शनिवार, 3 अगस्त 2024
August, 2024
*यही है वक्त नया रास्ता तलाश करो*
*किसी नए से रास्ते पे शुरूआत करो*
*मंजिलों की ख़बर उसे भी तो नहीं होती*
*जो हर सुबह नया हमसफ़र तलाश करे*
*शर्त आसान है नहीं मुश्किल*
*अगर शिक़ायत हो बता देना*
*दोस्ती कर्ज़ नहीं जो कि चुकाना होगा*
*जब भी जाना हो तुझे सिर्फ़ बता देना*
*जिस्म की फरमाइसों से जेहन परेशान हुआ*
*इंसान अपनी हरकतों से हर दफा हैरान हुआ*
*न सुधरे थे न सुधरेंगे इरादा कर लिया पक्का*
*किसी दिन जाग जाएं लोग तब हम फना होंगे*
*वफ़ा की आदत इस क़दर मुझे सताएगी*
*सोचा न था कभी बेवफ़ाई की हवा बहेगी*
*दुश्मन किसे कहें अब तक न समझ पाया*
*हर शख्स की सूरत में तस्वीर अपने जैसी*
*सवाल ज़िंदगी के मुश्किल तो नहीं थे*
*हम ज़िद पे अपने सवाल बदल डाला*
*मंजिल कोई एक नहीं इनका समंदर बिखरा*
*जिसको मिली दूर उसका ही सितारा चमका*
*मुझसे न हो सकेगा कि हम बेखबर रहें*
*दुनिया को ख़ाक करो हम न कुछ कहें*
*हसरतें भी गज़ब का ख़्वाब बुनें*
*उनको बस रोना और रुलाना है*
*ज़ख्म- ए तासीर गर्म लगती है*
*आज़ फिरसे उसने इसे छेड़ा है*
*ख्वाबों के दाग मिट न सके जब भी मिटाया*
*रोज़ वो आते रहे जाते रहे रंग बदल बदल के*
*हैरत-ज़दा आंखों में तस्वीर अलग थी*
*जीने की तो आरजू थी उम्मीद नहीं थी*
*उम्मीद के दामन को संभालो जतन से*
*आते रहें हैं लोग भी अनजान वतन से*
*वजह कुछ भी हो याद आते रहो*
*बेवजह भी कभी मुस्कुराया करो*
*चरागों ने ही रौशन किया रास्ते*
*अंधेरों में गिरने का खतरा बहुत*
*नित नए तमाशे नित नई-2 खबरें*
*हादसे ज़रूरी लोग रहें ज़रा बिखरे*
*खबरों की अगर मानें अब हम नहीं जमीं पे*
*आसमां अभी भी ऊपर शायद कहीं हैं लटके*
*आजाद नहीं अभिमान हो क्यों*
*इस जीवन पर हमें मान हो क्यों*
*ख़ामोशी जो दिखे ख़ामोश नहीं*
*सब उजड़ रहा मदहोश हो क्यों*
*शक की बुनियाद पर किस्से गढ़े जाते हैं*
*पढ़ने वाले मजे लेते हैं और भूल जाते हैं*
*वजूद का खतरा कभी महसूस न करना*
*आंधी हो तूफ़ान हो किसी से न डरना*
*चलो आज़ हम फिर से मुस्कुराते हैं*
*मिलें ना मिलें दिल से याद करते हैं*
*मुस्कुराहट है ये कोई उधार नहीं*
*जितना चाहो निसार करते जाना*
*सबब जिन्दगी का है हंसना हंसाना*
*कभी गम सताए तो बस गुनगुनाना*
*इश्क-ए- दरिया का किनारा ही नहीं*
*डूबने वाले तो गहराई में खो जाते हैं*
*थोड़ी गहराई से घबरा गए नए आशिक*
*हम बड़े शौक से गहराई में बसर कर ली*
*दिल की हर दास्तां अधूरी है*
*दर्द का मिलना भी ज़रूरी है*
*बेताब मुहब्बत को कहीं दफ़न कर यहीं*
*जाना है बहुत दूर और ये बोझ है भारी*
*शौक-ए-जिंदगी की कोई इंतिहां नहीं*
*इकरार जब किया तो इनकार भी नहीं*
*कहने लगे वो कि रास्ता बदल के देख*
*हर रास्ता जाता है उसी बुत के सामने*
*मशवरा देने को हज़ार आए*
*बेरहम शाम को बाज़ार लाए*
*सिर्फ़ कीमत लगाया अरमां का*
*खिजां का ज़ोर न वो बहार लाए*
*रात रोज़ आती है, दिन निकलता है*
*मन सकूं पाए ऐसा न यहां मिलता है*
सदस्यता लें
संदेश (Atom)