सोमवार, 18 मार्च 2024
March, 2024
*वक्त का मिज़ाज वक्त भी न जाने*
*वक्त बदलता है तू माने या न माने*
*तुम अलविदा न कहते हम यूं ही चले जाते*
*गर दे सको इजाजत तो कुछ देर ठहर जाते*
*कौन माने कौन समझे क्या हुआ था साथ तेरे*
*हर कोई मशगूल ख़ुद के मरहलों में जो हैं घेरे*
*कुछ पाने के लिए किसी के टूटने का इंतज़ार*
*संभल जा ऐ दिल मेरे न हो इतना भी बेकरार*
*हम सफ़र में थे या सफ़र में रात थी*
*जो रुका एक पल सफ़र में खो गया*
*वक्त की पाबंद कब खुशियां हुईं*
*दर्द ने हर पल निभाया साथ मेरा*
*दिल मिलाया इतना भी कोई कम नहीं*
*इतनी मेहरबानी का भी सबमें दम नहीं*
*मन मान भी जाता मगर ज़िद थी न मानेंगे*
*खुशियों के लिए हम कभी भी मन न मारेंगे*
*तारों की झुरमुटों से वो झांक रहा है*
*जल्दी हो मुलाक़ात दुआ मांग रहा है*
*मंज़िल कभी ख़ुद ब ख़ुद आती नहीं करीब*
*दुस्वारियां राहों की सहो और साथ दे नसीब*
*जिन्दगी मैंने तेरे वास्ते क्या क्या न किया*
*पूरी दुनिया से बगावत किया, इश्क किया*
*आज हर चेहरा नया है कुछ हसीं ज्यादा*
*रंग चाहत का है या है महज़ ख्याल मेरा*
*वक्त रोक देता गर तुमको था पसन्द*
*वक्त जा चुका वहां जो था उसे पसन्द*
*सब्र का दामन छूटा कब का बेसब्र नहीं मैं*
*कब्र सजा के रखा लेकिन जिंदा हूं अभी मैं*
*शाख पे बैठा है कब से बेखौफ परिंदा*
*दोस्त भरोसे का गर तो बेखौफ रहे बंदा*
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें