मंगलवार, 8 सितंबर 2026

September, 2026

[01/09, 9:38 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दुआओं के बदले दुआ ही मिले* *जरूरी नहीं हर दफ़ा खुदा मिले* [01/09, 11:36 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कसम खाने वाले सच्चे नहीं* *सूरत भली वो ही अच्छे नहीं* [01/09, 11:38 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कई बार पहलू बदलना पड़ा* *जीने के ख़ातिर मरना पड़ा* [02/09, 7:03 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अहसास के धागे टूटे जब* *जीवन सूना सा लगता है* *ख़ामोशी के ऐसे आलम में* *मन ख़ुद से ही रूठा रहता है* [02/09, 7:40 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मुफलिस की आरज़ू कुछ तो सवाब मिलता* *माँगी दुवाएं रब से उसका जवाब मिलता* [03/09, 6:28 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अनकहे लफ़्ज़ों के मिज़ाज़ में खुदगर्ज़ी थी* *उसने समझ लिया हमसे किनारा कर लिया* [03/09, 6:32 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हिसाब उनका भी होगा जिनका इंतजार किया* *कहा नहीं लब से मगर दिल से जिन्हें प्यार किया* [05/09, 7:33 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मौका सभी को मिलता है* *जो समझे वही चलता है* *वक़्त की फ़ितरत समझ भी ले* *कई तरह से इन्सां को ये छलता है* [07/09, 7:20 am] Dr. Suman Kumar Singh: *बदनामियों के डर से क्यों नादान हो गए* *क्या इश्क़ था गुनाह जो गुमनाम हो गए* [07/09, 7:22 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हर बात पे खफ़ा हुये हर बात पे नाराज़* *क्या साथ निभाया है मुहब्बत में आपने* [07/09, 7:40 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ख़्वाहिशों के समंदर में कितने गोते लगाओगे* *सम्भल जा ऐ मुसाफ़िर, कबतक न जाओगे* [07/09, 7:51 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कितने हुये सवाल कोई फैसला नहीं* *सच को कबूल करने का हौसला नहीं* [07/09, 8:03 am] Dr. Suman Kumar Singh: *होती नहीं हिफाज़त इस ज़मीन की* *जमींदोज कर दो अब हर मकान की*