मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024
February, 2024
*कुछ तो अलग बात हर अफसाने में*
*सभी होते हैं कहां एक से जमाने में*
*भटके हुए राही की भी तो दास्तां सुनो*
*रास्ते उलझे से , मुुश्किल थी क्या चुनो*
*वक्त जो आज है कल ये होगा नहीं*
*हलचलें थी जो यहां, आज वो नहीं*
*भूल जा या याद रख तेरी मर्ज़ी जो भी रख*
*कौन सा क़िरदार उम्दा है बड़ी मुश्किल परख*
*ख्वाहीश न थी हमारी कि सबसे बैर करते*
*तन्हा गुजारा करते व कुछ न लब से कहते*
*इस क़दर इश्क की बारिश कुछ ठीक नहीं*
*सर्द मौसम है भींग जाना मुनासिब तो नहीं*
*सरहदें मिट गईं जब किसी से इश्क़ हुआ*
*बंदिशें कुछ काम न आईं कभी जमाने की*
*जब गलतियों की फेहरिस्त लम्बी होती जाए*
*करेंगे क्या मानते मानते फिर गलती हो जाए*
*वक्त ने सिर्फ़ हालात बदला जज्बात वही हैं*
*नाराजगी दो पल की आवाज़ दे हम वही हैं*
*आदत नहीं कि अपनी आदत बदल के देखें*
*जो साथ चले अबतक उन्हें छोड़ चल के देखें*
*पहले नादान थे वो अब सयाने हो गए*
*बदल गईं आदत शिकवे सभी खो गए*
*मेरे गमों में मेरी खुशियां घुल गईं ऐसे*
*तेरे सिवा किसी की समझ आए कैसे*
*तक़दीर का बहाना अब काम न आयेगा*
*तक़दीर के आगे भी मिलने की जगह है*
*कुछ भी हो नंगे पांव न निकलना*
*अभी रूक जा आराम से निकलना*
*मुहब्बत कहां मोहताज अब खिलते गुलाबों की*
*कभी ये ख़ुद बदलती है, कभी मौसम बदलते हैं*
*गम और खुशी में फ़र्क करना हो गया मुश्किल*
*समझ आता नहीं कब रोना कब मुसकुराना है*
कसक अनजान नगमों की सताती है अंधेरों में
समन्दर में उलझते जा रहे यादों की लहरों में
*एक ख़्वाब बिखरने का क्यों मलाल हो*
*ज़िन्दगी हमारी ख्वाबों का सिलसिला है*
*बात करने के लिए बात भी तो चाहिए*
*बात के लिए कोई साथ भी तो चाहिए*
*यादें गुजरे लम्हों की हैं बेबस अक्सर आती हैं*
*जीवन सबका एक सा है घड़ी उसे दुहराती है*
*मुझसे यूंही लग न सकेगा हर बात पे ठहाका*
*हँसने के लिए दिल की इजाजत भी ज़रूरी है*
*रास्तों की क्या कमी गर साथ चलने का इरादा*
*साथ पहुंचेंगे जहां भी वो हसीं ख्वाबों से ज्यादा*
*कौन माने कौन समझे क्या हुआ कल साथ तेरे*
*हर कोई मशगूल ख़ुद के मरहलों में जो हैं घेरे*
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें