शुक्रवार, 26 अगस्त 2022

ज़ख्म हैं हरे हरे...

*दिखाई देता है हर वक्त इक वही सूरत* *आखिर मेरी आंखों को ये हुआ क्या है* *साथ जब भी किसी ने छोड़ा है* *सबका दिल जार जार रोया है* *साथ सांसों का है तो जिन्दा हैं* *साथ छूटा विदाई की घड़ी आई* *फूलों में नहीं मिलते इश्क के परवाने* *उनकी रातें गुजरती किसी वीराने में* *वक्त बदला तो सब बदल देगें* *बड़े नहीं हम फिर से बच्चे होंगें* *रखेंगे बस पास पुराने यारों को* *आंखों में खुशियों के सितारे होंगे* *जब जी चाहे जहां हम चल देगें* *फक्र करेगी दुनिया ऐसा कर देंगे* *हमने देखी न कभी इश्क की ऐसी बारिश* *तन भी सूखा है और रूह भी प्यासी प्यासी* *साज के जैसी है आदत अपनी* *जब भी मुझे छेड़ो तरन्नुम होगी* *खबर न थी आज की सुबह का क्या होगा* *तमाम उलझनों का सुलझा हुआ कल होगा* *ख़ुद को जानो तो समझ जाओगे* *दर्द के बाग लगाए वो तेरे अन्दर है* नाम रखने से मुकद्दर कभी न बदलेगा वही आए तो मुहब्बत का बर्फ पिघलेगा *ख़ामोशी का दामन थाम लो पाओगे सुकून ज्यादा* *हम कौन हमे मालूम नहीं सोचे तो उलझना ज्यादा*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें