सोमवार, 19 दिसंबर 2022
December, 2022
*ज़रूर फ़र्क पड़ता गर साथ साथ होते*
*वो चांद करीब होता ये रात हसीं होती*
*रोज़ निकलता हूं मैं, कभी शाम कभी सुबहा*
*रास्ता भले न बदले, वो अपना वक्त बदलता है*
*कौन यहां आयेगा, कौन कहां जायेगा*
*ऐसे ख्यालों से दूरी रहे तो बहुत अच्छा*
*क्यों पिघल जाते हैं हम, सिर्फ़ इक मुस्कान पे*
*क्यों धड़क जाता दिल, स्पर्श इक अनजान से*
*मुकद्दर है आख़िर क्यों, मुकद्दर से शिकायत है*
*हमे अपना मुकद्दर, ख़ुद बनाने क्यों नहीं देते*
*रिश्तों के बदलने का महज इतना ही सबब है*
*वो कल भी न अपने थे हैं आज भी अनजाने*
*जो गया नहीं वो लौटे क्या*
*पास ही था इसलिए जिया*
*बहुत ही खास होती थी सुबह जब तुम निकलते थे*
*अभी तो रोशनी भी कम, उदासी हर तरफ़ बिखरी*
*हँसी हँसी में रूलाने की अदा भी खूब रही*
*जुबां ख़ामोश रही फिर भी गुफ्तगू कर ली*
*बिखरना शौक गर है तो थोड़ा और बिखर*
*उजाला फैल जाने दे अभी कुछ और निखर*
*अजनबी से खौफ नहीं, खौफ है हमराह से...*
*दोस्त बनकर साथ रहे साथ चले ऐसे गुनहगार से...*
*अजनबी से खौफ नहीं, खौफ है हमराह से*
*दोस्त बनकर साथ रहे ऐसे गुनहगार से...*
*शिक़ायत ख़ुद से ही ज्यादा, गैरों से नहीं रंजिश*
*हमारे जज़्बात नादान थे नहीं माना कोई बंदिश*
*मुमकिन है बहक जायें दो चार क़दम हम भी*
*ये आशिकी नहीं, न है मय का नशा अब भी*
*फिसलन भरी राहों में फिसला जो कभी दिल*
*अफसाने बना डाले और सजने लगी महफ़िल*
*वक्त से क्या कहना, जाता है तो जानें दो*
*बरसों गुजर गए हैं, अफसाने नहीं बदले*
*फुरसत हो तो आ जाना मैं अब भी वहीं ठहरा*
*सब देखता सुनता हूं, क्यों कहते हैं मुझे बहरा*
*मुहब्बत आजमाएगी, बदल के कितनी ही शक्लें*
*तुम अपनी दिल की सुनना, जमाना चाहे जो कह ले*
*सब्र से इंतज़ार कर लेना*
*वक्त भी इंतिहान लेता है*
*बेसब्री का आलम ऐसा शक्ल लगे धुंधली धुंधली*
*दिल को गुमान होता जैसे मिलन है ये पहली पहली*
*दिल क्या समझे, समझाए क्या?*
*सब खो के आखिर, पाए क्या?*
*धड़कन की धुन पर, बेसुध हम*
*ऐसे में बोलें क्या, हम गाएं क्या?*
*तेरे जाने के पहले भी गम कहां कम था*
*तुम्हारे बाद गम ने घर बना लिया घर में*
*कोई कहे तो सही इश्क का ये क्या चेहरा*
*नज़र के सामने हर पल था अब नहीं चेहरा*
*तेरे जाने के पहले भी गम कहां कम था*
मंगलवार, 8 नवंबर 2022
Oct/Nov, 2022 Part 2
*दो कदम ही दूर थी मुझसे मेरी आशिकी*
*जानें क्यों रोका मुझे आजतक अंजान हूं*
*आशिकी मर्ज बनेगी ऐसा कभी सोचा न था*
*कर्ज़ मुहब्बत का भी जान ले के जाता है*
*बिजलियाँ हैं, ख़ाक कर देंगी अगर छेड़ा इन्हें*
*अपने दामन को बचा निकलो जीना गर जिन्हें*
*अचानक कभी जब कदम लड़खड़ाए*
*अनजान हाथों ने बढ़ के संभाले*
*हमें क्या पता था सफ़र है ये मुश्किल*
*जो सीखा था पहले कहां काम आए*
*दुआओं में कितना असर हमने जाना*
*बदलते हैं हवाओं के रुख सबने माना*
*किस्मत जिसे कहते हैं जीने का एक बहाना*
*मुमकिन नहीं इंसान के लिए आंसू बहाना*
*कभी बिना कहेभी गुफ्तगू हो जाती थी*
*पता करे कोई क्या बदला वक्त के साथ*
*लफ्ज़ों का असर बेअसर हुआ तो क्या करें*
*ख़ामोशी जो कभी असरदार थी अब ख़ामोश है*
तरकीब काम आई किस्मत की बात है*
आसमां में कितने ही अफसाने दफन हैं*
*पवन रूके गगन झुके सच है ये जान लो*
*तेरी आवाज़ ही पहचान है गर ये मान लो*
*पुराने खत में मुहब्बत की दास्तां ऐसी*
*यादें उन शामों की जो थीं नगमों जैसी*
*नगमों जैसी शामों की याद दिलाते खत उसकी*
*हर अल्फाज मुहब्बत मिटती नहीं खुशबू जिसकी*
*अपने हिस्से में समन्दर समेट ली उसने*
*हमारे हिस्से में इतनी ही मुहब्बत क्यों है*
*दिलों का रिश्ता कभी जिस्म से नहीं होता*
*अगर रिश्ता हुआ तो आशिकी नहीं रहती*
*खिलने और खिलाने का मौसम बदला बार बार*
*कोई चला दूर तलक कोई बिछड़ा बीच मझधार*
*सफर के बाद भी सफ़र होता है*
*आखिरी सफर कभी नहीं थमता*
*नींद न आती तो नहीं मिलते*
*सपनों की मंज़िल नींद ही है*
*कहने की कोशिशें हर दफा नाकाम हुई*
*साथ रहने की चाहत बेसब बदनाम हुई*
*अबतक लिखा जिसने भी अपने ही मन की बात लिखी*
*क्या सच है किसने जाना, माना सच जो दिल ने कही*
*प्रतीकों के सहारे आदमी, क्या कुछ नहीं करता*
*कभी वो राम बनता है कभी रावण है कहलाता*
Finally.....😊
*हमारी आस्था भी वक्त के संग खूब बदली है*
*कभी भगवान बदला, कभी पहचान बदली है*
*राम और रावण महज़ फलसफे जमीं के*
*मुमकिन नहीं बताना है कौन आसमां से*
*वक्त से बातें करें, कुछ सुनें कुछ कहें*
*वक्त भी कुछ देर ठहरे जिन्दगी चलती रहे*
*वक्त सिखा देता सबको, ख़ुद पे भरोसा करना*
*सुख दुख सहना अकेले, घर भी बनाना अपना*
Oct/Nov, 2022 Part 1
*अंधेरों से अपनी पहचान पुरानी है*
*चेहरे सभी अंजान एक कहानी है*
*जले बुझे हुए जज्बों की क़दर किसको है*
*गुजर गया जो समा फिर कहां आनेवाला*
*मचल गए थे जिन जलवों पे अब नहीं दिखते*
*खाक से भी हो जिन्हें उल्फत अब नहीं मिलते*
*रस्ते बदल-2 के अक्सर आते रहे हैं वो*
*नशे में यूं ही शायद लड़खड़ाते रहे हैं वो*
*ये गहरा नशा है मुहब्बत का जो ठहरा*
*हर इल्म पे भारी है कयामत सा पहरा*
*क्यों वादों की बात करें जब कुछ भी हमारे बस में नहीं*
*साथ चलें जबतक सम्भव दुनिया है यहां सब तन्हा तन्हा*
*हमें जिनसे मुहब्बत है उन आंखों में हो आंसू*
*ये तो हो नहीं सकता मुझे ख़ुद पे यकीं इतना*
*पानी जिन्दगी की है जरुरत हर जगह रहती*
*लकीरें इतनी गहरी हैं मिटाए मिट नहीं सकती*
*बदलने दो ज़माने को बदलना सबकी फितरत है*
*मुहब्बत जिन्दा रहने दो ये हम सबकी जरुरत है*
*कीमत रोज़ बदलती देखी यहां सभी बाजारों में*
*रिश्तों में बदलाव जरुरी जीवन के अंधियारों में*
यादों में भी यादें हैं कल की जो कल बीत गया
आज,आज ही जाएगा ये दिन भी फिर बीत गया
*चाहत सबकी अपनी अपनी किसको किसी की ख़बर नहीं*
जिद्द पाने की हसरत गहरी, फिर भी किसी को सबर नहीं*
हादसों के शहर में एक और हादसा
दौर मुश्किल फिरभी जीने की लालसा
बारिश आती - जाती है इश्क नहीं थमने वाला
पास रहना दूर न जाना प्यास नहीं कमने वाला
जो मिल गया तो उससे शिक़ायत बड़ी होगी
कुछ दूरियां रखती हैं दोस्ती को खुशमिजाज
जरुरी है बस दिल में चाहत का दरिया
किसी दिन बनेगा मुहब्बत का ये जरिया
*तारीख बदल जाती है तक़दीर के नहीं बदले*
*तदवीर न काम आती जंजीर अगर हों पहने*
*हम रोकें चाहे जितना, अरमान मचलते हैं*
*वक्त के हाथ सब कुछ इन्सान बदलते हैं*
*वक्त से बातें करें, कुछ सुनें कुछ कहें*
*वक्त कुछ देर ठहरे, जिन्दगी चलती रहे*
शुक्रवार, 26 अगस्त 2022
ज़ख्म हैं हरे हरे...
*दिखाई देता है हर वक्त इक वही सूरत*
*आखिर मेरी आंखों को ये हुआ क्या है*
*साथ जब भी किसी ने छोड़ा है*
*सबका दिल जार जार रोया है*
*साथ सांसों का है तो जिन्दा हैं*
*साथ छूटा विदाई की घड़ी आई*
*फूलों में नहीं मिलते इश्क के परवाने*
*उनकी रातें गुजरती किसी वीराने में*
*वक्त बदला तो सब बदल देगें*
*बड़े नहीं हम फिर से बच्चे होंगें*
*रखेंगे बस पास पुराने यारों को*
*आंखों में खुशियों के सितारे होंगे*
*जब जी चाहे जहां हम चल देगें*
*फक्र करेगी दुनिया ऐसा कर देंगे*
*हमने देखी न कभी इश्क की ऐसी बारिश*
*तन भी सूखा है और रूह भी प्यासी प्यासी*
*साज के जैसी है आदत अपनी*
*जब भी मुझे छेड़ो तरन्नुम होगी*
*खबर न थी आज की सुबह का क्या होगा*
*तमाम उलझनों का सुलझा हुआ कल होगा*
*ख़ुद को जानो तो समझ जाओगे*
*दर्द के बाग लगाए वो तेरे अन्दर है*
नाम रखने से मुकद्दर कभी न बदलेगा
वही आए तो मुहब्बत का बर्फ पिघलेगा
*ख़ामोशी का दामन थाम लो पाओगे सुकून ज्यादा*
*हम कौन हमे मालूम नहीं सोचे तो उलझना ज्यादा*
रविवार, 31 जुलाई 2022
बदलने का मौसम
*हर एक शै ही बदलती है तुम्हें भी हक बदलने का*
*मगर इतना नहीं कि आईना मुश्किल में पड़ जाए*
*वक्त के साथ न बदला वो आदमी कैसा*
*बदल गई ज़मीं और हवा ने रुख बदला*
तेरी महक फिज़ा में घुल गई जब से
मेरे ख्याल में अब दूसरा खयाल नहीं
*कोई तस्वीर तेरी पास मेरे, है नहीं शायद*
*मगर हर लम्हा जाने कैसे तेरे साथ गुजरा है*
वक्त का ये मिजाज़ है
कल न था जो आज है
होगा कल अलग जरा
कर गुजर जो हाथ है
कौन किसके साथ था
कौन किसके साथ है
कल सुबह के साथ ही
नए सफर का आगाज़ है
सफ़र कट जायेगा यूं ही अगर हो साथ यारों का
कभी सीधी डगर चलना कभी टकरा चट्टानों से
*हर शै बदलती है, तुम्हें भी हक बदलने का*
*मगर इतना नहीं कि आईना मुश्किल में पड़ जाए*
*जिन्दगी का सकूं गैरों में भी तलाश ले*
*ये वो शै नहीं जो सिमटी रहे अपनों में*
*कभी टकरा ही जाते हैं पुराने चाहनेवाले*
*लबों से बात हो न हो संदेशे मिल ही जाते हैं*
*रूह और जिस्म का मेल नहीं हो सकता*
*एक को भूख नहीं दूजा परेशान हर पल*
*हवाऐं शोर जब करती कोई चुपके से आता है*
*लिपट जाता है धड़कन से, सांसें तेज़ करता है*
*नहीं इनका पता मिलता कोई ढूंढे तो कहां ढूंढे*
*गली ख़ामोश दिखती, मगर क्यों शोर होता है*
*वो चीज़ मुहब्बत थी आंखों से नहीं दिखती*
*दिल में अगर होती है तो कभी दूर नहीं रहती*
*जो कहते हैं जो सुनते हैं फकत फितरत है इन्सान की*
*किसे कब याद रहता है सिफारिश किसने किसकी की*
*कोई क्यों होश खो बैठे किसी के दर्द से तड़पे*
*कहां गैरों के गम में दिल कोई गमगीन होता है*
*झुर्रीयां वक्त पे पड़ती हैं दिलों पे नहीं*
*नई मंजिलों से लेकिन दिल घबराता है*
मंगलवार, 26 जुलाई 2022
From my own writings as sms
1. Apne hi dil ke aks se woh rootha bar bar...
Gulshan me kabhi shakh se toota nahin karte...
2. Band darwazon me bas rooh jab aazad ho..
Lab pe taale hon lage fir kyun na kuchh aawaz ho..
3. Nazdik nahin manzil nazdik nahin khushiyan..
Do kadam ki doorie chalne se saze duniya...
4. Kaise na tere waste karta main intezar...
Rahbaron ka dar tha rasta bhee tha dusswar...
5. Apni juban se kya kahen ho jaoge khafa...
Dusswar zindagi ko ab aur saza kyun...
6. Yakeen hai hame sham hogi subah bhee...
Jo chahe hame aaj, chahega kal bhee...
7. Imtihan shabra ki be-wajah nahin lete...
Sahilon ke nishan toofan me nahin milte...
8. Zindagi ki sham ho ya sham si ho zindagi...
Hai andhera chand pal ka aayegi subaha jaroor..
9. Zindagi ka haath thame zindagi ke saath saath...
Chal musafir be-jhijhak bandagi ke saath saath...
10. Kahne ki aarzoo me kahna hua na mumkin...
Wo keh ke jaa chuke hain milna nahin hai mumkin..
11. Kaise ahsas ke phoolon ko haqeeqat kahte...
Door tak roshni ka ek bhee katra na mila...
Surkh jodon me saze boot bane wo nikle...
Zindagi ke khuda sunte kahan bahre nikle..
12. Khuda kehte jise wo khudai se pare hoga...
Hamare aaine ka boot bhee begana nikla...
13. Charo taraf pahre aur aandhiyan bhee kam hain..
Ab dil ke sulagne ke aagaz bhee madhdham hain..
14. Kaun samjha shama, jishm ka til-til jalna..
Roshni men andhere nazar nahin aate.....
15. Be-gunahi ka mere pas ab saboot nahin...
Ungliyan uthti hain meri taraf meri apni..
16. Be-wafai ka na ilzam tere sar aaye...
Sochkar raste khud hi badal liya maine..
17. Dar se tu kyun dare mushkilen balwaan hongi...
Mushkilon ko ghar bula wo khud pareshan hongi..
18. Raat ki dastan kahte bhee to kisko kahte...
Afsane ke kirdaraon ko jab koi khayal nahin...
SuMaN:)
1. Apne hi dil ke aks se woh rootha bar bar...
Gulshan me kabhi shakh se toota nahin karte...
2. Band darwazon me bas rooh jab aazad ho..
Lab pe taale hon lage fir kyun na kuchh aawaz ho..
3. Nazdik nahin manzil nazdik nahin khushiyan..
Do kadam ki doorie chalne se saze duniya...
4. Kaise na tere waste karta main intezar...
Rahbaron ka dar tha rasta bhee tha dusswar...
5. Apni juban se kya kahen ho jaoge khafa...
Dusswar zindagi ko ab aur saza kyun...
6. Yakeen hai hame sham hogi subah bhee...
Jo chahe hame aaj, chahega kal bhee...
7. Imtihan shabra ki be-wajah nahin lete...
Sahilon ke nishan toofan me nahin milte...
8. Zindagi ki sham ho ya sham si ho zindagi...
Hai andhera chand pal ka aayegi subaha jaroor..
9. Zindagi ka haath thame zindagi ke saath saath...
Chal musafir be-jhijhak bandagi ke saath saath...
10. Kahne ki aarzoo me kahna hua na mumkin...
Wo keh ke jaa chuke hain milna nahin hai mumkin..
11. Kaise ahsas ke phoolon ko haqeeqat kahte...
Door tak roshni ka ek bhee katra na mila...
Surkh jodon me saze boot bane wo nikle...
Zindagi ke khuda sunte kahan bahre nikle..
12. Khuda kehte jise wo khudai se pare hoga...
Hamare aaine ka boot bhee begana nikla...
13. Charo taraf pahre aur aandhiyan bhee kam hain..
Ab dil ke sulagne ke aagaz bhee madhdham hain..
14. Kaun samjha shama, jishm ka til-til jalna..
Roshni men andhere nazar nahin aate.....
15. Be-gunahi ka mere pas ab saboot nahin...
Ungliyan uthti hain meri taraf meri apni..
16. Be-wafai ka na ilzam tere sar aaye...
Sochkar raste khud hi badal liya maine..
17. Dar se tu kyun dare mushkilen balwaan hongi...
Mushkilon ko ghar bula wo khud pareshan hongi..
18. Raat ki dastan kahte bhee to kisko kahte...
Afsane ke kirdaraon ko jab koi khayal nahin...
SuMaN:)
शुक्रवार, 8 जुलाई 2022
कुछ इधर उधर
कुछ न कहो बस रहने दो
ख़ामोशी को ही कहने दो
सबको ख़बर क्या बात हुई
खुद न कहो, उन्हें कहने दो
बात वैसे भी कभी,कहां होती है
ज़िक्र आए तो रात गुजर जाती है
कितने अफसाने बातों में बन जाते
अहसास के भी पर निकल आते
आवाज़ नहीं आती ख़ामोशी का आलम है..
वीराना नहीं फिर भी सुनसान नजारा है..
इश्क सौदा भी है मजबूरी भी
किसका दिल पे पहरा ठहरा
बात नजरों में ही हो जाए तो कहीं बेहतर..
लबों को खोलने के खतरे बहुत ज्यादा हैं..
रिश्ता तोड़ा नहीं, बस मोड़ा, हम मानते हैं
किसी काबिल भी नहीं छोड़ा सभी जानते हैं
क्यों लिफाफे की फजीहत हुज़ूर करते हो..
ऐसी मुश्किल तो नहीं बूंद से दरिया करना..
ऐसी मजबूरी भी क्या थी जो न बताया गया
ये गज़ब है जो इशारों में भी न समझाया गया
ख्वाहिशों के दाम तो ऊंचे थे बहुत
खुशियों की सौगात, सस्ते में मिली
ख़्वाब गर और हकीकत के करीब आ जाए..
अपनी ये जिन्दगी जन्नत सी फिर नज़र आए..
सब पता है सब ख़बर है फिर भी लाचार हैं..
ज़ख्म मामूली सही, कहते बहुत बीमार हैं..
झोंके हवा या हया के हों, थोड़ा तो भरमाते हैं..
नहीं पता ले जाएं कहां, फिर भी जरा महकाते हैं..
क्यों इस सड़क से होके गुजरता नहीं है वो
वैसे सुना है रोज़ ही घर से निकलता है वो
सफ़र में गर किसी हसीं अजनबी का साथ मिले
सफ़र न ख़त्म हो दिल चाहे वो यूं सफ़र में रहे
दर्द की दुनिया में एक ही दवा पाया
दर्द चाहे जिसका भी था,अपना पाया
परिंदे कम निकलते हैं सबब क्या है न जानें हम
कहीं कोई खलिश है या बहारों ने शहर बदला
रात के हमसफर, सुबाहा में कहां जाते हैं
वजूद ख्वाबों का, क्यों कहीं नहीं मिलता
कोई भी वक्त से करना न ये सवाल कभी...
मिला था कल वो लम्हा कहां फरार हुआ...
वक्त के साथ बदल जाना भी जरुरी है...
कभी-कभी मिट जाना बहुत जरुरी है...
समझता नहीं या यूं ही अनजान बनता है..
बिना आहट गुजर जाता है वो अक्सर..
आना जाना बस में नहीं पर जीना हमने सीख लिया
कहकहे लगाए जब हारे अब जश्न मनाना सीख लिया
जिस बात पे हो रंजिश जब भी, ख़ामोशी ही हथियार बना
लोगों ने किनारे खुद को किया, हमने भी किनारा ढूंढ लिया
वादे पे ऐतबार कभी कर भी लो अगर
वो आएगा पलट के इंतज़ार मत करना
रिश्तों को गुजरना पड़े गर इम्तेहान से
मुमकिन है साहिल पे तन्हा तुम्हीं मिलो
किस मर्ज की दवा है ये आशिक़ी भी यार
जब पास से गुजरा तो झुलस सा गया बदन
दोस्ती एक हद के बाद मुहब्बत है
गर ये न हुआ तो शायद नफ़रत है
वक्त का मिजाज़ किसने कब, कहां जाना है
खुश हो तो इनायत, गर खफा तो कयामत है
अधूरे ख़्वाब लेकर, ये अधूरी ज़िन्दगी
पूरे करने ख़्वाब सारे आज फिर निकली
उम्र की फिक्र हमें कैसी जब साथ जवां अरमान पलें
जिनको है जहां आबाद करें वो फिक्र करें परेशान रहें
उम्मीद की दीवार भी आज उसने गिरा दी
कहता है जो अबतक कहा आज भूल जा
खतों में कैसे कोई दिल सजा के रखता है
कभी फुर्सत मिले तो पहले के पन्ने पढ़ना
खतों में कैसे कोई दिल सजा के रखता है
कभी फुर्सत मिले तो फिर से मेरे खत पढ़ना
*सबको पता है रब ने सबके लिए सोचा है
फिर मंदिरों में अक्सर हम मांगते दुआ क्यों
क्या उसके फैसलों पर हमको नहीं भरोसा
या हम बदलना चाहें रिश्वत से खुशामद से*
गुरुवार, 30 जून 2022
जिंदगी के पन्ने
चंद पन्ने जिन्दगी के चंद जज्बातों के साथ
हमने अपने रास्ते बदले नहीं तो क्या हुआ
अब भी हम तन्हाइयों में बात करते वक्त से
कैसे कैसे मोड़ आए हम वहीं तो क्या हुआ
उम्मीद से उम्मीद करें, अब नहीं उम्मीद
खुद पे भी यकीन करें अब नहीं उम्मीद
रिश्ता न कहो उसको जो पलभर में बदल जाए
लकीर हो इक गहरी जो बारिश में निखर जाए
जख्मों को किया ज़िंदा, हरियाली बख्श दी
कुछ तो रहे मलाल, अभी जिन्दगी है बाकी
क़ैद-ए-मुहब्बत में जीना अरमां सही, अंजाम नहीं
उम्र गुजार आए लेकिन मंज़िल का पता मालूम नहीं
दिन की पहली ख़ुशी हसीन उसे
जिसने सपनों की उतार दी चादर
हमने है आदत बिगाड़ ली अपनी
रात के ख़्वाब उजालों में ढूंढा
ये भी न सोचा कि ओस की बूंदें
रोशनी की चमक में नहीं रुकती
*सुमन*
ख़ामोश जुबान अनजान सफ़र
नादान से हम, गुमनाम से वो
रस्ता हो कोई, कट जाता है
रह जाती है बस ख़ामोश डगर
*सुमन*
खोट उसकी चाह में जो ये न समझ पाया
संग संग चला वर्षों दिल में न उतर पाया
जज़्बात की आंधी में मुमकिन नहीं संभलना
जब होश की बातें हों जज़्बात नहीं दिखता
बारिश के मौसम में धूल जाता आसमां भी
किरणों को गुजरने का रस्ता तभी मिलता है
चलो चलें दूर यहां से जहां न हो पहचान कोई
मिलके खुश हो जाएं जैसे होते हैं अनजान कोई
दोस्त समझते नहीं, समझाते हैं
जिंदगी कैसे जीना, सिखलाते हैं
गुरुवार, 16 जून 2022
खुश्क आहें ...
मुश्किलों का काफिला तैयार है
मुल्क भी लगता है कुछ बीमार है
कोई सुनता ही नहीं फ़रियाद अब
सब परेशान, जिन्दगी दुस्सवार है..
मुस्कुराना सीख कर आराम है
कैसा गम जिन्दगी की शाम है
गुनाह हक़ न सही, फिर भी सभी करते हैं..
अभी तलक न तय हुआ कि वाजिब क्या है..
किसी भी शख्स से क्यूंकर कोई सवाल करें,
जवाब जब हों सैकड़ों नए सवाल लिए !!
बारिश की बूंदें आज भी आतुर हैं,हमें भींगोने को..
मोम की चादर में लिपटे अहसास, भीगने नहीं देते..
वक्त बदल देता है इन्सान को उसकी सोच को..
वरना कल तक हम कहां जानते थे हम हैं कौन..
हालात बदलते देखा है ,क्यूं बदला अभी मालूम नहीं
अफसाने कई पोशीदा हैं, क्यूं कैसे हुआ मालूम नहीं
क्या खूब अदा ये लेने की देखा न सुना बस लेते गए
जज्बात लिए अरमान लिए अब और न जाने क्या लेंगे
चिनगारी सा जब वो आता है
कुछ फर्क नहीं, क्यों आता है
चाहे जतन हम, कितना करें
कभी जलता है या सुलगता है
उम्मीदें दर्द देती हैं अगर हद से किया ज्यादा
जिए जा अपनी ही धुन में बेफिक्री में सकूं ज्यादा
नाराज़ नज़र आएं अब अपनी धड़कने भी
महसूस नहीं होता कब चलती कब रूकती
सदस्यता लें
संदेश (Atom)