शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023
December, 2023
*बे- तकल्लुफ बे- झिझक कह डाल दिल से दिल की बात*
*अब फिकर किस बात की, अब क्या गरज है दिन या रात*
*हमारी उम्र की सीमा गुजर ही जायेगी*
*तय नहीं किन ख्यालों में आशियां होगा*
*हर शख्स परेशान है मुकद्दर के सामने*
*इन्सान के हाथों की लकीरें हैं लाचार*
*इन्सान के हाथों की लकीरें करें तो क्या*
*जबतक न हो लड़ने की हालात से कोशिश*
*बदलते रहना ज़िन्दगी की फितरत है पुरानी*
*कभी इंसान बदलते हैं कभी तक़दीर हमारी*
*जो आ गया जमीन पर जायेगा एक दिन*
*हम कैसे मान लें कि मुश्किल न जायेगी*
*लिबास हमने पहन ली नए जमाने की*
*सबको लगता दुनिया में नया आया हूं*
*जो गुजर जाते थे करीब से बिना बोले*
*जाने क्या हुआ अब लोग ढूंढते हैं हमे*
*जो गुजर जाते थे करीब से बिना बोले*
*न जाने क्या हुआ वो ही ढूंढते हैं हमे*
*तमन्नाओं की फेहरिस्त लम्बी बहुत है*
*काम हैं बहुत सारे,वक्त बहुत कम है*
*इश्क़ तस्वीर आईने में सिमटी-सिमटी*
*नज़र के सामने, हाथ पर नहीं आती*
*भींगने से सिहर जाता हूं अभी भी अक्सर*
*न वो दामन न सहारा जहां पनाह मयस्कर*
जल गए उनपर ये करम ज्यादा है
जले को फिर से जलाने बुलाया है
भूल सकता भला कौन गुफ्तगू तेरी
नींद गहरी जब होती है गुनगुनाती हो
*तमाशे खूब होते हैं तमाशों की ये बस्ती है*
*महंगाई है लेकिन जान इन्सान की सस्ती है*
*वजह एक मुस्कुराहट की कभी ढूंढे न मिलती थीं*
*नज़रिया हमने बदला अब हँसी आती हर बात पर*
*रूक के कुछ पल गहरी गहरी सांस लेते हैं*
*कुछ क़दम के बाद हम फिर तेज़ चलते हैं*
*ख़ामोशी से गुफ्तगू की डोर थामकर*
*अनकही बातों को आंखों से कहते हैं*
*हम, हम न होंगें, गर कहीं कल मिलोगे तुम*
*हर दिन बदलना हमने भी अब सीख लिया है*
*गुस्ताख़ हम भी हैं किए हैं जुर्म कई बार*
*गर तुम खुदा जैसे तो हमें इल्म नए दो*
*गुस्ताख़ हम भी हैं, किए हैं जुर्म कई बार*
*बनके खुदा इस दुनिया में जीना है दुस्वार*
*ईश्क वाले अजीब होते हैं*
*बे-वजह हंसते कभी रोते हैं*
*रिश्तों में उलझ मैंने रिश्तों की कसक देखी*
*दिल चाहता रहा जिसे उसने न इधर देखी*
*परवाह उसे भी है,परवाह हमें भी है*
*इजहारे मुहब्बत से इन्कार मगर है*
*हमने बनाए फासले मुश्किल से इन दिनों*
*जज़्बात ने करने को बगावत की ठान ली*
*महफ़िल नहीं पर गीतों का हसीं आलम है*
*दिल बेचैन नहीं ख़ामोश है कॉफी के साथ*
*अकेले कभी हम भी डरते न थे*
*जब चाहत हुईं हम भी डरने लगे*
*मुकद्दर भी कुछ कुछ डराने लगा*
*लकीरों में अब कुछ नज़र आ रहा*
*इश्क शोले -सा दहक जाए ऐसा कुछ कर दे*
*सुबह से शाम तक खुशबू हो तू महक भर दे*
*सर्दियों के मौसम में आग लगनी चाहिए*
*चाहे दामन ही न जले गर्मी थोड़ी चाहिए*
*किसी भी बात पे क्यों कोई हैरान होता*
*बात कोई भी हो, अंजान नहीं लगती है*
*रिश्तों में दफ़न हमने खुशियां तमाम कर दी*
*रिश्तों ने कहा हमसे मुुश्किल है साथ रहना*
*दांव पर थीं ज़िन्दगी, इंसानियत और हसरतें*
*हमने किया अब फ़ैसला कुर्बान करेगें हसरतें*
*यकीं न था, यकीं होगा तुम्हें कि हम भी काबिल हैं*
*क्या देखा, क्या समझा, कहीं तुम मुझ सा तो नहीं*
*दिल को अब आराम दे, कुछ काम न दे*
*ख्वाहिशों की भी हुई उम्र उसे जाम न दे*
*बेगुनाही की सबूत मांगता है वो*
*क्या मुहब्बत भी गुनाह होता है*
*लकीरों में बसर करने की क्या रवायत है*
*ठहरो कयामत तक तेरी अभी जरुरत है*
*देर तक तुम ख़ामोश न रहा करो*
*अजीब अजीब से खयाल आते हैं*
*महकी हुई वादी में बहका हुआ इन्सान*
*आगोश में ले लो या पिलाओ एक जाम*
*जिस्म में होता है एक ख़्वाब सा खुदा*
*ये ख़्वाब ही है रास्ता मगर है जरा जुदा*
*हर बात पे हैरान न हो, है ये जिंदगी*
*कहने को तुम्हारी है पर है ये अजनबी*
सदस्यता लें
संदेश (Atom)