गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021

March, 2022

हकीकत से वाफिक ज़हर घोलते हैं जुबां से वो अक्सर मधुर बोलते हैं देखा है हमने उन्हें, बदलते हर घड़ी यकीं कैसे कर लें जो वो कह रहे हैं रिश्ता जन्मों का भी एक पल में बिखर जाता है धधकते शोलों में भी कोई चेहरा निखर जाता है मैं कहीं भी न गया बैठा रहा यूं ही यहीं भरम सा हो गया था, दूर न वो जायेगा गुमा उनको भी होता है जो चल भी नहीं सकते किनारे भी करें उल्फत भले वो मिल नहीं सकते. समन्दर खुद सितम सहता मगर बदनाम दुनिया में ज़रा अंगड़ाई क्या ली सितमगर का खिताब पाया.. जो सच्चे वो अच्छे भी,पर दिल से थोड़ी दूर रहे कभी दुनिया की रंजिश, कभी ख़ुद से मजबूर रहे। मुमकिन शायद कल न हो, बदली हुई फिज़ा में दुनिया नई तलाश कर गर हो ख्वाहिश जीने की रेशम, गुलाब, इत्र को लफ़ज़ों में घोल कर सोचा है इक मकान बनायें तेरे लिયે..... इतना करम न कर की जिन्दगी को भरम हो मुझसे खफा खफा रहे और तुझपे फिदा हो जब बन के हो तैयार तो रहने के वास्ते. खुशबू के दरम्यान बस नगमों का बसर हो कुछ बात अलग है जब तेरा साथ हो दिल मुस्कुराए झूम के गम दूर दूर हो