शनिवार, 5 जुलाई 2025
July, 2025
*जब भी मुझको सजाएं देनी हो*
*अपने गुनाहों की याद कर लेना*
*झूठी तारीफ़ मैं कभी नहीं करता*
*मेरी ख़ामोशी का मतलब समझो*
*आग से खेलना कब शौक बना*
*इल्म मुझको नहीं कैसे आग लगी*
*जाने क्या हो गया है कुछ दिन से मुझको*
*दर्द की इंतिहा तो होती है मगर अश्क़ नहीं*
*शाम के वक्त घर चले आओ*
*अपने साए से बिछड़ जाओगे*
*दुआएं काम न आएं अगर अंधेरा हो*
*जल्दी से रौशनी के क़रीब आ जाओ*
*उन कदमों की आहट कभी जाती नहीं दिल से*
*आती है हमें याद हरेक मुश्किल सफ़र की बात*
*जिसने दिखाई राह एक लम्बे सफ़र की कल*
*खुद निकल चुका किसी लम्बे सफ़र पे आज*
*जज़्बात की हर डोर किसी और हाथ में*
*हम चल रहे जरूर हैं मंज़िल से बेखबर*
*रहने दो भरम तुम हमें रोको न बार बार*
*तूफ़ान में कस्ती को संभालेगा खुद मझधार*
*ख़ुद से बिछड़ कैसे किसी गैर के दामन*
*लग के कहोगे वाह है रिश्ता कमाल का*
*हमने सफ़र के बाद की तस्वीर देख ली*
*खामोशी का मंजर था जमीन देख ली*
*मैं वक्त हूं तक़दीर नहीं, आते रहूंगा*
*हर हाल में दिल तेरा बहलाता रहूंगा*
*ख़ामोशी की चादर बढ़ती रही है आजकल*
*क्या हुआ कि लोगों को फुर्सत नहीं मिलती*
*दिल को कभी चैन न मिलता था एक पल*
*आलम है ऐसा आजकल तन्हाई ही भा रही*
*किसी बहाने याद करना है*
*मुश्किल है किनारा करना*
*मेरी चाहत नहीं कि वो मुझसे प्यार करे*
*वक्त बे वक्त ये अरमां हीं मुझे याद करे*
*किसी मंज़िल का आसरा लेकर*
*इक सफ़र हर रोज शुरु होता है*
*आज के कहकहे खामोश हुए*
*कल की उम्मीद में मदहोश हुए*
*फिक्र करने की कोई बात नहीं*
*शायद दर्द ही दर्द की दवा होगी*
*हार और जीत में कुछ खास फर्क है ही नहीं*
*सबकी मंज़िल जुदा हमें इसकी ख़बर ही नहीं*
*उम्मीद पर दुनिया टिकी ये तो सभी कहते हैं*
*जब राह में फिसलन मिली आह सभी भरते हैं*
*सच को कब तक नकार पाएगा*
*जैसा करेगा कर्म तू वैसा पाएगा*
*दौलतें देर तक नहीं रहतीं*
*सच्ची शोहरतें नहीं मिटतीं*
*इन्सानी रिश्तों की कीमत घटने लगी है*
*बाजारों में सिर्फ सामान ही नहीं बिकते*
*जुर्म तेरा मगर कातिलों में नाम नहीं*
*इश्क़ की जंग ऐसे हीं लड़ी जाती है*
*कागज़ पर लिखी इबारतें भी बोल पड़ती हैं*
*दिल की धड़कनों को ज़रा खामोश होने दो*
*ज़ख्म भर जाए तो इश्क़ का मज़ा क्या है*
*मुहब्बत करने की भला दूसरी सजा क्या है*
*तस्वीरों में कैद करोगे वक्त के पहरेदारों को*
*सजा मिलेगी सांसों को अटकी बीती यादों में*
*खामोशी का मतलब सबका अलग अलग है*
*कभी रिश्तों की परवाह कभी दर्द ए इंतिहा*
*यादों को दो आराम, ख़ुद को हो कुछ काम*
*सम्भलती नहीं है खाली दिमाग़ की ऊंची उड़ान*
*चाहे जितना जहां तलाश करो*
*ख़ुद के जैसा कहीं न पाओगे*
*लोग हर घड़ी सच छुपाएंगे*
*जो सच नहीं वही बताएंगे*
*ख़ुद पे करना यकीन बेहतर है*
*अपने बाहर की जहां बदतर है*
[19/07, 11:05 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दावों की हक़ीक़त भी कभी सामने होगी*
*बढ़ने दो अंधेरा कहीं शायद रोशनी होगी*
[19/07, 11:09 am] Dr. Suman Kumar Singh: *पन्नों में जिन्दगी कैसे सिमट सके*
*हर पल बदल रही वो कैसे बंध सके*
[19/07, 11:15 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दूर तक कैसे कोई साथ चले*
*मोड़ आते हैं रास्ते बदलते हैं*
[20/07, 12:36 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रूहों की बातों में आवाज़ नहीं होती*
*फ़ोन की तरंगों की दीवार नहीं होती*
[20/07, 12:39 am] Dr. Suman Kumar Singh: *चलो रूहों के अंदाज़ में बात किया जाए*
*नींद के गोद आगोश में कुछ देर रहा जाए*
[21/07, 12:01 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ये शाम -ए- ग़ज़ल शायद कल शाम न होगी*
*शायरी जो आज बदनाम है गुमनाम न होगी*
[21/07, 12:07 am] Dr. Suman Kumar Singh: *आईने को धोखा चेहरों ने दिया अक्सर*
*सीरत ने सूरत की तस्वीर बदल डाली*
[21/07, 8:31 am] Dr. Suman Kumar Singh: *आईने को धोखा चेहरों ने दिया अक्सर*
*सीरत ने तो सूरत की तस्वीर बदल डाली*
[21/07, 9:23 am] Dr. Suman Kumar Singh: *थोड़ी झिझक तो होगी जब दिल का मामला हो*
*लफ्जों में बयां न होगी जब नजरें ही जुबां हो*
[21/07, 11:30 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ये आईना भी जालिम रोने भी नहीं देता*
*शक्ल ऐसी बना दे ख़ुद पर हीं हँसी आए*
[21/07, 8:21 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अफसानों के बाज़ार में अफसाने नए गढ़ना*
*फुरसत कहां किसी को फिर दर्द नया सहना*
[22/07, 11:11 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *क्या था, क्या होगा, कुछ भी ख़बर नहीं*
*आज ये पल तेरा, लेकिन तुझे सबर नहीं*
[24/07, 11:17 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *महक आने लगी है इरादा कर लिया उसने*
*ख्वाबों के लिए कोई जगह छोड़ी कहां उसने*
[24/07, 11:20 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *नसीहत अब नहीं देना बहुत देखा है दुनिया को*
*जगह सब एक जैसे हैं अलग लगते हैं नजरों को*
[25/07, 12:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *न कर उम्मीद गैरों से जो कल अपनों में शामिल थे*
*बदलते रंग हैं मौसम के न जाने कब कहां क्या हो*
[27/07, 6:34 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नींद गहरी थी मगर फिर भी आ गया*
*तन्हा नहीं हूं मैं, वो मुझको बता गया*
[27/07, 6:40 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हल्की हुई गिरफ्त मगर वो न जा सका*
*ये इश्क की आदत है रिहाई नहीं कबूल*
[28/07, 8:36 am] Dr. Suman Kumar Singh: *डूबेगी उनकी नाव भी कुछ देर भले है*
*फंदे को नहीं फ़र्क कि वो किसके गले है*
[28/07, 9:43 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ख्वाबों का हकीकत से कोई वास्ता नहीं*
*इन दोनों को जोड़ने का कोई रास्ता नहीं*
[28/07, 9:52 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मशहूर हस्तियों को ख़ुद पे गुरुर था*
*बहके कदम हमेशा शायद सुरूर था*
[30/07, 3:54 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जो भी चाहे कर, ऐसा न कर*
*मुझे ख़ुद से अपने जुदा न कर*
[30/07, 4:04 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तेरी मुश्किलें बढ़ जायेंगी*
*मुझको क़रीब न पाएंगीं*
*तेरा मर्ज भी तो नया नहीं*
*ढले रात तुझको सताएंगी*
[30/07, 9:21 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *लकीरों में बड़ी ताक़त उभरती कितनी तस्वीरें*
*किसी भी रास्ते पर चल मिलेंगी अपनी भी राहें*
[30/07, 9:24 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कभी गुजरे न ये ज़माना कीमत घटी रहे*
*कीमत बढ़ी तो हमसे, चुकाई न जाएगी*
[30/07, 9:48 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *उसूलों के दरख़्तों को हमेशा सींचते रखना*
*हवाऐं तेज़ तो होगीं नतीजा कुछ न निकलेगा*
*ख्वाहिश हमारी थी वो चांद रोज़ ना निकले*
*जमीं पे कितने चांद हैं जिनकी रोशनी अलग*
*जिन्दगी सांसों की सरगम कल तलक माना किया*
*आज तन्हाई में जाना,जिन्दगी सिर्फ़ तेरे साथ थी*
*साथ कुछ भी नहीं था, न अरमां न हसरतें*
*ऐसे ही आलम में मेरी ख़ुद से मुलाक़ात हुई*
*बे-जर्द मिली जिन्दगी लेकिन गिला नहीं*
*बिन कहे समझ ले ऐसा कोई मिला नहीं*
*अपनों में हुए शामिल शायद ये हक़ीक़त है*
*पलकों में रहें हर पल,देखें क्या मुसीबत है*
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें