गुरुवार, 6 जून 2024

June, 2024

*कुछ फैसले गलत थे, ये हम भी मानते हैं* *लेकिन सजा थी ज्यादा ये वो न मानते हैं* *ढलना है काम इसका, ये उम्र यूं ढलेगी* *दुनिया के स्याह परदे कल भी यूं सजेगी* *खयाल अपना अपना सवाल अपना अपना* *इंसान पालता है, एक सपना अपना अपना* *इक तरफा मुहब्बत की आदत गलत नहीं है* *बदले में वही शिद्दत चाहत की बस भरम है* *वो सबसे हसीं है दिल ने जिसे चाहा है* *ये और बात है वो अब हमसे खफा है* *कहने का गया वक्त कोई सुनता नहीं* *नींद आती जाती है कहानी गुनता नहीं* *हक मांग के लेने के ज़माने गुजर गए* *ताक़त लगा अपना हक़ छीन लीजिए* *अच्छे दिनों के दोस्त टिकाऊ नहीं होते* *बेबस समय के दोस्त बिकाऊ नहीं होते* *नैनों के रास्ते दिल में उतरना** *कोने कई हैं किसी में ठहरना* *चाहे कोशिश करो कितना बदल न पाओगे* *दिल तो मोम जैसा पत्थर कैसे बना पाओगे* *भीड़ में भूल जाने जैसी बहुत बातें हैं* *याद करने के लिए एक बंदा काफी है* *मुहब्बत की मेरे उमर तुम न पूछो* *सांसों में मेरे जुस्तजू की महक है* *कसक थोड़ी थोड़ी होती तो होगी* *आसान नहीं था मुझे यूं भूल जाना* *कभी तुम अकेले में पन्ने पलटना* *पुराने खतों में यकीं है हम मिलेंगे* *सुबह की नरम धूप कुछ कह गई है* *गया वक्त फिर भी असर रह गई है* *मुहब्बत की मेरे उमर तुम न पूछो* *सांसों में मेरे जुस्तजू की महक है* *जिन्दगी की शाम शायद करीब है* *उम्मीदों के घने साए बढ़े जा रहे हैं* *रस्में निभा निभा के क्यूं थक न गए हम* *अब पांव नहीं चलते क्यूं रुक न गए हम* *दुनिया की बात दुनिया कहती नहीं है सबसे* *रखती है कुछ छुपा के रखती अलग है सबसे* *जुल्फों ने बांध रखा वरना कहीं था जाना* *जब शाम होने आई सूझता न कहां जाना* *चले जा रहे हैं लोग सारे जाने कहां* *चलना तो हम भी चाहें लेकिन कहां* *यहां भी वही हैं गमों के फसाने* *गूंजते हैं वहां भी ऐसे हीं तराने* *जिन्दगी की बात करेंगे कभी किसी जगह* *भीड़ इस जगह बहुत और शोर बे-पनाह* *चाहत के सबक कितने क्या क्या रखेंगे याद* *जो भी दिल कहेगा करेगें,सोचेंगे उसके बाद* *फुर्सत में कहीं मिलते हैं जब कोई न रोके* *गुफ्तगू बहुत लम्बी चलेगी गर कोई न टोके* *इधर उधर में सफ़र को न यूं तमाम कर* *बदलने दो हवा को रुख़ बदनाम न कर* *है पत्थरों की आदत ठोकर तो कभी चोट* *बचना ऐ मुसाफिर, है उनके दिल में खोट* *आज के गुनहगार करते गुनाह ऐसे* *इत्र में नहाया कागज़ का फूल जैसे* *इश्क में होश नहीं बस यही खयाल रहे* *खुदकुशी करने को तैयार वो जब कहे* *मजबूरियों ने अक्सर बदली है इन्सान की फितरत* *इंसा कभी भी न चाहे बिगड़े किसी की किस्मत* *मशवरा देने की आदत है वो नहीं मानेंगे* *आज ख़ामोश रहो कल वो जान जानेंगे* *हर रिवायत से बगावत है जहन में* *इरादा है मगर अभी रुकना पड़ेगा* *कहां जाना है उसका अभी इल्म नहीं* *कुछ दिन दिल को ये समझाना पड़ेगा* *जब वक्त बदलता है आवाज़ नहीं होती* *इन्सान जो रंग बदले जज़्बात नहीं होती* *कहने को गुलिस्तां में हर फूल निराले हैं* *खुशबू जुदा क्यों जब एक ने ही पाले हैं* *आज का दिन मेरा दिन कल चाहे जो करना* *आज हमारे संग रहो कल चाहे याद न करना* *उम्र भी क्या है चीज़ सबकुछ भूल जाते हैं* *कभी नाम कभी ख़ुद का पता गुम जाते हैं* *आवाज़ बदल जाते हैं अंदाज़ बदल जाते हैं* *रिश्तों की चादर ऐसी सलवट ही नहीं पड़ती* *बिन बादल बरसात कभी भी हो जाए* *उनकी मर्ज़ी पर आ जाए या खो जाए* *लकीरों में छुपा है एक गहरा राज जीवान का* *करे कोशिश तो कौन सी तस्वीर न बन जाए* *तुम कितने नासमझ हो इतना भी नहीं समझे* *जब समझ गए तुम तो दुनिया न कुछ समझे* *बारिश तो बहाना है फिर रंग जमाना है* *जिसने किया परेशान उसको मिटाना है*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें