रविवार, 30 जून 2024
July, 2024
*जैसा भी चाहे देख लें ये हम पे है निर्भर*
*आईना कभी भी झूठ तो बोला नहीं करते*
*कब तक रहोगे यूंही ख़ामोश सर झुकाए*
*अम्बर नहीं झुकेगा धरती नहीं पिघलेगी*
*छोड़ो पुराने किस्से अब नींद आ रही है*
*जिसकी तलाश तुमको दूर जा चुकी है*
*सुकून कौन किसका बताना है मुश्किल*
*कशमकश है ज्यादा सुकून खो न जाए*
*बारिश बहाना शिकवा है जायज़*
*हर पल मुहब्बत के काबिल कहां*
*सब राज ना खुले तो बेहतर हो जिन्दगी*
*सच जान के दिल को तसल्ली नहीं होती*
*सब राज ना खुले तो बेहतर हो जिन्दगी*
*सच जान कर दिल परेशान हुआ अक्सर*
*वक्त का दरिया बहता जाए कोई कहीं रुकता ही नहीं*
*आज जो अपना साया बना दिन चढ़े दिखता ही नहीं*
*वफ़ा जफा के तो सवाल कई बार हुए*
*गुनाह तो हुआ लेकिन न गुनहगार मिले*
*हमारे घर में हमारे हीं राजदार नहीं*
*अजीब दौर है संग रहते पर यार नहीं*
*तदवीर बदलने से तकदीर बदलती है*
*कुछ दूर साथ चल तस्वीर बदलती है*
*खौफजदा लोग कभी भी जी न सकेंगे*
*मौत से पहले कभी वो मर न सकेंगे*
*बेवफ़ा इंसान नहीं, हालात बेवफ़ा*
*किया नहीं गुनाह है इल्जाम बेवफ़ा*
*खौफजदा लोग कभी जी न सकेंगे*
*आसान मौत वो कभी मर न सकेंगे*
*कब कैसे क्या हुआ कोई पूछे तो बताएं*
*अब साथ चलने वाले ख़ुद की ही सुनाते*
*शब्दों का चयन हमने किया सोच समझ कर*
*वो कुछ समझ न पाया या है यूं ही बेख़बर*
*आज़ाद परिंदों को देख रस्क क्यों हुआ*
*आज़ादी की खातिर तुमने है क्या किया*
*मशहूर क्या हुए हम चाहत में किसी के*
*आने लगे हैं रोज़ खत अंजान हसीनों के*
*लगता है मुहब्बत का जज़्बा बदल गया*
*दिल हुआ उदास किसी संग वो उड़ चला*
*हासिल न कुझ भी होगा उलझने से अब उन्हें*
*अच्छा है उसने ख़ुद अपना इरादा बदल लिया*
*सब ए गम सह लेना एक हादसे से कम भी न था*
*तेरा जाना न था मंजूर रोक लेना मुमकिन भी न था*
*मुकद्दर से कभी भी सवाल न करना*
*हर पल बदलने की है फितरत उसकी*
*उनकी भी करो बात जो कुछ कह न सके हैं*
*ख़ामोशी तो सज़ा बनी जो वो सह न सके हैं*
*महफ़िल में भी तन्हाई का अहसास हो गया*
*शायद वहां की भीड़ में हर इन्सान खो गया*
*जाने हुआ है क्या मुझे आती नहीं है नींद*
*तन्हा नहीं अलग सी महक साथ लाई नींद*
*अंतहीन बातों में उलझ गया मन*
*वक्त नहीं मिलता सोचें कैसा तन*
*आवारगी का सिलसिला होता शुरु है अब*
*घर से निकल के आ चलें दूर तलक हम*
*कभी यहीं मिला करते थे धड़कते दिलों के साथ*
*अब यहां जमीं गीली और दिलों की धड़कन मंद*
*रूहें तो इस जमीं की रवायत से दूर हैं*
*ख़ामोशी है जुबां ये कहने से मजबूर हैं*
*मुझे याद है अपना फिसलना, गिरना और मुश्किल से उठ खड़ा होना*
*मैं भूल नहीं पाता तुम्हारा मुस्कुराना, हंसना और चुपचाप गुजर जाना*
*मैं परेशान हो उठता हूं यादों के बवंडर से*
