मंगलवार, 30 सितंबर 2025
October, 2025
*हम वो नहीं जो आज तो हैं कल ढूंढना पड़े*
*ऐसा न कुछ करें कभी कि तुम्हें भूलना पड़े*
*अपनी चलन ख़ुद चलो ख़ुद राह भी बनो*
*चलने दो भीड़ को भी जिस राह वो चलें*
*लो अब आ ही गई वो घड़ी जिसका हमको इंतेज़ार था*
*कहने की नहीं ये बात किसको किससे कितना प्यार था*
*कौन लिखेगा तेरी किस्मत ये तुमको मालूम नहीं*
*क्या लिखेगा क्यों लिखेगा इतना तो मालूम करो*
*अक्सर धोखा हो जाए, कैसे कोई पहचान करे*
*सूरत सीरत मेल न खायें कैसे उसे इन्सान कहें*
*कभी कभी क्यों हो जाता हमसे खता अनजाने में*
*दोस्त भी दुश्मन बन जाते शामिल होते बेगानो में*
*अपनी शोहरत का कुछ तो ख़्याल रहे*
*बुलबुले रोज़ ही बनते हैं फूट जाते हैं*
*होश क्यों गुम है, कहां खोए हो*
*ऐसा क्यों है चेहरा जैसे सोए हो*
*क्यों चाहते हो सारी दुनिया हो सिर्फ़ तेरी*
*वजूद महज़ तबतक जुड़े तार यहां सबकी*
[05/10, 10:01 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सिर्फ़ फरमाइशें नहीं करना*
*फ़र्ज़ अपना भी अदा करना*
[05/10, 10:07 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हक़ जताने की ये आदत कैसी*
*मैंने कुछ तो ज्यादती की है*
*हो सके गर तो माफ़ कर देना*
*बिन कहे तुमसे मुहब्बत की है*
[05/10, 6:44 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दुआ मांगें तो किससे सबकी झोली खाली लगती है*
*फ़िक्र की बात नहीं दोस्त, ये बदली बरसने वाली है*
[06/10, 12:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पुराने वादों को फिर से दोहरा दो*
*जो न हुआ हमसे दिल से मिटा दो*
[06/10, 12:32 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *वादे इरादे नसीहत की बातें*
*जमाने कई गुजरे ये न जाएं*
[06/10, 11:33 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चांद निकले या चाहे छुप जाए*
*ख़्वाब देखें है इसके साए में*
[06/10, 11:36 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आसमां में तो एक ही चांद दिखे*
*इस जमीं पर न जाने कितने हैं*
[07/10, 7:46 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *भरोसे पे भरोसा जब किया बस गम ही पाया है*
*भरोसे ने तो बड़ी शिद्दत से ख़ुद को दोहराया है*
[07/10, 7:52 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *नतीजा अब न निकलेगा मचाओ शोर जितना भी*
*बिछाया जाल राहों पर जो जाती है तेरे घर तक*
[07/10, 7:57 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चलो आराम करते हैं, किया है काम बरसों तक*
*समय चलता है, चलेगा अपनी चाल बरसों तक*
[07/10, 10:49 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *भरोसे पे भरोसा जब किया तो गम ही पाया है*
*भरोसे ने बड़ी शिद्दत से ख़ुद पीछा छुड़ाया है*
[08/10, 12:34 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हम सफ़र में थे तो मंज़िल भी चल रही थी*
*ख्वाबों में हम थे उलझे मंज़िल गुजर रही थी*
[08/10, 8:05 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अंधेरे में चाहो तो कुछ भी बना लो*
*उजालों ने तोड़ा ख़्वाबों को अक्सर*
[08/10, 8:10 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मिलते रहना सुख देता है, दुख का कारण भी ये है*
*जिनसे मिलना ज़्यादा होता शिकवे भी उन्हीं से है*
[08/10, 8:14 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *नंगे पांव कभी न निकलना राह नहीं है फूलों की*
*सुध लो अपनी ये दुनिया सेज़ सजी है शूलों की*
[09/10, 10:20 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बाजार में सामान हैं खुशियां नहीं मिलती*
*दौलत से घर सजता कलियां नहीं खिलती*
[09/10, 10:42 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सच मानने की हिम्मत होती नहीं सबको*
*दागों को छुपाने की कला सीख रहे लोग*
[09/10, 10:46 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हालात बदलने की सूरत नहीं दिखती*
*इन्सान परेशान कोई जुगत नहीं मिलती*
[11/10, 7:25 am] Dr. Suman Kumar Singh: *चलते रहना ही जिन्दगी तो माना सबने*
*डूबने वाले भी पहुंचे हैं किसी मंज़िल को*
[11/10, 7:29 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कितनी दहलीजों से गुजरा है उम्र का ये सफ़र*
*जिंदगी रंग बदलती रही बदली नहीं अपनी डगर*
[12/10, 11:33 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अपना जिसे कहते हो अपने नहीं होते*
*सच हो गये अगर कभी सपने नहीं होते*
[12/10, 2:34 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *इल्ज़ाम लगाने की आदत है ज़माने की*
*सोचता था ख्वाबों की दुनिया ही अलग है*
[12/10, 2:38 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चाहत नहीं ख़ुद को साबित करें निर्दोष*
*इल्ज़ाम जिन्दगी में होते कहां हैं दोष*
[13/10, 12:58 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *खतों का दौर गया मशवरे नहीं मिलते*
*याद रखना है ऐसे वादे भी नहीं करते*
[13/10, 1:04 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हवाऐं कहती हैं दामन जरा समेट के चल*
*रास्ते गर्द से भरी हैं और साथ-2 चलती हैं*
[13/10, 1:09 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पैमाने हैं मस्ती में मयखाने भी मदहोश*
*ऐसे में कौन किसको रखेगा ख़ामोश*
[13/10, 2:53 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बदले की चाह जिसको बदला नहीं कभी*
*जब हो सका मुमकिन ख़ुद से उलझ गया*
[13/10, 2:55 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रिश्तों के बिखरने का खतरा वहीं है ज्यादा*
*दरवाज़े जहां छोटे खिड़की भी नहीं ज्यादा*
[13/10, 2:57 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अश्कों को रोक लेना मौका नहीं मुनासिब*
*जब लोग चले जाएं तब इनको बहने देना*
[13/10, 6:35 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों के झरोखे से क्या कुछ नहीं दिखता*
*उम्मीद की किरणें भी अवसाद के साये भी*
[13/10, 6:37 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सच अगर झूठ जैसे रंग बदलता होता*
*मैं अकेला नहीं वो साथ ही चलता होता*
[14/10, 11:41 am] Dr. Suman Kumar Singh: *छोड़कर आस बहारों का सफ़र में निकले*
*फूल खिल गए खुशबू का ग़ज़ब आलम है*
[14/10, 10:01 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *किश्तियां चाहे किनारे तक पहुंचा न सकें*
*पूरे सफ़र उम्मीद का सहारा तो रहता है*
[14/10, 10:07 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रिश्तों में उलझनों की गांठ यूं ही नहीं पड़ी थी*
*ज़िद्द की डोर थी सिरों पे दबाव भी अलग था*
[15/10, 9:40 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दीवाली अब बहुत क़रीब है*
*झूठ का बाज़ार ज़रा गर्म है*
[15/10, 9:49 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *नेताओं में रूठने मनाने का खेल चल रहा*
*किसान का खेत इंसान का दिल जल रहा*
[16/10, 11:48 am] Dr. Suman Kumar Singh: *किसकी चाहत किसकी हसरत जीने से इन्कार करें*
*जीवन चाहे सब उसे चाहें खुलकर ख़ुद से प्यार करें*
[16/10, 3:23 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *उसकी आँखें सब कहती हैं फिर भी पर्दादारी है*
*इसको अदा नहीं कहते हैं ये तो महज़ बिमारी है*
[16/10, 3:29 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दर्द छिपाने में माहिर है ज़ख्म की उसको फ़िक्र नहीं*
*बातें बहुत सी की उसने, 'कब मिलना है' ज़िक्र नहीं*
[18/10, 7:39 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कोई समझ न पाया क्या माजरा ख़ुशी का*
*दिल को सकून आया जब कोई मुस्कुराया*
[18/10, 7:41 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रंगीन हैं नज़ारे कुछ शोर भी है ज्यादा*
*हर शख़्स भागता है बेचैन भी है ज्यादा*
[19/10, 11:03 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हसरत न थी कभी मैं आसमां में चमकूं*
*राहों में हो अंधेरा ऐसा कभी भी न देखूं*
[19/10, 1:09 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रौशन रहे जहां ये, खुशहाल सबके घर हो*
*नफ़रत न पले मन में हर घर में गुलिस्तां हो*
[19/10, 1:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अंधेरा मिटाने को कुछ भी जलाओ*
*दिल ना जलाओ किसी आदमी का*
[20/10, 9:58 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अपने हीं चिरागों से घर अपना जला बैठे*
*लोगों से शिक़ायत वो क्यों नहीं कुछ करते*
[20/10, 10:05 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हर बात की हद है चलना जरा संभल के*
*तेज़ रौशनी में कुछ भी नज़र न आए*
[20/10, 10:00 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *शोर सड़क पर बहुत और जिन्दगी है बेकल*
*घर काटने को दौड़े बाहर निकलना मुश्किल*
[20/10, 10:08 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *खुशबू से चमन महके*
*दुनिया भी खुशनुमा हो*
*इतने दिए जलाओ*
*रौशन सभी डगर हो*
[20/10, 10:10 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चलने लगीं हवाएं अब ऐसी जिंदगी में*
*सपने संभाले रखना ये न बिखर जाएं*
[22/10, 11:27 am] Dr. Suman Kumar Singh: *आंखों की सरल भाषा गर तुम न समझ पाए*
*है खाक जिन्दगी तेरी अरमां को जो ठुकराए*
[22/10, 8:06 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कश्मकश के बाद भी सुलझी न गुत्थी क्या करें*
*तुम कहो क्या छोड़ दें या थोड़ा और इंतेज़ार करें*
[22/10, 11:41 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हादसे के वक्त सबकी आँखें खुली हुई थी*
*हादसा गुजर गया जब नजरें झुकी हुई थी*
[22/10, 11:47 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मुश्किल वक्त की मुश्किल यादें, बातें हैं बातों का क्या*
*दिन भी है अब कहां सुरक्षित, रातें हैं रातों का क्या*
[23/10, 5:23 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पन्नों में सिमट जाए जो किताब है पुरानी*
*ये जहां है नया पगडंडियां भी हैं अनजानी*
[23/10, 5:26 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आवाज़ उन्हें देना जो सामने खड़े हैं*
*उनसे संभल के रहना पीछे तेरे पड़े हैं*
[23/10, 5:29 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तस्वीरों में दफ़न है यादों का एक ख़ज़ाना*
*वो दूसरा समय था उनका भी था ज़माना*
[24/10, 11:40 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ख़बरों में आते रहना नजरों से जाते रहना*
*कोई नई बात नहीं, रिवायत है बड़ी पुरानी*
[25/10, 8:32 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नाजुक मिज़ाज है हर बात से डर जाए*
*राहें नहीं हैं आसान, वो रात से डर जाए*
[26/10, 7:16 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नाकाम हसरतों का जनाजा निकाल आया*
*जिनको जानता था उन सबको भुला आया*
[26/10, 7:19 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ज़िक्र होता है जब भी गुलशन की*
*तेरी बातों की महक याद आती है*
[26/10, 7:22 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दुनिया की समझ सबको आती है देर से*
*सब जब समझ गए तो दुनिया नहीं होती*
[26/10, 7:42 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कौन आता है जनाजे में इतना सज - धज के*
*नींद मुश्किल से हुई है नसीब, जगाया न करो*
[26/10, 7:53 am] Dr. Suman Kumar Singh: *खिली धूप आस्मां की महफ़िल सिमटी*
*चांदनी रातों की उम्र बहुत ही कमतर है*
*शौक हमको नहीं ये दुनिया याद करे*
*बाद मेरे कोई वक्त अपना बर्बाद करे*
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें