मंगलवार, 9 मई 2023

May, 2023

*मुश्किल दौर के राही हम सब थोड़े थोड़े डरे डरे* *नहीं ख़बर अब क्या है आगे ज़ख्म हमारे हरे हरे* *हर दफा हम ही गुनहगार ये कैसे मुमकिन* *अदाओं पर नहीं रहता तुम्हें काबू अक्सर* *इतना ज्यादा भी नहीं ठीक थोड़ा कम कर दो* *नहीं चाहता कभी मुहब्बत से ऊब जाओ तुम* *मुक्कमल मुहब्बत अजब आरजू है* *नशे में गर आशिक़ नशा जुश्तजू है* *इश्क में भी सुकून मुमकिन है* *अपने वजूद की फ़िक्र तो छोड़* बिना लिबास भी रूह हंसी लगती है बिना बयां जज़्बात जैसे दिखाई देते बहानेबाजी की आदत तुम्हीं ने डाला है खताएं अपनी तुमने भी कब कबूल किया *मुश्किल दौर के राही हम सब थोड़े थोड़े डरे डरे* *नहीं ख़बर अब क्या है आगे ज़ख्म हमारे हरे हरे* *खुबसूरती उम्र की या उम्र के नुमाईश की* *चेहरे बहुत से उम्र के साथ हसीन लगते हैं* *वक्त मेहरबान बने, महफिलें सजती रहें* *महफिलों में प्यार की धुन सदा बजती रहें* *जश्ने मुहब्बत का हो बात बीते पल की हो* *भूल जायें आज गम जैसे बात कल की हो* *लोगों के भरोसे की कुछ फ़िक्र क्यों करें* *कायम रहे मुहब्बत, करीब या अलग रहें* *सांस लेना तो कभी का भूल गए* *तेरे दम से मैं ज़िंदा, है वजूद मेरा* *दिल की ख्वाहिशों का तेरे एक ही हल है* *दिल को तन्हा नहीं दिल के करीब रहने दो* *मजबूर मुहब्बत है,मगरुर नहीं तुम* *रूहों को कोई रोके मुमकिन नहीं सुन* *पत्थर में गर हो धड़कन वो दिल तो लाज़वाब* *टकराओ तोड़ डालो, टूटा तो खनकहो बेहिसाब* *जख्मों पे रहम करें ज़ख्मों की है तौहीन* *दर्द से ही मिटता दर्द रिश्ता ये महीन* *अकेले सफ़र की भी हो मंज़िल अकेली* *रोकेगा कोई डर नहीं बेखौफ खेल खेली* *कभी भीड़ से तौबा, कभी भीड़ की चाहत* *क्यों आदमी को ख़ुद से मुहब्बत नहीं होती* *एक भीड़ से निकला हूं एक भीड़ सामने* *इस शहर में पगडंडियों की सख़्त कमी है* *थक हार बैठने की अब आदत ही ना रही* *सफ़र ख़त्म करके भी चलना नहीं छोड़ा* *घर से निकल संभल के मिलता हूं कहीं मैं* *इस शहर में महफूज ठिकाने बहुत कम है* *बेबस से बेबसी का कभी हाल तो पूछो* *हालात नहीं होते बेबस कभी कुछ बोले* *जब रात अंधेरी गहराए कुछ भूले फसाने याद आए* *लम्हों में सिमटी मुहब्बत के कुछ मीठे तराने याद आए* *कैद -ए -जिन्दगी की फरमाइशें गज़ब हैं .. *कभी ये पसन्द आए कभी वो दिल लुभाए..* वक्त से पहले वक्त से ज्यादा वक्त नहीं दे सकता है वक्त का दरिया बहते बहते वक्त पे वो खो जाता है *फसाने कितने ही हैं, सुनने और सुनाने को* *मोड़ कोई भी ,जगह न हो किसी बहाने को* *शिक़ायत के लहजे में भी तारीफ़ करना* *अदाओं को उसकी समझना है मुश्किल* *शिक़ायत के संग तारीफ़ करना* *शुरू करके बातें छिपाना अदा है* *सफ़र लम्बा,कई थे मोड़ और रास्ते बहुत बदले* *नतीजे से थे अनजान, चलना था अभीतक चले* *तय कुछ नहीं शायद, भ्रम सब मन का है तय है* *जो बन पड़े कर लो, जो हो उसे ही गुनगुनाना है* *सच छुपाने के लिए नए अफसाने गढ़े जायेंगे* *वो न मानेंगे खता, दोष दूजे पे मढ़े जायेंगे*