शुक्रवार, 26 अगस्त 2022
ज़ख्म हैं हरे हरे...
*दिखाई देता है हर वक्त इक वही सूरत*
*आखिर मेरी आंखों को ये हुआ क्या है*
*साथ जब भी किसी ने छोड़ा है*
*सबका दिल जार जार रोया है*
*साथ सांसों का है तो जिन्दा हैं*
*साथ छूटा विदाई की घड़ी आई*
*फूलों में नहीं मिलते इश्क के परवाने*
*उनकी रातें गुजरती किसी वीराने में*
*वक्त बदला तो सब बदल देगें*
*बड़े नहीं हम फिर से बच्चे होंगें*
*रखेंगे बस पास पुराने यारों को*
*आंखों में खुशियों के सितारे होंगे*
*जब जी चाहे जहां हम चल देगें*
*फक्र करेगी दुनिया ऐसा कर देंगे*
*हमने देखी न कभी इश्क की ऐसी बारिश*
*तन भी सूखा है और रूह भी प्यासी प्यासी*
*साज के जैसी है आदत अपनी*
*जब भी मुझे छेड़ो तरन्नुम होगी*
*खबर न थी आज की सुबह का क्या होगा*
*तमाम उलझनों का सुलझा हुआ कल होगा*
*ख़ुद को जानो तो समझ जाओगे*
*दर्द के बाग लगाए वो तेरे अन्दर है*
नाम रखने से मुकद्दर कभी न बदलेगा
वही आए तो मुहब्बत का बर्फ पिघलेगा
*ख़ामोशी का दामन थाम लो पाओगे सुकून ज्यादा*
*हम कौन हमे मालूम नहीं सोचे तो उलझना ज्यादा*
सदस्यता लें
संदेश (Atom)