शनिवार, 5 जुलाई 2025

July, 2025

*जब भी मुझको सजाएं देनी हो* *अपने गुनाहों की याद कर लेना* *झूठी तारीफ़ मैं कभी नहीं करता* *मेरी ख़ामोशी का मतलब समझो* *आग से खेलना कब शौक बना* *इल्म मुझको नहीं कैसे आग लगी* *जाने क्या हो गया है कुछ दिन से मुझको* *दर्द की इंतिहा तो होती है मगर अश्क़ नहीं* *शाम के वक्त घर चले आओ* *अपने साए से बिछड़ जाओगे* *दुआएं काम न आएं अगर अंधेरा हो* *जल्दी से रौशनी के क़रीब आ जाओ* *उन कदमों की आहट कभी जाती नहीं दिल से* *आती है हमें याद हरेक मुश्किल सफ़र की बात* *जिसने दिखाई राह एक लम्बे सफ़र की कल* *खुद निकल चुका किसी लम्बे सफ़र पे आज* *जज़्बात की हर डोर किसी और हाथ में* *हम चल रहे जरूर हैं मंज़िल से बेखबर* *रहने दो भरम तुम हमें रोको न बार बार* *तूफ़ान में कस्ती को संभालेगा खुद मझधार* *ख़ुद से बिछड़ कैसे किसी गैर के दामन* *लग के कहोगे वाह है रिश्ता कमाल का* *हमने सफ़र के बाद की तस्वीर देख ली* *खामोशी का मंजर था जमीन देख ली* *मैं वक्त हूं तक़दीर नहीं, आते रहूंगा* *हर हाल में दिल तेरा बहलाता रहूंगा* *ख़ामोशी की चादर बढ़ती रही है आजकल* *क्या हुआ कि लोगों को फुर्सत नहीं मिलती* *दिल को कभी चैन न मिलता था एक पल* *आलम है ऐसा आजकल तन्हाई ही भा रही* *किसी बहाने याद करना है* *मुश्किल है किनारा करना* *मेरी चाहत नहीं कि वो मुझसे प्यार करे* *वक्त बे वक्त ये अरमां हीं मुझे याद करे* *किसी मंज़िल का आसरा लेकर* *इक सफ़र हर रोज शुरु होता है* *आज के कहकहे खामोश हुए* *कल की उम्मीद में मदहोश हुए* *फिक्र करने की कोई बात नहीं* *शायद दर्द ही दर्द की दवा होगी* *हार और जीत में कुछ खास फर्क है ही नहीं* *सबकी मंज़िल जुदा हमें इसकी ख़बर ही नहीं* *उम्मीद पर दुनिया टिकी ये तो सभी कहते हैं* *जब राह में फिसलन मिली आह सभी भरते हैं* *सच को कब तक नकार पाएगा* *जैसा करेगा कर्म तू वैसा पाएगा* *दौलतें देर तक नहीं रहतीं* *सच्ची शोहरतें नहीं मिटतीं* *इन्सानी रिश्तों की कीमत घटने लगी है* *बाजारों में सिर्फ सामान ही नहीं बिकते* *जुर्म तेरा मगर कातिलों में नाम नहीं* *इश्क़ की जंग ऐसे हीं लड़ी जाती है* *कागज़ पर लिखी इबारतें भी बोल पड़ती हैं* *दिल की धड़कनों को ज़रा खामोश होने दो* *ज़ख्म भर जाए तो इश्क़ का मज़ा क्या है* *मुहब्बत करने की भला दूसरी सजा क्या है* *तस्वीरों में कैद करोगे वक्त के पहरेदारों को* *सजा मिलेगी सांसों को अटकी बीती यादों में* *खामोशी का मतलब सबका अलग अलग है* *कभी रिश्तों की परवाह कभी दर्द ए इंतिहा* *यादों को दो आराम, ख़ुद को हो कुछ काम* *सम्भलती नहीं है खाली दिमाग़ की ऊंची उड़ान* *चाहे जितना जहां तलाश करो* *ख़ुद के जैसा कहीं न पाओगे* *लोग हर घड़ी सच छुपाएंगे* *जो सच नहीं वही बताएंगे* *ख़ुद पे करना यकीन बेहतर है* *अपने बाहर की जहां बदतर है* [19/07, 11:05 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दावों की हक़ीक़त भी कभी सामने होगी* *बढ़ने दो अंधेरा कहीं शायद रोशनी होगी* [19/07, 11:09 am] Dr. Suman Kumar Singh: *पन्नों में जिन्दगी कैसे सिमट सके* *हर पल बदल रही वो कैसे बंध सके* [19/07, 11:15 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दूर तक कैसे कोई साथ चले* *मोड़ आते हैं रास्ते बदलते हैं* [20/07, 12:36 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रूहों की बातों में आवाज़ नहीं होती* *फ़ोन की तरंगों की दीवार नहीं होती* [20/07, 12:39 am] Dr. Suman Kumar Singh: *चलो रूहों के अंदाज़ में बात किया जाए* *नींद के गोद आगोश में कुछ देर रहा जाए* [21/07, 12:01 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ये शाम -ए- ग़ज़ल शायद कल शाम न होगी* *शायरी जो आज बदनाम है गुमनाम न होगी* [21/07, 12:07 am] Dr. Suman Kumar Singh: *आईने को धोखा चेहरों ने दिया अक्सर* *सीरत ने सूरत की तस्वीर बदल डाली* [21/07, 8:31 am] Dr. Suman Kumar Singh: *आईने को धोखा चेहरों ने दिया अक्सर* *सीरत ने तो सूरत की तस्वीर बदल डाली* [21/07, 9:23 am] Dr. Suman Kumar Singh: *थोड़ी झिझक तो होगी जब दिल का मामला हो* *लफ्जों में बयां न होगी जब नजरें ही जुबां हो* [21/07, 11:30 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ये आईना भी जालिम रोने भी नहीं देता* *शक्ल ऐसी बना दे ख़ुद पर हीं हँसी आए* [21/07, 8:21 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अफसानों के बाज़ार में अफसाने नए गढ़ना* *फुरसत कहां किसी को फिर दर्द नया सहना* [22/07, 11:11 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *क्या था, क्या होगा, कुछ भी ख़बर नहीं* *आज ये पल तेरा, लेकिन तुझे सबर नहीं* [24/07, 11:17 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *महक आने लगी है इरादा कर लिया उसने* *ख्वाबों के लिए कोई जगह छोड़ी कहां उसने* [24/07, 11:20 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *नसीहत अब नहीं देना बहुत देखा है दुनिया को* *जगह सब एक जैसे हैं अलग लगते हैं नजरों को* [25/07, 12:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *न कर उम्मीद गैरों से जो कल अपनों में शामिल थे* *बदलते रंग हैं मौसम के न जाने कब कहां क्या हो* [27/07, 6:34 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नींद गहरी थी मगर फिर भी आ गया* *तन्हा नहीं हूं मैं, वो मुझको बता गया* [27/07, 6:40 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हल्की हुई गिरफ्त मगर वो न जा सका* *ये इश्क की आदत है रिहाई नहीं कबूल* [28/07, 8:36 am] Dr. Suman Kumar Singh: *डूबेगी उनकी नाव भी कुछ देर भले है* *फंदे को नहीं फ़र्क कि वो किसके गले है* [28/07, 9:43 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ख्वाबों का हकीकत से कोई वास्ता नहीं* *इन दोनों को जोड़ने का कोई रास्ता नहीं* [28/07, 9:52 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मशहूर हस्तियों को ख़ुद पे गुरुर था* *बहके कदम हमेशा शायद सुरूर था* [30/07, 3:54 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जो भी चाहे कर, ऐसा न कर* *मुझे ख़ुद से अपने जुदा न कर* [30/07, 4:04 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तेरी मुश्किलें बढ़ जायेंगी* *मुझको क़रीब न पाएंगीं* *तेरा मर्ज भी तो नया नहीं* *ढले रात तुझको सताएंगी* [30/07, 9:21 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *लकीरों में बड़ी ताक़त उभरती कितनी तस्वीरें* *किसी भी रास्ते पर चल मिलेंगी अपनी भी राहें* [30/07, 9:24 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कभी गुजरे न ये ज़माना कीमत घटी रहे* *कीमत बढ़ी तो हमसे, चुकाई न जाएगी* [30/07, 9:48 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *उसूलों के दरख़्तों को हमेशा सींचते रखना* *हवाऐं तेज़ तो होगीं नतीजा कुछ न निकलेगा* *ख्वाहिश हमारी थी वो चांद रोज़ ना निकले* *जमीं पे कितने चांद हैं जिनकी रोशनी अलग* *जिन्दगी सांसों की सरगम कल तलक माना किया* *आज तन्हाई में जाना,जिन्दगी सिर्फ़ तेरे साथ थी* *साथ कुछ भी नहीं था, न अरमां न हसरतें* *ऐसे ही आलम में मेरी ख़ुद से मुलाक़ात हुई* *बे-जर्द मिली जिन्दगी लेकिन गिला नहीं* *बिन कहे समझ ले ऐसा कोई मिला नहीं* *अपनों में हुए शामिल शायद ये हक़ीक़त है* *पलकों में रहें हर पल,देखें क्या मुसीबत है*