सोमवार, 3 फ़रवरी 2025
February, 2025
*लोगों की आदत है यारों से वो जलते हैं*
*जो बात नहीं कहनी है वो बात बताते हैं*
*मेरे शहर में आना अक्सर मैं बदलता हूं*
*हर दिन बदल जाता है मेरा नया ठिकाना*
*किताबों को पढ़कर तारीफ़ तो बहुत की*
*अपने हीं किरदार को पहचान नहीं पाया*
*जेहन में तस्वीरें हैं मगर अधूरी सी*
*लोग कई हैं मगर चेहरे नहीं दिखते*
*खुली किताबों में पढ़ने के लिए है सबकुछ*
*आजकल लोग किताबों को ही सजा देते है*
*मुमकिन तो नहीं लगता लेकिन तलाश है जारी*
*शायद कभी मिले वो जो गम में मांगे हिस्सा*
*आदत नहीं है अपनी हम गम का इस्तहार करें*
*ये बात और है कि मैं कभी तन्हा नहीं हंसता*
*कुछ होना कुछ न होना अपने बस में ना सही*
*ये आसमां खुला हुआ है,हम सब हैं यहीं कहीं*
*क़िस्मत की बात मानकर गर रूक गए कहीं*
*जो मिल सका है अबतक मिलता कभी नहीं*
*मोड़कर पन्नों को ज़ुल्म कर दिया*
*राज छुपाना था सबको बता दिया*
*आईने में नया इक चेहरा है*
*मेरे ऊपर किसी का साया है*
*अपनी आवारगी का क्या कहना*
*ख़्वाब को ढूंढने मैं बाहर निकला*
*हर तरफ़ तो उजाला बिखरा है*
*मन में झांका तो अंधेरा निकला*
*सबक ज़िंदगी का तजुर्बा कोई*
*आजमाओ तो तेरा वक्त बचेगा*
*तन्हा जो कभी निकलो तन्हाई साथ रखना*
*तन्हा कुछ कहना,तन्हा ही तुम सब सुनना*
*सच तो बस इतना है कि सच दुनिया में तन्हा है*
*सच पर गर संदेह हुआ तो समझो झूठ का पहरा है*
*संभाले रखना सूखे गुलाब को*
*मौसम जो बदला बहारें मिलेंगी*
*मिलने के लिए तुमसे बहाने बनाए*
*जाना ही था तो यहांतक क्यों आए*
*ख़ामोशी मजबूरी बन गई अब कोई न दिल की बात सुने*
*मन तो है उलझा उलझा अभी दिन पिघले और रात जले*
*किताबों में नहीं होते कहानी के कई हिस्से*
*अधूरी दास्तां पढ़कर न कोई फैसला करना*
*जो शख़्स परेशान,परेशान हीं रहेगा*
*कभी कुछ कहेगा कभी कुछ कहेगा*
*बातों में उसकी कहीं तुम न खोना*
*जिसका न हो वजूद वो पता बताना*
*दिल में क्या है कोई कैसे समझे*
*जो भी दे वक्त उसे अपना जानो*
*अपने हमदर्द की तलाश न करना*
*दर्द बढ़ने दो वो ख़ुद चला आएगा*
*इंतेज़ार कर अभी मौसम बदल रहा*
*नाज़ुक मिज़ाज हैं वो ज़रा देर लगेगी*
*उसमें लालच जरा भी नहीं*
*सारा इल्ज़ाम मेरे नाम किया*
*कौन कब कहां डूबा मालूम नहीं*
*लहरें ख़ामोश कुछ हुआ हीं नहीं*
*ये उदासी कभी नहीं जायेगी*
*गुजरे लम्हों की याद आयेगी*
*मिलते जुलते ज़माना बीत गया*
*जो पसन्द आया वो ही दूर गया*
*बुलाना घर तो आयेंगे सुनाने पूरी दास्तान*
*मुश्किल लगे तो सहारा ख्वाबों का लेना*
*आदतें हमने बदलने की कसम खाई है*
*कसम खाने की ये आदत बहुत पुरानी है*
*कल कुछ न बदलेगा ऐसा ही रहेगा*
*कैसे मान लें कल दिन न निकलेगा*
*दुआओं में हम एक दुआ मांग बैठे*
*यादों में जो उसे हम खुदा मान बैठे*
*उसूलों के दम पर उसूलें बनाई*
*उसूलों ने ख़ुद उसूल तोड़ डाले*
*कहीं का न छोड़ा अकेला किया*
*अपनों ने जैसे क़दम रोक डाले*
*कमरा ख़ाली मगर दिल भरा है*
*तोड़ने वालों ने निशान छोड़ा है*
*जो हुआ क्यों कर हुआ जो होना है वो कैसा होगा*
*सवालों के घेरे से बाहर निकल, होने दो जैसा होगा*
*कल तो कल था आज नहीं, कल की सूरत हो शायद जुदा*
*चलने भी दो जो जैसे चलता, डर लगे तो कर खुदा - खुदा*
*हमको हमारे ख़्वाब जगाते हैं रात भर*
*कहते हैं वक्त कम है जाना है दूर तक*
*सहेज रखना अपने जख्मों को*
*गुजरी राहों को याद रखना है*
*हम न कहते उन्हें भुलाना है*
*बेवफ़ा कम नहीं मुहब्बत से*
*चल चलें फिर उसी चौराहे पे*
*दूसरे रास्तों को भी आजमाना है*
*सफ़र के बाद सफ़र होता है*
*सिलसिला ये कभी नहीं रुकता*
*तारीफ़ के काबिल वो बंदा जिसने न कभी तारीफ़ किया*
*जब भी कभी आई आफत उसको ही अपने क़रीब पाया*
*अब तुमको भी कुछ मुश्किल होगी रुख़ हवा ने बदला है*
*बारिश नहीं, तूफ़ान भी नहीं भूचाल का लेकिन खतरा है*
*घर से निकल के आ गया मैं एक नए मुकाम*
*रास्ते यहां भी चुपचाप हैं लगता नहीं है काम*
*हासिल किए तजुर्बे समझा हक़ीक़त- ए -जिन्दगी*
*कल जैसा था आज भी वैसा बेवजह की बन्दगी*
*ज़िंदगी तो एक है शक्लें कई मिलेंगी*
*चलते रहना है सांसें जब तक चलेंगी*
*वक्त के सर पे इल्ज़ाम तो हजारों हैं*
*पलभर भी उसे आराम नहीं मिलता*
*अब तुमको भी कुछ मुश्किल होगी रुख़ हवा ने बदला है*
*वारिश नहीं तूफ़ान भी नहीं भूचाल का लेकिन खतरा है*
सदस्यता लें
संदेश (Atom)