गुरुवार, 2 जनवरी 2025

January,2025

*सरहदों में समय को बांट दिया* *वक्त रफ़्तार से हर वक्त चलता है* *ज़माना ढूंढ रहा कब से कदमों के निशान* *जो ख्यालों में ख़ुद आते हैं, चले जाते हैं* *आम इंसान की हिम्मत की जरा कद्र करो* *चाहे जो भी हो आसमां पर नज़र रखता है* *वक्त चल पड़ा रफ़्तार में नई मंज़िल* *हम खुमारी में डूबे रास्ता तलाश रहे* *मुझे ख़बर है, तुझे ख़बर है* *हैरान हैं सब कि क्या ख़बर है* *ढंग नया अंदाज़ पुराना* *वक्त नया पैगाम पुराना* *तन्हाई हम दूर करेंगे* *साथ रहो दूर चलेंगे* *हसीं समा है मिज़ाज बेहतर* *आओ चहके हम मिलकर* *छुपोगे कबतक हम ढूंढ़ लेंगे* *कहीं अकेले में फिर मिलेंगे* *कभी जो आओ सजाएं महफ़िल* *पुराने किस्से अब भी रुके पड़े हैं* *नई डगर की तलाश करना* *फ़िज़ूल है जब सफ़र पुराना* *इरादा हो तो इशारा करना* *शुरु करेंगें गीत वही पुराना* *पल दो पल का साथ भी तन्हा सफ़र से बेहतर है* *जब हम कुछ कहें, ज़वाब जरूर आना चाहिए* *जब भी पुराने दिन याद आते हैं* *क्यों वो सताते नहीं, मुस्कुराते हैं* *तकल्लुफ जब ज़्यादा होती है मुलाकातों में* *बहुत ही दूर दिखता है वो इन्सान बातों में* *अपने अरमां कभी दफ़न न करना* *सब्र कर लेना, इम्तिहान नहीं लेना* *कितने जतन से दर्द को उसने छिपा लिया* *शायद यकीं है उसको मुझको ख़बर न होगी* *जख्म की तस्वीर चेहरे पर जाहिर हो न हो* *देखने वालों को ख़ुद ब ख़ुद ख़बर हो जायेगी* *ख्वाहिशों का कारवां जब चल पड़ा रुकता है क्या* *जिन्दगी है एक सफ़र थम जाए तो फिर मौत क्या* *पास बैठो मुस्कुराओ वक्त को जल्दी बड़ी* *कुछ कहो या चुप रहो धड़कनें बढ़ने लगीं* *वादा नही है करना दावा नहीं करेंगें* *जाओ जहां चाहो हर मोड़ पे मिलेंगे* *एक दिन बदलेगी दुनिया एक दिन सबकुछ नया* *सांसें जितनी ले सको लो एक दिन न होगी हवा* *चलने दो अकेला मुझे, बाकी सफ़र बहुत* *जब लम्हें ख़त्म होने लगें आना तुम करीब* *हर दौर में हम यूं नहीं खामोश रहेंगे* *बेफ्रिक कर गुनाह अभी कुछ न कहेंगे* *रंग बदलते रहते हैं फितरत ही इनकी ऐसी है* *इन्सानों की बस्ती में सब ढ़ंग बदलते रहते हैं* *लफ़्ज़ों ने किया ऐसी साज़िश* *जो कुछ भी कहा बेमानी हुआ* *खुदा कसम खुदाई से है वास्ता ऐसा* *खुदा के नाम पे हीं जहां तबाह किया* *ज़िंदा- दिली में हमसे कुछ तो खता हुई* *तेरे चेहरे से मुस्कान की महक फना हुई* *ख़ुद को परेशान किया हमने मुहब्बत करके* *उनकी फरमाइशों का कारवां रुकता ही नहीं* *इतनी करीबी ठीक नहीं दूरी बढ़ा लो* *चाहत की तपिश सर्द हवा गर्म करेगी* *उस बेखबर के बारे में कुछ भी नहीं कहना* *उसको ख़बर न हो कि उसे चाहते हैं लोग* *रहना किसी निगाह में अहसास दे गया* *ये जिंदगी हसीं है जिसे वक्त कम मिला* *किसी तरह सुबह हुई,ये भी तो कम नहीं* *एक और दिन मिला उसकी राह तकने को* *क़यामत के दिन भी एक सवाल रहेगा* *कोई नया मिलेगा या यही प्यार रहेगा* *मुश्किल जरूर होगी मगर आना आज भी* *जो कह न सके कल अभी याद आ गया* *तुम नहीं तो कौन था जिसको सुनाता मैं व्यथा* *जब उदासी ढूंढ़ती थी, सुनने को अपनी कथा* *रंजिशें रहेंगी तो एक वज़ह मिलेगी* *भुला न पाओगे गर बेवफा निकले* *अच्छा किया जो थोड़ा खुमार रहने दिया* *दीवानों को तो पीने का बहाना मिल गया* *इन्सान और फरिश्ते में है बस इतना फ़र्क* *आंसू और मुस्कान यहां हैं वहां कुछ नहीं* *कभी हम रोते रहे, मुस्कुराते रहे* *वो खामोशी से नजरें चुराता रहा* *बर्बादी का मंज़र नहीं मुझको रूला सका* *ऐसा हुआ कि आज खुदा याद आ गया* *तू माने या न माने हक़ीक़त तो यही है* *वहम हुआ है मुझको यादों में तबियत है* *कहने के लिए बातों की फेहरिस्त बड़ी थी* *ख़ामोशी ने न जाने क्यों चादर बिछा दिया* *वाजिब है तेरा गुरुर कि तू है चांद गगन का* *जमीं के चाहनेवालों का भी कुछ ख़्याल कर* *कफ़न में छिपा देना कभी जब गहरी नींद आ जाए* *जो कहना कानों में कहना ज़वाब आए या ना आए* *तलाश ख़त्म न हो ऐसी आरज़ू कब की थी* *मेरा सनम खुदा नहीं, कभी मिलता ही नहीं* *छोड़ें भी कैसे उसको जो हाथ न आया* *तूफ़ान तो कई आए मैं भाग नहीं पाया*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें