सोमवार, 13 जुलाई 2026
July, 2026
*नई नई हर बात निराली लुभाती मन को बड़ी अदा से*
*वक़्त की चक्की से गुजरो अकेले भुगतो बिना खता के*
*चांद तन्हा ही भटकता है बादलों की तरह*
*सबकी आँखों में खटकता है दीवाने की तरह*
*हमको ख़ुद से बहुत शिकायत है*
*क्यों नहीं हमको बदलना आया*
*अपनी उम्मीदों से उम्मीद कभी मत रखना*
*इनकी फ़ितरत है तुम्हें हर घड़ी हैरान करना*
*याद की शक्ल दिखाई न दे*
*काश ख़ुदा कभी जुदाई न दे*
*मुद्दतों बाद याद आई है*
*तुम हो या तेरी परछाई है*
*खुशबू इन राहों में ऐसे हीं तो नहीं बिखरी*
*गुजरा है कोई अपनी ज़ुल्फ़ को लहराते हुए*
*जन्नत की सैर खूब हुई आ बैठ दो घड़ी*
*जीवन के कितने ठौर, ये भी एक कड़ी*
[08/07, 7:22 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जब भी कदम फिसल गए संघर्ष याद कर*
*एक गहरी साँस ले, चल फिर सँभाल कर*
[08/07, 7:27 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मैं ख़ुद से बेवफ़ा हुआ, यारों से कभी नहीं*
*अपनों में ज़िक्र अपनी हो गैरों की अब नहीं*
[08/07, 8:46 am] Dr. Suman Kumar Singh: *एक बात याद रखना हरदम हर जगह*
*तुम नहीं तो मैं हूँ एक अजनबी मुसाफ़िर*
[09/07, 11:33 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रोने के लिए अश्क़ नहीं दर्द चाहिये*
*जीने के लिए उम्र पूरी कर्ज़ चाहिये*
[09/07, 11:40 am] Dr. Suman Kumar Singh: *शीशे के घरौंदों में भी रहते हैं सख़्त जान*
*जब वक़्त बिगड़ता है लड़ते हैं खुलेआम*
[11/07, 10:41 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अभी वक़्त है अभी मनाओ जश्न हमारे जीवन का*
*कर लेना कल जो चाहो आज न सोचो मातम का*
[12/07, 8:07 am] Dr. Suman Kumar Singh: *एक आवाज़ दो तो रुक जाएं*
*हद के आगे भी हम निकल जाएं*
[12/07, 8:08 am] Dr. Suman Kumar Singh: *साथ चलने को सफ़र कहते हैं*
*बेख़बर चलने को क्या कहते हैं*
[12/07, 8:14 am] Dr. Suman Kumar Singh: *राख की ढेर में कुछ ढूँढने की कोशिश में*
*अपने हीं ज़ख्मों को अनजाने में कुरेद गए*
[13/07, 1:18 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *वफ़ा के रूबरू रंजिश कभी नहीं ठहरी*
*रंजिश की उम्र कम है मुहब्बत के सामने*
[13/07, 1:22 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आँखें हुई जो नम तो वो घबरा गए*
*वफ़ा की ये इंतिहा हम ही शर्मा गए*
[13/07, 10:24 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आँखें हुई जो नम तो वो घबरा गए*
*वफ़ा की इंतिहा वो खुद ही शर्मा गए*
[13/07, 11:58 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तकदीर की बुलन्दी तकदीर की शरारत*
*दोनों ही सूरतों में इन्सान की शिक़ायत*
[14/07, 12:03 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कोई न मानता है हम सब वक़्त के हैं मारे*
*कल हम वहीं खड़े थे जहाँ पाँव हैं तुम्हारे*
[15/07, 7:30 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मुमकिन है किसी रोज़ मेरी याद न आए*
*खामोश फ़िज़ाओं में एक धुन बिखर जाए*
[15/07, 7:32 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रंग रूप बदलते हैं बदलते ही रहेंगे*
*अहसास के धागों में पहचान छुपी है*
[15/07, 7:34 am] Dr. Suman Kumar Singh: *गुफ़्तगू का जरिया आवाज़ नहीं है*
*ख़ामोशी के अफ़साने दिल सुनता है*
[15/07, 12:07 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कड़वी बातें जब याद आती हैं, सताती हैं*
*उम्र का दिमाग पर अभी असर नहीं हुआ*
[16/07, 1:25 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सख़्त आदेश है, घर से निकलने की मनाही हो*
*एक शख़्स ज़िद्दी दिल से बाहर निकलता नहीं*
[17/07, 7:08 am] Dr. Suman Kumar Singh: *निशान मिट गए कदमों के पर अभी भी यहाँ*
*जाने वालों की हर एक याद जवाँ रहती हैं*
*चाहे जितनी भी शिकायतें रहीं हों उनसे*
*उनकी हर बात को ये नस्ल भी दुहराती हैं*
[20/07, 5:55 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *करने के लिए कुछ भी करो शेष न कुछ हो*
*मिटना पड़े मिट जाओ अवशेष कुछ ने हो*
[20/07, 5:58 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जंग का मैदान हो या सिर्फ़ एक महफिल*
*जब आखिरी हो वक़्त तो साफ़ दिखे दिल*
[21/07, 7:34 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अश्क़ों की स्याही से दास्तान-ए-मुहब्बत*
*लिखा दिलों पे गर तो मिटाया न जाएगा*
[22/07, 10:01 am] Dr. Suman Kumar Singh: *भींगे ख्यालों में नमी है, सूख जाने दो*
*मुहब्बत की हसरत अभी ठीक नहीं*
[22/07, 8:47 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बहुत कुछ वैसा नहीं होता जैसा हम चाहते हैं*
*जो हम चाहते हैं वैसा अक्सर लोग नहीं चाहते*
[28/07, 11:30 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जैसी नज़र जिसकी रही, वैसे ख़ुदा मिले उसको*
*मेरी नज़र जिस शख़्स पर मेरी ख़बर ही नहीं उसको*
[28/07, 11:34 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मजबूरियों का ज़िक्र इश्क़ में नहीं करते*
*हर हाल में हर शर्त पर आने से नहीं डरते*
[28/07, 11:37 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अनजानी राहों पर अजनबी नहीं चलते*
*चलते हैं साथ साथ ग़र मंज़िल नहीं मिलते*
[28/07, 11:40 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *न होती गलियाँ न मोड़ आते*
*न नैन मिलता न इश्क़ होता*
[28/07, 11:43 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रोने के लिए यादों को बदनाम ना करो*
*इनकी आग़ोश में हर दर्द ठहर जाता है*
[28/07, 11:46 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बताने की जरूरत होती नहीं जो प्यार करते हैं*
*चाहें या न चाहें वो, हर पल वो साथ होते हैं*
[28/07, 11:49 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हर हाल में हर मोड़ पर फिसलन तो होती ही है*
*कभी गिरना भी जिन्दगी की तस्वीर सजा देता है*
[28/07, 11:51 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रात का अंधेरा हमें सोने नहीं देता*
*दिन का उजाला मिलने नहीं देता*
[28/07, 11:54 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ख़ुद को बदल पाएं अब मुमकिन नहीं*
*दुनिया बदल देंगें जज्बा अभी है बाकी*
[29/07, 8:02 am] Dr. Suman Kumar Singh: *छीन लो मेरा वजूद, मेरी जान व मेरी सांस भी*
*जो जुनून मेरी रग में है रह जायेगा मेरे बाद भी*
[29/07, 8:09 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जुर्म पत्तों का भी है शाखों से जो बिछड़ गए*
*बेबसी के हालात में वो क्यों न उनसे लिपट गए*
June, 2026
[30/05, 10:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *किताबों के पन्नों में जो दास्ताँ है*
*अलग तो नहीं है मेरी जिंदगी से*
[01/06, 12:42 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ऐसा नहीं कि मैं कभी तन्हा नहीं रहा*
*जबसे मिले हैं तुमसे तन्हा नहीं रहते*
[01/06, 12:46 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मुझको भी मेरे गम कभी राहत नहीं देते*
*बात अलग है कि अब हम कुछ नहीं कहते*
[01/06, 11:41 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अपनों के लिए सपनों से कर लेना किनारा*
*शायद यही तक़दीर का था हमको इशारा*
[03/06, 8:09 am] Dr. Suman Kumar Singh: *लकीरों में जिन्हें दिखती मुक़द्दर उनसे ये कहना*
*लकीरें रोज बनती और बदलती शाम ढलने पर*
[03/06, 11:50 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कश्मकश में जिन्दगी, जिन्दगी में कश्मकश*
*एक सफ़र जो अंतहीन, है सफर में जिन्दगी*
[03/06, 11:52 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सबकी मंज़िल एक फिर भी सबको है तलाश*
*रास्ते सबके अलग जाने सबको क्या तलाश*
[04/06, 6:22 am] Dr. Suman Kumar Singh: *गम के फ़साने कोई न चाहे बेहतर अपने पास रहे*
*झूठ कहो गर कहना पड़े चाहे तेरा दिल न कहे*
[04/06, 10:53 am] Dr. Suman Kumar Singh: *साथ तेरा है प्यारा देता दिल को राहत भी*
*वैसे वक्त बदल देता है चाहत की आदत भी*
[05/06, 11:01 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *खतों से आज भी आती खुशबू उन दिनों की*
*जब लफ़्ज़ों में थे महफ़ूज़ दिलों के गहरे रिश्ते*
[06/06, 8:03 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मुझको दरकार थोड़ी देर लगेगी शायद*
*वक्त से कहना अभी न जाए ठहर जाए*
[06/06, 8:08 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सबको सबसे है शिकायत ये कैसा दौर आया*
*ख्वाबों से अलग हकीकत में कोई और आया*
[06/06, 9:14 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दास्ताँ तो पुरानी हो गई लेकिन*
*पुरानी आदतें जिन्दा अभीतक*
[07/06, 7:35 am] Dr. Suman Kumar Singh: *उदासी के बादल कभी तो छटेंगे*
*कहीं न कहीं हम फिर से मिलेंगे*
[07/06, 7:37 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मुक़द्दर से शिक़ायत हमेशा रहेगी*
*जितना है चाहा सब ना मिलेगी*
[07/06, 7:40 am] Dr. Suman Kumar Singh: *चलो आज चाहत को बदल के तो देखें*
*वो ना मिला न सही शायद ये तो मिलेगी*
[07/06, 8:52 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ज़िद्दी बहुत हैं अरमाँ मिटते नहीं मिटाते*
*जायेंगे कैसे मन से जब हम ख़ुद न चाहें*
[08/06, 3:12 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *गलत को गलत कहने वाले जाने गए कहां*
*सच को सच मान लें ऐसी नहीं रही ये जहाँ*
[08/06, 11:02 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अकेले चले पर न लौटे अकेले*
*राहों में कितने मिले थे अकेले*
[09/06, 9:11 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सफ़र में थे कल आज भी हैं सफ़र में*
*कभी याद आयें तो मिलना सफ़र में*
[09/06, 11:31 am] Dr. Suman Kumar Singh: *उलझते सुलझते यादों के साये*
*क्यों तेरी शक्ल बार बार दिखाए*
[10/06, 12:01 am] Dr. Suman Kumar Singh: *वक़्त बे-वक़्त ख्वाबों में आया न करो*
*थक के सोया अभी, यूँ जगाया न करो*
[10/06, 12:04 am] Dr. Suman Kumar Singh: *न जाने क्यों वो दिन में कम निकलते हैं*
*जमाने से डरते हैं पर सपनों में मिलते हैं*
[10/06, 12:25 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *इत्तेफाक नहीं तेरा मिलना अचानक बेसबब*
*पुराना कर्ज़ था जो इस जनम में चुकाना था*
[10/06, 12:30 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मंज़िलों की फ़ितरत से बेख़बर चलो*
*जिसको गरज आये ख़ुद ही चलकर*
[10/06, 2:22 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *धोखे की लत लग गई अब वफ़ा की कद्र कौन करे*
*वक़्त का यही तकाज़ा इंसानों की फिक्र कौन करे*
[11/06, 7:37 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दुआओं का असर अब होने लगा है*
*कोई न कोई ख़यालों में आने लगा है*
[13/06, 9:30 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ख़ामोशी इतनी लम्बी अच्छी नहीं होती*
*लफ्ज़ों को आज़ादी का एहसास चाहिए*
[14/06, 11:06 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *इन्सान नहीं जो दगाबाजी से काम ले*
*शातिर बना इंसाँ नहीं, चर्चा क्यों करें*
[15/06, 9:47 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जबतक थे साथ साथ तो बेफिक्र हो आए*
*निशानियाँ लगी है हाथ तो कैसे जुदा करें*
[15/06, 9:49 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जब जलने के क़ाबिल जलाये गए बहुत*
*अब मिट गए तो शायद पूजा करेंगें लोग*
[15/06, 10:00 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *शामें अब भी होती तो हैं लेकिन घबराई सी*
*पीछे दिन की हलचल और सामने स्याह रात*
[15/06, 10:59 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ज़ख्म हर हाल में सबको मिलेगा*
*मोम जलेगा पत्थर तराशा जायेगा*
[16/06, 5:25 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *शक़ हो रहा है ख़ुद पर हम हैं भी या नहीं*
*शोर हर तरफ़ पसरा ख़ामोशी के आँचल में*
[17/06, 7:39 am] Dr. Suman Kumar Singh: *यकीं कैसे दिलायें हम कि क्या क्या मेरे दिल में है*
*कभी पत्ते सरकते हैं कभी फूलों का का जमघट है*
[17/06, 7:41 am] Dr. Suman Kumar Singh: *लगे इल्ज़ाम कितने हीं हमारे ज़िन्दा होने पे*
*सवालों से घिरे हैं हम कभी कुछ नहीं कहते*
[17/06, 3:06 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आज हम अपनी बात बताते हैं*
*मेरे खयाल मुझे बहुत सताते हैं*
[18/06, 9:16 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जिस्म पर जख्म के निशान नहीं*
*उनको लगता है हम सलामत हैं*
[18/06, 9:20 am] Dr. Suman Kumar Singh: *बेख्याली की इन्तेहाँ देखो*
*हमको सबका ख़्याल रहता है*
[18/06, 9:22 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ख़ुद से बातें तमाम रात किया*
*दिन के वक्त किससे बात करें*
[20/06, 7:57 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दोपहर तेज़ धूप में नहीं मिलना*
*जिस्म क्या रूह पिघल जाती है*
[21/06, 7:56 am] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों का सहारा कम तो नहीं जीने के लिये इस दुनिया में*
*जो बिछड़े वो अंजान ही थे अब साथ नहीं तो क्या गम है*
[21/06, 7:17 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बंदिशें बेशुमार दीवारें ऊँची ऊँची*
*बेमतलब हुईं जब दिलों ने जोर मारी*
[24/06, 3:43 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *इंसानों में भी मज़हब सबके लिए अलग है*
*गर हैसियत हो ऊँची, मज़हब बे-मतलब है*
[25/06, 6:26 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *खौफ़ में यूँ जीना मौत से भी बदतर*
*दो पल तुम्हारे हिस्से जी लो खुलकर*
[26/06, 10:23 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *उसूलों पर नहींं क़ायम तमाशे रोज होते हैं*
*जरुरत या मुश्किल हो पाला सब बदलते हैं*
[26/06, 10:26 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *इश्क़ में फैसला करने की ये कैसी रवायत है*
*हर फ़ैसले का अंजाम कल तक इश्क होता था*
[26/06, 10:32 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जिस इश्क़ को अंजाम तक लाने में मुश्किल हो*
*दामन पकड़ उल्फ़त का किनारा करना अच्छा है*
[01/07, 11:37 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *नई नई हर बात निराली लुभाती मन को बड़ी अदा से*
*वक़्त की चक्की से गुजरो अकेले भुगतो बिना खता के*
May, 2026
[01/05, 2:52 am] Dr. Suman Kumar Singh: *खतों का दौर गया अब इंतजार कौन करे*
*चन्द हीं लम्हों में वर्षों का प्यार ख़त्म करे*
[01/05, 2:55 am] Dr. Suman Kumar Singh: *खता है हमारी तुम्हें चाहते हैं*
*वफ़ा हम किए वफ़ा चाहते हैं*
[02/05, 2:26 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *झूठ था पहले या अब है*
*तुम लगते हो अनजाने से*
[02/05, 8:01 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आसान नहीं ख़ुद को रखना महफूज़ बदलते मौसम में*
*फिसलन का हमेशा ख़ौफ़ रहा मुश्किल हुई संभलने में*
[03/05, 10:04 am] Dr. Suman Kumar Singh: *किताबों की दुनिया किताबों के बाहर*
*अगर ढूंढ़ लो तो किताबें हो जाएं अमर*
[03/05, 6:06 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अधूरी कहानी या अधूरा सफ़र*
*मंज़िल की चाहत खोने का डर*
*किताबों में ढूंढो सबकुछ मिलेगा*
*सांसों को फ़िर से सहारा मिलेगा*
[04/05, 11:42 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दो पल की जिन्दगी बहुत लम्बी अगर जीना हो अकेले*
*तक़दीर गर करे वफ़ा तो बहुत मुमकिन चलते ही तू मिले*
[05/05, 3:19 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कल की शायद शाम अलग थी*
*जज्बातों की शमा जली थी*
*कहने को तो बातें बहुत थीं*
*जुबां पे जाने किसका पहरा*
*सोच-सोच में समा भी बदला*
*थके हुए मन मैं वापस पलटा*
[05/05, 9:36 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जीने के लिए एक खिलौने की जरूरत*
*मरने के लिए सिर्फ़ बहाने की जरूरत*
[06/05, 8:05 am] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों के झरोखों में तस्वीरें कई हैं*
*मुस्कान से भरी कहीं तीर चुभे हैं*
[06/05, 8:09 am] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों से गूफ्तगू का मज़ा हमसे भी पूछो*
*अब वक्त नहीं मिलता हमें इंतज़ार का*
[06/05, 1:36 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सच की तलाश में मैं दूर जा रहा हूं*
*शायद मैं ख़ुद के क़रीब आ रहा हूं*
[06/05, 11:52 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कुछ समझ न आया जो भी कहा गया*
*और कितनी देर तक बातें करोगे तुम*
[07/05, 7:16 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ज़ुल्म की हद, इंतहा देखो*
*ख़ुद से अंजान जहां देखो*
[08/05, 12:51 am] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों के भरोसे तन्हा न छोड़ जाना*
*उम्र बढ़ रही है अब हम भूल जाते हैं*
[09/05, 9:12 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मिलने से मुक्कमल नहीं होती है मुहब्बत*
*तन्हाई में भी याद जो आए वो मुहब्बत*
[09/05, 9:16 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मिलने से मुक्कमल नहीं होती है मुहब्बत*
*बरसात में भी आग लगा दे वो मुहब्बत*
[10/05, 10:47 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मां के चेहरे से कुछ पता नहीं चलता*
*दिन तो दिन रातभर जाने क्यों जगती है*
[10/05, 10:55 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आंचल में छुपाया है मुझको, मैं जब भी कभी मायूस हुआ*
*हर बात से वाकिफ हो जैसे जीने की मुझे राह दिखाया*
[12/05, 2:45 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *न राह बदलना है न अपनी चाहत*
*धमकियों की अब परवाह नहीं है*
[12/05, 2:49 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *नजरअंदाज करते हो ये साफ़ दिखता है*
*यादों से मिटा दोगे ऐसा नहीं दिखता है*
[12/05, 11:55 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *धूप में निकलो तो जलन होती है*
*रोशनी से सकूं में खलल होती है*
[12/05, 11:58 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मयखानों का दीवानों पे एहसान बहुत हो*
*माशूक जब तन्हा करे यहाँ साथ मिला है*
[14/05, 6:12 am] Dr. Suman Kumar Singh: *खयाली भूतों से डर के कहां जाओगे*
*बड़े बे-आबरू होकर जहां से जाओगे*
[14/05, 6:17 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नसीहतों की उम्र अब तमाम हुई*
*कभी तो ख़ुद को आजमाओगे*
[15/05, 10:35 am] Dr. Suman Kumar Singh: *तस्वीर से तक़दीर बदलते नहीं देखा*
*छूने से कभी मोम पिघलते नहीं देखा*
[15/05, 10:39 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सीनों में कोई आग़ सुलगती रही होगी*
*धुओं की लकीरों में है खुशबू लहू की*
[16/05, 10:49 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दिल को इतनी सजाएं मत देना*
*दिल जो भी चाहे उसे दिला देना*
[17/05, 7:27 am] Dr. Suman Kumar Singh: *शायरी के रंग में कितनी दुआओं को मिलाया*
*जिन्दगी की शाम में तुमने मुझे ख़ुद से मिलाया*
[17/05, 1:48 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *शायरी का रंग भी बदला हुआ है*
*गर्म है पर इस हवा में कुछ घुला है*
[17/05, 1:51 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *डायरी के पन्नों बीच आज तस्वीर देखा*
*किसकी है अब तक नहीं मैं जान पाया*
[17/05, 1:55 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जेहन में हलचल मची एक ख़लबली है*
*किस जगह मैं आ गया किसकी गली है*
[18/05, 7:01 am] Dr. Suman Kumar Singh: *तलाश में निकले थे बहुत दूर तक आए*
*कितनी ही मंजिलों पे कोई सकूं न था*
[18/05, 7:06 am] Dr. Suman Kumar Singh: *पल पल बदल रहा है ज़माने का चलन दोस्त*
*दिल की कली को खिलने का मौसम नहीं आता*
[18/05, 1:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अपने होने का अहसास दिलाना होगा*
*जब पुकारे मेरा दिल, तुझे आना होगा*
[18/05, 5:28 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *शाम आती है किसी शाम की यादें लेकर*
*मेरी तन्हाई भी तन्हा नहीं मिलती मुझसे*
[18/05, 9:55 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कहने वालों ने क्या क्या न कहा*
*अपनी राह में मशगूल मैं सुना नहीं*
[19/05, 2:33 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सबक जिन्दगी का बताएं तो किसको*
*उड़ने को बेताब परिंदे सुनते हीं कहां हैं*
[19/05, 8:34 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ये झूठ है रिश्वत नहीं लेते हैं फरिश्ते*
*नाहक तो नहीं भीड़ जमा मन्दिरों में है*
[19/05, 8:57 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कागज के लिफाफों में कई राज छुपे हैं*
*रिश्वत कभी तो प्यार के इजहारे मिले हैं*
[20/05, 7:39 am] Dr. Suman Kumar Singh: *आसान ज़िंदगी की आसान मंजिलें*
*दर्द ख़ुद सहते हैं कहते नहीं किसी से*
[20/05, 7:44 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जिन्दगी में जिन्दा रहना जरूरी है*
*गर मुहब्बत है तो कहना जरूरी है*
[21/05, 12:39 am] Dr. Suman Kumar Singh: *बर्बादी के भी दौर में कुछ कर गए होंगे*
*अफसानों में सच्चाई की चर्चे हुए होंगे*
[21/05, 12:42 am] Dr. Suman Kumar Singh: *इन्सान वही काबिल जो वक्त समझता हो*
*अच्छाइयों को तज दे जब वक्त बदलता हो*
[21/05, 10:33 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ख़त्म नहीं होती तलाश किसी भी मंज़िल पर*
*चाहत को चाहत होती है फ़िर किसी मंज़िल की*
[21/05, 12:52 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *डर से जाने क्या हो रुक जाना यूँ ठहर के*
*निकलो तो पहले घर से रास्ते कई मिलेंगे*
[22/05, 12:02 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दुनिया का नज़रिया अज़ीब ही रहा है हर ज़माने में*
*अश्क में डूबा इश्क़ इबादत मुस्कुराया तो बग़ावत है*
[22/05, 8:24 am] Dr. Suman Kumar Singh: *इश्क़ के आँगन में फिसलन बहुत है*
*क्या सच क्या झूठ, उलझन बहुत है*
[23/05, 6:21 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कितने ख्वाबों को सजा लेते हैं हम भी नाहक*
*वक्त के हाथों ठगे जाते अंजान मुसाफ़िर नादां*
[23/05, 8:29 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हर वक़्त जरूरत होती है जज़्बा एक बगावत की*
*ज़ुल्म कभी मिटता ही नहीं रूप बदल के आता है*
[24/05, 6:19 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दुनिया से अलग एक जहाँ देख रहा हूं*
*मैं तेरी दुआओं का असर देख रहा हूं*
[24/05, 6:23 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जब दे कोई आवाज़ तो ख़ामोश न रहना*
*दो पल की गूफ्तगू से सँवर जाये जिन्दगी*
[24/05, 10:15 am] Dr. Suman Kumar Singh: Revised
*दुनिया से अलग एक जहाँ देख रहे हैं*
*हम तेरी दुआओं का असर देख रहे हैं*
[26/05, 12:15 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कोई करे जिरह की हादसे की तह खुले*
*ऐसे तो न हालात थे कि हमें बेवफ़ा मिले*
[26/05, 12:17 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कैसे करें यकीन कि मौसम बदल गया*
*तूफ़ान का न शोर न बारिश का अंदेशा*
[26/05, 10:21 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मुझे यक़ीन तो है पूरा यकीन नहीं*
*जिसपे यकीन था उसका यकीं नहीं*
[26/05, 10:10 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *गुनाहों से बचने की कोशिश बहुत की*
*गुनाहों ने ही अक़्सर रास्ता दिखाया*
[26/05, 10:11 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *शरीफों की दुनिया शराफ़त नदारद*
*शराफ़त सिखाया गुनाहों ने अक्सर*
[26/05, 11:03 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *गुज़ारिश है सबसे शिकायत न करना*
*मुश्किल पड़े अगर इबादत न करना*
*यकीं रखना ख़ुद पे और बाजुओं पर*
*मदद के लिए तुम सिफारिश न करना*
[26/05, 11:54 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *गुनाहों से बचने की कोशिश बहुत की*
*शरीफों ने मिलकर गुनहगार बनाया*
[27/05, 8:02 am] Dr. Suman Kumar Singh: *समझते नहीं जिसको कहते मुहब्बत*
*भरोसा करोगे तभी तो होगी मुहब्बत*
[27/05, 8:04 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मीठी जुबान से मिलना शाम सवेरे*
*खुशामद कभी भी नहीं है मुहब्बत*
[27/05, 7:01 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *गर्दिश में समझते थे ज़िन्दगी की मुशीबत*
*महफ़िल के किसी गीत में वैसी कसक न थी*
[27/05, 7:03 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रँग रूप के बाज़ार में हर चेहरा हसीन मिला*
*जज़्बात की कमी थी हर चेहरा फीका दिखा*
[27/05, 7:22 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *खबर न बन सके वैसा गुनाह क्यों करना*
*जब भी चर्चे हुए दिल को बड़ा सकूँ मिला*
*रूह और जिस्म में शोलों का शोर ज्यादा था*
*देखनेवालों ने लिया लुफ्त, बादल बरसा नहीं*
[27/05, 10:52 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *घने अँधेरे भी मुझको कभी डरा न सके*
*तेरा खयाल रहा साथ हम भुला न सके*
[28/05, 11:44 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जश्न की रात चिरागों ने घूँघट ओढ़ा*
*ऐसे हालात में हम जश्न मनाएं कैसे*
[29/05, 8:15 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कोशिश न हो सकी कि फिर से तलाश लूँ*
*तुझसे बिछड़ कोई मुझे अच्छा नहीं लगा*
[29/05, 8:20 am] Dr. Suman Kumar Singh: *तेरे सितम अब रात दिन याद आ रहे*
*जब थे मेरे पास मुझको खबर न थी*
[30/05, 7:46 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दरिया में कितना पानी जब उतरे समझ आया*
*मैं कैसे पार निकला अबतक समझ न आया*
[30/05, 7:51 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *फ़िक्र की अब कोई बात नहीं*
*मंज़िलें जुदा थीं, साथ हो गईं*
[30/05, 10:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *किताबों के पन्नों में जो दास्ताँ है*
*अलग तो नहीं है मेरी जिंदगी से*
April, 2026
[01/04, 9:08 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सब जानते हैं लेकिन सब मानते नहीं*
*ख़ुद पे नहीं भरोसा उसका यकीं नहीं*
[02/04, 5:59 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मुहब्बत जुनून अपनी धुन में चलेगी*
*फ़िकर खुद नहीं सारी दुनिया करेगी*
[02/04, 6:04 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अगर थम गई मेरी सांसें तो क्या ग़म*
*यादों के साए में उनकी सांसें चलेंगी*
[03/04, 6:10 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *माना उम्र नहीं कुछ ज्यादा आज खिले कल मुरझाएंगे*
*अपनी निशानी छोड़ गए तो ना- मुमकिन वो भुला पायेंगे*
[07/04, 1:28 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ज़ख्म दिखाया न करो हर किसी को*
*तमाशा पसन्द दर्द का अहसास नहीं*
[07/04, 1:32 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दिल खिलौना तो नहीं जीने का एक जरिया है*
*जीने के लिए ख़ुद का ख्याल करना सीख लो*
[07/04, 1:34 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अपने ख्यालों को लफ्जों में पिरोता हूं*
*समझ सको तो दिल की बात बताता हूं*
[07/04, 1:38 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आसमान को चांद की कोई फ़िक्र नहीं*
*तारों की महफिल में उसका ज़िक्र नहीं*
[09/04, 12:34 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *परहेज़ बताया है मुझको हकीम ने*
*मिलना मगर मीठे की बात न करना*
[09/04, 12:40 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ऊंचे पे घर बनाना समझदारी की है बात*
*बादल बरस लें जितना पानी नहीं आता*
[09/04, 12:48 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सपनों के साथ जीना गर आए तो बेहतर*
*मिलने पर ख़ुशी होगी, खोने पे ग़म नहीं*
[09/04, 2:26 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सर्द मौसम में आग की जरूरत होगी*
*उदासी के लम्हों में मुझपे गुस्सा करना*
[10/04, 10:01 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ख्वाबों को दफ़न करना तौहीन है उनकी*
*मरते नहीं हैं ख़्वाब अगर नींद हो गहरी*
[10/04, 10:04 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कहने के लिए सारा जहां साथ तुम्हारे*
*रहने के लिए एक ठिकाना ही बहुत है*
[10/04, 10:16 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मुस्कुराना तेरा उन्हें कबूल नहीं*
*अश्क निकले तो मज़ा आता है*
[10/04, 10:19 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हसरतों से कहो चले जाएं*
*क़ैद की जिंदगी पसंद नहीं*
[10/04, 10:21 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जब भी देखा है पलट कर मैंने*
*उलझे उलझे से जज़्बात दिखे*
[11/04, 12:32 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हसीन चांद नहीं चांद की परछाई है*
*बंद आँखों से मुझे तू ही नज़र आई है*
[11/04, 12:37 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रंग बदलते हैं चेहरों के कई बार यहाँ*
*सच की तस्वीर धुंधली रही वर्षों तक*
[11/04, 12:40 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जब फकीरों को कभी घर मिला मकान मिला*
*उनके हाथों की लकीरों ने भी अरमा बदला*
[12/04, 10:51 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ख्वाबों को कब्र कब नसीब हुई*
*वजूद नहीं जब भी आँख खुली**
[14/04, 9:13 am] Dr. Suman Kumar Singh: *गलतियों की सज़ा जरूर मिले*
*पहले सबको हसीं नसीब मिले*
[14/04, 9:14 am] Dr. Suman Kumar Singh: *उलझनों में उलझ के रुक जाना*
*बदनसीबी से कोई कम तो नहीं*
[14/04, 9:16 am] Dr. Suman Kumar Singh: *गूफ्तगू जिंदगी में कम करना*
*गुफ्तगू सिर्फ़ उलझनें बढ़ाती हैं*
[14/04, 4:17 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आग से तुम न खेलो झुलस जाओगे*
*होगा नहीं यकीन जब उलझ जाओगे*
[14/04, 4:21 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *किताबों के पन्नों में सिमटी कहानी*
*सच्ची जैसी लगे पर हक़ीक़त नहीं*
[14/04, 4:24 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जिस पल को जी सको जी लेना ख़ुशी से*
*उस पल के इंतज़ार में सदियां गुजर गईं*
[15/04, 12:07 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पुराने जज़्बात होते नहीं पुराने*
*जख्मों को ताज़ा रखा कीजिए*
[15/04, 12:11 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *किस्से कहानियों से एक नाम नहीं जाता*
*शक्ल है धुंधली सी कुछ याद नहीं आता*
[15/04, 12:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जज़्बात को लफ़्ज़ों में कैसे बयां करोगे*
*चाहो या न चाहो कुछ तो गलत कहोगे*
[17/04, 9:36 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अकेले में अकेलापन कभी मिलता नहीं मुझको*
*एक लम्बी गूफ्तगू होती है दिल के तार बजते हैं*
[17/04, 9:44 am] Dr. Suman Kumar Singh: *शायद कभी हम मिलें ही नहीं*
*दूरी हो हममें पर दिलों में नहीं*
[17/04, 1:25 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सबकी तारीफ़ मिल नहीं सकती*
*सबके मनसूबे कहां मिलते हैं*
[17/04, 5:09 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ग़मों की फौज़ को आने दो चले जायेंगे*
*उनकी जुर्रत नहीं मुझसे मिल भी पायेंगे*
[17/04, 5:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कुछ शोर हो, हलचल मचे, तूफ़ान उठे*
*मौत के पहले ज़रा जस्न का माहौल बने*
[17/04, 5:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कोई कहे रुक जा अभी थोड़ा और ठहर*
*ज़ब्त जज़्बात जो सीने में भड़क जाने दे*
[17/04, 5:18 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पत्थरों के भी हालात बदल जाते हैं*
*नर्म स्पर्श से बेदर्द पिघल जाते हैं*
[17/04, 5:22 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आज की शाम ख़ामोशी से गुजर जायेगी*
*कल भी ये आयेगी शायद न मुझे पायेगी*
[17/04, 5:26 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आइए एक नया खेल ईजाद करें*
*एक दुजे को प्यार से बर्बाद करें*
[17/04, 5:29 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कोई आता नहीं, जाता नहीं, ख़ामोशी है*
*ऐसी सुनसान जमीं पे रहते हैं इंसान कैसे*
[17/04, 5:57 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कोई बहस नहीं अब, सब मान लिया मैने*
*ग़म का निशान नहीं है सच जान लिया मैंने*
[18/04, 12:07 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जाने वालों का कैसे कोई यक़ीन करे*
*बात कल की ही है वो कहीं से आए थे*
[19/04, 7:14 am] Dr. Suman Kumar Singh: *शिकवे शिकायतों को अभी पेश किया जाय*
*ये दोनों ही मुजरिम हैं इन्हें उम्रकैद दिया जाय*
[19/04, 9:56 am] Dr. Suman Kumar Singh: *गर ख़लिश तो आज कहो कल न हो मलाल*
*होता है हर इंसान ख़ुद में शख़्स बेमिसाल*
[19/04, 9:19 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कितनी दफ़ा कहें मुहब्बत का खेल क्या*
*शिकवे अगर मिट गए तो शेष बचे क्या*
[19/04, 9:25 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *इक दूसरे को देने को ज़्यादा नहीं है पास*
*बस इक हसीं शाम थी बाकी बहुत उदास*
[20/04, 9:48 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रस्मे ए आयादगी की अपनों में जरूरत क्या*
*जिस हाल में हों मिलेंगे, हर बात समझ लेंगे*
[20/04, 1:05 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *गैरों ने सिखाया है अपनों की क़दर करना*
*अपनों ने ग़म दिया अक्सर ही जिन्दगी में*
[21/04, 9:01 am] Dr. Suman Kumar Singh: *आयेंगी बहारें इसी उम्मीद में अबतक*
*बगिया में हर डाली खड़ी है इंतज़ार में*
[21/04, 3:30 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तस्वीरों से बातें करो खामोश सुनती हैं*
*जब सामने आ जायें तो सिर्फ़ कहती हैं*
[21/04, 3:39 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *शाम के वक्त मिलना झुरमुटों में पेड़ों के*
*उनसे मिल बातें करना क्यों सकूं देता था*
*अब वो शामें नहीं वो पेड़ बगीचा भी नहीं*
*सोचता हूँ कहीं वो लम्हा मुहब्बत तो नहीं*
