गुरुवार, 30 जून 2022

जिंदगी के पन्ने

चंद पन्ने जिन्दगी के चंद जज्बातों के साथ हमने अपने रास्ते बदले नहीं तो क्या हुआ अब भी हम तन्हाइयों में बात करते वक्त से कैसे कैसे मोड़ आए हम वहीं तो क्या हुआ उम्मीद से उम्मीद करें, अब नहीं उम्मीद खुद पे भी यकीन करें अब नहीं उम्मीद रिश्ता न कहो उसको जो पलभर में बदल जाए लकीर हो इक गहरी जो बारिश में निखर जाए जख्मों को किया ज़िंदा, हरियाली बख्श दी कुछ तो रहे मलाल, अभी जिन्दगी है बाकी क़ैद-ए-मुहब्बत में जीना अरमां सही, अंजाम नहीं उम्र गुजार आए लेकिन मंज़िल का पता मालूम नहीं दिन की पहली ख़ुशी हसीन उसे जिसने सपनों की उतार दी चादर हमने है आदत बिगाड़ ली अपनी रात के ख़्वाब उजालों में ढूंढा ये भी न सोचा कि ओस की बूंदें रोशनी की चमक में नहीं रुकती *सुमन* ख़ामोश जुबान अनजान सफ़र नादान से हम, गुमनाम से वो रस्ता हो कोई, कट जाता है रह जाती है बस ख़ामोश डगर *सुमन* खोट उसकी चाह में जो ये न समझ पाया संग संग चला वर्षों दिल में न उतर पाया जज़्बात की आंधी में मुमकिन नहीं संभलना जब होश की बातें हों जज़्बात नहीं दिखता बारिश के मौसम में धूल जाता आसमां भी किरणों को गुजरने का रस्ता तभी मिलता है चलो चलें दूर यहां से जहां न हो पहचान कोई मिलके खुश हो जाएं जैसे होते हैं अनजान कोई दोस्त समझते नहीं, समझाते हैं जिंदगी कैसे जीना, सिखलाते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें