मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024

February, 2024

*कुछ तो अलग बात हर अफसाने में* *सभी होते हैं कहां एक से जमाने में* *भटके हुए राही की भी तो दास्तां सुनो* *रास्ते उलझे से , मुुश्किल थी क्या चुनो* *वक्त जो आज है कल ये होगा नहीं* *हलचलें थी जो यहां, आज वो नहीं* *भूल जा या याद रख तेरी मर्ज़ी जो भी रख* *कौन सा क़िरदार उम्दा है बड़ी मुश्किल परख* *ख्वाहीश न थी हमारी कि सबसे बैर करते* *तन्हा गुजारा करते व कुछ न लब से कहते* *इस क़दर इश्क की बारिश कुछ ठीक नहीं* *सर्द मौसम है भींग जाना मुनासिब तो नहीं* *सरहदें मिट गईं जब किसी से इश्क़ हुआ* *बंदिशें कुछ काम न आईं कभी जमाने की* *जब गलतियों की फेहरिस्त लम्बी होती जाए* *करेंगे क्या मानते मानते फिर गलती हो जाए* *वक्त ने सिर्फ़ हालात बदला जज्बात वही हैं* *नाराजगी दो पल की आवाज़ दे हम वही हैं* *आदत नहीं कि अपनी आदत बदल के देखें* *जो साथ चले अबतक उन्हें छोड़ चल के देखें* *पहले नादान थे वो अब सयाने हो गए* *बदल गईं आदत शिकवे सभी खो गए* *मेरे गमों में मेरी खुशियां घुल गईं ऐसे* *तेरे सिवा किसी की समझ आए कैसे* *तक़दीर का बहाना अब काम न आयेगा* *तक़दीर के आगे भी मिलने की जगह है* *कुछ भी हो नंगे पांव न निकलना* *अभी रूक जा आराम से निकलना* *मुहब्बत कहां मोहताज अब खिलते गुलाबों की* *कभी ये ख़ुद बदलती है, कभी मौसम बदलते हैं* *गम और खुशी में फ़र्क करना हो गया मुश्किल* *समझ आता नहीं कब रोना कब मुसकुराना है* कसक अनजान नगमों की सताती है अंधेरों में समन्दर में उलझते जा रहे यादों की लहरों में *एक ख़्वाब बिखरने का क्यों मलाल हो* *ज़िन्दगी हमारी ख्वाबों का सिलसिला है* *बात करने के लिए बात भी तो चाहिए* *बात के लिए कोई साथ भी तो चाहिए* *यादें गुजरे लम्हों की हैं बेबस अक्सर आती हैं* *जीवन सबका एक सा है घड़ी उसे दुहराती है* *मुझसे यूंही लग न सकेगा हर बात पे ठहाका* *हँसने के लिए दिल की इजाजत भी ज़रूरी है* *रास्तों की क्या कमी गर साथ चलने का इरादा* *साथ पहुंचेंगे जहां भी वो हसीं ख्वाबों से ज्यादा* *कौन माने कौन समझे क्या हुआ कल साथ तेरे* *हर कोई मशगूल ख़ुद के मरहलों में जो हैं घेरे*