शुक्रवार, 8 अगस्त 2025

August, 2025

*जाने वाले कभी नहीं जाते* *जब अकेले हों याद आते हैं* *राख की ढेर में जैसे दबी चिंगारी* *याद आते हीं फिर सुलग जाती है* *संग रहने की तमन्ना ही सारी परेशानी* *फासले से दहल जाना है बड़ी नादानी* *इतना आसान नहीं था चांद की चाहत करना* *रतजगे ख़ूब किए उसकी एक झलक के लिए* *यादों के सफीने में थोड़ी नमी सी है* *इस भीड़ भरी बस्ती में तेरी कमी है* *दोस्तों के साथ निकले जब कभी हम दूर तक* *गम के बादल गुम हुए फैला उजाला प्यार का* *पानी का अंदाज़ अलग, कभी ऊपर से कभी नीचे से* *कभी बूंदों की गंभीर कमी, कभी बरसा बादल पीछे से* *जब जंग छिड़ेगी तो कोई हार भी होगी* *अंजाम पता सबको है मौत जीत जाएगी* *ये दौर जिन्दगी का बदलता ही रहेगा* *जब होगी जरूरत कोई साथ न होगा* *पानी की ताक़त देखा, गंगा हैं अब दरवाजे पर* *सरकारें तो खामोश रहीं, उनके दावे चौराहों पर* *क्या हुआ इस नस्ल को, खामोश हो गए* *जाने किस बात का नशा, मदहोश हो गए* *इस मुल्क के बाशिंदे बे-मौत मरेंगे* *कोई न कुछ करेगा टुकड़ों में कटेंगे* *हालात बदलने को कब साथ चलेंगे* *आपस में लड़ना छोड़ दुश्मन से लड़ेंगे* *चाह इन्सान को इन्सान कब बनने देगी* *मैंने सोचा है अपनी हसरतें कुर्बान कर दूं* *पुराने शख़्स कुछ कम नहीं करते हैरान* *हर नई चीज़ में उन्हें नुक्स नजर आता है* *उम्र रुक जाए तो सफ़र की इंतिहा होगी* *ख्वाहिशें गर रुकीं तो आदमी नहीं होगा* *जिस्म और रूह की तकरार पुरानी ठहरी* *एक है खौफ़जदा दूजा तो बेखौफ प्रहरी* *सफ़र जिन्दगी की नई राह पर* *वो गुजरे जमाने कहीं खो गए* *गूफ्तगू होती थी कल शाम तक* *वो साथी सभी जाने क्यों सो गए* *अब तक किया है जो भी उसका मलाल है* *दुनिया है न तेरी न मेरी, एक मायाजाल है* *दिल की गिरफ्त में इन्सान जब भी आया है* *वज़ह हज़ार बने कुछ वो खोया कुछ पाया है* *आज हुआ गुरूर मैं पुराना हुआ* *ये अलग बात मिले ज़माना हुआ* *आसमान हो अपना जमीं से बहुत दूर* *शहर से महरूम, सारी बस्तियों से दूर* *जो हमसे कहते थे दुनिया ये आनी जानी है* *वो ख़ुद ही कहीं गुम हैं जमाने की भीड़ में* *देखने वालों की नजरें कई सवाल करें* *यकीं का नाम नहीं हर घड़ी बवाल करें* *सच की चाहत झूठी है* *झूठे हीं ये बतलाते हैं* *सच की राह बड़ी दुर्गम* *गलत राह दिखलाते हैं* *यही तासीर है इस मुल्क की, सियासत की* *गुनाह करके भी तुम साफ़ निकल सकते हो* *कितनी कोशिश वो करता है सच छुपाने की* *ज़्यादा मुश्किल नहीं सच का सामना करना* *अब कोई फ़र्क नहीं हौसला जितना कर लो* *जो तय हुई तक़दीर तेरी अब न बदलने वाली* *न हो उदास न गुजरेगी जिन्दगी ऐसे* *सवालों के इसे कुछ तो जवाब देने दो* *मिलने - जुलने की कवादत की क्या जरूरत है* *नींद आ जाए तो सपनों में वो भी जरूर आयेंगे* *फिक्र अंजाम की गर है तो आगाज़ न कर* *ख़ौफ़ में जीने से बेहतर है अकेले ही मरना* *फिक्र अंजाम की गर है तो आगाज़ न कर* *ख़ौफ़ में जीने से बेहतर है तन्हा मर जाना* *जुबां को ख़ामोशी सज़ा में मिली है* *संदेशे अब नज़र से हीं आने लगे हैं* *मिलते हैं सुबह शाम अनजानों की तरह* *मिलने का तरीका ज़रा बदला जरूर है* *इश्क़ हर मर्ज का ईलाज तो नहीं* *ख़ुद का ख़ुद ही ख़्याल रखना है* *दुआओं में असर जरा कम है* *जो भी मांगो वो नहीं मिलता* *वक्त की धूल में दब गई यादें* *यादें अब यादों में भटकती हैं* *किताबों की दुनिया में भटके हैं वर्षों* *नई कुछ किताबें अब लिखने लगे हैं* *हिचकियों से ख़बर होती थी कोई याद किया* *हम थे नादान भ्रम पाल लिया, सच माना* *होशवालों को इतना भी होश नहीं* *जो समझा वो अफसाना सच नहीं* *बेबस मैं उसकी बातों में आने लगा हूं* *उसकी नजरें मुझसे बातें करने लगी हैं* *बात कुछ देर की होती तो ठहर जाता मैं* *इश्क़ की दास्तां हर मोड़ पर मुड़ जाती है* *गर्द में दबे हुए रिश्तों की फ़िकर क्यों* *जो सामने बैठे हैं इनका भी यकीं क्या* *सच की तलाश झूठ के रास्ते चल पड़ी* *बेकार मच रही है दीवानों में ख़लबली* *जिनको अभी जलाया उनकी खाक भी समेट* *चिंगारियां भड़कीं अगर ये तुम्हें भी लें लपेट* *अपनी खताओं का हिसाब ख़ुद लगा के देख* *मुझसे कहा न जायेगा दिल का जवाब देख* *इतंजार ख़त्म होगा एक दिन ख़ुद- ब- ख़ुद* *चलते रहो मुसाफ़िर इसी धुन में होके बेसुध* *बदलने दो ज़रा वक्त को* *रुकी चीजें बोर करती हैं* *तस्वीरों में प्यार बहुत* *दर्पण में इंकार बहुत* [21/08, 3:55 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *लिखने को खत कितने हीं लिखे* *शायद पता गलत था लौट आया* [21/08, 3:58 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जल्दी पता बता दो सच कहता हूं* *अभी अभी एक खत लिखता हूं* [21/08, 4:00 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों को दराजों में रखने की अदा छोड़* *सांसों में बसने दे खुशबू की चादर ओढ़* [21/08, 4:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कुछ दिनों तक अकेले न निकलना* *मौसम का मिजाज़ बदलने वाला है* [22/08, 1:59 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सारी जहां में चर्चा मुझे उनसे मुहब्बत है* *ये इत्तेफाक कैसा उनको हीं नहीं मालूम* [22/08, 2:03 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ग़र्दिश में जिनके तारे उनको नहीं पता* *दुश्मन बगल में उनके वो ख़ुद में लापता* [22/08, 2:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *खोए किसी की याद में हम ज़माना भूल गए* *ग़फलत में किसी और को अपनाना भूल गए* [23/08, 9:10 am] Dr. Suman Kumar Singh: *थके पांव चलने को मजबूर हूं* *अंधेरा है मंज़िल से बहुत दूर हूं* [23/08, 9:15 am] Dr. Suman Kumar Singh: *होती नहीं शिक़ायत जिनसे वफ़ा किया है* *आँखें न मोड़ पाया अब बन्द कर लिया है* [23/08, 9:18 am] Dr. Suman Kumar Singh: *उजड़ी हुई बस्ती में गर साथ मेरे आओ* *आबाद फिर होगा गर खुल के मुस्कुराओ* [23/08, 6:33 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तारीफ़ करने वाले तारीफ जब करते हैं* *कहने को कुछ कहें, सच मान लें डरते हैं* [24/08, 12:17 am] Dr. Suman Kumar Singh: *महफिल में भी अक्सर तन्हा तन्हा लगता है* *सूनापन सजा नहीं, खुद से मिलना होता है* [24/08, 8:04 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सुबह सवेरे मन का आँगन हर्षित हो जाता उम्मीदों से* *शाम को जब सूरज ढलता, मन आकुलता उलझन से* [24/08, 8:10 am] Dr. Suman Kumar Singh: *क्यों न कभी तुम आ जाते यूं ही कभी बिन मतलब के* *बहुत दिनों से राह निहारें ये नैन मेरे बे-मतलब के* [24/08, 8:19 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सोचता