मंगलवार, 2 दिसंबर 2025

December, 2025

*लम्हों को कैद करना आसान नहीं मग़र* *यादों में जिन्दा रखना मुश्किल तो नहीं है* *शौक हमको नहीं ये दुनिया याद करे* *बाद मेरे कोई वक्त अपना बर्बाद करे* *जीवन की सारी रेखाएं कहीं हल्की कहीं गहरी* *कहीं साफ़ नजर आतीं कहीं राहें दिखती पतली* *जब चाहें निकल आएं अश्कों को आजादी है* *हसरतें ऐसी क़ैद हुईं निकलने की मनाही है* *जब चाहें निकल आएं अश्कों को ये आजादी है* *हसरतों की ऐसी किस्मत निकलने की मनाही है* *ख्वाहिशें अब नहीं रुकने वाली* *सब्र को कब्र में दफ़न कर दो* *मशवरा है कि जब भी कोई गुनाहगार दिखे* *मुस्कुरा कर मिलो लेकिन कई सवाल करो* *कोई ऐसी न तमन्ना मिली जो सब ख़त्म करे* *सिलसिला चाहतों का हर दफा बढ़ता ही गया* *साजिशें होती हैं जब कोई भी सितारा चमके* *यही है बेहतर अंधेरे में कोई न घर से निकले* [14/12/2025, 8:54 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आहट उसके आने की ज़रा ख़ामोश होती है* *अंधेरा घटने लगता है महक मदहोश करती है* [14/12/2025, 8:58 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *निशाना ठीक कर लो गर पहुंचना दिल के अन्दर है* *किनारा दूर दिखता है बहुत गहरा समन्दर है* [16/12/2025, 12:08 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बात बात में नज़र चुराना उनकी अब आदत हो गई* *साथ कभी थे अब न जाने किसकी सोहबत हो गई* [16/12/2025, 12:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: **बहुत आसान था कीमत लगाना* *गवाहों पर भरोसा कम हुआ है* [16/12/2025, 12:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पुराने दोस्तों को याद करना* *ख़ज़ाना जैसे कोई गुम हुआ* [17/12/2025, 8:02 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नशे की रात भी ढलती है थोड़ा सब्र करो* *अपने अरमान संभालो ज़रा सा जब्र करो* [18/12/2025, 12:25 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सवाल अपने मुक़द्दर से करना छोड़ दिया* *बंधनों को तोड़ जीवन से रिश्ता जोड़ लिया* [18/12/2025, 12:29 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *समझ के साथ जिन्दगी बड़ी मुश्किल से कटी* *समझना जब से छोड़ा जिन्दगी आसान लगी* [22/12/2025, 8:55 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दो कदम इधर, दो कदम उधर* *चलने दो, जिन्दगी जिधर चले* [22/12/2025, 9:00 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जख्मों को जिन्दा रखो याद दिलाते हैं* *क्या भूल हुई तुमसे ये तुमको बताते हैं* [24/12/2025, 12:36 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ईजाद हम करेंगे* *इक नया तरीका* *दिल समझे दिल को* *जीने का हो सलीका* [24/12/2025, 6:36 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *धीरे चलना अच्छा है लेकिन इतना धीरे क्यों* *साथ चलो तो बेहतर सबके पीछे चलना क्यों* [26/12/2025, 12:17 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सबसे बड़ी चालाकी है नासमझ बनना* *कहना न कुछ जुबां से ख़ामोश हो सुनना* [26/12/2025, 11:16 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *वक्त की बात वक्त जाने है* *इंसा का दिल कहां माने है* [26/12/2025, 11:18 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *वक्त को अपनी चाल चलने दो* *जिन्दगी जैसे गुजरे, गुजरने दो* [26/12/2025, 11:20 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अपने जज़्बात पर काबू रखना* *लोग कुछ भी कहें, चलते रहना* [27/12/2025, 12:47 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दिल बिना जिन्दगी नहीं होगी* *दिल को पहलू में लिए चलना है* [31/12/2025, 11:22 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सौदा करेंगे लोग इजाज़त न दीजिए* *बाहर की हवा अन्दर आने न दीजिए* [31/12/2025, 11:25 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सोहबत में रह के तेरे मैं भी बदल गया* *पहले किया वादा था उससे मुकर गया* [31/12/2025, 11:27 am] Dr. Suman Kumar Singh: *आते जाते लम्हों से अब कैसी शिक़ायत* *जब चाहो तुम आ जाओ पूरी है इजाज़त*

November, 2025

*सबकी आदत अलग जो चाहे वही करते हैं* *खटखटाएं, चले आएं दरवाजे खुले रहते हैं *रिश्तों की नुमाइश वही करते जिन्हें यकीं नहीं* *हमने रिश्तों को निभाया नुमाइश नहीं समझा* *चाय की चुसकी भी कमाल करती है* *जो न कह सके उसको बयां करती है* *आंधियां शोर बहुत करती हैं* *जिन्दगी से बहुत ही डरती हैं* *जिन्दगी जीने का अंदाज़ अलग हो शायद* *साथ जो पल जीए जिन्दगी उतनी ही थी* *मिल जाए इजाज़त तो मैं राज बता दूँ* *सोए हुए जज़्बातों को फिर से जगा दूँ* *रूहें आपस में जब बात करें* *ख़ामोश फिज़ा हो जाती है* *खोने को रहा अब क्या पाने को तो ज़माना है* *किस फिक्र में खोए हो लिखने को फसाना है* *हकीकत संगदिल नहीं हमारी सोच ही छोटी* *डरते हैं वही लोग जिनकी नीयत रही खोटी* *चुभ जाए कोई बात तो इज़हार कर देना* *गैरों से परदा करना अपनों को बता देना* *जिन्दगी जीने का बस एक ही सलीका* *रोने को कहे रोना चुप हो तो मुस्कुराना* *गुलदस्ते में फूल कई खुशबू भी उनकी जुदा जुदा* *साथ रहें तो बात अलग गुलशन का अंदेशा होता है* *रिश्तों की उम्र रिश्तों से आगे निकल गई* *रिश्ते बिखर गए निशान फिर भी रह गई* *जाने वालों का कभी भी गम नहीं करते* *रात के बाद रोशनी की फिक्र क्यों करते* *हर सुबह शाम याद आते हैं* *वक्त बदला उनकी याद नहीं* *एक परछाई मेरे साथ रही* *कितनी बातें अनकही रही* *सफ़र का रास्ता मुश्किल जरूर था लेकिन* *एक था शख़्स जो हर पल हमारे साथ रहा* *वादा किया था तुमने आओगे इस जगह* *कब से ढूंढ़ता मैं जाने न किस-2 जगह* *अपनी मौजूदगी को दर्ज़ करो* *महज़ होने से कुछ नहीं होता* *दहलीज पे दस्तक तो कई बार हुई* *जब भी देखा कोई भी नहीं मिलता* *लोग कहते हैं ये भरम मेरा* *दिल में आते हैं खामोशी से* *जिन्दगी में कश्मकश को क्यों जगह मिले* *ज्यादा जगह हो खाली ख्वाहिश ज़रा करें* *पहचान कर भी क्यों ये चेहरा नया लगे* *कुछ तो नया हुआ सब सपना सा लगे* *जिन्दगी में कश्मकश को क्यों जगह मिले* *ज्यादा जगह खाली ख्वाहिश न क्यों पले* *चांद से गूफ्तगू करने का बहाना क्या हो* *चांद सा चेहरा ख्यालों में बसा जब हा* *वक्त दोषी नहीं सिर्फ़ दीवाना है* *बे-सबब उसको बदल जाना है* *हिफाज़त करेंगी यही लहरें वो तूफ़ान* *बच बच के चलने की आदत नहीं है* *पते की जरूरत लिफ़ाफे को होगी* *मजमून लेकिन सब उसको पता है* *ख़ामोशी उसकी सताती न मुझको* *क्या है दिलो में सबको पता है* *हुनरमंद लोगों ने की क्या खता है* *कहीं जा बसें मंज़िल ही लापता है* *सफ़र की शुरूआत चाहे हो जैसी* *अंजाम लेकिन सबको पता है* *कसक उम्रभर कुछ तो रहेगी* *यकीं है सबको मंज़िल मिलेगी* *मन ख़ुद न जानता है चाहत उसे है किसकी* *रातों में दिन की चाहत, दिन में अंधेरा मांगे* *क्योंकर मिटाएं यादें ये साथ निभाती हैं* *रहता नहीं अकेला जब साथ ये रहती हैं* *जाने वालों की जब भी याद आती है* *हर तरफ़ मीठी खुशबू बिखर जाती है* *शिकवे जरूर होंगे जब साथ हो अपनों का* *ख़ामोशी सकूं देती जब साथ हो सपनों का* *चलती रही तलाश जिन्दगी में उसके बाद की* *नस्ल चलायमान रूकती नहीं इसके बाद भी* *बदलना तो जरूरी है बदलने के लिए हालात* *बदलने वाले जाते नहीं हैं दूर रहते आस पास* *कद्र उनकी करो जो साथ सदा रहते हैं* *हमको जैसी लगे, सच वो हमें कहते हैं* *दोस्ती क़र्ज़ नहीं एक बड़ा ख़ज़ाना है* *समय जैसा रहे इसको नहीं गंवाना है*