शुक्रवार, 8 जुलाई 2022

कुछ इधर उधर

कुछ न कहो बस रहने दो ख़ामोशी को ही कहने दो सबको ख़बर क्या बात हुई खुद न कहो, उन्हें कहने दो बात वैसे भी कभी,कहां होती है ज़िक्र आए तो रात गुजर जाती है कितने अफसाने बातों में बन जाते अहसास के भी पर निकल आते आवाज़ नहीं आती ख़ामोशी का आलम है.. वीराना नहीं फिर भी सुनसान नजारा है.. इश्क सौदा भी है मजबूरी भी किसका दिल पे पहरा ठहरा बात नजरों में ही हो जाए तो कहीं बेहतर.. लबों को खोलने के खतरे बहुत ज्यादा हैं.. रिश्ता तोड़ा नहीं, बस मोड़ा, हम मानते हैं किसी काबिल भी नहीं छोड़ा सभी जानते हैं क्यों लिफाफे की फजीहत हुज़ूर करते हो.. ऐसी मुश्किल तो नहीं बूंद से दरिया करना.. ऐसी मजबूरी भी क्या थी जो न बताया गया ये गज़ब है जो इशारों में भी न समझाया गया ख्वाहिशों के दाम तो ऊंचे थे बहुत खुशियों की सौगात, सस्ते में मिली ख़्वाब गर और हकीकत के करीब आ जाए.. अपनी ये जिन्दगी जन्नत सी फिर नज़र आए.. सब पता है सब ख़बर है फिर भी लाचार हैं.. ज़ख्म मामूली सही, कहते बहुत बीमार हैं.. झोंके हवा या हया के हों, थोड़ा तो भरमाते हैं.. नहीं पता ले जाएं कहां, फिर भी जरा महकाते हैं.. क्यों इस सड़क से होके गुजरता नहीं है वो वैसे सुना है रोज़ ही घर से निकलता है वो सफ़र में गर किसी हसीं अजनबी का साथ मिले सफ़र न ख़त्म हो दिल चाहे वो यूं सफ़र में रहे दर्द की दुनिया में एक ही दवा पाया दर्द चाहे जिसका भी था,अपना पाया परिंदे कम निकलते हैं सबब क्या है न जानें हम कहीं कोई खलिश है या बहारों ने शहर बदला रात के हमसफर, सुबाहा में कहां जाते हैं वजूद ख्वाबों का, क्यों कहीं नहीं मिलता कोई भी वक्त से करना न ये सवाल कभी... मिला था कल वो लम्हा कहां फरार हुआ... वक्त के साथ बदल जाना भी जरुरी है... कभी-कभी मिट जाना बहुत जरुरी है... समझता नहीं या यूं ही अनजान बनता है.. बिना आहट गुजर जाता है वो अक्सर.. आना जाना बस में नहीं पर जीना हमने सीख लिया कहकहे लगाए जब हारे अब जश्न मनाना सीख लिया जिस बात पे हो रंजिश जब भी, ख़ामोशी ही हथियार बना लोगों ने किनारे खुद को किया, हमने भी किनारा ढूंढ लिया वादे पे ऐतबार कभी कर भी लो अगर वो आएगा पलट के इंतज़ार मत करना रिश्तों को गुजरना पड़े गर इम्तेहान से मुमकिन है साहिल पे तन्हा तुम्हीं मिलो किस मर्ज की दवा है ये आशिक़ी भी यार जब पास से गुजरा तो झुलस सा गया बदन दोस्ती एक हद के बाद मुहब्बत है गर ये न हुआ तो शायद नफ़रत है वक्त का मिजाज़ किसने कब, कहां जाना है खुश हो तो इनायत, गर खफा तो कयामत है अधूरे ख़्वाब लेकर, ये अधूरी ज़िन्दगी पूरे करने ख़्वाब सारे आज फिर निकली उम्र की फिक्र हमें कैसी जब साथ जवां अरमान पलें जिनको है जहां आबाद करें वो फिक्र करें परेशान रहें उम्मीद की दीवार भी आज उसने गिरा दी कहता है जो अबतक कहा आज भूल जा खतों में कैसे कोई दिल सजा के रखता है कभी फुर्सत मिले तो पहले के पन्ने पढ़ना खतों में कैसे कोई दिल सजा के रखता है कभी फुर्सत मिले तो फिर से मेरे खत पढ़ना *सबको पता है रब ने सबके लिए सोचा है फिर मंदिरों में अक्सर हम मांगते दुआ क्यों क्या उसके फैसलों पर हमको नहीं भरोसा या हम बदलना चाहें रिश्वत से खुशामद से*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें