शनिवार, 1 मार्च 2025

March, 2025

*हासिल किए तजुर्बे समझा हक़ीक़त - ए -जिन्दगी* *कल जैसा था आज भी वैसा बेवजह किया बन्दगी* *ज़िंदगी तो एक है शक्लें कई मिलेंगी* *चलते रहना है सांसें जब तक चलेंगी* *कितनी कोशिश करो छुपाने की* *मुस्कुराहट ज़्यादा है नहीं छिपेगी* *दुनियावालों का क्यों हम अब ख़्याल करें* *वो भी मुश्किल में क्यों कोई सवाल करें* *वक्त के साथ चलना मुश्किल है* *उसकी रफ़्तार बहुत ज़्यादा है* *फरिश्तों ने किया साज़िश खुदा को दूर रखा है* *उन्हें डर है उनकी कद्र इंसान कम नहीं कर दे* *चलो आज हम भी एक साज़िश करते हैं* *आँखें नम करते हैं और कम मुस्कुराते हैं* *जमीं पे फूल खिलाने में फ़ायदा है बहुत* *गिरे हुओं को उठाने में फ़ायदा है बहुत* *ख़ुशी होती है लोगों को अगर तुम खुश नहीं दिखते* *खफा इस बात से सब हैं किसी से कम नहीं दिखते* *कसक का रिश्ता मीठे से आज हमें मालूम हुआ* *दर्द उसे भी होता है जिसकी चर्चा हर शाम हुआ* *यादों की गहराई में कुछ यादें ऐसी भी हैं* *सूरत जुदा मगर, अदा तुम्हीं से मिलती है* *हर एक दिन नए अफसाने गढ़े जाते है* *गुनाह अपने किसी के सर मढ़े जाते हैं* *किसके मज़हब में लिखा है कि तू गुनाह करे* *गुनाह ख़ुद ही करे और इल्ज़ाम दूसरे पर धरे* *जिस्म कमजोर हर शख्स को लाचार किया* *रूह बेख़ौफ़ कभी क्यों नहीं बेजार किया* *कहने वाले कहते हैं सुनने वाले सुनते हैं* *बरसों गुजर गए,जैसे थे वैसे हीं रहते हैं* *बन्द कर लो खिड़कियां और दरवाज़े* *हवाओं का मिजाज़ आज छेड़ने को है* *परदों में गुनाहों को छुपाओगे कैसे* *जमाने को चेहरा दिखाओगे कैसे* *गुजरोगे किसी राह से एक शख़्स मिलेगा* *आवाज़ दो तो अच्छा वो कुछ न कहेगा* *राज रखना है तो सीने में उसे दफ़न करो* *जुबां से निकली तो जाएगी कहां क्या मालूम* *सकूं के चाह में रातें कई तमाम हुईं* *सो गए होते तो सकून मेरे पास होता* *ख़बर न होगी जब भी इश्क़ मेहरबां होगा* *नींद का नाम नहीं, ख़्वाब खामखां होगा* *शरीफों की बस्ती से जब भी मैं गुजरा* *इन्सान नज़र न आया वहां परदे गिरे थे* *हदें जिसने भी बनाई थी हदों के पार जा निकला* *हदों में रहने की कोशिश में जाने पांव कब फिसला* *मेरे हिस्से में क्या है ये मुझे मालूम था लेकिन* *किसी के ख़्वाब न टूटे सब कुछ छोड़ आया मैं* *न जाने क्यों कई दिन से मुझे अच्छा नहीं लगता* *कई लोगों से मिलता हूं कोई सच्चा नहीं लगता* *समन्दर के सीने में ज्वाला अलग है* *बुझाने की कोशिश में रोज जली है* *रौंदा है सबने मिलाया ज़हर है* *जब्त किए अरमां उठती लहर है* *हमसे समझदार मेरा यार हो गया* *खताओं से मेरी उसे प्यार हो गया* *शिकवे शिकायतों का मौसम कहां थमा है* *जब भी किया भरोसा एक बेवफ़ा मिला है* *ये जिन्दगी तो हसीन थी हालात बेरहम* *फिसलन मिले ज़्यादा जब भी उठे क़दम* *हादसों से गुज़र के ये जाना* *जिन्दगी भी तो हादसा हीं है* *कब कहां कोई हमें मिल जाए* *कब किसी मोड़ पर बिछड़ जाए* *जो भी है सामने है आगे की कुछ उम्मीद न कर* *अंधेरा है ठहर जा अपने साए की तलाश न कर* *गुस्सा आता जिसे अक्सर वो समझो सच्चा है* *कितने हीं लोग हैं हर एक वक्त मुस्कुराते हैं* *ख़ुद से नाराज़ होने लगा हूं मैं* *आजकल कुछ बदल रहा हू मैं* *गर जंग जिन्दगी का है जीतने की ख्वाहिश* *दो घूंट गटक के देख ले क्या हो नहीं सकता* *कड़वाहट से ना घबराना मंज़िल इनकी मीठी होगी* *नशा रहेगा जबतक तुमपर सबकुछ नीली पीली होगी* *अदाएं ज़िंदगी की हैं निराली* *पकड़ना चाहा बोली मैं चली* *मौत आनी है एक दिन आयेगी* *जिन्दगी फिर से नए गीत गायेगी* *मजारों को सजाने की रवायत एक खुदगर्जी* *बिना लालच यहां इंसान कुछ भी नहीं करता* *चलो हम आज अपने आप से कुछ बात करते हैं* *छुपाया क्या जमाने से इसकी तहकीकात करते हैं* *सभी रूठे हुए लोगों से मिलना है मनाना है* *जो रिश्ते हैं निभाना है, नए रिश्ते बनाना है* *आज के दौर में हर कोई चाहे अपने मन की करें* *कहने वाला कोई न हो, सुनने को सब तैयार रहें* *बिखरे रंगों में एक रंग अपना भी बेगाना भी* *दूरी का अहसास न हो ऐसी धुन बजाना भी* *इंसा चाहे जैसा हो प्रेम का भूखा होता है* *जख्म हरा हो या गहरा प्रेम से हीं भरता है* *कितने रंगों से मिलकर आज नया एक रंग बना* *अम्बर किरणों से मिलकर नीले से नवरंग बना* *ये दौर अजब आया,सच झूठ में मिलाया* *कोई कहे कुछ भी सुनकर न मज़ा आया* *होली तो सामने थी, हम हीं रहे किनारे* *रंगों पे शक था जाने किसने इसे बनाया* *सजाएं उन्हें जो सजा के हों काबिल* *खताएं तुम्हारी हैं मुहब्बत के काबिल* *ख़ामोश चेहरा ये ठहरी सी सांसें* * मैदान-ए-जंग से लौटे अभी हैं* *जमीं बिक गई आसमां रो पड़ा* *इंसान की हालत पे हैरान खुदाई* *हालात बदलते हैं आदत नहीं जाती* *जो थे क़रीब पहले उनकी याद आती* *ख़लल बे-हिसाब मेरे अपने ख्यालात में* *बे-सबब तड़प उठता हूं मैं बात-बात में* *सफ़र में साथ अपने कुछ तो रखा करो* *क्या भरोसा राह में कुछ मिले ना मिले* *हमने अपना हर सफ़र मुश्किल किया* *जो सहज था उसको भी दुष्कर किया* *कई बार तुमने बताया है मुझको* *मैं वैसा नहीं जैसा जाहिर किया* *रतजगे रात भर जगाते हैं* *नींद से गम को भुलाते हैं* *मेरे किरदार में तुम जितना दूर जाओगे* *मुझसे अलग कितने और शख्स पाओगे* *शिक़ायत तुम्हारी गलत तो नहीं* *मैंने तो ख़ुद से ही धोखा किया* *किस्से जो हमने बताया नहीं* *सच है अभीतक भुलाया नहीं* *सच न लिखने के लिए बदनाम थे* *इश्क़ से भी ज़्यादा ज़रूरी काम थे* *स्वाद फीकी रंग फीका फीकी मेरी शाम थी* *डोर वादों की थी पास वो कहीं गुमनाम थी* *चल ज़रूरी काम अब निपटा लें है वक्त कम* *थक चुके हैं पांव मेरे होती नहीं दूरी भी कम* *संगीत सुनाई देता है जब याद किसी की आती है* *जैसी घड़ी हो,जो मौसम दिल तो मेरा बहलाती है* *खुदा भी सजदा न करने लगे तो कहना* *इन्सान की ताक़त की इंतिहा जब होगी* *सबक जिन्दगी का भुलाया नहीं है* *ख़ुद को अभी आजमाया कहां है* *अपनी कमी छोड़ जाते हैं लोग* *न जाने कहां चले जाते हैं लोग* *कुछ ऐसा लोग भी होते हैं जो झूठ भी जोर से कहते हैं* *सच कहने वाले अक्सर चुप, कहते भी हैं तो शोर नहीं* *लिखने के लिए ग़ज़ल लिखे चांद कहा है* *जब सामने आए तो लगा कम ही कहा है* *जहां तक जाए नज़र एक ही चेहरा नज़र आए* *महसूस ऐसा होता जैसे नज़ारों में ही कमी है* *क्यूं न मैं तुमसे कहूं तू लौट आ मेरे साथ चल* *भीड़ से बिलकुल अलग दूर तक मेरे संग निकल* *जीवन से उम्मीद ही क्या ये कुछ पल की मेहमान है* *आज जो है कल न होगा कल की किसको परवाह है* *खतरों के खिलाड़ी जब हैं इतने* *खेल भी तो हो कोई खतरों वाली* *जब कुछ न हो सका कोशिश के बाद भी* *दिल लगा लिया कहीं और वक्त गुजार ली* *मुमकिन है कल कोई फरियाद ना करे* *वक्त अपना बे- वजह बर्बाद ना करे* *जीवन का नशा हमको सोने नहीं देता* *ख़्वाबों को संवरने का मौका नहीं देता* *दहलीज मिट गई, दीवार गिर गई* *जाए कोई कहां मंज़िल बदल गई* *दहलीज मिट गई, दीवार गिर गई* *जाए कोई कहां मंज़िल ही खो गई*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें