गुरुवार, 5 जनवरी 2023

January Part -1

*दो दिल जब संग धड़के, अफसाना बना डाला* *अपनी ही गली में इश्क ने, बेगाना बना डाला* *रंग इंसान जब बदले तो बिखरता है इंसान* *बिखरे हुए इंसानों की ये जहां महफ़िल जैसी* *जब कोई इन्सान बदल जाए तो क्या होता है* *ज़ख्म इन्सान को ही मिलता है, वही रोता है* *इश्क से रूह का रिश्ता भरम सच्चाई नहीं* *दिल को बहलाने का ये खयाल पुराना है* *कसक बीते दिनों की भूलकर मुसकुराते हैं* *चलो फिर से हम प्यार की महफ़िल सजाते हैं* *अंदाजा मेरे दर्द का समझे भी तो कोई कैसे* *दर्द छुपाने में मेरे जैसा कोई, ढूंढें न मिलेगा* *कुछ तो किया होगा, कुछ तो हुआ होगा* *यूं ही नहीं ये जिंदगी गुजरा किया करती* *जब सोचता हूं कैसे ये सफ़र कटा अपना* *है आइना धुंधला सा, तस्वीर नहीं दिखती* *ज़ख्म भी अपना है मरहम भी अपने हाथ* *ऐसा जतन करो कभी न छूटे अपना साथ* *जब जल गए चिराग़ तो बुझायेगी क्या हवा* *रुख मोड़ दे हवा का भी जब यार साथ दे* *तेरे जाने के पहले भी गम कहां कम था* *तुम्हारे बाद गम ने घर बना लिया घर में* *कोई कहे तो सही इश्क का ये कौन चेहरा* *नज़र के सामने पल पल था अब नहीं चेहरा* अल्फाज़ की जुबान कहे दिल न कोई बात धड़कन से बयां होती हो चाहे दिन या रात हमें जिनसे मुहब्बत है उन आंखों में हो आंसू ये हो ही नहीं सकता मुझे ख़ुद पे यकीं इतना *बदली न कभी किस्मत बदला न मेरा प्यार* *जो कल थी मेरी आरजू वो अब भी मेरा यार* *मुद्दत से रही ख्वाहिश अपनों से करें बात* *मुश्किल में फंसी जान मुलाक़ात कैसे हो*