बुधवार, 4 दिसंबर 2024

December, 2024

*बिखरे एहसासों में एक ऐसा भी कहीं कुछ है* *सांसें रुकती हीं नहीं, दिन रात चला करती हैं* *खुदा की खोज जमानों से सभी करते हैं* *पाप जो करते हैं वो खुदा से कहां डरते हैं* *शक्ल इन्सान की बदली है बदल जायेगी* *उसकी इंसानियत बदली न बदल पायेगी* *एक ही शख़्स में जज़्बातों का ऐसा आलम* *दोस्त तो है मगर धड़कन पे पकड़ रखता है* *साथ चलने को मुहब्बत गर मान भी लें* *कैसे रोकेंगे अगर मोड़ कोई आ जाए* *आज की शाम थी ख़ामोश मैं उदास सा था* *एक आहट हुई, पल में समा बदल ही गया* *हुनरमंद कई थे मगर कुछ कर न सके* *जिन्दा मुर्दों में कभी सांस भर न सके* *नतीजा न निकला जतन सौ किए थे* *अभी उनको रंजिश कल भी खफा थे* *कल्पना जैसी थी मन में ज़िंदगी वैसी थी कहां* *रात जिसके साथ गुजरी दिन में वो जाने कहां* *सबक जिन्दगी का कहां ले के जाएं* *किसे हम याद रखें, किसे भूल जायें* *कसक अब तक सताती है न रोका क्यों नहीं रास्ता* *जो रहता था कभी पहलू में कैसे हो गया बे-वास्ता* *अजब वो दौर था जब ज़िन्दगी हंस के गुजरती थी* *जब शाम ढलती थी तो महफिल अपनी सजती थी* *तुम्हारी शक्ल मिलती है कई अंजान चेहरों से* *तुम्हारी ये अदा भी ख़ूब है हर पल सताने की* *देखने की बहुत कोशिश की* *सारे परदे गिरा के बैठे हैं* *राज क्या है जिसे छुपाना है* *अपना दामन बचाए बैठे हैं* *जिस्म परदों में छुपा लें शायद* *रूह में हम समाए बैठे हैं* *रात में हम कभी नहीं मिलते* *उसका चेहरा नज़र नही आता* *जब कभी हमने सवाल किया* *उसका चेहरा नज़र नहीं आया* *खेल अंज़ाम भी पाए ये ज़रूरी तो नहीं* *रास्ते मोड पे मुड़ जाए ये ज़रूरी तो नहीं* *साथ जिसका भी मिले साथ चले जाना है* *एक सूरत ही चले साथ ये जरूरी तो नहीं* *मैं हर एक मोड़ पे कुछ देर ठहर जाता हूँ* *शायद भटके हुए राही को राह मिल जाए* *मेरे आगोश में कुछ भी न तेरे जैसा है* *टूटे ख्वाबों का बसेरा और खामोशी है* *मेरे आगोश में अब कुछ भी न तेरे जैसा है* *एक खामोशी में लिपटे हुए ख्वाबों के सिवा* *अब कोई शाम न आती है घूंघट ओढ़े* *अब खुले आम नये रिश्ते गढ़े जाते हैं* *घर के दरवाज़े मेरे बंद ही रहते हैं अक्सर* *उसकी आदत वो खिड़की से चला आता है* *मेरे हिस्से में जरा धूप तो आने देते* *ठंड ज्यादा है व रूह जमी जाती है* *जमाने की फितरत बदलती रही है* *हर एक दास्तां पर मचलती रही है* *सांसों की सरगम की धुन भी निराली* *कभी तो शिक़ायत कभी सुर मिला ली* *महकती फिज़ा की है ये इनायत* *जमीं से तस्वीर सबकी मिटा दी* *तलाशी जो ली सबने मेरे मकान की* *फुरसत के पल थे, हंसी कहकहे थे* *सभी ढूंढते थे ख़ज़ाने की चाभी* *ताले नहीं थे खुला सब पड़ा था* *सभी ढूंढते थे ख़ज़ाने की चाभी* *ताले