गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021
March, 2022
हकीकत से वाफिक ज़हर घोलते हैं
जुबां से वो अक्सर मधुर बोलते हैं
देखा है हमने उन्हें, बदलते हर घड़ी
यकीं कैसे कर लें जो वो कह रहे हैं
रिश्ता जन्मों का भी एक पल में बिखर जाता है
धधकते शोलों में भी कोई चेहरा निखर जाता है
मैं कहीं भी न गया बैठा रहा यूं ही यहीं
भरम सा हो गया था, दूर न वो जायेगा
गुमा उनको भी होता है जो चल भी नहीं सकते
किनारे भी करें उल्फत भले वो मिल नहीं सकते.
समन्दर खुद सितम सहता मगर बदनाम दुनिया में
ज़रा अंगड़ाई क्या ली सितमगर का खिताब पाया..
जो सच्चे वो अच्छे भी,पर दिल से थोड़ी दूर रहे
कभी दुनिया की रंजिश, कभी ख़ुद से मजबूर रहे।
मुमकिन शायद कल न हो, बदली हुई फिज़ा में
दुनिया नई तलाश कर गर हो ख्वाहिश जीने की
रेशम, गुलाब, इत्र को लफ़ज़ों में घोल कर
सोचा है इक मकान बनायें तेरे लिયે.....
इतना करम न कर की जिन्दगी को भरम हो
मुझसे खफा खफा रहे और तुझपे फिदा हो
जब बन के हो तैयार तो रहने के वास्ते.
खुशबू के दरम्यान बस नगमों का बसर हो
कुछ बात अलग है जब तेरा साथ हो
दिल मुस्कुराए झूम के गम दूर दूर हो
बुधवार, 1 सितंबर 2021
1st September, 2021
क्या कहा क्या सुना सब फसाना हुआ
कोई कुछ कह गया एक जमाना हुआ
*****************************
जब्त सब कर लिया हर खुशी रंजो गम
सारी दुनिया से क्यों दिल बेगाना हुआ..
*****************************
हर जुबां बंद है छाई खामोशी यूं
जो नज़र आ रहा बेजुबां सा हुआ
**************************
हर नज़र है परेशां और सांसें भी बिखरी हुई
ज़िंदगी हैरान है ये वक्त ए दौर अंजान हुआ
******************************
मुनाफे का नहीं रिश्ता निभाना था निभायेंगे
गुजारा यूं भी मुश्किल था, गुजारा है गुजारेंगे
मंगलवार, 29 जून 2021
खयालों की दुनिया updated
खयालों को दफ़न करना कहां आसान होता है.
लकीरों सा है पानी पे न बनता है न मिटता है
खतों के रस्ते गुजर गए पल, न वो पास आए न हम दूर बैठे..
न दिल की धड़कन न सांसे ठहरी, सुलगते किस्से जवां रहे..
हम खुद में ही जीने वाले, दुनिया की फिकर कब करते हैं
हमको भी नहीं अहसास हुआ, कब जीते हैं कब मरते हैं
जुल्म की इन्तिहा हुई अब तो
मौत के बाद सितम जारी है
फंदे घने हैं इतने बचना नहीं है मुमकिन
जाओ जहां भी चाहो फसना है मुमकिन.
कैसी तस्वीर जमाने की बन गई यारों
मुश्किलें बढ़ी हैं किसका करें यकीं यारों
क्या कहा क्या सुना सब फसाना हुआ
कोई कुछ कह सके एक जमाना हुआ
जब्त सब कर लिया हरखुशी रंजो गम
सारी दुनिया से खुद दिल बेगाना हुआ..
हर जुबां बंद है छाई खामोशी यूं
जो नज़र आ रहा बेजुबां सा हुआ
🌹
कमजोरियों के मेरे, अहसान मानो ऐ दोस्त
चाहा जिसे निभाया सबकुछ गवां के अपना
🌹
रविवार, 27 जून 2021
गुरुवार, 24 जून 2021
Mixed Feelings
लफ्जों में कहानी कह देना मुश्किल है बहुत आसान नहीं..
पूछो न सबे गम कैसे कटी सब गुजरे जमाने याद आए..
कहने को तुम्हें हम क्या कहते हम हैं भी यहां हम हैं भी नहीं..
सबको यही लगता है अक्सर सांसों का ही चलना जीवन है..
ख़ाक की ख्वाहिश यही उससे न यूं कतरा के चल
रास्ते कितना भी तू चल ले, तेरी मंज़िल ख़ाक है.
जो साथ होते हैं वो साथ नहीं
जो साथ देते हैं वो पास नहीं
वक्त बेवफा नहीं उम्मीदें रखी ज्यादा शायद
सबक याद रखते फितरत में न थी शायद
बारिश की बूंदें हैं नटखट, कुछ तो शरारत करती हैं
जगा के हलचल मेरे मन में, दूर खड़ी मुस्काती हैं.
रविवार, 6 जून 2021
June, 2021
हवा बदल गई, बदल गई ज़मीन भी
है ज़िन्दगी तलाशती अब,नई ज़मीन को
साजिशों का दौर यहां भी है वहां भी..
मिलते रहे अंजान बिछड़ते रहे अजीज़..
आसान अगर होती ये ज़िन्दगी की राहें
दरकार किसे होती साथी की हमसफर की
मुश्किलें भी अक्सर दे जाती सबक हमको
दुसवार रहगुजर पर , अनजान नहीं कोई.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)