मंगलवार, 8 नवंबर 2022
Oct/Nov, 2022 Part 2
*दो कदम ही दूर थी मुझसे मेरी आशिकी*
*जानें क्यों रोका मुझे आजतक अंजान हूं*
*आशिकी मर्ज बनेगी ऐसा कभी सोचा न था*
*कर्ज़ मुहब्बत का भी जान ले के जाता है*
*बिजलियाँ हैं, ख़ाक कर देंगी अगर छेड़ा इन्हें*
*अपने दामन को बचा निकलो जीना गर जिन्हें*
*अचानक कभी जब कदम लड़खड़ाए*
*अनजान हाथों ने बढ़ के संभाले*
*हमें क्या पता था सफ़र है ये मुश्किल*
*जो सीखा था पहले कहां काम आए*
*दुआओं में कितना असर हमने जाना*
*बदलते हैं हवाओं के रुख सबने माना*
*किस्मत जिसे कहते हैं जीने का एक बहाना*
*मुमकिन नहीं इंसान के लिए आंसू बहाना*
*कभी बिना कहेभी गुफ्तगू हो जाती थी*
*पता करे कोई क्या बदला वक्त के साथ*
*लफ्ज़ों का असर बेअसर हुआ तो क्या करें*
*ख़ामोशी जो कभी असरदार थी अब ख़ामोश है*
तरकीब काम आई किस्मत की बात है*
आसमां में कितने ही अफसाने दफन हैं*
*पवन रूके गगन झुके सच है ये जान लो*
*तेरी आवाज़ ही पहचान है गर ये मान लो*
*पुराने खत में मुहब्बत की दास्तां ऐसी*
*यादें उन शामों की जो थीं नगमों जैसी*
*नगमों जैसी शामों की याद दिलाते खत उसकी*
*हर अल्फाज मुहब्बत मिटती नहीं खुशबू जिसकी*
*अपने हिस्से में समन्दर समेट ली उसने*
*हमारे हिस्से में इतनी ही मुहब्बत क्यों है*
*दिलों का रिश्ता कभी जिस्म से नहीं होता*
*अगर रिश्ता हुआ तो आशिकी नहीं रहती*
*खिलने और खिलाने का मौसम बदला बार बार*
*कोई चला दूर तलक कोई बिछड़ा बीच मझधार*
*सफर के बाद भी सफ़र होता है*
*आखिरी सफर कभी नहीं थमता*
*नींद न आती तो नहीं मिलते*
*सपनों की मंज़िल नींद ही है*
*कहने की कोशिशें हर दफा नाकाम हुई*
*साथ रहने की चाहत बेसब बदनाम हुई*
*अबतक लिखा जिसने भी अपने ही मन की बात लिखी*
*क्या सच है किसने जाना, माना सच जो दिल ने कही*
*प्रतीकों के सहारे आदमी, क्या कुछ नहीं करता*
*कभी वो राम बनता है कभी रावण है कहलाता*
Finally.....😊
*हमारी आस्था भी वक्त के संग खूब बदली है*
*कभी भगवान बदला, कभी पहचान बदली है*
*राम और रावण महज़ फलसफे जमीं के*
*मुमकिन नहीं बताना है कौन आसमां से*
*वक्त से बातें करें, कुछ सुनें कुछ कहें*
*वक्त भी कुछ देर ठहरे जिन्दगी चलती रहे*
*वक्त सिखा देता सबको, ख़ुद पे भरोसा करना*
*सुख दुख सहना अकेले, घर भी बनाना अपना*
Oct/Nov, 2022 Part 1
*अंधेरों से अपनी पहचान पुरानी है*
*चेहरे सभी अंजान एक कहानी है*
*जले बुझे हुए जज्बों की क़दर किसको है*
*गुजर गया जो समा फिर कहां आनेवाला*
*मचल गए थे जिन जलवों पे अब नहीं दिखते*
*खाक से भी हो जिन्हें उल्फत अब नहीं मिलते*
*रस्ते बदल-2 के अक्सर आते रहे हैं वो*
*नशे में यूं ही शायद लड़खड़ाते रहे हैं वो*
*ये गहरा नशा है मुहब्बत का जो ठहरा*
*हर इल्म पे भारी है कयामत सा पहरा*
*क्यों वादों की बात करें जब कुछ भी हमारे बस में नहीं*
*साथ चलें जबतक सम्भव दुनिया है यहां सब तन्हा तन्हा*
*हमें जिनसे मुहब्बत है उन आंखों में हो आंसू*
*ये तो हो नहीं सकता मुझे ख़ुद पे यकीं इतना*
*पानी जिन्दगी की है जरुरत हर जगह रहती*
*लकीरें इतनी गहरी हैं मिटाए मिट नहीं सकती*
*बदलने दो ज़माने को बदलना सबकी फितरत है*
*मुहब्बत जिन्दा रहने दो ये हम सबकी जरुरत है*
*कीमत रोज़ बदलती देखी यहां सभी बाजारों में*
*रिश्तों में बदलाव जरुरी जीवन के अंधियारों में*
यादों में भी यादें हैं कल की जो कल बीत गया
आज,आज ही जाएगा ये दिन भी फिर बीत गया
*चाहत सबकी अपनी अपनी किसको किसी की ख़बर नहीं*
जिद्द पाने की हसरत गहरी, फिर भी किसी को सबर नहीं*
हादसों के शहर में एक और हादसा
दौर मुश्किल फिरभी जीने की लालसा
बारिश आती - जाती है इश्क नहीं थमने वाला
पास रहना दूर न जाना प्यास नहीं कमने वाला
जो मिल गया तो उससे शिक़ायत बड़ी होगी
कुछ दूरियां रखती हैं दोस्ती को खुशमिजाज
जरुरी है बस दिल में चाहत का दरिया
किसी दिन बनेगा मुहब्बत का ये जरिया
*तारीख बदल जाती है तक़दीर के नहीं बदले*
*तदवीर न काम आती जंजीर अगर हों पहने*
*हम रोकें चाहे जितना, अरमान मचलते हैं*
*वक्त के हाथ सब कुछ इन्सान बदलते हैं*
*वक्त से बातें करें, कुछ सुनें कुछ कहें*
*वक्त कुछ देर ठहरे, जिन्दगी चलती रहे*
सदस्यता लें
संदेश (Atom)