रविवार, 3 नवंबर 2024

November, 2024

*कागज़ पे स्याही शायद न ठहर पाए* *दिल पे लगे दाग़ कोई कैसे छुड़ा पाए* *हर बात पहेली में कहना तेरी आदत थी* *ये ज़िंदगी पहेली इतना भी न समझ पाए* *कुछ भी करे मुसाफ़िर जाना उसी जगह है* *मंज़र सुकून का वैसा देखा अभी नहीं है* *ख्वाबों की दुनिया बहुत ही हसीन है* *हक़ीक़त में जीने की क्यों आरज़ू हो* *बेखौफ हो के कह सकें ऐसी थी आरज़ू* *जब वक्त आया लब मेरे खामोश हो गए* *मुश्किल में कलम है कि कैसे बयां करें* *लफ्जों में महक आती है सिर्फ़ दगा की* *इंसानियत इस दौर में इंसा से अलग है* *किस बात से मतभेद हमको न ख़बर है* *जज़्बात अब इन्सान के सहमे हुए से हैं* *खुशबू चमन के फूल ख़ुद बहके हुए हैं* *जज़्बात अब इन्सान के सहमे हुए से हैं* *खुशबू,चमन के फूल, सब बहके हुए हैं* *मुश्किल भरे सवालों का सीधा जो दे जवाब* *जैसा भी दिखे शख़्स वो, इन्सान लाज़वाब* *खामोश निगाहों पर मुझको है भरोसा* *इन्सान की जुबान पर होता नहीं यकीं* *अगर हार गए जंग तो होते नहीं निराश* *ज़िंदगी में और भी ज़ख्मों की जगह है* *हार के जीतना दुनिया में जिसकी फितरत हो* *ऐसे इन्सान की क़िस्मत में सिर्फ़ मुहब्बत हो* *बे सबब यूं हीं मुस्कुरा देना* *गर मुश्किल पड़े भुला देना* *कल किसी मोड़ पे मिला ख़ुद से* *सारी दुनिया से अलग जा बैठे* *इंतिहा इश्क की ऐसी देखी* *अपने साए से जुदा हो बैठे* *मैं न कहता था मुझसे दूर रहो* *तुम न माने जहां गवां बैठे* *तुम मेरे पास उसी पल आना* *सारी दुनिया में जब अंधेरा हो* *कुछ दिए दिल के हम जलाएंगे* *ख़ुद को हम ख़ुद ही आजमाएंगे* *बात कहने को कुछ नहीं बाकी* *आईना बन के देख लो मुझको* *ज़िंदगी फ़िक्र में गुजार दिया* *शाम का वक्त अब सकून मिले* *इस जहां में कभी उदास न हो* *एक सफ़र है, गुजर ही जाएगा* *सामने मेरे दो हीं सड़कें हैं* *तीसरे की मुझे तलाश अभी* *दुआ कबूल नहीं ऐसा जान पड़ता है* *अभी भी रात दिन ख्वाब नज़र आते हैं* *दर्द की इंतिहा तभी होगी* *दर्द से दोस्ती जभी होगी* *हमारी नस्ल ने अब सोचना ही छोड़ दिया* *जहां भी चाहो इसे दफ़न भी कर सकते हो* *रात हैरान है मैं क्यों नहीं सोता दो पल* *मैं परेशान हूँ ये रात क्यों लम्बी इतनी* *कल का क्यों बोझ लिए फिरते हो* *आज जो भी है वो कल नहीं होगा* *गुमशुदा की तलाश मुमकिन है* *ख़ुद को ही छुपाये उसे ढूंढें कैसे* *वक्त है बे-रहम इन्सान को बदलता है* *शक्ल की तरहा जज़्बात भी ढलता है* *मुझे यक़ीन है मैंने ही कुछ खता की होगी* *उसकी आदत नहीं है मुझसे किनारा करना* *मुझे यक़ीन है मेरी ही कुछ खता होगी* *उसे तो याद न होगा कि वादा क्या था* *कहते हैं सभी जीने के अंदाज़ बदल ले* *एक पहलू जल गया तेरा पहलू बदल ले* *किस बात की शाबाशी हासिल ही किया क्या* *दुनिया अभी वही श्मशान में जलती हुई चिता* *उम्मीदों के सहारे जिन्दा हैं कई लोग* *धोखा भी अगर देना पर्दा जरा रखना* *सियासत ही सियासत है कभी कुछ है कभी कुछ है* *हक़ीक़त भी हक़ीक़त में हक़ीक़त से खफा कुछ है* *निशान मिट नहीं पायेगा लहू का गर बहाया है* *सुनाएगा ज़माना कल, जो गुजरोगे यहां होकर* *कभी अब दूर तक घर से निकल जाना न तन्हा* *हवाएं अब नहीं पहले सी जहां तुम सांस लेते थे* *किससे कहता मुझे शिक़ायत है* *जिनसे थी उनसे ही मुहब्बत है* *पर्दा किए बगैर कोई समाने आए* *दिल में दबी बात जमाने को बताए* *कांटों से बचके कैसे मुस्कुरा रहे हैं लोग* *मंज़िल नहीं पड़ाव से भरमा गए हैं लोग* *लफ्जों से ग़ज़ल बनती है गजलों में ज़िंदगी* *सच अगर यही है तो क्यों घबराए जिन्दगी* *नजरों से गिरे लोग अब बाज़ार में दिखते हैं* *क़ीमत नहीं मिलती है सस्ते में ही बिकते हैं* *मौत से है जिन्दगी का रिश्ता पुराना* *मंज़िल पे पहुंचने की जल्दी तो होगी* *सपनों से गर मुहब्बत तो जिंदगी हंसी* *सपनों के कई रंग हैं जो चाहे सजा लो* *हसरत दुबारा मिलें हम कहीं पर* *बेख़ौफ़ होकर यहीं इस जमीं पर* *हसरत दुबारा मिलें हम कहीं पर* *बेख़ौफ़ दुनिया की नज़रों में रहकर* *किरदार बदलते हैं दुनिया नहीं बदलती* *ये मंच है तमाशे सदियों से यूं ही चलती* *आवारगी का आलम हर पल है नया मंजर* *अहसास दर्द का भी आता न दिल के अंदर* *मुहब्बत जताने के कितने ही तरीके* *कभी हो शिकायत लगे दिल जलाने* *बाजार में सबका बिकना है मुश्किल* *खरीदार भी अब सयाने बहुत हैं* *लिफ़ाफे के दम पे फसाना न मुमकिन* *फ़रेबी ये तरकीब पुराने बहुत हैं* *संभाले संभलता नहीं उनसे कुछ भी* *न रिश्ते न जुल्फें न कदमों की आहट* *उन्हें है गुरूर वो बदल देंगे सबकुछ* *सांसों की रफ़्तार भी तय वो करेंगें* *नसीहत से परेशान भाग आया मैं जहां से दूर* *खामोशी अब सताती है किया है बहुत मजबूर* *वादों पे भरोसा कभी हो हीं नहीं पाया* *जब रात गुजर जाए तो तारे नहीं दिखते* *हम उनके कर्जदार हैं जो साथ चल सके* *हर मोड़ पे मुड़ने की वज़ह ख़ास बहुत थे* *बचपन की हर बात पे रक्खा करो यकीन* *उस दौर की मासूमियत मिटते नहीं देखी* *अपने ही फैसलों से होने लगी शिक़ायत* *तकदीर की होती है मुश्किल से इनायत* *हमसे भी शिक़ायत है, हमको भी शिकायत* *ये सिलसिला कहीं अब क्यों रुक नहीं जाता* *अनजान रास्ते भी सही मंज़िल को पहुंचते हैं* *जो हमको नहीं जानते, हम उनको जानते हैं* *बैखौफ संग चलो तुम डरने की बात क्या है* *तुम हमको नहीं जानते,हम तुमको जानते हैं* *जबतक निगाहें रौशन दिन रात एक सा है* *दुनिया ज़रा सी बदली, पगडंडियां वही हैं* *आसान न था समझना हम चाहते किसे हैं* *जबतक समझ में आया वो दूर जा चुका था* *अहसास उदासी का जज़्बा है एक अनजाना* *जिस किसी ने समझा वो हो गया दीवाना* *इस जीवन में उस जीवन की चाहत गर कुछ कम हो* *होठों पर एक हल्की हँसी हो आँखें कुछ कम नम हो* *लकीरों में क्यों जिन्दगी ढूंढते हो* *तकदीर का कुछ भरोसा नहीं है* *मुकद्दर को जब भी बहाना बनाया* *जो था पास तेरे उसे ख़ुद गंवाया* *लापता लोगों का भी एक पता होता है* *ढूंढनेवाले पहले ख़ुद तो लापता हो जा* *अंधेरे उजालों में हम जब भी उलझे* *सपनों की दुनिया में हीं जाके सुलझे* *खता हो गई गर तो कैसी मुसीबत* *खता मान जाने की जुर्रत न करना* *ज़माना कहे कुछ भी तो कहता रहे* *गुनहगार जब सब मनाना मुसीबत* *उसके लहज़े में आज मिठास कुछ ज़्यादा थी* *शायद मुझसे दूर जाने का इरादा कर लिया है* *मेरे वजूद का उसको ख़्याल ज़्यादा है* *तेज़ तूफ़ान में अब साथ वो नहीं रहता* *हर तरफ़ जब भी अंधेरा हो रात काली हो* *बन्द आंखों में हंसीन ख़्वाब सुनहरे रखना* *उम्र की मियाद किसी दिन गुजर ही जाती है* *प्रेम अमर है फिज़ा में घुल के बिखर जाती है* *सांसें बेसुरी लगे तो कोई क्या करे* *वक्त गुजरने का हर पल दुआ करे* *आग़ाज़-ए-गुफ़्तगू का अंजाम बस यही* *अपनी सदाएं लौट कर खामोश हो गईं* *तयशुदा है जिन्दगी जीते चले जाना है* *ख़्वाब बुनते जाना फ़र्ज़ तो निभाना है*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें