सोमवार, 31 जुलाई 2023

July,2023

*कभी दिल ने कहा था, मान भी जा, क्यों आग से खेल रचाते हो* *मैं ज़िद में अपनी कुछ न सुना,अब दिल पूछे क्यों पछताते हो* *इंतज़ार की वजह शायद न कुछ मिले* *मिलने की हसरतें रहें जवां हैं दिल में* *शायद जुबां से कहना मुमकिन न हो हमेशा* *ख़ुद से ही समझ लोगे हमको यकीन हमेशा* *जुनून संभाल के रखना आख़री दम तक* *यकीं है ये ही लायेगा हमें एक दूजे तक* *आशिक की खैर कब जो आज कहीं होगी* *ये ऐसा है मरीज़ कि चरचों में हँसी होगी* *बारिश तो बहाना था मकसद था करीब आना* *गुस्ताखी गर हुई तो फिर खुल के बरस जाना* *जले हैं आशियाने और जुल्मों के अंधेरे हैं* *दिखाई कुछ नहीं देता हुए अब सारे बहरे हैं* *खुदा भी ढूंढता है काफिरों को साथ लाने को* *उसे भी तो बदलते वक्त में एक पार्टी बनानी है* *लफ्ज़ चाहे जो हों, गुनगुनाना है* *दस्तक भी थोड़े सुर में लगाना है* *ज़रूरी है गर दिल चाहे वो भी पास आए* *वरना तनहाई के आलम में ख़ुद खोना है* *वैसे ही रहो जैसे थे कभी, दुनिया को रंग बदलने दो* *वक्त चले अपनी चालें, किस्मत को थोड़ा छलने दो* जिस्म और रूह के दर्मियाँ किसने है दीवार गढ़ी गुफ्तगू ख़ुद से भी करने में अब है मुश्किल बढ़ी कोई देखा नहीं उसकी सुबकती आँखें शाम से पहले ही नजरें दुबक जाती हैं दर्द की इंतिहा कैसी है वो ना समझे दास्तां भी सुनने में मुश्किल हो जिसे *दोस्ती ख़ामोश अरमानों का मंज़र* *पल में कलियां मुस्कुराएं चाहे बंजर* *कोई फर्माइश कभी भी की नहीं* *सब पता उसको कमी कोई नहीं* *कुछ वक्त बेरहम है कुछ हम खफा खफा* *रंजिश की नहीं बात बस दिल बुझा बुझा* *जो खुद न कर सके उसकी उम्मीद भी क्यों करें* *अपनी खता की खुद से शिक़ायत भी क्यों करें* हाथों की लकीरों पे इतना यकीन क्यों उसको जहां जाना था आख़िर वहीं गया बदले हुए हालात में बदले हुये हैं लोग वादों पे यकीन करना आदत खराब है फरेब करने से वो बाज़ न आयेंगे तू कुछ भी कर गर साथ उनका चाहिए तो ख़ुद ही को तैयार कर *कुछ देर यूं ही रहना बाहर न निकलना* *जाने कहां लगी आग हर तरफ़ धुआं है* *जिन्दगी तन्हा ही गुजर जाए तो कहीं बेहतर* *भीड़ में ख़ुद से अलग खोने का डर रहता है* *नज़र की बात न कर उसको रहे नज़ारों की तलाश* *धड़कनों संग जो गाए वही अपनी असली मंजिल* *कुछ ऐसे भी पहलू हैं मेरे अफसाने में* *बयां करें कभी तो ख़ुद पे हँसी आती है* *उसको नहीं मंज़ूर गर तो मुझसे अलग हो* *मैं जैसे भी रहता हूं रहने दे न बगल हो* *खामोशी के दामन में अल्फाज़ नहीं हैं* *हर बात बयां होती कोई दीवार नहीं है* *ढूंढ़ ही लेंगें जहां भी जाओगे* *तुम अकेले कहां रह पाओगे* मुहब्बत में इन्सान समझता कहां है किताबों में जो लिखा उसे मानता है बददुआ भी दुआ बन जाए गर मुहब्बत है ख़ुदा जुबान नहीं, दिल की सदा सुनता है *आसान नहीं होता है राज छुपाना भी* *गर चाहो छुपाना तो राज भुला देना* *खामोश रख के देखा ख़ामोश रह के देखा* *ख़ामोश फिज़ाओं में ख़ामोशी बोलती है* *गर्दिशों में हीं "उसूल" साथ रहे* *सुख में देते हैं सब सलाह बहुत* *कैसे कहूं मेरी खुशी को क्या चाहिए* *खुशी जाते जाते छोड़ जाती है कमी* *बातों को इस तरह कहो कि बात नहीं हक़ीक़त है* *झूठ तो झूठ है, खुल जाएगा मुसीबत होना ही है* *आसान नहीं होता राज छुपाना भी* *गर चाहो छुपाना तो राज भुला देना*