*कोई रास्ता तो बताओ सबकुछ भूलने का*
*भ्रम में जीनेवाले जीते ही चले जायेंगे*
*सच अगर जान गए फिर न जी पायेंगे*
*हम साथ चल रहे थे मौसम बदल रहा था*
*जब साथ छोड़ आए, मौसम नहीं बदलता*
*शायद गलत किया उसका हाथ छोड़कर*
*रस्ते मिले हज़ार बस पाया न इक मुकाम*
*बारिश तो हो जाने दो मौसम में बहुत गर्मी है*
*उलझा उलझा मन है लफ्ज़ों में नहीं नरमी है*
*क्या ज़रूरी है सभी,जज्बों का इज़हार करें*
*सबकी तन्हाइयां, तन्हाइयों में मुलाक़ात करें*
*बेबसी का प्यार भी दिल को सकूं देता नहीं*
*हर दुआ खारिज हुईं दिल से जो आई नहीं*
*शाम का हो वक्त या हो चांदनी में रतजगा*
*फ़र्क पड़ता है तभी जब वो कहे अब दूर जा*
*वो न देखो जो नहीं है, जो है उससे प्यार कर*
*जो भी तेरे पास है वो कम नहीं स्वीकार कर*
*झूठे वादे, झूठी कसमें, बातों की कुछ कमी नहीं*
*दर्द में वो अहसास जताए आंखों में बस नमी नहीं*
*ज़िक्र से ज्यादा फ़िक्र ज़रूरी महफ़िल हो या तन्हाई*
*गीत जुबां पे दिल से निकले ख़ामोशी हो या शहनाई*
*सादगी में ताज़गी है जीवन की है सोंधी महक*
*लोग चाहे कुछ भी कर लें सामने सीधी सड़क*
*वक्त की बात वक्त पर छोड़ो*
*हो सके जितना रिश्ता जोड़ो*
*ठोकरों की न कभी परवाह की*
*दर्द की इंतिहां से भी वाफिक हैं*
*यादों के दरीचे को कभी बंद न कर*
*बंद दरवाजों में खुश्बू दफ़न होती है*
*कफ़न की आरजू कब थी किसी तन पे चढ़े*
*उसे ख़बर है जलाने के लिए लोग सजाते हैं*
*शिकवे गिले हज़ार मगर कुछ न कहेंगे*
*जो शेष दर्मियां उसे हम जिन्दा रखेंगे*
*मुखबीर तो कोई था जो उसको ख़बर हुई*
*मजबूर मेरा दिल है उसे इसका गुरूर है*
*ऐसी न कोई शाम हुई जब न आंख नम हुई*
*दिन गुजर गया पर उसकी कमी न कम हुई*
*हर दर्द की दवा मिले ऐसा न हो सका*
*रखा संभाल उम्रभर वो भी न रह सका*
गुरुवार, 6 जून 2024
June, 2024
*कुछ फैसले गलत थे, ये हम भी मानते हैं*
*लेकिन सजा थी ज्यादा ये वो न मानते हैं*
*ढलना है काम इसका, ये उम्र यूं ढलेगी*
*दुनिया के स्याह परदे कल भी यूं सजेगी*
*खयाल अपना अपना सवाल अपना अपना*
*इंसान पालता है, एक सपना अपना अपना*
*इक तरफा मुहब्बत की आदत गलत नहीं है*
*बदले में वही शिद्दत चाहत की बस भरम है*
*वो सबसे हसीं है दिल ने जिसे चाहा है*
*ये और बात है वो अब हमसे खफा है*
*कहने का गया वक्त कोई सुनता नहीं*
*नींद आती जाती है कहानी गुनता नहीं*
*हक मांग के लेने के ज़माने गुजर गए*
*ताक़त लगा अपना हक़ छीन लीजिए*
*अच्छे दिनों के दोस्त टिकाऊ नहीं होते*
*बेबस समय के दोस्त बिकाऊ नहीं होते*
*नैनों के रास्ते दिल में उतरना**
*कोने कई हैं किसी में ठहरना*
*चाहे कोशिश करो कितना बदल न पाओगे*
*दिल तो मोम जैसा पत्थर कैसे बना पाओगे*
*भीड़ में भूल जाने जैसी बहुत बातें हैं*
