मंगलवार, 2 दिसंबर 2025
November, 2025
*सबकी आदत अलग जो चाहे वही करते हैं*
*खटखटाएं, चले आएं दरवाजे खुले रहते हैं
*रिश्तों की नुमाइश वही करते जिन्हें यकीं नहीं*
*हमने रिश्तों को निभाया नुमाइश नहीं समझा*
*चाय की चुसकी भी कमाल करती है*
*जो न कह सके उसको बयां करती है*
*आंधियां शोर बहुत करती हैं*
*जिन्दगी से बहुत ही डरती हैं*
*जिन्दगी जीने का अंदाज़ अलग हो शायद*
*साथ जो पल जीए जिन्दगी उतनी ही थी*
*मिल जाए इजाज़त तो मैं राज बता दूँ*
*सोए हुए जज़्बातों को फिर से जगा दूँ*
*रूहें आपस में जब बात करें*
*ख़ामोश फिज़ा हो जाती है*
*खोने को रहा अब क्या पाने को तो ज़माना है*
*किस फिक्र में खोए हो लिखने को फसाना है*
*हकीकत संगदिल नहीं हमारी सोच ही छोटी*
*डरते हैं वही लोग जिनकी नीयत रही खोटी*
*चुभ जाए कोई बात तो इज़हार कर देना*
*गैरों से परदा करना अपनों को बता देना*
*जिन्दगी जीने का बस एक ही सलीका*
*रोने को कहे रोना चुप हो तो मुस्कुराना*
*गुलदस्ते में फूल कई खुशबू भी उनकी जुदा जुदा*
*साथ रहें तो बात अलग गुलशन का अंदेशा होता है*
*रिश्तों की उम्र रिश्तों से आगे निकल गई*
*रिश्ते बिखर गए निशान फिर भी रह गई*
*जाने वालों का कभी भी गम नहीं करते*
*रात के बाद रोशनी की फिक्र क्यों करते*
*हर सुबह शाम याद आते हैं*
*वक्त बदला उनकी याद नहीं*
*एक परछाई मेरे साथ रही*
*कितनी बातें अनकही रही*
*सफ़र का रास्ता मुश्किल जरूर था लेकिन*
*एक था शख़्स जो हर पल हमारे साथ रहा*
*वादा किया था तुमने आओगे इस जगह*
*कब से ढूंढ़ता मैं जाने न किस-2 जगह*
*अपनी मौजूदगी को दर्ज़ करो*
*महज़ होने से कुछ नहीं होता*
*दहलीज पे दस्तक तो कई बार हुई*
*जब भी देखा कोई भी नहीं मिलता*
*लोग कहते हैं ये भरम मेरा*
*दिल में आते हैं खामोशी से*
*जिन्दगी में कश्मकश को क्यों जगह मिले*
*ज्यादा जगह हो खाली ख्वाहिश ज़रा करें*
*पहचान कर भी क्यों ये चेहरा नया लगे*
*कुछ तो नया हुआ सब सपना सा लगे*
*जिन्दगी में कश्मकश को क्यों जगह मिले*
*ज्यादा जगह खाली ख्वाहिश न क्यों पले*
*चांद से गूफ्तगू करने का बहाना क्या हो*
*चांद सा चेहरा ख्यालों में बसा जब हा*
*वक्त दोषी नहीं सिर्फ़ दीवाना है*
*बे-सबब उसको बदल जाना है*
*हिफाज़त करेंगी यही लहरें वो तूफ़ान*
*बच बच के चलने की आदत नहीं है*
*पते की जरूरत लिफ़ाफे को होगी*
*मजमून लेकिन सब उसको पता है*
*ख़ामोशी उसकी सताती न मुझको*
*क्या है दिलो में सबको पता है*
*हुनरमंद लोगों ने की क्या खता है*
*कहीं जा बसें मंज़िल ही लापता है*
*सफ़र की शुरूआत चाहे हो जैसी*
*अंजाम लेकिन सबको पता है*
*कसक उम्रभर कुछ तो रहेगी*
*यकीं है सबको मंज़िल मिलेगी*
*मन ख़ुद न जानता है चाहत उसे है किसकी*
*रातों में दिन की चाहत, दिन में अंधेरा मांगे*
*क्योंकर मिटाएं यादें ये साथ निभाती हैं*
*रहता नहीं अकेला जब साथ ये रहती हैं*
*जाने वालों की जब भी याद आती है*
*हर तरफ़ मीठी खुशबू बिखर जाती है*
*शिकवे जरूर होंगे जब साथ हो अपनों का*
*ख़ामोशी सकूं देती जब साथ हो सपनों का*
*चलती रही तलाश जिन्दगी में उसके बाद की*
*नस्ल चलायमान रूकती नहीं इसके बाद भी*
*बदलना तो जरूरी है बदलने के लिए हालात*
*बदलने वाले जाते नहीं हैं दूर रहते आस पास*
*कद्र उनकी करो जो साथ सदा रहते हैं*
*हमको जैसी लगे, सच वो हमें कहते हैं*
*दोस्ती क़र्ज़ नहीं एक बड़ा ख़ज़ाना है*
*समय जैसा रहे इसको नहीं गंवाना है*
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें