मंगलवार, 8 अप्रैल 2025

April, 2025

*यकीन है यकीं न बदलेगा* *गर्मी बढ़ने दे बर्फ पिघलेगा* *उम्र रिश्ते की बढ़े इसके लिए कुछ कीजे* *जरूरत न भी हो तो मेरी तारीफ़ कीजे* *चंचल अपने मन को जरा तुम संभाले रखना* *मुझसे जी भी भर जाए तो भी बुलाते रहना* *ख़ुद से कोई कैसे जफा करे* *दिल है उदास कैसे वफ़ा करे* *किसको मालूम मंज़िल का पता* *कुछ तो लौट आए कुछ लापता* *भीड़ ज़्यादा है सहारा कौन दे* *हर कश्ती को किनारा कौन दे* *मुस्कुराहट की वजह किसको पता* *हद से ज़्यादा गम भी हंसाता है* *बिखर-2 के भी हमने बचाया सपनों को* *इश्क़ जिन्दा रहा हमने गंवाया अपनों को* *एहसास हवा धूप से आज़ाद रही है* *चाहे जहां भी जाए वो पास रही है* *उम्मीद रहे जिन्दा चाहे वो भुला दे* *हम क्यों कहें कभी वो बेवफा हुआ* *अधूरी शामों की कभी तो शाम होगी* *सब्र जरा रखना कल अपनी शाम होगी* *होश में रहने की आदत ही बदल डालो* *दीवानगी बढ़ने तो दो हर चीज़ शराबी है* *अपने अंजाम से तू बे-खबर क्यों है* *जिन्दगी के लिए इतना मरता क्यों है* *जाने वालों से शिक़ायत कैसी* *खिजां के बाद बहार आती है* *इश्क ने जर्द किया चेहरों को* *इश्क में इनपे नशा छाया था* *दर्द की दास्तान सुनें कैसे* *ये कहानी बहुत पुरानी है* *जिन्दगी की चाह में, बे-जुबान राह पर* *चल पड़े मेरे कदम, दूर हसीं मुकाम पर* *आडम्बर की बात हो जब छल है अभिसार नहीं* *ईश्वर तो संग हर पल तेरे ढूंढोगे तो प्यार नहीं* *गहराइयों में डूबा हर इश्क का सफ़ीना* *इन्सान नहीं बदलता बदले अगर महीना* *सपनों के भंवर जाल से निकले भी तो डूब गए* *जीना है गर धरती पे सपनों का घर आबाद रहे* *लगते सब अपने से हैं मगर हकीकत और है* *सच कहीं दुबका कोने में झूठों का हीं शोर है* *सपने शीशे के नहीं होते* *एक टूटे तो दूजा आता है* *धूप में निकले हो रुखसार पे पर्दा कर लो* *सकूं मिलेगा अगर जुल्फों को लहराने दो* *खुले दराज से आती है जो खुशबू भीनी* *पुराने खत हैं जो लिखा किसी जमाने में* *कसक अभी भी उठती हो अगर सीने में* *झिझक को छोड़ के आ जा उसी दरीचे में* *झुरमुटें यादों की मिटती नहीं मिटाने से* *झुर्रियों के तले भी एक हसीं फसाना है* *लाज़मी तो था तेरा जाना मगर कबूल न था* *अपनी तकदीर पे इल्ज़ाम भी मकबूल न था* *मक़सद था दूर तक जाता तुम्हारे साथ* *क्यों रास्ते बदल गए मंज़िल बदल गई* *अपनी तन्हाई से तुम इतना भी नाराज़ न हो* *ये फ़ुर्सत के हैं पल इनको यूं जाया न करो* *होठों की हँसी चुगली करती* *अन्दर अन्दर तू क्यों जलती* *देर हो जाए गर आने में तो मलाल नहीं* *तुम आओगे ये ख़्याल भी कम तो नहीं* *कल मुश्किल में था आज भी परेशान हूं* *हर परेशानी को मुझसे बहुत मुहब्बत है* *जिस्म का रूह से नाता कभी का टूट गया* *जिस्म की ख्वाहिशों का रूह पे सीधा हमला *साजिश किया निगाहों ने दिल मेरा धड़का दिया* *मुझसे कराए वादे ख़ुद को ही कहीं भटका दिया* *साजिशों का ये दौर कभी खत्म न होगा* *इल्ज़ाम कभी नज़र कभी दिल को लगेगा* *जिंदगी चाहे