हूँ क्यों बदला ख़ुद को मैं ख़राब तो नहीं था* *जिन्हें चाहा वो तो चले गए शायद कोई जवाब नहीं था* [24/08, 11:56 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सच कहता हूं मैं पूरा इन्सान नहीं* *बहुत कमी है मैं कोई शैतान नहीं* [24/08, 12:16 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पहली ही मुलाक़ात हम बिल्कुल ही खो गए* *वक्त गुजरा, मशगूल हम, पता लेना भूल गए* [26/08, 8:53 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जंग के हालात में दुविधा तो अक्सर होती है* *फैसला करने में मुश्किल रोशनी कम होती है* [26/08, 11:04 am] Dr. Suman Kumar Singh: *चुप्पी की चादर ओढ़े कैसे कोई जी पाएगा* *जड़ें अगर हिल जायें सांसें कैसे ले पायेगा* [26/08, 9:06 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जिसे पूजा है सबने जब जरूरत आ पड़ी मुश्किल* *उसे पहले किनारा कर दिया ताक़त मिली जिस पल* [26/08, 9:10 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मुहब्बत बेबसी बन जाए तो रुक जाना, ठहर जाना* *जरा ख़ुद को संभालो और दिल को भी समझाना* [26/08, 9:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मतलब के सभी रिश्ते मतलब के सब सामान* *जब काम ख़त्म हो गया किस काम के सामान* [28/08, 8:45 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जलती है ये दुनिया अगर मशहूर हो गए* *जो साथ चल रहे थे कभी वो दूर हो गए* [29/08, 6:27 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कहने को बहुत था कह न सके हम* *बदले हुए हालात में सह न सके ग़म* [29/08, 8:51 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दो दिनों की जिन्दगी का क्या करना जब लम्बी ख़ामोशी है* *मुलाकातों का दौर कहां थम पाएगा एक दिन के मिलाप में* [29/08, 8:55 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चलो वक्त से आगे निकलते हैं* *यहां नहीं, कहीं और मिलते हैं* [29/08, 8:59 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ख़ामोशी और खालीपन बहुत पसन्द है मुझे* *शोर में मैं सुनाई नहीं देता और भीड़ में दिखाई* [29/08, 9:03 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पुराने मर्ज और गहरे दर्द की क्यों फिक्र* *आदत बन जायें तो जा कर भी नहीं जाते* [30/08, 11:31 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दिलजलों की मुश्किल कभी ख़त्म नहीं होती* *एक आग बुझाओ तो कोई और सुलग जाती* [30/08, 11:35 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दवा हो, दुआ हो कुछ काम नहीं आए* *समझ नहीं आता कोई क्यों यूं सताए* [31/08, 10:20 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मुहब्बत मानने की शै अगर मानो तो होती है* *खुदा सी शक्ल है इसकी अगर ढूंढो न पाओगे* [31/08, 10:23 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जुबां आंखों की समझो तो हक़ीक़त सामने होगी* *अगर लफ़्ज़ों में उलझोगे तो हक़ीक़त दूर ही होगी* [31/08, 10:28 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *श्रृंगार भ्रम का कारण है लेकिन आंखों को भाता है* *सीधे साधे अंदाज़ मगर दिल को अक्सर धड़कता है*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें