करने का बहाना क्या हो*
*चांद सा चेहरा ख्यालों में बसा जब हा*
*वक्त दोषी नहीं सिर्फ़ दीवाना है*
*बे-सबब उसको बदल जाना है*
*हिफाज़त करेंगी यही लहरें वो तूफ़ान*
*बच बच के चलने की आदत नहीं है*
*पते की जरूरत लिफ़ाफे को होगी*
*मजमून लेकिन सब उसको पता है*
*ख़ामोशी उसकी सताती न मुझको*
*क्या है दिलो में सबको पता है*
*हुनरमंद लोगों ने की क्या खता है*
*कहीं जा बसें मंज़िल ही लापता है*
*सफ़र की शुरूआत चाहे हो जैसी*
*अंजाम लेकिन सबको पता है*
*कसक उम्रभर कुछ तो रहेगी*
*यकीं है सबको मंज़िल मिलेगी*
*मन ख़ुद न जानता है चाहत उसे है किसकी*
*रातों में दिन की चाहत, दिन में अंधेरा मांगे*
*क्योंकर मिटाएं यादें ये साथ निभाती हैं*
*रहता नहीं अकेला जब साथ ये रहती हैं*
*जाने वालों की जब भी याद आती है*
*हर तरफ़ मीठी खुशबू बिखर जाती है*
*शिकवे जरूर होंगे जब साथ हो अपनों का*
*ख़ामोशी सकूं देती जब साथ हो सपनों का*
*चलती रही तलाश जिन्दगी में उसके बाद की*
*नस्ल चलायमान रूकती नहीं इसके बाद भी*
*बदलना तो जरूरी है बदलने के लिए हालात*
*बदलने वाले जाते नहीं हैं दूर रहते आस पास*
*कद्र उनकी करो जो साथ सदा रहते हैं*
*हमको जैसी लगे, सच वो हमें कहते हैं*
*दोस्ती क़र्ज़ नहीं एक बड़ा ख़ज़ाना है*
*समय जैसा रहे इसको नहीं गंवाना है*
मंगलवार, 30 सितंबर 2025
October, 2025
*हम वो नहीं जो आज तो हैं कल ढूंढना पड़े*
*ऐसा न कुछ करें कभी कि तुम्हें भूलना पड़े*
*अपनी चलन ख़ुद चलो ख़ुद राह भी बनो*
*चलने दो भीड़ को भी जिस राह वो चलें*
*लो अब आ ही गई वो घड़ी जिसका हमको इंतेज़ार था*
*कहने की नहीं ये बात किसको किससे कितना प्यार था*
*कौन लिखेगा तेरी किस्मत ये तुमको मालूम नहीं*
*क्या लिखेगा क्यों लिखेगा इतना तो मालूम करो*
*अक्सर धोखा हो जाए, कैसे कोई पहचान करे*
*सूरत सीरत मेल न खायें कैसे उसे इन्सान कहें*
*कभी कभी क्यों हो जाता हमसे खता अनजाने में*
*दोस्त भी दुश्मन बन जाते शामिल होते बेगानो में*
*अपनी शोहरत का कुछ तो ख़्याल रहे*
*बुलबुले रोज़ ही बनते हैं फूट जाते हैं*
*होश क्यों गुम है, कहां खोए हो*
*ऐसा क्यों है चेहरा जैसे सोए हो*
*क्यों चाहते हो सारी दुनिया हो सिर्फ़ तेरी*
*वजूद महज़ तबतक जुड़े तार यहां सबकी*
[05/10, 10:01 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सिर्फ़ फरमाइशें नहीं करना*
*फ़र्ज़ अपना भी अदा करना*
[05/10, 10:07 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हक़ जताने की ये आदत कैसी*
*मैंने कुछ तो ज्यादती की है*
*हो सके गर तो माफ़ कर देना*
*बिन कहे तुमसे मुहब्बत की है*
[05/10, 6:44 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दुआ मांगें तो किससे सबकी झोली खाली लगती है*
*फ़िक्र की बात नहीं दोस्त, ये बदली बरसने वाली है*
[06/10, 12:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पुराने वादों को फिर से दोहरा दो*
*जो न हुआ हमसे दिल से मिटा दो*
[06/10, 12:32 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *वादे इरादे नसीहत की बातें*
*जमाने कई गुजरे ये न जाएं*
[06/10, 11:33 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चांद निकले या चाहे छुप जाए*
*ख़्वाब देखें है इसके साए में*
[06/10, 11:36 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आसमां में तो एक ही चांद दिखे*
*इस जमीं पर न जाने कितने हैं*
[07/10, 7:46 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *भरोसे पे भरोसा जब किया बस गम ही पाया है*
*भरोसे ने तो बड़ी शिद्दत से ख़ुद को दोहराया है*
[07/10, 7:52 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *नतीजा अब न निकलेगा मचाओ शोर जितना भी*
*बिछाया जाल राहों पर जो जाती है तेरे घर तक*
[07/10, 7:57 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चलो आराम करते हैं, किया है काम बरसों तक*
*समय चलता है, चलेगा अपनी चाल बरसों तक*
[07/10, 10:49 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *भरोसे पे भरोसा जब किया तो गम ही पाया है*
*भरोसे ने बड़ी शिद्दत से ख़ुद पीछा छुड़ाया है*
[08/10, 12:34 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हम सफ़र में थे तो मंज़िल भी चल रही थी*
*ख्वाबों में हम थे उलझे मंज़िल गुजर रही थी*
[08/10, 8:05 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अंधेरे में चाहो तो कुछ भी बना लो*
*उजालों ने तोड़ा ख़्वाबों को अक्सर*
[08/10, 8:10 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मिलते रहना सुख देता है, दुख का कारण भी ये है*
*जिनसे मिलना ज़्यादा होता शिकवे भी उन्हीं से है*
[08/10, 8:14 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *नंगे पांव कभी न निकलना राह नहीं है फूलों की*
*सुध लो अपनी ये दुनिया सेज़ सजी है शूलों की*
[09/10, 10:20 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बाजार में सामान हैं खुशियां नहीं मिलती*
*दौलत से घर सजता कलियां नहीं खिलती*
[09/10, 10:42 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सच मानने की हिम्मत होती नहीं सबको*
*दागों को छुपाने की कला सीख रहे लोग*
[09/10, 10:46 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हालात बदलने की सूरत नहीं दिखती*
*इन्सान परेशान कोई जुगत नहीं मिलती*
[11/10, 7:25 am] Dr. Suman Kumar Singh: *चलते रहना ही जिन्दगी तो माना सबने*
*डूबने वाले भी पहुंचे हैं किसी मंज़िल को*
[11/10, 7:29 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कितनी दहलीजों से गुजरा है उम्र का ये सफ़र*
*जिंदगी रंग बदलती रही बदली नहीं अपनी डगर*
[12/10, 11:33 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अपना जिसे कहते हो अपने नहीं होते*
*सच हो गये अगर कभी सपने नहीं होते*
[12/10, 2:34 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *इल्ज़ाम लगाने की आदत है ज़माने की*
*सोचता था ख्वाबों की दुनिया ही अलग है*
[12/10, 2:38 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चाहत नहीं ख़ुद को साबित करें निर्दोष*
*इल्ज़ाम जिन्दगी में होते कहां हैं दोष*
[13/10, 12:58 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *खतों का दौर गया मशवरे नहीं मिलते*
*याद रखना है ऐसे वादे भी नहीं करते*
[13/10, 1:04 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हवाऐं कहती हैं दामन जरा समेट के चल*
*रास्ते गर्द से भरी हैं और साथ-2 चलती हैं*
[13/10, 1:09 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पैमाने हैं मस्ती में मयखाने भी मदहोश*
*ऐसे में कौन किसको रखेगा ख़ामोश*
[13/10, 2:53 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बदले की चाह जिसको बदला नहीं कभी*
*जब हो सका मुमकिन ख़ुद से उलझ गया*
[13/10, 2:55 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रिश्तों के बिखरने का खतरा वहीं है ज्यादा*
*दरवाज़े जहां छोटे खिड़की भी नहीं ज्यादा*
[13/10, 2:57 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अश्कों को रोक लेना मौका नहीं मुनासिब*
*जब लोग चले जाएं तब इनको बहने देना*
[13/10, 6:35 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों के झरोखे से क्या कुछ नहीं दिखता*
*उम्मीद की किरणें भी अवसाद के साये भी*
[13/10, 6:37 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सच अगर झूठ जैसे रंग बदलता होता*
*मैं अकेला नहीं वो साथ ही चलता होता*
[14/10, 11:41 am] Dr. Suman Kumar Singh: *छोड़कर आस बहारों का सफ़र में निकले*
*फूल खिल गए खुशबू का ग़ज़ब आलम है*
[14/10, 10:01 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *किश्तियां चाहे किनारे तक पहुंचा न सकें*
*पूरे सफ़र उम्मीद का सहारा तो रहता है*
[14/10, 10:07 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रिश्तों में उलझनों की गांठ यूं ही नहीं पड़ी थी*
*ज़िद्द की डोर थी सिरों पे दबाव भी अलग था*
[15/10, 9:40 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दीवाली अब बहुत क़रीब है*
*झूठ का बाज़ार ज़रा गर्म है*
[15/10, 9:49 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *नेताओं में रूठने मनाने का खेल चल रहा*
*किसान का खेत इंसान का दिल जल रहा*
[16/10, 11:48 am] Dr. Suman Kumar Singh: *किसकी चाहत किसकी हसरत जीने से इन्कार करें*
*जीवन चाहे सब उसे चाहें खुलकर ख़ुद से प्यार करें*
[16/10, 3:23 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *उसकी आँखें सब कहती हैं फिर भी पर्दादारी है*
*इसको अदा नहीं कहते हैं ये तो महज़ बिमारी है*
[16/10, 3:29 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दर्द छिपाने में माहिर है ज़ख्म की उसको फ़िक्र नहीं*
*बातें बहुत सी की उसने, 'कब मिलना है' ज़िक्र नहीं*
[18/10, 7:39 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कोई समझ न पाया क्या माजरा ख़ुशी का*
*दिल को सकून आया जब कोई मुस्कुराया*
[18/10, 7:41 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रंगीन हैं नज़ारे कुछ शोर भी है ज्यादा*
*हर शख़्स भागता है बेचैन भी है ज्यादा*
[19/10, 11:03 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हसरत न थी कभी मैं आसमां में चमकूं*
*राहों में हो अंधेरा ऐसा कभी भी न देखूं*
[19/10, 1:09 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रौशन रहे जहां ये, खुशहाल सबके घर हो*
*नफ़रत न पले मन में हर घर में गुलिस्तां हो*
[19/10, 1:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अंधेरा मिटाने को कुछ भी जलाओ*
*दिल ना जलाओ किसी आदमी का*
[20/10, 9:58 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अपने हीं चिरागों से घर अपना जला बैठे*
*लोगों से शिक़ायत वो क्यों नहीं कुछ करते*
[20/10, 10:05 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हर बात की हद है चलना जरा संभल के*
*तेज़ रौशनी में कुछ भी नज़र न आए*
[20/10, 10:00 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *शोर सड़क पर बहुत और जिन्दगी है बेकल*
*घर काटने को दौड़े बाहर निकलना मुश्किल*
[20/10, 10:08 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *खुशबू से चमन महके*
*दुनिया भी खुशनुमा हो*
*इतने दिए जलाओ*
*रौशन सभी डगर हो*
[20/10, 10:10 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चलने लगीं हवाएं अब ऐसी जिंदगी में*
*सपने संभाले रखना ये न बिखर जाएं*
[22/10, 11:27 am] Dr. Suman Kumar Singh: *आंखों की सरल भाषा गर तुम न समझ पाए*
*है खाक जिन्दगी तेरी अरमां को जो ठुकराए*
[22/10, 8:06 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कश्मकश के बाद भी सुलझी न गुत्थी क्या करें*
*तुम कहो क्या छोड़ दें या थोड़ा और इंतेज़ार करें*
[22/10, 11:41 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हादसे के वक्त सबकी आँखें खुली हुई थी*
*हादसा गुजर गया जब नजरें झुकी हुई थी*
[22/10, 11:47 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मुश्किल वक्त की मुश्किल यादें, बातें हैं बातों का क्या*
*दिन भी है अब कहां सुरक्षित, रातें हैं रातों का क्या*
[23/10, 5:23 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पन्नों में सिमट जाए जो किताब है पुरानी*
*ये जहां है नया पगडंडियां भी हैं अनजानी*
[23/10, 5:26 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आवाज़ उन्हें देना जो सामने खड़े हैं*
*उनसे संभल के रहना पीछे तेरे पड़े हैं*
[23/10, 5:29 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तस्वीरों में दफ़न है यादों का एक ख़ज़ाना*
*वो दूसरा समय था उनका भी था ज़माना*
[24/10, 11:40 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ख़बरों में आते रहना नजरों से जाते रहना*
*कोई नई बात नहीं, रिवायत है बड़ी पुरानी*
[25/10, 8:32 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नाजुक मिज़ाज है हर बात से डर जाए*
*राहें नहीं हैं आसान, वो रात से डर जाए*
[26/10, 7:16 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नाकाम हसरतों का जनाजा निकाल आया*
*जिनको जानता था उन सबको भुला आया*
[26/10, 7:19 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ज़िक्र होता है जब भी गुलशन की*
*तेरी बातों की महक याद आती है*
[26/10, 7:22 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दुनिया की समझ सबको आती है देर से*
*सब जब समझ गए तो दुनिया नहीं होती*
[26/10, 7:42 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कौन आता है जनाजे में इतना सज - धज के*
*नींद मुश्किल से हुई है नसीब, जगाया न करो*
[26/10, 7:53 am] Dr. Suman Kumar Singh: *खिली धूप आस्मां की महफ़िल सिमटी*
*चांदनी रातों की उम्र बहुत ही कमतर है*
*शौक हमको नहीं ये दुनिया याद करे*
*बाद मेरे कोई वक्त अपना बर्बाद करे*
शनिवार, 20 सितंबर 2025
September, 2025
*मैं उनसे नहीं मिलता वो मुझसे नहीं मिलते*
*हम किससे मिल रहे हैं हमको ख़बर नहीं है*
*ये इतिफाक नहीं है हम सब हीं डर रहे हैं*
*होता नहीं यकीन, हम सब ही मर रहे हैं*
*कोई न कुछ कहेगा कोई न कुछ करेगा*
*तू अपने बाजुओं पर बस ऐतबार करना*
*जिस मोड़ पे खड़े हो मंजिल नहीं वो तुम्हारी*
*रुकना न एक पल भी जब तक न आए बारी*
*ठहरे हुए पानी में पत्थर तो नहीं मारो*
*हलचल मचेगी ऐसी रोको तो डूब जाओ*
*बादल घने छटेंगे कुछ देर ठहर जाओ*
*जल्दी में खता होगी ख़ुद संभल जाओ*
*नूर चेहरे का छुपाता है तेरे दिल की महक*
*कैसे आंखों से नजर आए दिल की कसक*
*बात करने से वो कतराता है*
*वो नहीं मानता मैं जान गया*
*जब कभी भी शाम को बाहर निकलो*
*अपने रुखसार पर एक दुपट्टा रख लो*
*दोस्तों ने दुश्मनों सा काम किया है*
*जितना हो सका बदनाम किया है*
*चांद की रोशनी से क्या होगा*
*दिल जलाओ, अंधेरा कम हो*
*पूछने वाले पूछ रहे किसका जादू सर पर है*
*लकीरें तो साफ़ नहीं फिरभी सूरत तुझ पर है*
*नादान थे जबतक, अनजान तभी तक थे*
*जब ज्ञान हुआ थोड़ा पहचान अभी तक है*
*दिलों में घर बना जिनका बेगाने वो नहीं होते*
*सयानों ने बदल डाली मुहब्बत के किनारों को*
*इल्म नहीं उसको वो हुस्न की आंधी है*
*होश गुम हैं उनके रिश्ता जिसने बांधी है*
*इबारत जो दिल पे तुमने लिखे थे*
*धड़कन की लय पे थिरकने लगे हैं*
*मौसम भी बदला इरादे भी बदले*
*फसाने भी हर पल बदलने लगे हैं*
*भीड़ से वो अलग खास ही तो है*
*वक्त जैसा भी हो वो पास ही तो है*
*ज़ुबान से दर्द बयान कैसे हो*
*खामोशी का अंधेरा जैसे हो*
*बिखरी हुई तक़दीर जब समेटे नहीं सिमटे*
*सब्र करने की नसीहत तभी मज़बूरी बने*
*समझा रहे थे लोग समझने लगे थे हम*
*दिल ने कहा सम्भल बहका रहे हैं लोग*
*नींद में चलने की आदत नहीं थी हमको*
*रास्ते दिन में भी आते नहीं नज़र अब तो*
*जिस्म पे राख लपेटे हुए क्यों फिरते हो*
*थोड़ा ठहरो, इसी खाक में रहना होगा*
*जो आज बदलता है वो कल भी बदल जाए*
*फितरत ही उसकी ऐसी जो है नज़र न आए*
*नजायज मुनाफे से बचना जरूरी*
*गुजारे के खातिर हैं सांसें ज़रूरी*
*कारोबार बदलो इरादे नहीं*
*मुनाफे के खातिर वादे नहीं*
*लौट आयेंगी बहारें अगर चाहो दिल से*
*शक के साए में फ़ूल कभी न खिलते हैं*
*शक्ल अगर बदले तो बदल जाने दो*
*दिल को रखना महफूज़ कई वर्षों तक*
*मेरी ख्वाहिश की फिक्र गर तुम्हें ज़रा भी हो*
*फिर उसी बाग में आ जाना सजेगी महफिल*
*इस जिन्दगी में हमने सपने हजार देखे*
*दुश्मन कोई नहीं था अपने तामम देखे*
*इस जिन्दगी में हमने सपने हजार देखे*
*दुश्मन कोई नहीं था अपने तमाम देख*
*शोर दबाने से थमता नहीं तूफान*
*सच्ची डगर पे गिरता नहीं इन्सान*
*ताक़त हो हाथ में तो क्या कर नहीं सकते*
*तस्वीर बदल सकते हो, तकदीर भी सबकी*
*थोड़ी कमी जरूर है तेरी चाहत में सितमगर*
*एक झोंका है तूफ़ान नहीं जाते कहीं डरकर*
*मुग्ध अपने आप पर हो जाते हैं इंसान*
*ख़ुद को खुदा समझा कितना है नादान*
[11/09, 10:12 am] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों का मना जश्न कई फूल खिल गए*
*जाने कहां क्या मिला कुछ शूल चुभ गए*
[11/09, 10:14 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हर याद खुशी दे कभी ऐसा नहीं हुआ*
*जो साथ में निकले थे रहें साथ ना हुआ*
[11/09, 11:34 am] Dr. Suman Kumar Singh: *यादें उन लम्हों की जो हो न सके मेरे*
*आ जाती हैं चिढ़ाने रोज शाम सवेरे*
[12/09, 8:39 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रूठते हो मगर मान जाते हो*
*ये अदा क्यों बदल नहीं पाते*
[12/09, 8:44 am] Dr. Suman Kumar Singh: *किनारों पर सहारों की कब जरूरत थी*
*डूबती नाव को तिनकों का सहारा न मिला*
[12/09, 8:45 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रंग और रूप के बाज़ार में बिकते देखा*
*अपने हाथों से मुहब्बत को फिसलते देखा*
[12/09, 8:56 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अब देर ज्यादा नहीं जाने में जहां से लेकिन*
*आज भी लोगों के अहसास को मरते देखा*
[12/09, 9:22 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अब कभी शाम को आना तो अकेले आना*
*साथ तुम उलझनों को लेकर चले आते हो*
[13/09, 12:09 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दर्द और ख़ैरियत में फ़र्क करोगे कैसे*
*दूरी जितनी रहे दिल को ख़बर होती है*
[13/09, 5:13 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जिद्द पे आएं तो जीवन से रुखसत करें*
*कुछ भी हो हम न और कोई हसरत करें*
[13/09, 5:16 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अपनी आदत नहीं हम करें कोई आस*
*चाहे कुछ भी करें बुझती हीं नहीं प्यास*
[13/09, 5:19 am] Dr. Suman Kumar Singh: *इस गली में हो या हो कहीं आशियां*
*दिल जो चाहे करे या चले आंधियां*
[13/09, 5:22 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मेरी हसरत नहीं हम बुलाया करें*
*चले आओ खुद बिन कहे जानेजां*
[13/09, 6:19 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रंग और रूप के बाज़ार में बिकते देखा*
*अपने हाथों की लकीरों को बदलते देखा*
[13/09, 6:24 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रूह को जिस्म की ताक़त का सहारा जो मिले*
*ये जहान जन्नतों से कम न हो बस फूल खिले*
[13/09, 2:04 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सकूं नहीं किसी पल जाने क्या इरादा है*
*मुझे तो याद नहीं, किससे क्या वादा है*
[13/09, 10:46 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बेचैनी और भी बढ़ जाती है*
*जब सारे माजरे का इल्म हो*
[13/09, 10:51 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *इश्क कब रंग बदले इश्क़ को मालूम नहीं*
*खैर है इश्क के दीवाने पहले ही मदहोश हुए*
[14/09, 8:35 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सब सोचते हैं उनसे बेहतर न कोई है*
*काफिला निकला तो कोई न कहीं है*
[14/09, 10:43 am] Dr. Suman Kumar Singh: *पोस्टर और दर्पण में बस फ़र्क है इतना*
*इक ख़्वाब दिखाता, इक सच है जितना*
[14/09, 7:22 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पैसे की फ़ज़ीहत है दोनों ही सूरतों में*
*हो तो जहां झुकती ना हो तो झुकाती है*
[14/09, 10:56 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मुझसे मिलकर भी तू उदास चला जाएगा*
*ऐसा दिन मुझे यकीन जिंदगी में न आएगा*
[15/09, 8:36 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सुबह सवेरे भी ऐसे कोई आजमाता है*
*मुझे बुलाता है और ख़ुद ही सो जाता है*
[15/09, 8:38 am] Dr. Suman Kumar Singh: *गिला नहीं ये मुहब्बत की एक निशानी है*
*हमारा रिश्ता नया नहीं हमसे भी पुरानी है*
[15/09, 8:42 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सबक यही जिन्दगी का साथ ही रहना*
*अभी है वक्त, सभी वादे तो निभानी है*
[15/09, 9:19 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कुछ फिज़ा क्या बदली हवा में बढ़ गई नमी*
*न जाने क्या हुआ हर तरफ है बस तेरी कमी*
[15/09, 11:03 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अपनी हसरत तो बता क्या दिल में ले के आए हो*
*जो चाहो वही हाज़िर बड़ी मुश्किल से नज़र आए हो*
[15/09, 11:08 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *गुलाब फूल तो है मगर ज़ख्म का इलाज़ नहीं*
*इसकी खुशबू से महक जाओ तो मलाल नहीं*
[16/09, 8:05 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मुझसे न हो सकेगा ख़ुद से ही बेवफ़ाई*
*कैसे निभेगा रिश्ता कितनों को दूं सफाई*
[16/09, 9:26 am] Dr. Suman Kumar Singh: *वक्त का रिश्तों से रिश्ता क्या अजब कहानी*
*क्यों बहाने ढूंढते हैं जब सभी रिश्ते बेमानी*
[16/09, 12:34 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *धर्म की आड़ में अधर्म किए जाते हैं*
*कर्म के नाम पे बदनाम किए जाते हैं*
[16/09, 12:37 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ये जमीं आस्मां एक मिला था सबको*
*बांटकर हमको गुमनाम किया जाता है*
[16/09, 1:30 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *लौ ने चाहा था रौशनी फैले*
*जल गए लोग न जाने कैसे*
[16/09, 2:03 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कद्र उसकी भी करो जो नहीं तेरे जैसा*
*गौर करना है करो, है वो इन्सान कैसा*
[16/09, 2:27 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पहले तक़दीर से रहती थी शिक़ायत मुझको*
*अब समझ आता है तक़दीर का वजूद नहीं*
[17/09, 2:38 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *नस्ल इन्सान में कई नस्लों की मिलावट है*
*बदले हालात तो फितरत भी बदल जाती है*
[17/09, 7:05 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पैबंद लगे कितने वो फिर भी अकड़ता है*
*कहता है कि जाते हैं लेकिन नहीं जाता है*
[18/09, 12:21 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सब्र का बांध जब भी टूटेगा*
*सोचो तो सैलाब कैसे रुकेगा*
[18/09, 1:34 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *धर्म अधर्म की बात उठे जब मन में लालच घर कर ले*
*कौन करेगा तेरी रक्षा जब हासिल करने की ज़िद कर ले*
[18/09, 1:36 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ख़ुद अपने हीं नियम बदलता है*
*खोने से क्यों तुम इतना डरता है*
[18/09, 2:21 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तुम इन्सान हो ये दिखता है तू मान भी ले उम्मीद नहीं*
*दिन रात में फर्क दिखे न तुझे ये जान भी ले उम्मीद नहीं*
[18/09, 2:25 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हम कैसे किसी पे यकीन करें सब चाहें उनके जैसा करें*
*अपनी ख्वाहिश की फ़िक्र बहुत कोई चाहे जिएं या मरे*
[18/09, 6:27 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *इतना भी क्यों गुरूर कि नजरें चुरा रहे*
*अंदाज़ बताता है कि तुम वैसे न अब रहे*
[19/09, 11:09 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अब न रुकेगा काफिला मंज़िल से पहले*
*सितमगर चाहे जितना भी ज़ोर लगा ले*
[19/09, 11:11 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मौसम सर्द है जरा मिज़ाज भी कमज़ोर*
*जाने साथी कहां हैं अब होता नहीं दीदार*
[19/09, 11:35 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अब इंतेज़ार किसका शायद हीं कोई आए*
*ख़ुद की तलाश कर शायद ये साथ निभाए*
[20/09, 11:02 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अब नहीं जरूरत इंसान को कहकहों की*
*तन्हाई से लिपटा है खामोश घने अंधेरों में*
[20/09, 9:14 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *लफ्जों में असर कम हो गया या कद्रदान खफा हो गए*
*पता नहीं जिंदगी का ये कौन सा दौर सब बेवफ़ा हो गए*
[21/09, 7:47 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अपने अहसास को सीने में दबा रखा है*
*बड़ी मुद्दत से तुमसे सच को छुपा रखा है*
[21/09, 7:52 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मेरे अल्फ़ाज़ कभी हँसते कभी रोते हैं*
*इनमें जज़्बात छुपाने का हुनर है ही नहीं*
[21/09, 2:27 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सहेज कर रख देना ग़मों की यादों को*
*अगर मिलें ये दुबारा तो कोई गम न हो*
[21/09, 2:30 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ख़ुद से गर हो जाती मुहब्बत तो शिक़ायत किससे*
*एक सनम चाहिए महज़ शिकवे शिकायत के लिए*
[21/09, 2:35 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सच है जाना है एक दिन इस जहां से दूर*
*कैसी है बेबसी ख़ुद बोझ उठाने से मजबूर*
[21/09, 10:43 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कहानी कहने का अंदाज़ ग़ज़ब है उसका*
*जब भी सुनाता है अपने जैसा लगता है*
[21/09, 11:27 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मिलता हूं मैं मेरे ज़मीर से तन्हाई में*
*शोर में जिन्दगी मेरी यहां नहीं होती*
[21/09, 11:31 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रुसवाइयों की परवाह हमको नहीं*
*मुहब्बत में शोहरत है शिकवा नहीं*
[23/09, 12:09 am] Dr. Suman Kumar Singh: *तोहफों की हो ख्वाहिश तो मुहब्बत करो जरूर*
*खुशियों के साथ साथ ग़मों का भी हो सुरूर*
[24/09, 8:24 am] Dr. Suman Kumar Singh: *वक्त ने लिखे हैं हर दौर में कहानी*
*चेहरे बदलते देखा बात थी पुरानी*
[24/09, 9:54 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अपनों से थोड़ी दूरी अच्छी कभी कभी*
*ख़ुद पर गुमान हो कितना था वो जरूरी*
[24/09, 9:56 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अपना भी कोई होगा ये तो नहीं है बस में*
*हम हो सकें किसी के ये भी उसके बस में*
[25/09, 10:08 am] Dr. Suman Kumar Singh: *आंसुओं की धारा ऐसी न थी तूफ़ान आता*
*अरमानों की ज्वाला बुझती हमें सकूं आता*
[25/09, 10:10 am] Dr. Suman Kumar Singh: *धीरे धीरे दर्द के साथ जीना सीख गया*
*दिल की बातें ख़ुद से छुपाना सीख गया*
[25/09, 2:12 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हम तंग आ चुके अपने ही ख़्याल से*
*अनजान बन रहा क़रीब के बवाल से*
[25/09, 2:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हम क्यों न सुन सके जो अपने ख़िलाफ़ था*
*कितनी ही देर दुबके रहे झूठ के लिफाफ में*
[25/09, 9:52 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *वक्त ने बदला है या जिन्दगी की है हरक़त*
*ख्यालों में छाई सुस्ती पहले सी नहीं वहशत*
[26/09, 8:23 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जब भी लगा कि अब मैं हो गया पुराना*
*मैं ये न कह सकूंगा कैसा था वो ज़माना*
[26/09, 8:26 am] Dr. Suman Kumar Singh: *तेरी कमी खलेगी मैं फिर भी सब सहूँगा*
*तन्हा रहूंगा लेकिन शिकवा नहीं करूंगा*
[26/09, 11:17 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रुसवाइयों का कुछ तो डर हमें है, तुम्हें भी*
*डर के लेकिन कबतक खामोश जुबां रहेगी*
[26/09, 1:29 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बिखरी है खुशबू जानी पहचानी हर तरफ*
*कोई गुजरा है इस रहगुजर से अभी अभी*
[26/09, 1:33 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रोक लो उसे अब जाने न दो*
*दुबारा खिजां को आने न दो*
[26/09, 1:36 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जो कहता है कहने दो*
*मेहमान है उसे रहने दो*
[26/09, 10:09 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सांसें सासों से बात करें धुन गूंजे इक मीठी सी*
*ख्वाबों ख्यालों की दुनिया सज जाए सोंधी सी*
[26/09, 10:50 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ख़ामोशी है सन्नाटा है अब कोई नहीं है महफ़िल में*
*अब जितना चाहो रो लेना लेकिन दिल ही दिल में*
[26/09, 11:48 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अच्छे लोगों से दूरी भी दे जाती एहसास नया*
*अंधेरे रास्ते हीं सिखलाते चलना व जाना कहां*
[27/09, 9:07 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नसीब बदले न बदले मगर गुजर जाए*
*जाते जाते मेरे सर कोई तोहमत न लगे*
[27/09, 9:12 am] Dr. Suman Kumar Singh: *चाहतें खत्म भी हो जाएं तो मलाल रहे*
*इतने लम्बे सफ़र में वो न मेरे साथ चले*
[27/09, 11:17 am] Dr. Suman Kumar Singh: *आईने से भी झूठ कहवा दें*
*दौर ऐसा न हम सवाल करें*
[27/09, 11:57 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *परदों में छिपा चेहरा लहज़े में शराफ़त*
*ऐसों से बचके रहना ला देंगे ये कयामत*
[28/09, 9:22 am] Dr. Suman Kumar Singh: *किताबों के पन्ने पलटते पलटते*
*मिली चंद कलियां मगर मुरझाए*
[28/09, 9:24 am] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों में ये भी, यादों में वो भी*
*कोई मुस्कुराए कोई गुनगुनाए*
[28/09, 9:26 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नतीजा न निकला बहुत गूफ्तगू की*
*सच से अलग सबकी बातें सही थीं*
[28/09, 7:10 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सोच, समझ और सीरत अलग अलग*
*कितना फ़र्क है एक तरह के इन्सानों में*
[28/09, 7:12 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सांझ की आंचल में रात समाने को है*
*शायद फिर से मेरी बेकली बढ़ाने को है*
[30/09, 9:07 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कहने का कुछ फर्क नहीं*
*सबके रस्ते अलग अलग*
[30/09, 9:09 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ख़ुद से ख़ुद की बात करें*
*ख़ामोशी अब बेहतर है*
[30/09, 9:24 am] Dr. Suman Kumar Singh: *निकले थे घर से सोच कर क्या नहीं करेंगे*
*करने लगे हिसाब तो हर बात हीं अलग थी*
[30/09, 10:17 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सब मालूम था फिर भी हम*
*करते गए जो उसने कहा*
*सपने तो हमने तन्हा देखा*
*जीते रहे जैसा उसने कहा*
[30/09, 2:46 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कोई कैसे जलाए रावण को जब वो बैठा है घर घर में*
*रूप बदलने में है माहिर कुछ भी बन जाता बस पल में*
शुक्रवार, 8 अगस्त 2025
August, 2025
*जाने वाले कभी नहीं जाते*
*जब अकेले हों याद आते हैं*
*राख की ढेर में जैसे दबी चिंगारी*
*याद आते हीं फिर सुलग जाती है*
*संग रहने की तमन्ना ही सारी परेशानी*
*फासले से दहल जाना है बड़ी नादानी*
*इतना आसान नहीं था चांद की चाहत करना*
*रतजगे ख़ूब किए उसकी एक झलक के लिए*
*यादों के सफीने में थोड़ी नमी सी है*
*इस भीड़ भरी बस्ती में तेरी कमी है*
*दोस्तों के साथ निकले जब कभी हम दूर तक*
*गम के बादल गुम हुए फैला उजाला प्यार का*
*पानी का अंदाज़ अलग, कभी ऊपर से कभी नीचे से*
*कभी बूंदों की गंभीर कमी, कभी बरसा बादल पीछे से*
*जब जंग छिड़ेगी तो कोई हार भी होगी*
*अंजाम पता सबको है मौत जीत जाएगी*
*ये दौर जिन्दगी का बदलता ही रहेगा*
*जब होगी जरूरत कोई साथ न होगा*
*पानी की ताक़त देखा, गंगा हैं अब दरवाजे पर*
*सरकारें तो खामोश रहीं, उनके दावे चौराहों पर*
*क्या हुआ इस नस्ल को, खामोश हो गए*
*जाने किस बात का नशा, मदहोश हो गए*
*इस मुल्क के बाशिंदे बे-मौत मरेंगे*
*कोई न कुछ करेगा टुकड़ों में कटेंगे*
*हालात बदलने को कब साथ चलेंगे*
*आपस में लड़ना छोड़ दुश्मन से लड़ेंगे*
*चाह इन्सान को इन्सान कब बनने देगी*
*मैंने सोचा है अपनी हसरतें कुर्बान कर दूं*
*पुराने शख़्स कुछ कम नहीं करते हैरान*
*हर नई चीज़ में उन्हें नुक्स नजर आता है*
*उम्र रुक जाए तो सफ़र की इंतिहा होगी*
*ख्वाहिशें गर रुकीं तो आदमी नहीं होगा*
*जिस्म और रूह की तकरार पुरानी ठहरी*
*एक है खौफ़जदा दूजा तो बेखौफ प्रहरी*
*सफ़र जिन्दगी की नई राह पर*
*वो गुजरे जमाने कहीं खो गए*
*गूफ्तगू होती थी कल शाम तक*
*वो साथी सभी जाने क्यों सो गए*
*अब तक किया है जो भी उसका मलाल है*
*दुनिया है न तेरी न मेरी, एक मायाजाल है*
*दिल की गिरफ्त में इन्सान जब भी आया है*
*वज़ह हज़ार बने कुछ वो खोया कुछ पाया है*
*आज हुआ गुरूर मैं पुराना हुआ*
*ये अलग बात मिले ज़माना हुआ*
*आसमान हो अपना जमीं से बहुत दूर*
*शहर से महरूम, सारी बस्तियों से दूर*
*जो हमसे कहते थे दुनिया ये आनी जानी है*
*वो ख़ुद ही कहीं गुम हैं जमाने की भीड़ में*
*देखने वालों की नजरें कई सवाल करें*
*यकीं का नाम नहीं हर घड़ी बवाल करें*
*सच की चाहत झूठी है*
*झूठे हीं ये बतलाते हैं*
*सच की राह बड़ी दुर्गम*
*गलत राह दिखलाते हैं*
*यही तासीर है इस मुल्क की, सियासत की*
*गुनाह करके भी तुम साफ़ निकल सकते हो*
*कितनी कोशिश वो करता है सच छुपाने की*
*ज़्यादा मुश्किल नहीं सच का सामना करना*
*अब कोई फ़र्क नहीं हौसला जितना कर लो*
*जो तय हुई तक़दीर तेरी अब न बदलने वाली*
*न हो उदास न गुजरेगी जिन्दगी ऐसे*
*सवालों के इसे कुछ तो जवाब देने दो*
*मिलने - जुलने की कवादत की क्या जरूरत है*
*नींद आ जाए तो सपनों में वो भी जरूर आयेंगे*
*फिक्र अंजाम की गर है तो आगाज़ न कर*
*ख़ौफ़ में जीने से बेहतर है अकेले ही मरना*
*फिक्र अंजाम की गर है तो आगाज़ न कर*
*ख़ौफ़ में जीने से बेहतर है तन्हा मर जाना*
*जुबां को ख़ामोशी सज़ा में मिली है*
*संदेशे अब नज़र से हीं आने लगे हैं*
*मिलते हैं सुबह शाम अनजानों की तरह*
*मिलने का तरीका ज़रा बदला जरूर है*
*इश्क़ हर मर्ज का ईलाज तो नहीं*
*ख़ुद का ख़ुद ही ख़्याल रखना है*
*दुआओं में असर जरा कम है*
*जो भी मांगो वो नहीं मिलता*
*वक्त की धूल में दब गई यादें*
*यादें अब यादों में भटकती हैं*
*किताबों की दुनिया में भटके हैं वर्षों*
*नई कुछ किताबें अब लिखने लगे हैं*
*हिचकियों से ख़बर होती थी कोई याद किया*
*हम थे नादान भ्रम पाल लिया, सच माना*
*होशवालों को इतना भी होश नहीं*
*जो समझा वो अफसाना सच नहीं*
*बेबस मैं उसकी बातों में आने लगा हूं*
*उसकी नजरें मुझसे बातें करने लगी हैं*
*बात कुछ देर की होती तो ठहर जाता मैं*
*इश्क़ की दास्तां हर मोड़ पर मुड़ जाती है*
*गर्द में दबे हुए रिश्तों की फ़िकर क्यों*
*जो सामने बैठे हैं इनका भी यकीं क्या*
*सच की तलाश झूठ के रास्ते चल पड़ी*
*बेकार मच रही है दीवानों में ख़लबली*
*जिनको अभी जलाया उनकी खाक भी समेट*
*चिंगारियां भड़कीं अगर ये तुम्हें भी लें लपेट*
*अपनी खताओं का हिसाब ख़ुद लगा के देख*
*मुझसे कहा न जायेगा दिल का जवाब देख*
*इतंजार ख़त्म होगा एक दिन ख़ुद- ब- ख़ुद*
*चलते रहो मुसाफ़िर इसी धुन में होके बेसुध*
*बदलने दो ज़रा वक्त को*
*रुकी चीजें बोर करती हैं*
*तस्वीरों में प्यार बहुत*
*दर्पण में इंकार बहुत*
[21/08, 3:55 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *लिखने को खत कितने हीं लिखे*
*शायद पता गलत था लौट आया*
[21/08, 3:58 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जल्दी पता बता दो सच कहता हूं*
*अभी अभी एक खत लिखता हूं*
[21/08, 4:00 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों को दराजों में रखने की अदा छोड़*
*सांसों में बसने दे खुशबू की चादर ओढ़*
[21/08, 4:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कुछ दिनों तक अकेले न निकलना*
*मौसम का मिजाज़ बदलने वाला है*
[22/08, 1:59 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सारी जहां में चर्चा मुझे उनसे मुहब्बत है*
*ये इत्तेफाक कैसा उनको हीं नहीं मालूम*
[22/08, 2:03 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ग़र्दिश में जिनके तारे उनको नहीं पता*
*दुश्मन बगल में उनके वो ख़ुद में लापता*
[22/08, 2:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *खोए किसी की याद में हम ज़माना भूल गए*
*ग़फलत में किसी और को अपनाना भूल गए*
[23/08, 9:10 am] Dr. Suman Kumar Singh: *थके पांव चलने को मजबूर हूं*
*अंधेरा है मंज़िल से बहुत दूर हूं*
[23/08, 9:15 am] Dr. Suman Kumar Singh: *होती नहीं शिक़ायत जिनसे वफ़ा किया है*
*आँखें न मोड़ पाया अब बन्द कर लिया है*
[23/08, 9:18 am] Dr. Suman Kumar Singh: *उजड़ी हुई बस्ती में गर साथ मेरे आओ*
*आबाद फिर होगा गर खुल के मुस्कुराओ*
[23/08, 6:33 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तारीफ़ करने वाले तारीफ जब करते हैं*
*कहने को कुछ कहें, सच मान लें डरते हैं*
[24/08, 12:17 am] Dr. Suman Kumar Singh: *महफिल में भी अक्सर तन्हा तन्हा लगता है*
*सूनापन सजा नहीं, खुद से मिलना होता है*
[24/08, 8:04 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सुबह सवेरे मन का आँगन हर्षित हो जाता उम्मीदों से*
*शाम को जब सूरज ढलता, मन आकुलता उलझन से*
[24/08, 8:10 am] Dr. Suman Kumar Singh: *क्यों न कभी तुम आ जाते यूं ही कभी बिन मतलब के*
*बहुत दिनों से राह निहारें ये नैन मेरे बे-मतलब के*
[24/08, 8:19 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सोचता हूँ क्यों बदला ख़ुद को मैं ख़राब तो नहीं था*
*जिन्हें चाहा वो तो चले गए शायद कोई जवाब नहीं था*
[24/08, 11:56 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सच कहता हूं मैं पूरा इन्सान नहीं*
*बहुत कमी है मैं कोई शैतान नहीं*
[24/08, 12:16 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पहली ही मुलाक़ात हम बिल्कुल ही खो गए*
*वक्त गुजरा, मशगूल हम, पता लेना भूल गए*
[26/08, 8:53 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जंग के हालात में दुविधा तो अक्सर होती है*
*फैसला करने में मुश्किल रोशनी कम होती है*
[26/08, 11:04 am] Dr. Suman Kumar Singh: *चुप्पी की चादर ओढ़े कैसे कोई जी पाएगा*
*जड़ें अगर हिल जायें सांसें कैसे ले पायेगा*
[26/08, 9:06 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जिसे पूजा है सबने जब जरूरत आ पड़ी मुश्किल*
*उसे पहले किनारा कर दिया ताक़त मिली जिस पल*
[26/08, 9:10 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मुहब्बत बेबसी बन जाए तो रुक जाना, ठहर जाना*
*जरा ख़ुद को संभालो और दिल को भी समझाना*
[26/08, 9:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मतलब के सभी रिश्ते मतलब के सब सामान*
*जब काम ख़त्म हो गया किस काम के सामान*
[28/08, 8:45 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जलती है ये दुनिया अगर मशहूर हो गए*
*जो साथ चल रहे थे कभी वो दूर हो गए*
[29/08, 6:27 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कहने को बहुत था कह न सके हम*
*बदले हुए हालात में सह न सके ग़म*
[29/08, 8:51 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दो दिनों की जिन्दगी का क्या करना जब लम्बी ख़ामोशी है*
*मुलाकातों का दौर कहां थम पाएगा एक दिन के मिलाप में*
[29/08, 8:55 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चलो वक्त से आगे निकलते हैं*
*यहां नहीं, कहीं और मिलते हैं*
[29/08, 8:59 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ख़ामोशी और खालीपन बहुत पसन्द है मुझे*
*शोर में मैं सुनाई नहीं देता और भीड़ में दिखाई*
[29/08, 9:03 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पुराने मर्ज और गहरे दर्द की क्यों फिक्र*
*आदत बन जायें तो जा कर भी नहीं जाते*
[30/08, 11:31 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दिलजलों की मुश्किल कभी ख़त्म नहीं होती*
*एक आग बुझाओ तो कोई और सुलग जाती*
[30/08, 11:35 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दवा हो, दुआ हो कुछ काम नहीं आए*
*समझ नहीं आता कोई क्यों यूं सताए*
[31/08, 10:20 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मुहब्बत मानने की शै अगर मानो तो होती है*
*खुदा सी शक्ल है इसकी अगर ढूंढो न पाओगे*
[31/08, 10:23 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जुबां आंखों की समझो तो हक़ीक़त सामने होगी*
*अगर लफ़्ज़ों में उलझोगे तो हक़ीक़त दूर ही होगी*
[31/08, 10:28 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *श्रृंगार भ्रम का कारण है लेकिन आंखों को भाता है*
*सीधे साधे अंदाज़ मगर दिल को अक्सर धड़कता है*
शनिवार, 5 जुलाई 2025
July, 2025
*जब भी मुझको सजाएं देनी हो*
*अपने गुनाहों की याद कर लेना*
*झूठी तारीफ़ मैं कभी नहीं करता*
*मेरी ख़ामोशी का मतलब समझो*
*आग से खेलना कब शौक बना*
*इल्म मुझको नहीं कैसे आग लगी*
*जाने क्या हो गया है कुछ दिन से मुझको*
*दर्द की इंतिहा तो होती है मगर अश्क़ नहीं*
*शाम के वक्त घर चले आओ*
*अपने साए से बिछड़ जाओगे*
*दुआएं काम न आएं अगर अंधेरा हो*
*जल्दी से रौशनी के क़रीब आ जाओ*
*उन कदमों की आहट कभी जाती नहीं दिल से*
*आती है हमें याद हरेक मुश्किल सफ़र की बात*
*जिसने दिखाई राह एक लम्बे सफ़र की कल*
*खुद निकल चुका किसी लम्बे सफ़र पे आज*
*जज़्बात की हर डोर किसी और हाथ में*
*हम चल रहे जरूर हैं मंज़िल से बेखबर*
*रहने दो भरम तुम हमें रोको न बार बार*
*तूफ़ान में कस्ती को संभालेगा खुद मझधार*
*ख़ुद से बिछड़ कैसे किसी गैर के दामन*
*लग के कहोगे वाह है रिश्ता कमाल का*
*हमने सफ़र के बाद की तस्वीर देख ली*
*खामोशी का मंजर था जमीन देख ली*
*मैं वक्त हूं तक़दीर नहीं, आते रहूंगा*
*हर हाल में दिल तेरा बहलाता रहूंगा*
*ख़ामोशी की चादर बढ़ती रही है आजकल*
*क्या हुआ कि लोगों को फुर्सत नहीं मिलती*
*दिल को कभी चैन न मिलता था एक पल*
*आलम है ऐसा आजकल तन्हाई ही भा रही*
*किसी बहाने याद करना है*
*मुश्किल है किनारा करना*
*मेरी चाहत नहीं कि वो मुझसे प्यार करे*
*वक्त बे वक्त ये अरमां हीं मुझे याद करे*
*किसी मंज़िल का आसरा लेकर*
*इक सफ़र हर रोज शुरु होता है*
*आज के कहकहे खामोश हुए*
*कल की उम्मीद में मदहोश हुए*
*फिक्र करने की कोई बात नहीं*
*शायद दर्द ही दर्द की दवा होगी*
*हार और जीत में कुछ खास फर्क है ही नहीं*
*सबकी मंज़िल जुदा हमें इसकी ख़बर ही नहीं*
*उम्मीद पर दुनिया टिकी ये तो सभी कहते हैं*
*जब राह में फिसलन मिली आह सभी भरते हैं*
*सच को कब तक नकार पाएगा*
*जैसा करेगा कर्म तू वैसा पाएगा*
*दौलतें देर तक नहीं रहतीं*
*सच्ची शोहरतें नहीं मिटतीं*
*इन्सानी रिश्तों की कीमत घटने लगी है*
*बाजारों में सिर्फ सामान ही नहीं बिकते*
*जुर्म तेरा मगर कातिलों में नाम नहीं*
*इश्क़ की जंग ऐसे हीं लड़ी जाती है*
*कागज़ पर लिखी इबारतें भी बोल पड़ती हैं*
*दिल की धड़कनों को ज़रा खामोश होने दो*
*ज़ख्म भर जाए तो इश्क़ का मज़ा क्या है*
*मुहब्बत करने की भला दूसरी सजा क्या है*
*तस्वीरों में कैद करोगे वक्त के पहरेदारों को*
*सजा मिलेगी सांसों को अटकी बीती यादों में*
*खामोशी का मतलब सबका अलग अलग है*
*कभी रिश्तों की परवाह कभी दर्द ए इंतिहा*
*यादों को दो आराम, ख़ुद को हो कुछ काम*
*सम्भलती नहीं है खाली दिमाग़ की ऊंची उड़ान*
*चाहे जितना जहां तलाश करो*
*ख़ुद के जैसा कहीं न पाओगे*
*लोग हर घड़ी सच छुपाएंगे*
*जो सच नहीं वही बताएंगे*
*ख़ुद पे करना यकीन बेहतर है*
*अपने बाहर की जहां बदतर है*
[19/07, 11:05 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दावों की हक़ीक़त भी कभी सामने होगी*
*बढ़ने दो अंधेरा कहीं शायद रोशनी होगी*
[19/07, 11:09 am] Dr. Suman Kumar Singh: *पन्नों में जिन्दगी कैसे सिमट सके*
*हर पल बदल रही वो कैसे बंध सके*
[19/07, 11:15 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दूर तक कैसे कोई साथ चले*
*मोड़ आते हैं रास्ते बदलते हैं*
[20/07, 12:36 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रूहों की बातों में आवाज़ नहीं होती*
*फ़ोन की तरंगों की दीवार नहीं होती*
[20/07, 12:39 am] Dr. Suman Kumar Singh: *चलो रूहों के अंदाज़ में बात किया जाए*
*नींद के गोद आगोश में कुछ देर रहा जाए*
[21/07, 12:01 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ये शाम -ए- ग़ज़ल शायद कल शाम न होगी*
*शायरी जो आज बदनाम है गुमनाम न होगी*
[21/07, 12:07 am] Dr. Suman Kumar Singh: *आईने को धोखा चेहरों ने दिया अक्सर*
*सीरत ने सूरत की तस्वीर बदल डाली*
[21/07, 8:31 am] Dr. Suman Kumar Singh: *आईने को धोखा चेहरों ने दिया अक्सर*
*सीरत ने तो सूरत की तस्वीर बदल डाली*
[21/07, 9:23 am] Dr. Suman Kumar Singh: *थोड़ी झिझक तो होगी जब दिल का मामला हो*
*लफ्जों में बयां न होगी जब नजरें ही जुबां हो*
[21/07, 11:30 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ये आईना भी जालिम रोने भी नहीं देता*
*शक्ल ऐसी बना दे ख़ुद पर हीं हँसी आए*
[21/07, 8:21 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अफसानों के बाज़ार में अफसाने नए गढ़ना*
*फुरसत कहां किसी को फिर दर्द नया सहना*
[22/07, 11:11 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *क्या था, क्या होगा, कुछ भी ख़बर नहीं*
*आज ये पल तेरा, लेकिन तुझे सबर नहीं*
[24/07, 11:17 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *महक आने लगी है इरादा कर लिया उसने*
*ख्वाबों के लिए कोई जगह छोड़ी कहां उसने*
[24/07, 11:20 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *नसीहत अब नहीं देना बहुत देखा है दुनिया को*
*जगह सब एक जैसे हैं अलग लगते हैं नजरों को*
[25/07, 12:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *न कर उम्मीद गैरों से जो कल अपनों में शामिल थे*
*बदलते रंग हैं मौसम के न जाने कब कहां क्या हो*
[27/07, 6:34 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नींद गहरी थी मगर फिर भी आ गया*
*तन्हा नहीं हूं मैं, वो मुझको बता गया*
[27/07, 6:40 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हल्की हुई गिरफ्त मगर वो न जा सका*
*ये इश्क की आदत है रिहाई नहीं कबूल*
[28/07, 8:36 am] Dr. Suman Kumar Singh: *डूबेगी उनकी नाव भी कुछ देर भले है*
*फंदे को नहीं फ़र्क कि वो किसके गले है*
[28/07, 9:43 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ख्वाबों का हकीकत से कोई वास्ता नहीं*
*इन दोनों को जोड़ने का कोई रास्ता नहीं*
[28/07, 9:52 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मशहूर हस्तियों को ख़ुद पे गुरुर था*
*बहके कदम हमेशा शायद सुरूर था*
[30/07, 3:54 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जो भी चाहे कर, ऐसा न कर*
*मुझे ख़ुद से अपने जुदा न कर*
[30/07, 4:04 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तेरी मुश्किलें बढ़ जायेंगी*
*मुझको क़रीब न पाएंगीं*
*तेरा मर्ज भी तो नया नहीं*
*ढले रात तुझको सताएंगी*
[30/07, 9:21 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *लकीरों में बड़ी ताक़त उभरती कितनी तस्वीरें*
*किसी भी रास्ते पर चल मिलेंगी अपनी भी राहें*
[30/07, 9:24 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कभी गुजरे न ये ज़माना कीमत घटी रहे*
*कीमत बढ़ी तो हमसे, चुकाई न जाएगी*
[30/07, 9:48 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *उसूलों के दरख़्तों को हमेशा सींचते रखना*
*हवाऐं तेज़ तो होगीं नतीजा कुछ न निकलेगा*
*ख्वाहिश हमारी थी वो चांद रोज़ ना निकले*
*जमीं पे कितने चांद हैं जिनकी रोशनी अलग*
*जिन्दगी सांसों की सरगम कल तलक माना किया*
*आज तन्हाई में जाना,जिन्दगी सिर्फ़ तेरे साथ थी*
*साथ कुछ भी नहीं था, न अरमां न हसरतें*
*ऐसे ही आलम में मेरी ख़ुद से मुलाक़ात हुई*
*बे-जर्द मिली जिन्दगी लेकिन गिला नहीं*
*बिन कहे समझ ले ऐसा कोई मिला नहीं*
*अपनों में हुए शामिल शायद ये हक़ीक़त है*
*पलकों में रहें हर पल,देखें क्या मुसीबत है*
गुरुवार, 5 जून 2025
June, 2025
*अंधेरे-उजाले तो आते जाते रहेगें*
*जो चल पड़े तो कभी न रुकेंगे*
*विदा की घड़ी है हम न कहेंगे*
*यकीं है हमें कल फिर मिलेंगे*
*उसकी बातों का बुरा क्या मानें*
*उसको ख़ुद से जुदा माना ही नहीं*
*ज़ख्म देता है तो रोता है घंटों*
*दर्द का अहसास उसे होता है*
*अश्क बहने दो जितना बहते हैं*
*इनकी एक हद है सूख जाते हैं*
*बन्द आखों से भी तुम कोशिश करना*
*कुछ हसीं लोग अंधेरे में नज़र आते हैं*
*उदासी का आलम नहीं अब रहेगा*
*फसाना तुम्हारा जहां फिर सुनेगा*
*भरोसा न हो कम जो तुमने किया था*
*यकीन है किसी दिन भरम सब मिटेगा*
*अंधेरे उजाले उजाले अंधेरे की उलझन हमेशा रही है*
*कभी पास का दिखता नहीं कभी ख़्वाब नज़र आता है*
*जिन्दगी और मौत गहरी सहेली है*
*साथ नहीं रहती दोनों ही अकेली है*
*मौत के आगे भी इक जिन्दगी है*
*रूहें न जुदा होतीं यहां भी वहां भी*
*जमीं की फितरत जो आया मिटा पल दो पल में*
*बारिश की बूंदें भी यहां देर तक ठहरती कहां हैं*
*शिकवे शिकायतों का ये दौर नहीं है*
*मेरा मेरे सिवा अब कोई और नहीं है*
*कहने लगे हैं लोग बदल डालो नजरिया*
*समतल जमीन खत्म आने को है दरिया*
*सब जानते हैं लेकिन ख़ामोशी की चादर है*
*कोई नहीं कुछ कहता अब बर्बादी के बादर है*
*उम्र की सीमा मौसम हो या इन्सान*
*गर्म हवाऐं भी सर्दी में नहीं चलतीं*
*शिकवों से शिकायत क्यूं वो भी हैं दीवाने*
*आशिक़ चाहे जैसा हो परवाने तो हैं परवाने*
*सफ़र तो सफ़र कट ही जाएगा एक दिन*
*भरम पाल रखा बिखर जाएगा एक दिन*
*रिश्ते संभालना भी रिश्तों की सिफारिश है*
*रिश्ते तो रिश्ते ठहरे चलते रहें गुजारिश है*
*सोचने वाले सोच सोच मरे*
*जिंदगी सोच से आगे निकली*
*वक्त को रोकने की हर कोशिश*
*हुई नाकाम हाथ से फिसली*
*वक्त लिखता रहा तकदीर मगर लिख न सका*
*सारे अफसाने अधूरे रहे पूरे कभी हो न सके*
*खतरे यूं बिखरे कि है तलाश उन्हें*
*भुले से करे भूल फ़िर हिसाब करे*
*जाना तो तय है लेकिन अच्छा जा के आना*
*सबको फिकर है कितनी अब क्या आजमाना*
*है शेष सफ़र बाकी कुछ दूर अभी जाना*
*रहना क़रीब मेरे, मुमकिन नहीं ये माना*
*गलतफहमी हमें समझती है*
*कौन अपना है ये बताती है*
*भरोसे के काबिल अगर कुछ यहां है*
*ख़ुद अपनी हैं सासें, वो भी बेवफ़ा हैं*
*नतीजा निकलने में है देर लेकिन*
*अंजाम अपना तो सबको पता है*
*कसक अब उम्र भर की है मैं चाहे भी कहीं जाऊं*
*जिन लम्हों से मैं गुजरा नहीं मुमकिन भुला पाऊं*
*चलो अब सब्र के दामन से नाता जोड़ के देखें*
*सबक सिखा है जीवन से उसे आजमा के देखें*
*वापस आ गया लेकिन सितमगर अब भी पीछे है*
*जमीं गीली अभी भी है समन्दर अब भी नीचे है*
शुक्रवार, 2 मई 2025
May, 2025
*खलल नींद में पड़ने लगी है आजकल मेरी*
*उजाले तो दिखा पाते नहीं मुझे सूरत तेरी*
*रोक सकता है उसे कौन जब जाना तय है*
*वक्त के साथ बदल जाना भी तो ज़रूरी है*
*सारे अल्फ़ाज़ मिलकर एक दास्तां सुनाते हैं*
*हमपे जो गुजरी थी कल आज भी रुलाते हैं*
*रिश्तों के सहारे हीं सभी ने है उम्र गुजारी*
*ये और बात है किसी लब पे खुशी न थी*
*मिलने की आरज़ू से है उम्मीद भी जिन्दा*
*उम्मीद मर गई तो है इन्सान कहां जिन्दा*
*जिन्दगी क्यों कोई सवाल करे*
*साथ ये कब,कहां निभाती है*
*आहट किसी भी चीज़ की देती यही संदेश*
*वो शख्स तेरे जेहन में क्यों ढूंढे देश विदेश*
*हवाएं शोर करती हैं तभी जब दिल धड़कता है*
*उसे शायद ख़बर होती नहीं मैं अब भी जिन्दा हूँ*
*आजकल आईना भी शरारत कर रहा मुझसे*
*मेरे अश्कों को क्यों मुस्कुराहट में बदलता है*
*खेल है जिन्दगी क़िस्मत का कोई काम नहीं*
*हम जैसे चाहें खेलें, अंजाम तयशुदा मौत है*
*ऐसा करे खुदा कि सफ़र ख़त्म ही न हो*
*चाहे बदल दे मंज़िल मुझको ख़बर न हो*
*ख़्याल आते रहें जाते रहें कोई गम नहीं*
*चैन एक पल नहीं गर ये रुक गए यहीं*
*सवालों को छोड़ो जवाबों को छोड़ो*
*बन्द करो आँखें अपने दिल में ढूंढो*
*अब शाम ढल चुकी है जाओ जहां हो जाना*
*लौट आना फिर यहीं, सो जाए जब ज़माना*
*मिलने का सबब जो हो मिलने की जगह जो हो*
*जब दिल की अगन दहके महफूज बस सनम हैं*
*इन्सान की जिन्दगी में लम्हों की अहमियत है*
*इन्सान कहीं भी जाए लम्हों की याद आती है*
*इन्सान की जिन्दगी में लम्हों की अहमियत है*
*इंसान का क्या भरोसा लम्हों मेी जिन्दगी है*
*आज झूम के ऐसे क्यों हवा चली है*
*देखना क्या तेरी ज़ुल्फ़ फिर खुली है*
*किरदार बदल देखो अंजाम न बदलेगा*
*जीतेंगे वही जिनके जज्बे में मुहब्बत है*
*तकदीर लिखने वाला शायद खिलाड़ी है*
*खेल न समझ पाए समझो वो अनाड़ी है*
*किस रास्ते जाना है मुनासिब नहीं जान पाना*
*जिसे अपना मान बैठे निकला वही अनजाना*
*झूठ का अंधेरा क्या सच को निगल जायेगा*
*सच की इल्तिज़ा भी क्या शोर में दब जाएगा*
*शक का दायरा बढ़ता रहा अगर यूं हीं*
*बाजूद इन्सान का जमीं से मिट जायेगा*
*नजरअंदाज हो रही है हक़ीक़त भी यहां*
*चांद के पार की बातें हीं अब लुभाती हैं*
*नफरतों का बाज़ार गर्म हुआ*
*अब उनका मिज़ाज नर्म हुआ*
*कश्मकश तो है बेकल नहीं हूं मैं*
*ज़ाहिर अब हो चुका कुछ नहीं मैं*
*याद करें सुख की बातें चाहे कितना भी दुख हो*
*चाहत गर जीने की बहने दे समय धार जैसी हो*
*कहते भी तो क्या कहते कोई बात न थी*
*चाहत थी साथ रहें लेकिन औकात न थी*
*सच्चे झूठे उन्मादों में हम उलझ गए*
*चलते चलते अनजाने में फिसल गए*
*कहते भी तो क्या कहते कोई बात न थी*
*चाहत तो थी हम साथ रहें औकात न थी*
*ख्वाब कुछ करें या ना करें उम्मीद जिन्दा रखते हैं*
*जिन्दगी में जो नहीं मिला उसकी तस्वीर दिखाते हैं*
*उम्मीद नहीं उनसे जो छूट चुके हैं*
*जो सामने हैं मेरे अब रूठ चुके हैं*
*तन्हाई का आलम क्या इतना बुरा है*
*तन्हाई में तो अक्सर शिकवे नहीं होते*
*चलते हैं अब वहां जहां कोई भी ग़मसार न हो*
*हरसू बस खामोशी हो कहीं कोई अभिसार न हो*
*रंग नज़र में होती है सबको अलग सी दिखती है*
*जी चाहे तो आ जाना तुम मेरे जैसी दिखाती है*
*नींद की चादर फैल रही रात कहां रुकने वाली*
*अपनी बातें फिर कल होगी ये नहीं थमने वाली*
*चंद अल्फाजों में ही सिमटा जिन्दगी का मर्म*
*ख़ुद को अगर चाहिए वैसे ही रहें गैरों से नर्म*
*सकून की रात न आई है न कभी आयेगी*
*जब तलक आदमी को आदमी से नफ़रत है*
*हसरतें सबकी बढ़ी जाती हैं हर पल इतनी*
*कैसे तुम बोझ उठा पाओगे, चाहा जितनी*
*छेड़ने वाले ही बहुत ही हुनरमंद होते हैं*
*जब भी छेड़ें पलट कर जवाब आता है*
*कल भी बहाना फिर एक बहाना*
*मुश्किल नहीं है मुहब्बत निभाना*
*मुक़द्दर की बातें मुक़द्दर ही जाने*
*मुहब्बत को ही हम मुक़द्दर माने*
*झूठी कसमें झूठे वादे करने में भी हर्ज नहीं*
*खुश रखना हो मकसद महज़ ये फ़र्ज़ नहीं*
*शर्त बहुत थे जीने के घबड़ाया इन्कार किया*
*अपनी धुन में जीवन भर ख़ुद से प्यार किया*
*कभी देख लेते इधर भी पलट के*
*कदमों के निशाँ भी मिटने लगे हैं*
*जेहन से अब अपने यादों को मिटा दे*
*गुनाह जो भी किया इस पल भुला दे*
*अभी रात बहुत बाकी है, संभलना ज़रूरी है*
*सारे सितमगर इसी वक्त का इंतेज़ार करते हैं*
*कोई अब कुछ कहता नहीं ख़ामोशी का आलम है*
*जिसकी मर्ज़ी जैसा कर ले मदहोशी ये ज़ालिम है*
*नींद कैसे आती है उन आंखों में जिनमें वफ़ा नहीं*
*सुनते थे आँखें छलक जाती हैं जब दिल में तड़प हो*
*है महबूब की इजाज़त, महबूब बनके मिल*
*सुबहा न संग ला जब मिल तो खुल के मिल*
*यादों को आने जाने से फुरसत नहीं मिलती*
*ठहरें जो पल दो पल तो उसका हाल पूछता*
*वो याद तो आया मगर खुशबू जुदा सी थी*
*शायद बदल गया है वो वैसी अदा अब नहीं*
*रोने की वजह ढूंढकर जाया न वक्त कर*
*बेबस हँसी आए उन लम्हों को याद कर*
*वो याद तो आया मगर खुशबू जुदा सी थी*
*शायद बदल गया है अब, वैसी अदा न थी*
*खुशबू की तरह हो वो ख़्वाबों का फरिश्ता*
*रूहों की दुनिया से बच के रहना मुनासिब*
*शोहरत की भूख यारों क्या-2 न कराता है*
*पहले तो हमसे इल्म फिर ईमान छिनता है*
*दर्द दिल का छुपाना बहुत मुश्किल है*
*कहो न कहो आंखों से बयां होता है*
*बात जैसी भी हो एक हद तक भली लगती है*
*हद से बढ़ जाए गर मशवरे भी ज़हर लगते हैं*
मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
April, 2025
*यकीन है यकीं न बदलेगा*
*गर्मी बढ़ने दे बर्फ पिघलेगा*
*उम्र रिश्ते की बढ़े इसके लिए कुछ कीजे*
*जरूरत न भी हो तो मेरी तारीफ़ कीजे*
*चंचल अपने मन को जरा तुम संभाले रखना*
*मुझसे जी भी भर जाए तो भी बुलाते रहना*
*ख़ुद से कोई कैसे जफा करे*
*दिल है उदास कैसे वफ़ा करे*
*किसको मालूम मंज़िल का पता*
*कुछ तो लौट आए कुछ लापता*
*भीड़ ज़्यादा है सहारा कौन दे*
*हर कश्ती को किनारा कौन दे*
*मुस्कुराहट की वजह किसको पता*
*हद से ज़्यादा गम भी हंसाता है*
*बिखर-2 के भी हमने बचाया सपनों को*
*इश्क़ जिन्दा रहा हमने गंवाया अपनों को*
*एहसास हवा धूप से आज़ाद रही है*
*चाहे जहां भी जाए वो पास रही है*
*उम्मीद रहे जिन्दा चाहे वो भुला दे*
*हम क्यों कहें कभी वो बेवफा हुआ*
*अधूरी शामों की कभी तो शाम होगी*
*सब्र जरा रखना कल अपनी शाम होगी*
*होश में रहने की आदत ही बदल डालो*
*दीवानगी बढ़ने तो दो हर चीज़ शराबी है*
*अपने अंजाम से तू बे-खबर क्यों है*
*जिन्दगी के लिए इतना मरता क्यों है*
*जाने वालों से शिक़ायत कैसी*
*खिजां के बाद बहार आती है*
*इश्क ने जर्द किया चेहरों को*
*इश्क में इनपे नशा छाया था*
*दर्द की दास्तान सुनें कैसे*
*ये कहानी बहुत पुरानी है*
*जिन्दगी की चाह में, बे-जुबान राह पर*
*चल पड़े मेरे कदम, दूर हसीं मुकाम पर*
*आडम्बर की बात हो जब छल है अभिसार नहीं*
*ईश्वर तो संग हर पल तेरे ढूंढोगे तो प्यार नहीं*
*गहराइयों में डूबा हर इश्क का सफ़ीना*
*इन्सान नहीं बदलता बदले अगर महीना*
*सपनों के भंवर जाल से निकले भी तो डूब गए*
*जीना है गर धरती पे सपनों का घर आबाद रहे*
*लगते सब अपने से हैं मगर हकीकत और है*
*सच कहीं दुबका कोने में झूठों का हीं शोर है*
*सपने शीशे के नहीं होते*
*एक टूटे तो दूजा आता है*
*धूप में निकले हो रुखसार पे पर्दा कर लो*
*सकूं मिलेगा अगर जुल्फों को लहराने दो*
*खुले दराज से आती है जो खुशबू भीनी*
*पुराने खत हैं जो लिखा किसी जमाने में*
*कसक अभी भी उठती हो अगर सीने में*
*झिझक को छोड़ के आ जा उसी दरीचे में*
*झुरमुटें यादों की मिटती नहीं मिटाने से*
*झुर्रियों के तले भी एक हसीं फसाना है*
*लाज़मी तो था तेरा जाना मगर कबूल न था*
*अपनी तकदीर पे इल्ज़ाम भी मकबूल न था*
*मक़सद था दूर तक जाता तुम्हारे साथ*
*क्यों रास्ते बदल गए मंज़िल बदल गई*
*अपनी तन्हाई से तुम इतना भी नाराज़ न हो*
*ये फ़ुर्सत के हैं पल इनको यूं जाया न करो*
*होठों की हँसी चुगली करती*
*अन्दर अन्दर तू क्यों जलती*
*देर हो जाए गर आने में तो मलाल नहीं*
*तुम आओगे ये ख़्याल भी कम तो नहीं*
*कल मुश्किल में था आज भी परेशान हूं*
*हर परेशानी को मुझसे बहुत मुहब्बत है*
*जिस्म का रूह से नाता कभी का टूट गया*
*जिस्म की ख्वाहिशों का रूह पे सीधा हमला
*साजिश किया निगाहों ने दिल मेरा धड़का दिया*
*मुझसे कराए वादे ख़ुद को ही कहीं भटका दिया*
*साजिशों का ये दौर कभी खत्म न होगा*
*इल्ज़ाम कभी नज़र कभी दिल को लगेगा*
*जिंदगी चाहे तो मुझसे खफा हो के दिखा*
*मेरा दावा है तुझे लौट के यहीं आना होगा*
*मेरे गुनाह में तेरा भी बड़ा हिस्सा है*
*तू सलामत रहे मैने ख़्याल रक्खा है*
*तलाश करना मेरी किसी दिन किसी वीराने में*
*तुमको मालूम मेरी गूफ्तगू होती है खामोशी से*
*अपनी नादान धड़कनों से कहो धीरे चलें*
*जब मिलेंगें तो बहुत तेज धड़कना होगा*
*अपनी नादान धड़कनों से कहना धीरे चलें*
*जिन्दगी लम्बी अभी, दूर तक जाना होगा*
*हमारे बीच जो कुछ भी हो एक बात सच्ची थी*
*मेरी चाहत में दम था तुम दिल की अच्छी थी*
*बाजारों में कभी मासूमियत बेची नहीं जाती*
*खरीदारों से इसकी क़ीमत अदा हो नहीं पाती*
*रोने की कवायत से कभी ये कम नहीं होगा*
*दिल के मामले से बड़ा कोई गम नहीं होगा*
*माहिर है हर इंसान वफ़ा की जमीन पर*
*हर मोड़ पे अपनी पसन्द की राह चुन ले*
*उलझनों के बीच है एक राह उलझी सी*
*जो जिन्दगी सुलझी ज़रा तो मौत आ गई*
*जब भी सुलझाना चाहा और उलझ गयी*
*ऐ ज़िन्दगी! तू अंजान रही उम्र गुजर गयी*
*अजीब शख्स है वो जब भी मुझे सताता है*
*न जाने क्यों किसी कोने में छुप के रोता है*
*आसमान से परे इस जमीं से अलग*
*आशियां हो कोई खुशनुमा बेशुमार*
*इसे ख़्वाब कह लो या मुझे बदगुमान*
*ख़ामोशी मुझे भाती रहता हूँ बेजुबान*
*बन्द कलियां बड़ी बेताब हैं खिलने के लिए*
*इश्क़ की धूप में मीलों चले मिलने के लिए*
*फूल की उम्र बहुत हीं कमतर है*
*फिज़ा में खुशबू खुद बिखर गए*
*रहम की थोड़ी भी गुंजाइश नहीं रहने देना*
*जिन्दा छोड़ा अगर तो आवाज बहुत गूंजेगा*
*ख़ुद पे यकीन रखना ख़ुद का ख़्याल रखना*
*जीने के लिए यारों यही फ़लसफ़ा आजमाना*
*आँखों की जुबां लफ्ज़ों में बातें नहीं होती*
*पोशीदा ही रहती हैं ये शिकायत नहीं होती*
*जाहिर है किसी रोज़ तुम भी जान जाओगे*
*किस दौर से गुजरे हैं तुम भी मान जाओगे*
*सूखी ज़मीन दरख़तों के खातिर हीं जले है*
*आंसू सम्भाल रखा तभी हसीं फूल खिले है*
*मन परिंदे को जरा उड़ने दो*
*शौक जिंदा रहे तो ज़िंदा हो*
*ना- समझ इश्क तो इबादत है*
*जिन्दा रहने के लिए इश्क़ नहीं*
*हर कोई इश्क कर नहीं सकता*
*बे- वजह कोई मर नहीं सकता*
*बारिश का रंग वक्त और हालात से बदले*
*पहलू में हो हसीं सनम हर पल रंग बदले*
*सारी ख़ुशी उसी से वही ग़म का भी जरिया*
*ग़म या हो ख़ुशी छलका अश्कों का दरिया*
*मेरी आदतें कभी दूर जाती नहीं*
*रूठूं गर तो मुझको मनाती नहीं*
*बदलने की कोशिश जब किया*
*मुझे चुपके चुपके ये धमकाती हैं*
*हँसी आती है बहुत अपनी मुहब्बत पर मुझे*
*जिसपर दिल आया उसे कभी बताया नहीं*
*वैसे तो वो हर पल साथ ही रहता है*
*मुहब्बत हो गई है, ये वो मानता नहीं*
*सिर्फ उससे ही मुहब्बत है, सच नहीं शायद*
*दिल को धड़काने की ताक़त कई जगह देखी*
*कोई इतराए या छलकाए जाम चाहत की*
*पास से गुजरे तो लेता हूं सांस राहत की*
*कोई इतराए या छलकाए जाम चाहत की*
*करीब से गुजरे तो लेता हूं सांस राहत की*
*खलल नींद में पड़ने लगी है आजकल मेरी*
*उजाले में नहीं दिखता ठिकाना रोज ही बदली*
शनिवार, 1 मार्च 2025
March, 2025
*हासिल किए तजुर्बे समझा हक़ीक़त - ए -जिन्दगी*
*कल जैसा था आज भी वैसा बेवजह किया बन्दगी*
*ज़िंदगी तो एक है शक्लें कई मिलेंगी*
*चलते रहना है सांसें जब तक चलेंगी*
*कितनी कोशिश करो छुपाने की*
*मुस्कुराहट ज़्यादा है नहीं छिपेगी*
*दुनियावालों का क्यों हम अब ख़्याल करें*
*वो भी मुश्किल में क्यों कोई सवाल करें*
*वक्त के साथ चलना मुश्किल है*
*उसकी रफ़्तार बहुत ज़्यादा है*
*फरिश्तों ने किया साज़िश खुदा को दूर रखा है*
*उन्हें डर है उनकी कद्र इंसान कम नहीं कर दे*
*चलो आज हम भी एक साज़िश करते हैं*
*आँखें नम करते हैं और कम मुस्कुराते हैं*
*जमीं पे फूल खिलाने में फ़ायदा है बहुत*
*गिरे हुओं को उठाने में फ़ायदा है बहुत*
*ख़ुशी होती है लोगों को अगर तुम खुश नहीं दिखते*
*खफा इस बात से सब हैं किसी से कम नहीं दिखते*
*कसक का रिश्ता मीठे से आज हमें मालूम हुआ*
*दर्द उसे भी होता है जिसकी चर्चा हर शाम हुआ*
*यादों की गहराई में कुछ यादें ऐसी भी हैं*
*सूरत जुदा मगर, अदा तुम्हीं से मिलती है*
*हर एक दिन नए अफसाने गढ़े जाते है*
*गुनाह अपने किसी के सर मढ़े जाते हैं*
*किसके मज़हब में लिखा है कि तू गुनाह करे*
*गुनाह ख़ुद ही करे और इल्ज़ाम दूसरे पर धरे*
*जिस्म कमजोर हर शख्स को लाचार किया*
*रूह बेख़ौफ़ कभी क्यों नहीं बेजार किया*
*कहने वाले कहते हैं सुनने वाले सुनते हैं*
*बरसों गुजर गए,जैसे थे वैसे हीं रहते हैं*
*बन्द कर लो खिड़कियां और दरवाज़े*
*हवाओं का मिजाज़ आज छेड़ने को है*
*परदों में गुनाहों को छुपाओगे कैसे*
*जमाने को चेहरा दिखाओगे कैसे*
*गुजरोगे किसी राह से एक शख़्स मिलेगा*
*आवाज़ दो तो अच्छा वो कुछ न कहेगा*
*राज रखना है तो सीने में उसे दफ़न करो*
*जुबां से निकली तो जाएगी कहां क्या मालूम*
*सकूं के चाह में रातें कई तमाम हुईं*
*सो गए होते तो सकून मेरे पास होता*
*ख़बर न होगी जब भी इश्क़ मेहरबां होगा*
*नींद का नाम नहीं, ख़्वाब खामखां होगा*
*शरीफों की बस्ती से जब भी मैं गुजरा*
*इन्सान नज़र न आया वहां परदे गिरे थे*
*हदें जिसने भी बनाई थी हदों के पार जा निकला*
*हदों में रहने की कोशिश में जाने पांव कब फिसला*
*मेरे हिस्से में क्या है ये मुझे मालूम था लेकिन*
*किसी के ख़्वाब न टूटे सब कुछ छोड़ आया मैं*
*न जाने क्यों कई दिन से मुझे अच्छा नहीं लगता*
*कई लोगों से मिलता हूं कोई सच्चा नहीं लगता*
*समन्दर के सीने में ज्वाला अलग है*
*बुझाने की कोशिश में रोज जली है*
*रौंदा है सबने मिलाया ज़हर है*
*जब्त किए अरमां उठती लहर है*
*हमसे समझदार मेरा यार हो गया*
*खताओं से मेरी उसे प्यार हो गया*
*शिकवे शिकायतों का मौसम कहां थमा है*
*जब भी किया भरोसा एक बेवफ़ा मिला है*
*ये जिन्दगी तो हसीन थी हालात बेरहम*
*फिसलन मिले ज़्यादा जब भी उठे क़दम*
*हादसों से गुज़र के ये जाना*
*जिन्दगी भी तो हादसा हीं है*
*कब कहां कोई हमें मिल जाए*
*कब किसी मोड़ पर बिछड़ जाए*
*जो भी है सामने है आगे की कुछ उम्मीद न कर*
*अंधेरा है ठहर जा अपने साए की तलाश न कर*
*गुस्सा आता जिसे अक्सर वो समझो सच्चा है*
*कितने हीं लोग हैं हर एक वक्त मुस्कुराते हैं*
*ख़ुद से नाराज़ होने लगा हूं मैं*
*आजकल कुछ बदल रहा हू मैं*
*गर जंग जिन्दगी का है जीतने की ख्वाहिश*
*दो घूंट गटक के देख ले क्या हो नहीं सकता*
*कड़वाहट से ना घबराना मंज़िल इनकी मीठी होगी*
*नशा रहेगा जबतक तुमपर सबकुछ नीली पीली होगी*
*अदाएं ज़िंदगी की हैं निराली*
*पकड़ना चाहा बोली मैं चली*
*मौत आनी है एक दिन आयेगी*
*जिन्दगी फिर से नए गीत गायेगी*
*मजारों को सजाने की रवायत एक खुदगर्जी*
*बिना लालच यहां इंसान कुछ भी नहीं करता*
*चलो हम आज अपने आप से कुछ बात करते हैं*
*छुपाया क्या जमाने से इसकी तहकीकात करते हैं*
*सभी रूठे हुए लोगों से मिलना है मनाना है*
*जो रिश्ते हैं निभाना है, नए रिश्ते बनाना है*
*आज के दौर में हर कोई चाहे अपने मन की करें*
*कहने वाला कोई न हो, सुनने को सब तैयार रहें*
*बिखरे रंगों में एक रंग अपना भी बेगाना भी*
*दूरी का अहसास न हो ऐसी धुन बजाना भी*
*इंसा चाहे जैसा हो प्रेम का भूखा होता है*
*जख्म हरा हो या गहरा प्रेम से हीं भरता है*
*कितने रंगों से मिलकर आज नया एक रंग बना*
*अम्बर किरणों से मिलकर नीले से नवरंग बना*
*ये दौर अजब आया,सच झूठ में मिलाया*
*कोई कहे कुछ भी सुनकर न मज़ा आया*
*होली तो सामने थी, हम हीं रहे किनारे*
*रंगों पे शक था जाने किसने इसे बनाया*
*सजाएं उन्हें जो सजा के हों काबिल*
*खताएं तुम्हारी हैं मुहब्बत के काबिल*
*ख़ामोश चेहरा ये ठहरी सी सांसें*
* मैदान-ए-जंग से लौटे अभी हैं*
*जमीं बिक गई आसमां रो पड़ा*
*इंसान की हालत पे हैरान खुदाई*
*हालात बदलते हैं आदत नहीं जाती*
*जो थे क़रीब पहले उनकी याद आती*
*ख़लल बे-हिसाब मेरे अपने ख्यालात में*
*बे-सबब तड़प उठता हूं मैं बात-बात में*
*सफ़र में साथ अपने कुछ तो रखा करो*
*क्या भरोसा राह में कुछ मिले ना मिले*
*हमने अपना हर सफ़र मुश्किल किया*
*जो सहज था उसको भी दुष्कर किया*
*कई बार तुमने बताया है मुझको*
*मैं वैसा नहीं जैसा जाहिर किया*
*रतजगे रात भर जगाते हैं*
*नींद से गम को भुलाते हैं*
*मेरे किरदार में तुम जितना दूर जाओगे*
*मुझसे अलग कितने और शख्स पाओगे*
*शिक़ायत तुम्हारी गलत तो नहीं*
*मैंने तो ख़ुद से ही धोखा किया*
*किस्से जो हमने बताया नहीं*
*सच है अभीतक भुलाया नहीं*
*सच न लिखने के लिए बदनाम थे*
*इश्क़ से भी ज़्यादा ज़रूरी काम थे*
*स्वाद फीकी रंग फीका फीकी मेरी शाम थी*
*डोर वादों की थी पास वो कहीं गुमनाम थी*
*चल ज़रूरी काम अब निपटा लें है वक्त कम*
*थक चुके हैं पांव मेरे होती नहीं दूरी भी कम*
*संगीत सुनाई देता है जब याद किसी की आती है*
*जैसी घड़ी हो,जो मौसम दिल तो मेरा बहलाती है*
*खुदा भी सजदा न करने लगे तो कहना*
*इन्सान की ताक़त की इंतिहा जब होगी*
*सबक जिन्दगी का भुलाया नहीं है*
*ख़ुद को अभी आजमाया कहां है*
*अपनी कमी छोड़ जाते हैं लोग*
*न जाने कहां चले जाते हैं लोग*
*कुछ ऐसा लोग भी होते हैं जो झूठ भी जोर से कहते हैं*
*सच कहने वाले अक्सर चुप, कहते भी हैं तो शोर नहीं*
*लिखने के लिए ग़ज़ल लिखे चांद कहा है*
*जब सामने आए तो लगा कम ही कहा है*
*जहां तक जाए नज़र एक ही चेहरा नज़र आए*
*महसूस ऐसा होता जैसे नज़ारों में ही कमी है*
*क्यूं न मैं तुमसे कहूं तू लौट आ मेरे साथ चल*
*भीड़ से बिलकुल अलग दूर तक मेरे संग निकल*
*जीवन से उम्मीद ही क्या ये कुछ पल की मेहमान है*
*आज जो है कल न होगा कल की किसको परवाह है*
*खतरों के खिलाड़ी जब हैं इतने*
*खेल भी तो हो कोई खतरों वाली*
*जब कुछ न हो सका कोशिश के बाद भी*
*दिल लगा लिया कहीं और वक्त गुजार ली*
*मुमकिन है कल कोई फरियाद ना करे*
*वक्त अपना बे- वजह बर्बाद ना करे*
*जीवन का नशा हमको सोने नहीं देता*
*ख़्वाबों को संवरने का मौका नहीं देता*
*दहलीज मिट गई, दीवार गिर गई*
*जाए कोई कहां मंज़िल बदल गई*
*दहलीज मिट गई, दीवार गिर गई*
*जाए कोई कहां मंज़िल ही खो गई*
सोमवार, 3 फ़रवरी 2025
February, 2025
*लोगों की आदत है यारों से वो जलते हैं*
*जो बात नहीं कहनी है वो बात बताते हैं*
*मेरे शहर में आना अक्सर मैं बदलता हूं*
*हर दिन बदल जाता है मेरा नया ठिकाना*
*किताबों को पढ़कर तारीफ़ तो बहुत की*
*अपने हीं किरदार को पहचान नहीं पाया*
*जेहन में तस्वीरें हैं मगर अधूरी सी*
*लोग कई हैं मगर चेहरे नहीं दिखते*
*खुली किताबों में पढ़ने के लिए है सबकुछ*
*आजकल लोग किताबों को ही सजा देते है*
*मुमकिन तो नहीं लगता लेकिन तलाश है जारी*
*शायद कभी मिले वो जो गम में मांगे हिस्सा*
*आदत नहीं है अपनी हम गम का इस्तहार करें*
*ये बात और है कि मैं कभी तन्हा नहीं हंसता*
*कुछ होना कुछ न होना अपने बस में ना सही*
*ये आसमां खुला हुआ है,हम सब हैं यहीं कहीं*
*क़िस्मत की बात मानकर गर रूक गए कहीं*
*जो मिल सका है अबतक मिलता कभी नहीं*
*मोड़कर पन्नों को ज़ुल्म कर दिया*
*राज छुपाना था सबको बता दिया*
*आईने में नया इक चेहरा है*
*मेरे ऊपर किसी का साया है*
*अपनी आवारगी का क्या कहना*
*ख़्वाब को ढूंढने मैं बाहर निकला*
*हर तरफ़ तो उजाला बिखरा है*
*मन में झांका तो अंधेरा निकला*
*सबक ज़िंदगी का तजुर्बा कोई*
*आजमाओ तो तेरा वक्त बचेगा*
*तन्हा जो कभी निकलो तन्हाई साथ रखना*
*तन्हा कुछ कहना,तन्हा ही तुम सब सुनना*
*सच तो बस इतना है कि सच दुनिया में तन्हा है*
*सच पर गर संदेह हुआ तो समझो झूठ का पहरा है*
*संभाले रखना सूखे गुलाब को*
*मौसम जो बदला बहारें मिलेंगी*
*मिलने के लिए तुमसे बहाने बनाए*
*जाना ही था तो यहांतक क्यों आए*
*ख़ामोशी मजबूरी बन गई अब कोई न दिल की बात सुने*
*मन तो है उलझा उलझा अभी दिन पिघले और रात जले*
*किताबों में नहीं होते कहानी के कई हिस्से*
*अधूरी दास्तां पढ़कर न कोई फैसला करना*
*जो शख़्स परेशान,परेशान हीं रहेगा*
*कभी कुछ कहेगा कभी कुछ कहेगा*
*बातों में उसकी कहीं तुम न खोना*
*जिसका न हो वजूद वो पता बताना*
*दिल में क्या है कोई कैसे समझे*
*जो भी दे वक्त उसे अपना जानो*
*अपने हमदर्द की तलाश न करना*
*दर्द बढ़ने दो वो ख़ुद चला आएगा*
*इंतेज़ार कर अभी मौसम बदल रहा*
*नाज़ुक मिज़ाज हैं वो ज़रा देर लगेगी*
*उसमें लालच जरा भी नहीं*
*सारा इल्ज़ाम मेरे नाम किया*
*कौन कब कहां डूबा मालूम नहीं*
*लहरें ख़ामोश कुछ हुआ हीं नहीं*
*ये उदासी कभी नहीं जायेगी*
*गुजरे लम्हों की याद आयेगी*
*मिलते जुलते ज़माना बीत गया*
*जो पसन्द आया वो ही दूर गया*
*बुलाना घर तो आयेंगे सुनाने पूरी दास्तान*
*मुश्किल लगे तो सहारा ख्वाबों का लेना*
*आदतें हमने बदलने की कसम खाई है*
*कसम खाने की ये आदत बहुत पुरानी है*
*कल कुछ न बदलेगा ऐसा ही रहेगा*
*कैसे मान लें कल दिन न निकलेगा*
*दुआओं में हम एक दुआ मांग बैठे*
*यादों में जो उसे हम खुदा मान बैठे*
*उसूलों के दम पर उसूलें बनाई*
*उसूलों ने ख़ुद उसूल तोड़ डाले*
*कहीं का न छोड़ा अकेला किया*
*अपनों ने जैसे क़दम रोक डाले*
*कमरा ख़ाली मगर दिल भरा है*
*तोड़ने वालों ने निशान छोड़ा है*
*जो हुआ क्यों कर हुआ जो होना है वो कैसा होगा*
*सवालों के घेरे से बाहर निकल, होने दो जैसा होगा*
*कल तो कल था आज नहीं, कल की सूरत हो शायद जुदा*
*चलने भी दो जो जैसे चलता, डर लगे तो कर खुदा - खुदा*
*हमको हमारे ख़्वाब जगाते हैं रात भर*
*कहते हैं वक्त कम है जाना है दूर तक*
*सहेज रखना अपने जख्मों को*
*गुजरी राहों को याद रखना है*
*हम न कहते उन्हें भुलाना है*
*बेवफ़ा कम नहीं मुहब्बत से*
*चल चलें फिर उसी चौराहे पे*
*दूसरे रास्तों को भी आजमाना है*
*सफ़र के बाद सफ़र होता है*
*सिलसिला ये कभी नहीं रुकता*
*तारीफ़ के काबिल वो बंदा जिसने न कभी तारीफ़ किया*
*जब भी कभी आई आफत उसको ही अपने क़रीब पाया*
*अब तुमको भी कुछ मुश्किल होगी रुख़ हवा ने बदला है*
*बारिश नहीं, तूफ़ान भी नहीं भूचाल का लेकिन खतरा है*
*घर से निकल के आ गया मैं एक नए मुकाम*
*रास्ते यहां भी चुपचाप हैं लगता नहीं है काम*
*हासिल किए तजुर्बे समझा हक़ीक़त- ए -जिन्दगी*
*कल जैसा था आज भी वैसा बेवजह की बन्दगी*
*ज़िंदगी तो एक है शक्लें कई मिलेंगी*
*चलते रहना है सांसें जब तक चलेंगी*
*वक्त के सर पे इल्ज़ाम तो हजारों हैं*
*पलभर भी उसे आराम नहीं मिलता*
*अब तुमको भी कुछ मुश्किल होगी रुख़ हवा ने बदला है*
*वारिश नहीं तूफ़ान भी नहीं भूचाल का लेकिन खतरा है*
गुरुवार, 2 जनवरी 2025
January,2025
*सरहदों में समय को बांट दिया*
*वक्त रफ़्तार से हर वक्त चलता है*
*ज़माना ढूंढ रहा कब से कदमों के निशान*
*जो ख्यालों में ख़ुद आते हैं, चले जाते हैं*
*आम इंसान की हिम्मत की जरा कद्र करो*
*चाहे जो भी हो आसमां पर नज़र रखता है*
*वक्त चल पड़ा रफ़्तार में नई मंज़िल*
*हम खुमारी में डूबे रास्ता तलाश रहे*
*मुझे ख़बर है, तुझे ख़बर है*
*हैरान हैं सब कि क्या ख़बर है*
*ढंग नया अंदाज़ पुराना*
*वक्त नया पैगाम पुराना*
*तन्हाई हम दूर करेंगे*
*साथ रहो दूर चलेंगे*
*हसीं समा है मिज़ाज बेहतर*
*आओ चहके हम मिलकर*
*छुपोगे कबतक हम ढूंढ़ लेंगे*
*कहीं अकेले में फिर मिलेंगे*
*कभी जो आओ सजाएं महफ़िल*
*पुराने किस्से अब भी रुके पड़े हैं*
*नई डगर की तलाश करना*
*फ़िज़ूल है जब सफ़र पुराना*
*इरादा हो तो इशारा करना*
*शुरु करेंगें गीत वही पुराना*
*पल दो पल का साथ भी तन्हा सफ़र से बेहतर है*
*जब हम कुछ कहें, ज़वाब जरूर आना चाहिए*
*जब भी पुराने दिन याद आते हैं*
*क्यों वो सताते नहीं, मुस्कुराते हैं*
*तकल्लुफ जब ज़्यादा होती है मुलाकातों में*
*बहुत ही दूर दिखता है वो इन्सान बातों में*
*अपने अरमां कभी दफ़न न करना*
*सब्र कर लेना, इम्तिहान नहीं लेना*
*कितने जतन से दर्द को उसने छिपा लिया*
*शायद यकीं है उसको मुझको ख़बर न होगी*
*जख्म की तस्वीर चेहरे पर जाहिर हो न हो*
*देखने वालों को ख़ुद ब ख़ुद ख़बर हो जायेगी*
*ख्वाहिशों का कारवां जब चल पड़ा रुकता है क्या*
*जिन्दगी है एक सफ़र थम जाए तो फिर मौत क्या*
*पास बैठो मुस्कुराओ वक्त को जल्दी बड़ी*
*कुछ कहो या चुप रहो धड़कनें बढ़ने लगीं*
*वादा नही है करना दावा नहीं करेंगें*
*जाओ जहां चाहो हर मोड़ पे मिलेंगे*
*एक दिन बदलेगी दुनिया एक दिन सबकुछ नया*
*सांसें जितनी ले सको लो एक दिन न होगी हवा*
*चलने दो अकेला मुझे, बाकी सफ़र बहुत*
*जब लम्हें ख़त्म होने लगें आना तुम करीब*
*हर दौर में हम यूं नहीं खामोश रहेंगे*
*बेफ्रिक कर गुनाह अभी कुछ न कहेंगे*
*रंग बदलते रहते हैं फितरत ही इनकी ऐसी है*
*इन्सानों की बस्ती में सब ढ़ंग बदलते रहते हैं*
*लफ़्ज़ों ने किया ऐसी साज़िश*
*जो कुछ भी कहा बेमानी हुआ*
*खुदा कसम खुदाई से है वास्ता ऐसा*
*खुदा के नाम पे हीं जहां तबाह किया*
*ज़िंदा- दिली में हमसे कुछ तो खता हुई*
*तेरे चेहरे से मुस्कान की महक फना हुई*
*ख़ुद को परेशान किया हमने मुहब्बत करके*
*उनकी फरमाइशों का कारवां रुकता ही नहीं*
*इतनी करीबी ठीक नहीं दूरी बढ़ा लो*
*चाहत की तपिश सर्द हवा गर्म करेगी*
*उस बेखबर के बारे में कुछ भी नहीं कहना*
*उसको ख़बर न हो कि उसे चाहते हैं लोग*
*रहना किसी निगाह में अहसास दे गया*
*ये जिंदगी हसीं है जिसे वक्त कम मिला*
*किसी तरह सुबह हुई,ये भी तो कम नहीं*
*एक और दिन मिला उसकी राह तकने को*
*क़यामत के दिन भी एक सवाल रहेगा*
*कोई नया मिलेगा या यही प्यार रहेगा*
*मुश्किल जरूर होगी मगर आना आज भी*
*जो कह न सके कल अभी याद आ गया*
*तुम नहीं तो कौन था जिसको सुनाता मैं व्यथा*
*जब उदासी ढूंढ़ती थी, सुनने को अपनी कथा*
*रंजिशें रहेंगी तो एक वज़ह मिलेगी*
*भुला न पाओगे गर बेवफा निकले*
*अच्छा किया जो थोड़ा खुमार रहने दिया*
*दीवानों को तो पीने का बहाना मिल गया*
*इन्सान और फरिश्ते में है बस इतना फ़र्क*
*आंसू और मुस्कान यहां हैं वहां कुछ नहीं*
*कभी हम रोते रहे, मुस्कुराते रहे*
*वो खामोशी से नजरें चुराता रहा*
*बर्बादी का मंज़र नहीं मुझको रूला सका*
*ऐसा हुआ कि आज खुदा याद आ गया*
*तू माने या न माने हक़ीक़त तो यही है*
*वहम हुआ है मुझको यादों में तबियत है*
*कहने के लिए बातों की फेहरिस्त बड़ी थी*
*ख़ामोशी ने न जाने क्यों चादर बिछा दिया*
*वाजिब है तेरा गुरुर कि तू है चांद गगन का*
*जमीं के चाहनेवालों का भी कुछ ख़्याल कर*
*कफ़न में छिपा देना कभी जब गहरी नींद आ जाए*
*जो कहना कानों में कहना ज़वाब आए या ना आए*
*तलाश ख़त्म न हो ऐसी आरज़ू कब की थी*
*मेरा सनम खुदा नहीं, कभी मिलता ही नहीं*
*छोड़ें भी कैसे उसको जो हाथ न आया*
*तूफ़ान तो कई आए मैं भाग नहीं पाया*
सदस्यता लें
संदेश (Atom)