रविवार, 6 अक्टूबर 2024

October, 2024

*बेजुबां लोग तो कह जाते हैं ख़ामोशी से* *सच्चे आशिक़ नज़र की जुबां समझते हैं* *गज़ब के लोग थे सारे, कैसे किसी पर हम यकीं करते* *कोई रास्ता न छोड़ा, खुदकशी न करते तो क्या करते* *परेशान गम से हम थे,शिकायत उनको हमसे थी* *बड़ी मुश्किल से जाहिर हो सका मैं मुस्कुराया क्यों* *कौन सा वक्त मुहब्बत के लिये है वाफिक* *दोपहर धूप की तपिश थी शाम बेहतर है* *दर्द को दर्द से मिटाओगे* *क्या मुझे और सताओगे* *नींद आती है जब इंतज़ार बढ़ता है* *ख़्वाब मिलने का जो जरिया ठहरा* *खूबसूरत निगाह है उसकी* *जब भी देखा मुस्कुरा बैठे* *इश्क़ हर घड़ी यही हमें बताता है* *शिकवा करना है तो दफा हो जा* *चांद के साथ सफ़र रोज़ ही बदलता है* *वो भी हर रात कहां देर तक निकलता है* *आदत तुम्हारी पल में पलकें भिगोने की है क्या* *गर है अभी तो बदल डालो अब सख़्त ज़माना है* *हक़ की बात तुम हक़ से तो करते हो* *है अजब बात शक़ भी तुम्हीं करते हो* *देश परदेश में चांद हर जगह निकलता है* *चांद ऐसे भी जो छुपते हैं कम निकलते हैं* *दिलों के दरमियान दीवार बन नहीं सकती* *अलग-2 जो दिख रहे कभी मिले ही नहीं* *किसी दीवाने को उसके हवाले क्यों छोड़ें* *उसे ख़बर कहां ख़ुद का कभी ख़्याल करे* *चांद तो तन्हा कभी नहीं रहता* *ये अलग बात कुछ नहीं कहता* *अपनी नज़र से मुझको अब होती है शिकायत* *जब से नज़र में आए वो आता न कुछ नज़र* *बेशर्मी की इंतिहा तो तब हो गई* *लूट गए हैं ख़ुदा जब शब हो गई* *मेहरबानी न जाने खुदा कब करे* *बन्द कर ले निगाहें अब हद हो गई* *अपनी चाहत को रोक ले अब तो* *हमने अब घर में तेरे बसर कर ली* *कौन कहता है मैं अकेला हूँ* *तेरे नगमों में दिन गुजरता है* *मासूमियत की हद हुई तुम कुछ न कर सके* *उम्मीद में ठहरे रहे दो क़दम भी न चल सके* *मुक़द्दर वही जो मिला ज़िंदगी में* *कुछ पल ठहरना क्यूं घर बनाना* *हकीकत न बदले बदलता है इन्सान* *वहम गर हसीं हो तो ज़िंदा है इन्सान* *सफ़र ज़िंदगी का कहां ले के जाए* *चलते ही है रहना वो आए न आए* *गम- ए- ज़िंदगी को भुलाना पड़ेगा* *वजह बे- वजह मुस्कुराना पड़ेगा* *चाहत का मकान बन्द दीवारों में क़ैद है* *आती नहीं हवा इधर इक गहरी घुटन है*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें