रविवार, 6 अक्टूबर 2024
October, 2024
*बेजुबां लोग तो कह जाते हैं ख़ामोशी से*
*सच्चे आशिक़ नज़र की जुबां समझते हैं*
*गज़ब के लोग थे सारे, कैसे किसी पर हम यकीं करते*
*कोई रास्ता न छोड़ा, खुदकशी न करते तो क्या करते*
*परेशान गम से हम थे,शिकायत उनको हमसे थी*
*बड़ी मुश्किल से जाहिर हो सका मैं मुस्कुराया क्यों*
*कौन सा वक्त मुहब्बत के लिये है वाफिक*
*दोपहर धूप की तपिश थी शाम बेहतर है*
*दर्द को दर्द से मिटाओगे*
*क्या मुझे और सताओगे*
*नींद आती है जब इंतज़ार बढ़ता है*
*ख़्वाब मिलने का जो जरिया ठहरा*
*खूबसूरत निगाह है उसकी*
*जब भी देखा मुस्कुरा बैठे*
*इश्क़ हर घड़ी यही हमें बताता है*
*शिकवा करना है तो दफा हो जा*
*चांद के साथ सफ़र रोज़ ही बदलता है*
*वो भी हर रात कहां देर तक निकलता है*
*आदत तुम्हारी पल में पलकें भिगोने की है क्या*
*गर है अभी तो बदल डालो अब सख़्त ज़माना है*
*हक़ की बात तुम हक़ से तो करते हो*
*है अजब बात शक़ भी तुम्हीं करते हो*
*देश परदेश में चांद हर जगह निकलता है*
*चांद ऐसे भी जो छुपते हैं कम निकलते हैं*
*दिलों के दरमियान दीवार बन नहीं सकती*
*अलग-2 जो दिख रहे कभी मिले ही नहीं*
*किसी दीवाने को उसके हवाले क्यों छोड़ें*
*उसे ख़बर कहां ख़ुद का कभी ख़्याल करे*
*चांद तो तन्हा कभी नहीं रहता*
*ये अलग बात कुछ नहीं कहता*
*अपनी नज़र से मुझको अब होती है शिकायत*
*जब से नज़र में आए वो आता न कुछ नज़र*
*बेशर्मी की इंतिहा तो तब हो गई*
*लूट गए हैं ख़ुदा जब शब हो गई*
*मेहरबानी न जाने खुदा कब करे*
*बन्द कर ले निगाहें अब हद हो गई*
*अपनी चाहत को रोक ले अब तो*
*हमने अब घर में तेरे बसर कर ली*
*कौन कहता है मैं अकेला हूँ*
*तेरे नगमों में दिन गुजरता है*
*मासूमियत की हद हुई तुम कुछ न कर सके*
*उम्मीद में ठहरे रहे दो क़दम भी न चल सके*
*मुक़द्दर वही जो मिला ज़िंदगी में*
*कुछ पल ठहरना क्यूं घर बनाना*
*हकीकत न बदले बदलता है इन्सान*
*वहम गर हसीं हो तो ज़िंदा है इन्सान*
*सफ़र ज़िंदगी का कहां ले के जाए*
*चलते ही है रहना वो आए न आए*
*गम- ए- ज़िंदगी को भुलाना पड़ेगा*
*वजह बे- वजह मुस्कुराना पड़ेगा*
*चाहत का मकान बन्द दीवारों में क़ैद है*
*आती नहीं हवा इधर इक गहरी घुटन है*
सदस्यता लें
संदेश (Atom)