*याद करने के लिए एक बंदा काफी है*
*मुहब्बत की मेरे उमर तुम न पूछो*
*सांसों में मेरे जुस्तजू की महक है*
*कसक थोड़ी थोड़ी होती तो होगी*
*आसान नहीं था मुझे यूं भूल जाना*
*कभी तुम अकेले में पन्ने पलटना*
*पुराने खतों में यकीं है हम मिलेंगे*
*सुबह की नरम धूप कुछ कह गई है*
*गया वक्त फिर भी असर रह गई है*
*मुहब्बत की मेरे उमर तुम न पूछो*
*सांसों में मेरे जुस्तजू की महक है*
*जिन्दगी की शाम शायद करीब है*
*उम्मीदों के घने साए बढ़े जा रहे हैं*
*रस्में निभा निभा के क्यूं थक न गए हम*
*अब पांव नहीं चलते क्यूं रुक न गए हम*
*दुनिया की बात दुनिया कहती नहीं है सबसे*
*रखती है कुछ छुपा के रखती अलग है सबसे*
*जुल्फों ने बांध रखा वरना कहीं था जाना*
*जब शाम होने आई सूझता न कहां जाना*
*चले जा रहे हैं लोग सारे जाने कहां*
*चलना तो हम भी चाहें लेकिन कहां*
*यहां भी वही हैं गमों के फसाने*
*गूंजते हैं वहां भी ऐसे हीं तराने*
*जिन्दगी की बात करेंगे कभी किसी जगह*
*भीड़ इस जगह बहुत और शोर बे-पनाह*
*चाहत के सबक कितने क्या क्या रखेंगे याद*
*जो भी दिल कहेगा करेगें,सोचेंगे उसके बाद*
*फुर्सत में कहीं मिलते हैं जब कोई न रोके*
*गुफ्तगू बहुत लम्बी चलेगी गर कोई न टोके*
*इधर उधर में सफ़र को न यूं तमाम कर*
*बदलने दो हवा को रुख़ बदनाम न कर*
*है पत्थरों की आदत ठोकर तो कभी चोट*
*बचना ऐ मुसाफिर, है उनके दिल में खोट*
*आज के गुनहगार करते गुनाह ऐसे*
*इत्र में नहाया कागज़ का फूल जैसे*
*इश्क में होश नहीं बस यही खयाल रहे*
*खुदकुशी करने को तैयार वो जब कहे*
*मजबूरियों ने अक्सर बदली है इन्सान की फितरत*
*इंसा कभी भी न चाहे बिगड़े किसी की किस्मत*
*मशवरा देने की आदत है वो नहीं मानेंगे*
*आज ख़ामोश रहो कल वो जान जानेंगे*
*हर रिवायत से बगावत है जहन में*
*इरादा है मगर अभी रुकना पड़ेगा*
*कहां जाना है उसका अभी इल्म नहीं*
*कुछ दिन दिल को ये समझाना पड़ेगा*
*जब वक्त बदलता है आवाज़ नहीं होती*
*इन्सान जो रंग बदले जज़्बात नहीं होती*
*कहने को गुलिस्तां में हर फूल निराले हैं*
*खुशबू जुदा क्यों जब एक ने ही पाले हैं*
*आज का दिन मेरा दिन कल चाहे जो करना*
*आज हमारे संग रहो कल चाहे याद न करना*
*उम्र भी क्या है चीज़ सबकुछ भूल जाते हैं*
*कभी नाम कभी ख़ुद का पता गुम जाते हैं*
*आवाज़ बदल जाते हैं अंदाज़ बदल जाते हैं*
*रिश्तों की चादर ऐसी सलवट ही नहीं पड़ती*
*बिन बादल बरसात कभी भी हो जाए*
*उनकी मर्ज़ी पर आ जाए या खो जाए*
*लकीरों में छुपा है एक गहरा राज जीवान का*
*करे कोशिश तो कौन सी तस्वीर न बन जाए*
*तुम कितने नासमझ हो इतना भी नहीं समझे*
*जब समझ गए तुम तो दुनिया न कुछ समझे*
*बारिश तो बहाना है फिर रंग जमाना है*
*जिसने किया परेशान उसको मिटाना है*
सदस्यता लें
संदेश (Atom)