मंगलवार, 2 दिसंबर 2025
December, 2025
*लम्हों को कैद करना आसान नहीं मग़र*
*यादों में जिन्दा रखना मुश्किल तो नहीं है*
*शौक हमको नहीं ये दुनिया याद करे*
*बाद मेरे कोई वक्त अपना बर्बाद करे*
*जीवन की सारी रेखाएं कहीं हल्की कहीं गहरी*
*कहीं साफ़ नजर आतीं कहीं राहें दिखती पतली*
*जब चाहें निकल आएं अश्कों को आजादी है*
*हसरतें ऐसी क़ैद हुईं निकलने की मनाही है*
*जब चाहें निकल आएं अश्कों को ये आजादी है*
*हसरतों की ऐसी किस्मत निकलने की मनाही है*
*ख्वाहिशें अब नहीं रुकने वाली*
*सब्र को कब्र में दफ़न कर दो*
*मशवरा है कि जब भी कोई गुनाहगार दिखे*
*मुस्कुरा कर मिलो लेकिन कई सवाल करो*
*कोई ऐसी न तमन्ना मिली जो सब ख़त्म करे*
*सिलसिला चाहतों का हर दफा बढ़ता ही गया*
*साजिशें होती हैं जब कोई भी सितारा चमके*
*यही है बेहतर अंधेरे में कोई न घर से निकले*
[14/12/2025, 8:54 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आहट उसके आने की ज़रा ख़ामोश होती है*
*अंधेरा घटने लगता है महक मदहोश करती है*
[14/12/2025, 8:58 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *निशाना ठीक कर लो गर पहुंचना दिल के अन्दर है*
*किनारा दूर दिखता है बहुत गहरा समन्दर है*
[16/12/2025, 12:08 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बात बात में नज़र चुराना उनकी अब आदत हो गई*
*साथ कभी थे अब न जाने किसकी सोहबत हो गई*
[16/12/2025, 12:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: **बहुत आसान था कीमत लगाना*
*गवाहों पर भरोसा कम हुआ है*
[16/12/2025, 12:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पुराने दोस्तों को याद करना*
*ख़ज़ाना जैसे कोई गुम हुआ*
[17/12/2025, 8:02 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नशे की रात भी ढलती है थोड़ा सब्र करो*
*अपने अरमान संभालो ज़रा सा जब्र करो*
[18/12/2025, 12:25 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सवाल अपने मुक़द्दर से करना छोड़ दिया*
*बंधनों को तोड़ जीवन से रिश्ता जोड़ लिया*
[18/12/2025, 12:29 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *समझ के साथ जिन्दगी बड़ी मुश्किल से कटी*
*समझना जब से छोड़ा जिन्दगी आसान लगी*
[22/12/2025, 8:55 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दो कदम इधर, दो कदम उधर*
*चलने दो, जिन्दगी जिधर चले*
[22/12/2025, 9:00 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जख्मों को जिन्दा रखो याद दिलाते हैं*
*क्या भूल हुई तुमसे ये तुमको बताते हैं*
[24/12/2025, 12:36 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ईजाद हम करेंगे*
*इक नया तरीका*
*दिल समझे दिल को*
*जीने का हो सलीका*
[24/12/2025, 6:36 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *धीरे चलना अच्छा है लेकिन इतना धीरे क्यों*
*साथ चलो तो बेहतर सबके पीछे चलना क्यों*
[26/12/2025, 12:17 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सबसे बड़ी चालाकी है नासमझ बनना*
*कहना न कुछ जुबां से ख़ामोश हो सुनना*
[26/12/2025, 11:16 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *वक्त की बात वक्त जाने है*
*इंसा का दिल कहां माने है*
[26/12/2025, 11:18 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *वक्त को अपनी चाल चलने दो*
*जिन्दगी जैसे गुजरे, गुजरने दो*
[26/12/2025, 11:20 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अपने जज़्बात पर काबू रखना*
*लोग कुछ भी कहें, चलते रहना*
[27/12/2025, 12:47 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दिल बिना जिन्दगी नहीं होगी*
*दिल को पहलू में लिए चलना है*
[31/12/2025, 11:22 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सौदा करेंगे लोग इजाज़त न दीजिए*
*बाहर की हवा अन्दर आने न दीजिए*
[31/12/2025, 11:25 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सोहबत में रह के तेरे मैं भी बदल गया*
*पहले किया वादा था उससे मुकर गया*
[31/12/2025, 11:27 am] Dr. Suman Kumar Singh: *आते जाते लम्हों से अब कैसी शिक़ायत*
*जब चाहो तुम आ जाओ पूरी है इजाज़त*
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें