रविवार, 31 मार्च 2024

April, 2024

*मायूस न हो गर तेरे ख्वाबों ने दम तोड़ा* *तक़दीर और ताबीर में बनती कभी कभी* *समझ हमारी हमसे हमको दूर न जाने देती है* *दर्द किसी का देखे ना ख़ुद को अकेला पाती है* *किस्मत से किस्मत की बातें वो समझे जो माने हैं* *हम तो बस इतना ही समझे ये वादे हैं अनजाने से* *खुशियों की उम्र कम थी रुकना न कभी जाना* *गम साथ रहे अक्सर सिखा दिया हमें मुस्कुराना* *उम्मीद का दामन क्यों छूटे जब तुम भी मेरे जैसी हो* *उंगली रखकर देख रहा था दर्द कहां, तुम कैसी हो* *सब्र न बन जाए मजबूरी, दूरी इतनी ठीक नहीं है* *थोड़ी बेचनी भी अच्छी, हासिल मुमकिन करती है* *हर इल्तिज़ा कबूल हो मुमकिन नहीं मगर* *कुछ कर सकूं तेरे लिए मोहलत तो जरा दे* *हर शख्स परेशान है मुझको भी ख़बर है* *इतना तो रहे याद गमों को भी घर मिले* *कोशिश किये था सबने, हर बार कुछ हुआ* *कभी राह गलत निकली कभी वक्त सो गया* *हर बात पे ऐ दोस्त तुम,घबराता क्यों है* *कितना बुलाया लेकिन तू भागता क्यों है* *दो पल सकूं से बैठो हर मरहले का हल* *कुछ और आजमाएं राहें बदल के चल* *इन्सान की फितरत का हम ज़िक्र क्या करें* *हसीं वक्त में करीब,जब बदले किनारा करें* *वक्त अचंभित है करता नवरात्र में ईद मनवाता है* *इंसा - इंसा में फ़र्क नहीं ये बार-बार समझता है* *कैसे कहते कि वो मुझे माफ़ करे* *गुनाह उसके हमसे कहीं ज्यादा थे* *तंग हाथों से हम ख़ुद को लुटाते कैसे* *उसकी ख्वाहिशों का बोझ ज्यादा था* *ढूंढकर उसको थक गया था मैं कब का* *वो था कब से मेरे सीने में घर बनाए हुए* *शक मुझे अब कभी भी नहीं होता* *मैंने इंसा पे यकीं करना छोड़ दिया* *सुकून की जिन्दगी जैसी मिले कबूल करो* *उधार की खुशी में शोर बहुत ही ज्यादा है* *रफतार जिन्दगी की रुकती है रोकने से* *होती नहीं पुरानी चाहत सिर्फ़ चाहने से* *ज़िक्र होता है जब भी प्यार की वफाई की* *तेरी बातों में मुहब्बत की महक आती है* *पसन्द करने की कोई तो वजह होती ही है* *हर दफा लफ्जों में जज़्बात कहां मिलते हैं* *बेवजह जब भी मुस्कुराया है* *तेरे चेहरे पे गुलाब खिले दिखे* *बनाया बुत और धर दिए इल्जाम कई* *नजारा कुछ न बदला मगर तसल्ली है* *कह तो दूं मैं सच सरेआम अगर सुन सके कोई* *रूह अब गुलाम डर के साए में इंसान हर कोई* *दुआओं में अक्सर ये दुआ मांगते हैं* *कभी तुम न पूछो हम क्या चाहते हैं* *बताना है मुश्किल क्या चाहते हैं* *तुम्हें चाहते हैं, हम सब चाहते हैं* *दिल की फरमाइसों का क्या कहना* *चाहता वो है जो कभी नहीं मिलता* *राख में छुपके महफूज रहती चिंगारियां ऐसे* *जैसे आशिक के पहलू में दुस्वारियां नहीं होती* *आदमी शक्ल से जैसा भी नजर आता हो* *उसके जहन में धूर्त सा शैतान कोई रहता है* *दूर रहने का खयाल मुझसे बहुत दूर रहा* *जब भी कोशिश हुई जिंदगी घबरा सी गई* *खुल के कही जो बात किसी तरह संभल कर* *घबरा गए या डर गए क्यों वो भागे इधर उधर* Slightly modified *खुल के कही जो बात किसी तरह संभल कर* *घबरा गए या डर गए अब वो भागें इधर उधर* *ख्वाबों की मुलाक़ात का इतना ही फसाना है* *सुहाना सफ़र ख़्वाब में जागे तो बस रुलाना है* *जब ख़ुद से मेरी पहचान हुई जाना कितना नादान था मैं* *शीशे को समझा हीरा है असली चमक से अंजान था मैं* *कैसे कह दें हमने सबकी तकदीरें बदल दी* *बदला है माहौल घर में सिमटना लाज़मी था* *रोज़ मिलना, याद करना लाज़मी था* *वक्त के संग ख़ुद बदलना लाज़मी था* *हमने जिनको कर दिया सबकुछ नज़र* *अब वही कहते हैं बचाना लाज़मी था* *भरोसे पर भरोसा कौन करता है मुहब्बत में* *जज्बा अपना अपना है निभाते हैं चाहत में* *तक़दीर है बहाना उनका जो संगदिल हैं* *इंसान को हमेशा खतरा है हमसफ़र से* *हवाओं को पता है दूर से खुश्बू नहीं मिलती* *बदलती हैं हवाऐं ताकि अपनी दूरियां कम हों* *सुकून सस्ते में मिल जाए अगर दो पल ठहर जाए* *वादे कर या ना कर फिर भी नज़रों को नज़र आए*

सोमवार, 18 मार्च 2024

March, 2024

*वक्त का मिज़ाज वक्त भी न जाने* *वक्त बदलता है तू माने या न माने* *तुम अलविदा न कहते हम यूं ही चले जाते* *गर दे सको इजाजत तो कुछ देर ठहर जाते* *कौन माने कौन समझे क्या हुआ था साथ तेरे* *हर कोई मशगूल ख़ुद के मरहलों में जो हैं घेरे* *कुछ पाने के लिए किसी के टूटने का इंतज़ार* *संभल जा ऐ दिल मेरे न हो इतना भी बेकरार* *हम सफ़र में थे या सफ़र में रात थी* *जो रुका एक पल सफ़र में खो गया* *वक्त की पाबंद कब खुशियां हुईं* *दर्द ने हर पल निभाया साथ मेरा* *दिल मिलाया इतना भी कोई कम नहीं* *इतनी मेहरबानी का भी सबमें दम नहीं* *मन मान भी जाता मगर ज़िद थी न मानेंगे* *खुशियों के लिए हम कभी भी मन न मारेंगे* *तारों की झुरमुटों से वो झांक रहा है* *जल्दी हो मुलाक़ात दुआ मांग रहा है* *मंज़िल कभी ख़ुद ब ख़ुद आती नहीं करीब* *दुस्वारियां राहों की सहो और साथ दे नसीब* *जिन्दगी मैंने तेरे वास्ते क्या क्या न किया* *पूरी दुनिया से बगावत किया, इश्क किया* *आज हर चेहरा नया है कुछ हसीं ज्यादा* *रंग चाहत का है या है महज़ ख्याल मेरा* *वक्त रोक देता गर तुमको था पसन्द* *वक्त जा चुका वहां जो था उसे पसन्द* *सब्र का दामन छूटा कब का बेसब्र नहीं मैं* *कब्र सजा के रखा लेकिन जिंदा हूं अभी मैं* *शाख पे बैठा है कब से बेखौफ परिंदा* *दोस्त भरोसे का गर तो बेखौफ रहे बंदा*