नहीं थे, खुले थे सब दरीचे* *करीने से हमने सजाया था घर को* *परेशान सभी थे कि सामान कहां है* *ख़ामोशी से सुलझती हैं उलझने कई* *अनकही बातों का भी असर होता है* *मेरा लहजा उन्हें पसन्द नहीं* *सच से दूरी बना जो चलते हैं* *आसमां में मकान नहीं बनता* *इसीलिए वो हसीन दिखता है* *जब भी दिल चाहे खफा हो जाना* *इतना हीं करना मुझे ख़बर न मिले* *घर भरा भरा है दिल में जगह कम है* *खुशियां हुईं खफा सिर्फ ग़म ही गम है* *दरवाजे मिले बन्द जब कभी आवाज़ दी* *सोने ने की आदत कब न जाने कैसे पड़ी* *शहर में आग लगेगी तो जल मरेंगे सभी* *कुछ भी करके जल्दी आग बुझाओ यारों* *जब तक मौत है अंजान सभी ज़िंदा हैं* *गली का रास्ता उसको न बताओ यारों* *हर नजर में मुमकिन नहीं है बेगुनाह रहना* *तेरी नज़र की फ़िक्र है दुनिया से मुझे क्या* *लोग कहते हैं के तू अब भी ख़फ़ा है मुझसे* *वो नहीं जानते आंखों की जुबां को पढ़ना* *इन्सान की किस्मत में इन्सान नहीं है* *भगवान से मिलता है बदनाम बहुत है* *इंसान की तक़दीर में भगवान नहीं है* *इन्सान से मिलता है बदनाम बहुत है* *चाहते हो अगर तो अपना इरादा बदलो* *मेरी चाहत नहीं बदलेगी यकीं है मुझको* *दोस्ती और मुहब्बत में फर्क बस इतना* *दोस्त मिलता गले प्यार कुछ घबराता है* *जिसे भुला दिया और याद भी रखा* *नशे के बाद खुमारी तो ठहर जाती है* *जब भी गुजरे हुए लम्हे क़रीब आते हैं* *ख़ुशी तो देते हैं लेकिन बहुत रुलाते हैं* *हौसला अपना बनाए रखिए* *सब्र भी आजमाए जाएंगे* *ज़िंदगी यूं फना नहीं होगी* *दवा दुआ से गुजरना होगा* *नसीहतों से अब तौबा कीजे* *जो जी में आए किया कीजे* *सामने खिड़कियों में चांद नज़र आया है* *दिन है या शाम ढली,पूछकर पता कीजे* *थोड़ी कशिश रहेगी आसान नहीं भुलाना* *वर्षों की ये मुहब्बत मुश्किल इसे मिटाना* *कुछ देर ठहर जाते करनी थी बातें कितनी* *बेजान हुई लफ्जों की है उम्र बची जितनी* *आदमी क्या करे कि उनको तरस आ जाए* *जल रही है जिन्दगी अब आसमां बरस जाए* *कहकहे खूब लगे जब दिल की बात कही* *मेरा अंदाज़ अलग कोई समझता ही नहीं* *कहकहे खूब लगे जब भी दिल की बात कही* *अपना अफसाना हुआ अब, एक लतीफे जैसा* *जान पहचान की भी उम्र हुआ करती है* *अक्ल के साथ हीं अंदाज़ बदल जाते हैं* *लहज़ा जिस बात से बदला कोई कहे तो सही* *जज़्बात का दरिया न रुके, कभी बहे तो सही* *दिल से दिल की राह है अगर, दिल हुआ क्यों बेकल* *दिल नहीं लगता है तो दिल से मिल, और कहीं चल* *चल भूल जाएं हम क्या -2 नहीं किया* *जो साथ रहे उनका है दिल से शुक्रिया* *उनसे न हो शिक़ायत जिसने दगा किया* *हैरान मेरा दिल है क्यों हमने वफ़ा किया* *आंखों की ज़ुबान लोग समझते हैं देर से* *इन्कार पल में कर दिया, इक़रार देर से*