[22/04, 9:05 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रंग और नूर की तस्वीर सकूं देती है*
*तू नहीं पास पर होने का भ्रम देती हैं*
[22/04, 9:09 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दिन ढला, रात हुई और सवेरा भी हुआ*
*कुछ न बदला मगर बदलेगा इशारा हुआ*
[22/04, 6:51 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *फुर्सत न मिलेगी कभी मत इंतज़ार कर*
*दिल में जितना दर्द दफ़न आज बयां कर*
[22/04, 9:17 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सफ़र की हद हो कहां ये मुसाफ़िर के वश में*
*जमीं से दूर आसमां से आगे नए रास्ते बनेंगे*
[22/04, 9:22 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जाने कैसा भरम लोग पाले हुए हैं*
*अकेला नहीं संग मुहब्बत खड़ी है*
[22/04, 9:52 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चुभती हुई यादों को फूलों पे सुलाना*
*नींद में खुशबू से महक जायेगा दामन*
[23/04, 8:50 am] Dr. Suman Kumar Singh: *इतना मायूस न हो जिन्दगी को जीना है*
*वो ज़रा जिद्दी है उसको क़रीब लाना है*
[23/04, 11:09 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रिश्तों से ही रिश्ता रखना दस्तूर तो है दरकार नहीं*
*दिल से दिल की राह का मिलना रहमत है आम नहीं*
[23/04, 11:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *उसकी मर्ज़ी वो ही जाने हम तो अपनी राह चले*
*अरमा हमारे बस में न थे, हम अपनी धुन में चले*
[24/04, 7:11 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कैसे खामोशी से भी इक़रार किया जाता है*
*उनसे मिलकर मुझे ये इल्म समझ आया है*
[24/04, 7:16 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *इश्क़ परवाह किया कब दुनिया के फरमानों का*
*जिसको रुसवाई की थी फ़िक्र वो गुमनाम गया*
[24/04, 9:14 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *इश्क जितनी दफा करो तो कोई बात नहीं*
*पहली उल्फत की बद-दुआ का ख़्याल रहे*
[25/04, 5:18 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *महसूस हो रही है मुझे आज भी तपन*
*बड़ी बेरूखी से उसने जलाया आशियां*
[25/04, 5:23 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ख्वाहिशों की खैर नहीं राहें सख़्त हैं*
*इंसानों की बस्ती में शैतान मस्त हैं*
[25/04, 8:32 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ख्वाबों की हो दहलीज या सच से सामना*
*मुश्किल घड़ी में ख़ुद पर ऐतबार कम रहा*
[25/04, 8:34 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कुछ रंग मिला दो मेरे प्याले में ओ साकी*
*अभी ज़ख्म हरे हैं और है पीने की मनाही*
[26/04, 7:47 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मेरी तमन्ना मुझे दर पर तेरे लाई थी*
*तेरे लहज़े ने जाने को मजबूर किया*
[26/04, 8:04 am] Dr. Suman Kumar Singh: *बदनसीबी की रफ़्तार जब भी तेज हुई*
*शौक से मैं मंजिलों का पता बदलता हूं*
[26/04, 8:53 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अनगिनत जरूरतें थीं मेरी जिन्दगी में*
*तुमसे मिलने के बाद न जाने कहां गईं*
[26/04, 10:54 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कितने दिनों के बाद उनसे आज मिले हैं*
*मासूमियत की हद वो मेरा हाल पूछते हैं*
[26/04, 10:59 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नजदीकियां भी देर तक रहती नहीं करीब*
*चेहरा तो कम बदलता अंदाज़ पर अजीब*
[27/04, 9:19 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जंग की क्यों है जरुरत ये पता कैसे चले*
*उनको हमसे है शिकायत ये खबर कैसे मिले*
[28/04, 7:09 am] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों के ज़खीरे में कई बातें पुरानी*
*जब ढूंढने निकलो नई बात लगे है*
[28/04, 7:12 am] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों के ज़खीरे में छुपी बातें पुरानी*
*अंजान नहीं ये हैं मेरी अपनी कहानी*
[28/04, 3:03 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *उम्र की ढलान पे बात उन दिनों की क्यूँ*
*जिन्दगी तो जी लिए मौत पे बवाल क्यूँ*
[28/04, 3:09 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *वक्त की आंधी आए पर झुकते नहीं ये रिश्ते*
*सच्चे हों अगर दिल तो बिखरते नहीं ये रिश्ते*
[28/04, 3:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *फूलों जैसे रिश्ते अनमोल धरोहर हैं*
*इनसे ही जग में सकून का सागर है*
[28/04, 8:17 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जीवन से नाराज़ बहुत था जब तक हमको पता नहीं था*
*लोगों को जीते देखा जिनको सांसों का इल्म नहीं था*
[30/04, 11:14 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अँधेरों से डर कैसा उजाले भी कहां हमेशा रहते हैं*
*इसी पल में समेटो पूरी ज़िन्दगी हम ये सच कहते हैं*
सदस्यता लें
संदेश (Atom)