तो मुझसे खफा हो के दिखा* *मेरा दावा है तुझे लौट के यहीं आना होगा* *मेरे गुनाह में तेरा भी बड़ा हिस्सा है* *तू सलामत रहे मैने ख़्याल रक्खा है* *तलाश करना मेरी किसी दिन किसी वीराने में* *तुमको मालूम मेरी गूफ्तगू होती है खामोशी से* *अपनी नादान धड़कनों से कहो धीरे चलें* *जब मिलेंगें तो बहुत तेज धड़कना होगा* *अपनी नादान धड़कनों से कहना धीरे चलें* *जिन्दगी लम्बी अभी, दूर तक जाना होगा* *हमारे बीच जो कुछ भी हो एक बात सच्ची थी* *मेरी चाहत में दम था तुम दिल की अच्छी थी* *बाजारों में कभी मासूमियत बेची नहीं जाती* *खरीदारों से इसकी क़ीमत अदा हो नहीं पाती* *रोने की कवायत से कभी ये कम नहीं होगा* *दिल के मामले से बड़ा कोई गम नहीं होगा* *माहिर है हर इंसान वफ़ा की जमीन पर* *हर मोड़ पे अपनी पसन्द की राह चुन ले* *उलझनों के बीच है एक राह उलझी सी* *जो जिन्दगी सुलझी ज़रा तो मौत आ गई* *जब भी सुलझाना चाहा और उलझ गयी* *ऐ ज़िन्दगी! तू अंजान रही उम्र गुजर गयी* *अजीब शख्स है वो जब भी मुझे सताता है* *न जाने क्यों किसी कोने में छुप के रोता है* *आसमान से परे इस जमीं से अलग* *आशियां हो कोई खुशनुमा बेशुमार* *इसे ख़्वाब कह लो या मुझे बदगुमान* *ख़ामोशी मुझे भाती रहता हूँ बेजुबान* *बन्द कलियां बड़ी बेताब हैं खिलने के लिए* *इश्क़ की धूप में मीलों चले मिलने के लिए* *फूल की उम्र बहुत हीं कमतर है* *फिज़ा में खुशबू खुद बिखर गए* *रहम की थोड़ी भी गुंजाइश नहीं रहने देना* *जिन्दा छोड़ा अगर तो आवाज बहुत गूंजेगा* *ख़ुद पे यकीन रखना ख़ुद का ख़्याल रखना* *जीने के लिए यारों यही फ़लसफ़ा आजमाना* *आँखों की जुबां लफ्ज़ों में बातें नहीं होती* *पोशीदा ही रहती हैं ये शिकायत नहीं होती* *जाहिर है किसी रोज़ तुम भी जान जाओगे* *किस दौर से गुजरे हैं तुम भी मान जाओगे* *सूखी ज़मीन दरख़तों के खातिर हीं जले है* *आंसू सम्भाल रखा तभी हसीं फूल खिले है* *मन परिंदे को जरा उड़ने दो* *शौक जिंदा रहे तो ज़िंदा हो* *ना- समझ इश्क तो इबादत है* *जिन्दा रहने के लिए इश्क़ नहीं* *हर कोई इश्क कर नहीं सकता* *बे- वजह कोई मर नहीं सकता* *बारिश का रंग वक्त और हालात से बदले* *पहलू में हो हसीं सनम हर पल रंग बदले* *सारी ख़ुशी उसी से वही ग़म का भी जरिया* *ग़म या हो ख़ुशी छलका अश्कों का दरिया* *मेरी आदतें कभी दूर जाती नहीं* *रूठूं गर तो मुझको मनाती नहीं* *बदलने की कोशिश जब किया* *मुझे चुपके चुपके ये धमकाती हैं* *हँसी आती है बहुत अपनी मुहब्बत पर मुझे* *जिसपर दिल आया उसे कभी बताया नहीं* *वैसे तो वो हर पल साथ ही रहता है* *मुहब्बत हो गई है, ये वो मानता नहीं* *सिर्फ उससे ही मुहब्बत है, सच नहीं शायद* *दिल को धड़काने की ताक़त कई जगह देखी* *कोई इतराए या छलकाए जाम चाहत की* *पास से गुजरे तो लेता हूं सांस राहत की* *कोई इतराए या छलकाए जाम चाहत की* *करीब से गुजरे तो लेता हूं सांस राहत की* *खलल नींद में पड़ने लगी है आजकल मेरी* *उजाले में नहीं दिखता ठिकाना रोज ही बदली*